|
12वीं
अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता 2012-13 का आयोजन 29-30 दिसम्बर 2012 को
देवास (मध्य प्रदेश) में मध्य भारत पश्चिम प्रान्त द्वारा चामुण्डा शाखा देवास के
आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस वर्ष 46 प्रान्तों की कुल 87 टीमों ने
भागीदारी की, जिनमें से
46 वरिष्ठ वर्ग में तथा 41 कनिष्ठ वर्ग
में थी। सरस्वती
विद्या मन्दिर, मुखर्जी नगर देवास में निर्मित भव्य पंडाल में आयोजित इस प्रतियोगिता
का शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद इन्दौर श्रीमती सुमित्रा महाजन तथा
सांसद देवास श्री सज्जन सिंह वर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रीमती महाजन ने कहा कि
अपने देश की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत तथा अन्य सकारात्मक जानकारियों को युवा
पीढ़ी तक पहुँचाने हेतु यह प्रतियोगिता श्रेष्ठ कार्य कर रही है। श्री सज्जन सिंह
वर्मा ने कहा कि भारत को पुनः विश्व शक्ति बनाने के लिए भारत विकास परिषद जैसी
संस्थाओं के प्रयास व प्रेरणा अति आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के
समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की चर्चा की। मुख्यवक्ता राष्ट्रीय महामंत्री
श्री सुरेन्द्र कुमार वधवा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों के अनुरूप
भारत विकास परिषद् के संस्कार प्रकल्प कार्य करते है, जिनमें भारत को जानो
प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण स्थान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रायसिंह सेंधव,
अध्यक्ष म॰प्र॰
पाठ्यपुस्तक निगम एवं श्री शरद पाचुनकर अध्यक्ष देवास विकास प्राधिकरण थे। स्वागत
उद्बोधन प्रान्तीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत एवं शाखाध्यक्ष श्री दिलीप तापकीर
ने दिया तथा प्रान्तीय महासचिव रमण चड्डा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय
प्रांगण में चामुण्डा शाखा देवास द्वारा स्थापित कराई गई स्वामी विवेकानन्द की
विशाल प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस भारत को जानो के
राष्ट्रीय उपचेयरमैन श्री प्रमोद दादू द्वारा प्रतियोगिता के परिचय तथा नियमों की
जानकारी के पश्चात, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों के सेमीफाइनल राउण्ड प्रारम्भ हुए।
प्रश्न मंच का संचालन भारत को जानो के राष्ट्रीय संयोजक
डॉ॰
तरुण शर्मा एवं भारत भूषण जुनेजा ने किया। धर्म व संस्कृति, भारतीय इतिहास, भूगोल,
खेल-कूद, राजनीति व संविधान, स्वामी विवेकानन्द एवं विविध विषयों पर आधारित प्रश्नों
को रोचक तरीके से पूछा गया। लगातार चले कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों के 6-6 राउण्ड के
आधार पर दोनों वर्गों की 6-6 टीमें फाइनल के लिए चयनित हुई।
फाइनल के लिए चयनित न हो पाने वाली शेष टीमों
के मध्य सायंकाल एवं संक्षिप्त लिखित परीक्षा हुई, जिसके परिणाम के आधार पर दोनों
वर्गों में से एक-एक टीम सीधे फाइनल के लिए चयनित की गई। इस प्रकार फाइनल राउण्ड के
लिए दोनों वर्गों में कुल 7-7 टीमें चयनित की गई।
प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस 30 दिसम्बर को
फाइनल राउण्ड की प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में
डॉ॰
तरुण शर्मा द्वारा एवं वरिष्ठ वर्ग में भारत भूषण जुनेजा द्वारा सम्पन्न कराई गइ।
सेमीफाइनल राउण्ड में पूछे गए विषयों के अलावा फाइनल से समसामयिक घटनाक्रम, संकेत
चक्र तथा दृश्य व श्रृव्य आधारित प्रश्न भी थे। दोनों वर्गों में हुई रोचक
प्रतियोगिता के पश्चात कनिष्ठ वर्ग में झारखण्ड तथा वरिष्ठ वर्ग में हरियाण पश्चिम
प्रान्त की टीमें विजयी रहीं।
समापन सत्र में मुख अतिथि देवास की मेयर सुश्री
रेखा वर्मा ने भारत को जानो प्रतियोगिता सहित परिषद के सभी कार्यक्रमों को समाज के
लिए उपयोगी बताया। सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव
कोकजे ने की तथा मुख्यवक्ता भारत को जानो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चेयरमैन
डॉ॰
महीपाल गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष शर्मा, अध्यक्ष नगर निगम देवास, श्री
किशोर खण्डेलवाल, अध्यक्ष वि॰प्रा॰
उज्जैन, श्री दुर्गेश अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि एवं श्री धीरज श्रीवास्तव, एस॰डी॰एम॰
थे। उद्घाटन व समापन सत्र का संचालन आयोजन समिति के समन्वयक जयन्त वैशम्पायन ने किया।
विजेता प्रतिभागियों एवं उनके विद्यालयों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत करने के
पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शाखा सचिव अशोक छापरवाल ने
धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में भारत को जानो
के राष्ट्रीय मंत्री
डॉ॰
आर॰के॰
मित्तल, श्री ललित चोपड़ा, श्रीमती डिम्पल जुनेजा, श्रीमती शिखा दादू, श्रीमती कीर्ति
शर्मा, श्रीमती नवोदिता, श्री प्रताप मोहन अग्रवाल, श्री राकेश सचदेवा, श्री संदीप
वाट्स का सक्रिय सहयोग रहा।
आयोजन समिति द्वारा की गई श्रेष्ठ व्यवस्थाओं
में संयोजक आशुतोष कुमार सहित लोकेन्द्र नामजोशी, महेश शर्मा, आलोक सिंह, शुभ्रा
आचार्य, वन्दना निम्बालकर, चित्रलेखा तापकीर, प्रकाश गुप्ता, भरत चैधरी, शिरीष
धोड़पकर, शैलेश कानूनगो, राजकुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सोलंकी, हरजीत सिंह जुनेजा,
रिंकी जुनेजा, मनोहर फड़णीस, राकेश चैरसिया, कुलदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, राहुल
सुपेकर, गिरीश तिलवणकर इत्यादि की सक्रिय भूमिका थी।
अन्तिम परिणाम इस प्रकार रहे -
|
स्थान |
कनिष्ठ वर्ग
|
वरिष्ठ वर्ग |
| |
प्रान्त व विद्यालय |
प्रतिभागी |
प्रान्त व विद्यालय |
प्रतिभागी |
| प्रथम |
झारखण्ड
होली क्रॉस स्कूल, बोकारो स्टील सिटी |
1.
स्वागता घोष
2. शिवांश अग्रवाल |
हरियाणा पश्चिम
बी॰एम॰
विश्वास स्कूल मण्डी आदमपुर, हिसार |
1.
आशीष खिचड़
2. बजरंग विश्नोई
|
| द्वितीय |
महाकौशल
सेंट माइकल सी॰से॰
स्कूल, सतना |
1.
पीयूष सिंह
2. शिवम विश्वकर्मा |
महाकौशल
अनुपमा हायर से॰
स्कूल, सतना |
1. यश
परिहार
2. रोहित चैहान |
| तृतीय |
हरियाणा पश्चिम
बी॰एम0॰विश्वास
स्कूल, मण्डी आदमपुर, हिसार |
1.
पंकज शर्मा
2. प्रदीप विश्नोई |
हरियाणा उत्तर
ओ॰एस॰डी॰ए॰वी॰
पब्लिक स्कूल, कैथल |
1.
तिशारा गर्ग
2. हार्दिक गंभीर |
पिछला >>
|