|
एकादश अखिल भारतीय भारत को
जानो प्रतियोगिता दिनांक 07, 08 जनवरी को टाऊन हॉल, देवपुरा, हरिद्वार में सम्पन्न
हुई। उत्तराखण्ड पश्चिम प्रान्त द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिनांक 07 जनवरी के
कार्यक्रम अध्यक्ष रविन्द्र पाल शर्मा जी रहे एवं मुख्य वक्ता श्री सुरेन्द्र कुमार
वाधवा जी रहे। समापन व पारितोषिक वितरण समारोह कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ईश्वर दत्त
ओझा जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि श्री स्वतंत्र कुमार कुलपति रहे।
एकादश अखिल भारतीय भारत को
जानो प्रतियोगिता में पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों की कनिष्ट व वरिष्ठ टीमों ने
हिस्सा लिया। प्रान्त की सभी शाखाओं द्वारा पूरा सहयोग मिला तथा प्रान्तीय सदस्यों
के महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। कार्यक्रम 07 व 08 जनवरी,
2012 को टाऊन हॉल, हरिद्वार में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों पर आधारित
कार्यक्रम, भरत नाट्यम श्रीमती सोनल द्वारा तथा गढ़वाली नृत्य व कृष्ण नाटिका
प्रस्तुत की गई। महिला संयोजिका उर्मिला जैन द्वारा आजादी के पूर्व का देश भक्ति
गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संचालन कमला जोशी व प्रा. महिला संयोजिका श्रीमती
मधु सक्सेना द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि योग शक्ति पीठ के महामंडलेश्वर ने अपने
सम्बोधन में कहा भारत में नारी का स्थान बहुत उंचा है व नारी माता के रूप में
पूज्यनीय है। हमें उनका सम्मान करना है।
07 जनवरी को प्रतियोगिता
आरम्भ हुई जिसमें 89 टीमों ने भाग लिया। प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती सविता कपूर ने
सभी का स्वागत किया। राष्ट्रीय संयोजक, विस्तार (जोन 3,4) श्री अविनाश चन्द्र
ओहरी के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्था संयोजक श्री अरूण दाई, श्री मनोज
गोयल व मिडिया प्रभारी श्री मधुसुदन अग्रवाल जी के महत्वपूर्ण सहयोग से सम्पन्न हुआ।
डॉ. रजत अग्रवाल, श्री नागराना जी द्वारा पंजीकरण व आवास व्यवस्था में किसी प्रकरण
में किसी प्रकार की असुविधा नही हुई। केन्द्र से आई टीम ने राष्ट्रीय संयोजिका श्री
प्रमोद दादू के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक प्रतियोगिता सम्पन्न कराई। राष्ट्रीय
चैयरमैन डा. महीपाल गुप्ता ने प्रतियोगिता के विषय में बताया। रा. कार्यकारी
अध्यक्ष श्री आई.डी. ओझा ने सभी का स्वागत व धन्यवाद किया।
08 दिसम्बर को प्रतियोगिता
के फाईनल राउण्ड के परिणामों की घोषणा की गई। भारत को जानो के राष्ट्रीय संयोजक श्री
प्रमोद दादू जी की 18 सदस्यों की टीम श्री तरूण शर्मा व श्रीमती जुनेजा द्वारा
अत्यन्त सराहनीय विधि से प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई जिसमें इतिहास, भूगोल, खेल व
वर्तमान प्रश्नोत्तर किये गये। देश भर के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं के
अतिरिक्त कार्यक्रम के रा. कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न प्रान्तों के अध्यक्ष,
सचिव व अन्य दायित्वधारी सदस्य, उत्तराखण्ड की सभी शाखाओं के सदस्य व प्रान्तीय
कार्यकारिणी के सदस्य के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
इस प्रकार रहा:
|
कनिष्ट वर्ग
|
|
प्रथम स्थान |
झारखण्ड |
|
द्वितीय स्थान |
पंजाब उत्तर |
|
तृतीय स्थान |
हरियाणा उत्तर |
|
वरिष्ठ वर्ग
|
|
प्रथम स्थान |
मध्य भारत उत्तर |
|
द्वितीय स्थान |
हरियाणा पश्चिम |
|
तृतीय स्थान |
अवध प्रदेश |
उत्तराखण्ड प्रान्त द्वारा
सभी आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा अन्त में केन्द्रीय
नेतृत्व व प्रान्तीय पदाधिकारियों को धन्यवाद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रा. महासचिव श्रीमती अरूणा अदलखा ने किया। धन्यवाद मुख्य
संयोजक चैयरमैन जोन-4 श्री राजकुमार चौहान ने किया।
पिछला >>
|