|
विवेकानन्द, सुल्तानपुरी,
दिल्ली उत्तर : यह प्रतियोगिता 4 विद्यालयों में आयोजित की गई, जिसमें 242
छात्रों ने भाग लिया। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्गों में रोशन लाल गीता विद्यालय की टीम
प्रथम रही। प्रथम
व द्वितीय टीमों को पुरस्कार क्षेत्रीय संगठन मंत्री ॉ॰ विजया
प्रभा ने शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रमोद गुप्ता और सचिव महेश सक्सेना के साथ मिलकर
प्रदान किये।
जालन्धर, पंजाब उत्तर
: 20.11.2011 को परिषद भवन, कृष्ण नगर मंडी रोड में करवायी गयी प्रतियोगिता में श्री
मनोरंजन कालिया, विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मुख्य अतिथि रहे। श्री चन्द्र
मोहन शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक सामूहिक सरल विवाह, कार्यक्रम अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम
में 14 टीमों ने वरिष्ठ व 12 टीमों ने कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया। वरिष्ठ में
Govt. Doaba Khalsa Sr. Sec. School, Ladowali Road तथा कनिष्ठ वर्ग
में Sarhitkari Vidya Mandir Ladowali Road विजयी रहीं। प्रथम तीन टीमों को स्मृति चिह्न व
प्रशस्ति पत्र दिये गये।
पंजाब दक्षिण :
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 04.12.2011 को डी॰ए॰वी॰
कॉलेज ऑडिटोरियम अबोहर में
सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख व्यवसायी श्री शिव लाल डोडा थे। अध्यक्षता स॰ सेवा
सिंह चावला (राष्ट्रीय सचिव संस्कार) ने की। श्री श्रीनिवास बिहाणी (राष्ट्रीय
संयोजक विस्तार) केन्द्रीय पर्यवेक्षक रहे। इसमें 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का संचालन संदीप वाट्स (प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी) राकेश सचदेवा (प्रान्तीय
महासचिव) व श्री सुमतकांत विज ने किया। मुख्य अतिथि श्री शिव लाला डोडा ने शाखा को
`51000 का सहयोग दिया। एस॰पी॰ नरुला, सुभाष गोयल,
प्रान्तीय अध्यक्ष चमन लाल कामरा, अमृत खुराना, शाखा अध्यक्ष मुकेश तायल उपस्थित रहे।
फिरोजपुर शहर :
स्कूल स्तर पर 11 नवम्बर को स्थानीय 12 स्कूलों के 525 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शाखा स्तर पर 12 नवम्बर को स्थानीय मानवता पब्लिक सी॰सै॰ स्कूल में प्रिंसिपल के॰आर॰
धवन की अध्यक्षता में 9 स्कूलों के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के 36 विद्यार्थियों ने
प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को
स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कुरुक्षेत्र, हरियाणा उत्तर : बी॰आर॰ इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण
में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ वर्ग में 10 तथा कनिष्ठ वर्ग में 9
विद्यालयों ने भाग लिया। सचिव बलबीर सिंह ने नियमों की जानकारी
दी। डॉ॰ अशोक ने
मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ अतिथियों का परिचय करवाया। जिला अध्यक्ष श्री खेत्रपाल,
प्रान्तीय महासचिव प्रणव जावा,
डॉ॰ सी॰डी॰एस॰ कौशल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अम्बाला : राज्य
स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन शाखा द्वारा जी॰आर॰एस॰डी॰ स्कूल में किया गया।
डी॰ए॰वी॰ कॉलेज के प्राचार्य एम॰आर॰ गुप्ता मुख्यातिथि थे। श्री अजय दत्ता ने
समारोह की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग की 19 तथा वरिष्ठ वर्ग की 21
टीमों ने भाग लिया। प्रश्न-मंच में कनिष्ठ में नयन आर्य, भानु प्रताप, गुरुकुल
कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान
डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।
आदर्शनगर जयपुर,
राजस्थान उत्तर पूर्व : भा॰ को जा॰ 03.11.2011 को विभिन्न 9 स्कूलों में कनिष्ठ
तथा वरिष्ठ वर्ग की कक्षाओं के लगभग 500 विद्यार्थियों में प्रतियोगिता आयोजित की
गई। प्रथम एवं द्वितीय स्थानों पर चयनित विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर प्रमाण
पत्र दिये गये। 13 को विश्वकर्मा स्कूल जयपुर में आयोजित प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता
में दोनों वर्गो की विजेता टीमों द्वारा भाग लिया गया।
बाड़मेर, राजस्थान
पश्चिम : शाखा के तत्वावधान में प्रान्तस्तरीय भा॰ को जा॰ प्रश्नोतरी
प्रतियोगिता का आयोजन 20.11.2011 को शिवशक्ति धाम जसदेर तालाब पर श्री कमल कान्त
निदेशक राजवेस्ट के मुख्य आतिथ्य एवं ब्रिगेडियर वेद कश्यप (राजवेस्ट) के विशिष्ट
आतिथ्य में किया गया। प्रान्त के 6 जिलों की 15 शाखाओं से वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग
की 30 टीमों ने भाग लिया। वीर दुर्गादास शाखा बाड़मेर (युवाशाखा) द्वारा जिलाध्यक्ष
श्री ओमप्रकाश गर्ग मधुप को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिये सम्मान स्वरूप
शॉल,
साफा व अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया।
इकाई-भटनेर, हनुमानगढ़,
राजस्थान उत्तर : शाखा द्वारा भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता 19 नवम्बर को विभिन्न
विद्यालयों में सम्पन्न करवाई गई। कनिष्ठ में 1090 एवं वरिष्ठ वर्ग में 945
विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि श्री अमृत लाल गर्ग (अध्यक्ष
फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन) रहे। विशिष्ट अतिथि सुनील लवंगर (प्रान्तीय अध्यक्ष)
उपस्थिति थे।
शिवाजी कोटा, राजस्थान
दक्षिण पूर्व : 04.11.2011 को राज बालिका सीनियर सेकेन्डरी विद्यालय दादाबाड़ी
में प्रतियोगिता के प्रश्नमंच का आयोजन 17 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ
वर्ग में माहेश्वरी पब्लिक विद्यालय प्रथम रही। कार्यक्रम के प्रभारी प्रो॰ वाई॰एन॰
माथुर रहे। सचिव रघुवीर सिंह मेहरा ने विजित टीमों को 27.11.2011 को भाग लेने हेतु
तैयारी करने का आह्नान किया।
दौसा, राजस्थान पूर्व
: 18 अक्टूबर को शाखा द्वारा पैराडाईज पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। 7 विद्यालयों ने इसमें भाग लिया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में शहर के रा॰उ॰मा॰वि॰,
रेलवे स्टेशन दौसा की टीम विजयी रही। बाड़ी (धौलपुर) में आयोजित भा॰ को जा॰ प्रान्त
स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाकौशल :
प्रान्तीय प्रतियोगिता का आयोजन मानस भवन शहडोल में 11 दिसम्बर को किया गया। मुख्य
अतिथि कलेक्टर नीरज दूबे रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री जयंत वैशंपायन ने की
तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री ललित माहेश्वरी रहे। प्रान्तीय संरक्षक
डॉ॰ विद्याधर मतेले तथा अन्य प्रान्तीय पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में सतना,
रीवा, कटनी एवं शहडोल की टीमों ने भाग लिया, जिसमें सेंट माइकल सी॰सै॰ स्कूल सतना
के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कटनी : प्रतियोगिता
के द्वितीय चरण प्रश्न मंच का गरिमामय आयोजन सिलिकोबाइट डिग्री
कॉलेज आधारकाप में
सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीता लहरिया थीं। नगर के 15 विद्यालयों की
टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों की सभी 15 टीमों को
ट्रॉफी तथा प्रतिभागियों को
प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। प्रश्न मंच में वरिष्ठ वर्ग के विजेता कुंदन दास
विद्यालय एवं उप विजेता बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल थे। कनिष्ठ वर्ग के विजेता
बार्डस्ले हिन्दी मीडियम स्कूल एवं उप-विजेता सरस्वती विद्यालय बालक रहे। अध्यक्ष
नवनीत खण्डेलवाल, सचिव प्रमोद सुहाने, व राजेन्द्र खण्डेलवाल ने कार्यक्रम में अहम
भूमिका निभाई।
गया, मगध बिहार :
18.11.2011 को भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता डी॰ए॰वी॰ रोटरी स्कूल में आयोजित की गई, इसमें
10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि
डॉ॰ वी॰पी॰ वर्मा एवं
डॉ॰ अभय सिम्भा नेत्र विशेषज्ञ मंचासीन थे। अध्यक्षता ग्राम समिति के अध्यक्ष
डॉ॰ डी॰के॰ भास्कर ने की। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में प्रथम डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल कैंट
एरिया गया, द्वितीय ज्ञान भारती आवासीय परिसर, (बोध गया), तृतीय जय हिन्द पब्लिक
स्कूल रहे। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल कैंट, द्वितीय एस॰ए॰
माध्यमिक विद्यालय मानपुर तथा तृतीय ज्ञान भारती आवासीय परिसर रहे। मगध पब्लिक
स्कूल औरंगाबाद के महासचिव परमेश्वर सिंह ने मंच संचालन के साथ क्विज मास्टर की
जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि
डॉ॰ सिम्भा ने विद्यार्थियों के सुखद भविष्य की
कामना की। इस प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
गोपालगंज, उत्तर बिहार
: 26.11.2011 को डी॰ए॰वी॰ उच्च विद्यालय में 10 विद्यालयों के 80 बच्चों ने भाग
लिया। न्यूटन पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रथम एवम् द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर
ग्रेस इंग्लीश विद्यालय के बच्चे रहे।
देवघर, झारखण्ड :
एस॰के॰पी॰ विद्या विहार स्कूल में आयोजित प्रान्तीय स्तर भा॰ को जा॰ क्विज
प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप के विजेता डी॰पी॰एस॰ धनबाद के रौनक एवं अमितेश बने।
जबकि प्रथम उप-विजेता अयप्पा, बोकारो के शिवांश रहे। मंच का संचालन श्री जयंती
प्रसाद सिंह ने किया। श्री पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि 7-8 जनवरी को हरिद्वार में
जूनियर एवं सीनियर ग्रूप के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्विज में भाग लेंगे।
विजेताओं को पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद ने ट्राफी एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत
किया तथा प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुमडलाधिकारी उमाशंकर सिंह ने किया।
शास्त्रीनगर, मेरठ,
पश्चिमी उत्तर प्रदेश : डी॰ए॰वी॰ इण्टर
कॉलेज में प्रतियोगिता के आयोजन में
शहर के 10 स्कूलों से आए छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
अध्यक्ष वी॰पी॰ शर्मा और संचालन पी॰एन॰ पालीवाल ने किया। सीनियर/जूनियर वर्ग में
9/7 टीमों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में सिटी पब्लिक स्कूल शिव शक्तिनगर ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बी॰एन॰ झा (वित्त एवं लेखाधिकारी) उपस्थित रहे।
राजकुमार अरोड़ा एम॰एस॰ आत्रेय आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।
पल्लवपुरम, मेरठ :
शाखा द्वारा क्षेत्र के पाँच विद्यालयों में भा॰ को जा॰ लिखित परीक्षा आयोजित की गईं।
जिसमें वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के लगभग 600 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक एस॰पी॰
पालीवाल के साथ अन्य सदस्यों का कार्यक्रम की सफलता के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता के प्रश्न-मंच
के कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12
तक के 5 विद्यालयों के छात्रों ने दोनों वर्गों में इण्टर
कॉलेज शिवनगर मोदीपुर
में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रान्तीय महासचिव प्रभात कपूर मुख्य अतिथि
तथा सचिव पी॰एन॰ पालीवाल विशिष्ट अतिथि रहे। प्रश्न मंच का संचालन एस॰सी॰ पालीवाल (संयोजक
भा॰ को जा॰) ने बहुत सराहनीय ढंग से किया।
ब्रह्मावर्त :
प्रान्त स्तरीय भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता आजाद नगर स्थित सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर
कॉलेज में आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि केशव दत्त गुप्ता (राष्ट्रीय संयुक्त संगठन
महामंत्री) केन्द्रीय पर्यवेक्षक
डॉ॰ तरुण शर्मा, (जोनल महामंत्री) उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता शशि भूषण गुप्ता (प्रान्तीय अध्यक्ष) ने की तथा संचालन
प्रान्तीय महासचिव हरीश बजाज व सचिव श्रीमती डिम्पल जुनेजा एड्वोकेट ने किया।
कनिष्ठ वर्ग में वीडियो स्क्रीन के माध्यम से प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता के
कनिष्ठ वर्ग में प॰ दीन दयाल उपाध्याय की टीम को प्रथम स्थान तथा वरिष्ठ वर्ग में
प्रथम स्थान आर्मी स्कूल फतेहगढ़ की टीम को प्राप्त हुआ।
कन्नौज : शाखा
मकरंदनगर एवं कन्नौज के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2011की भारत को जानो प्रतियोगिता
का आयोजन शहर के हुमैरा
गर्ल्स इण्टर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ
वर्गों में हुई। वरिष्ठ वर्ग में सुशीला देवी
गर्ल्स कॉलेज प्रथम, जे॰पी॰
गर्ल्स
इण्टर कॉलेज द्वितीय, हुमैरा मिल्ली
गर्ल्स इण्टर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
कनिष्ठ वर्ग में ऋषभ शिक्षा निकेतन प्रथम, सरस्वती शिशु मन्दिर कन्नौज द्वितीय,
सुशीला देवी इण्टर
कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रान्तीय अध्यक्ष
शशिभूषण गुप्ता,
डॉ॰ धीरेन्द्र दूबे, बाबू केशवदास टंडन, उमेश राठौर मौजूद रहे।
छिबरामऊ, कन्नौज :
शाखा के तत्वावधान में भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर के 8
विद्यालयों ने भाग लिया। सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर वर्ग में प्रथम रहा जबकि
जूनियर वर्ग में जे॰डी॰ जनता इण्टर
कॉलेज प्रथम रहा। शाखा अध्यक्ष
डॉ॰ जे॰के॰
वर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष शशिभूषण व विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र उपस्थित रहे। संचालन
शशिभूषण गुप्ता ने किया तथा निर्णायक विवेक दीक्षित व संजय सिंह रहे।
तिर्वा, कन्नौज :
सरस्वती विद्या मन्दिर
कॉलेज में शाखा ने इण्टरमीडिएट स्तर की भा॰ को जा॰
प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्रों ने प्रथम,
गौतम बुद्ध इण्टर
कॉलेज ने द्वितीय तथा दीनानाथ बाल विद्या मन्दिर के छात्रों ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शशिभूषण गुप्ता, सागर सिंह यादव, रामशंकर झा,
रामकृपाल वर्मा व रामशंकर वर्मा मौजूद रहे।
देवेन्द्रमणि-बाकेवर,
इटावा : महेवा विकास खण्ड के 12 विद्यालयों के 649 छात्रों ने प्रतियोगिता में
उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गोविन्द, कानपुर :
प्रतियोगिता 27 नवम्बर को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर
कॉलेज के सभागर में आयोजित
की गई। 14 विद्यालयों के 3269 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
श्रीमती ब्रिज सोटा ने की। विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह तोमर (जोनल मंत्री) और
राष्ट्रीय मंत्री विस्तार महेश चन्द्र उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश अरोड़ा
(जोनल चेयर मैन) ने विजेता टीमों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
भिण्ड, मध्य भारत उत्तर
: 4 नवम्बर को शहर के 14 विद्यालयों में यह प्रतियोगिता हुई। कनिष्ठ में 1015 तथा
वरिष्ठ वर्ग में 220 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। शाखा द्वारा 27
नवम्बर को प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन एम्स कम्प्यूटर काॅलेज में किया गया।
जिसमें कनिष्ठ वर्ग से शहर के 12 विद्यालयों के दलों ने भागीदारी की। इस अवसर पर
अध्यक्ष प्रो॰ रामानन्द शर्मा,
डॉ॰ एस॰बी॰ शर्मा तथा इकबाल अली ने अपने-अपने विचार
रखे।
ग्वालियर शिवाजी : शाखा के तत्वावधान में आयोजित वरिष्ठ वर्ग के द्वितीय चरण की प्रश्न मंच प्रतियोगिता
में गजराराजे शाकउमावि की छात्रा वंदना पाल एवं प्रियंका बघेल की टीम ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मन्दिर नदी द्वार की छात्रा आरती
पाठक व कृतिका उपाध्याय और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मन्दिर चिटनिस की गोठ की लनिशा
विजयवर्गीय व माधवी कश्यप की टीम ने प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री
विष्णु बाबू गुप्ता व विशिष्ट अतिथि श्री विनोद जैन ने पुरस्कृत किया। संचालन सचिव
रमेशचन्द्र गुप्ता ने किया।
सुन्दरम्, अलीगढ़, ब्रज
प्रदेश : शाखा द्वारा प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के आयोजन का शुभारम्भ
प्रान्तीय महासचिव
डॉ॰ दिव्या लहरी, जिला सचिव सुशील चन्द्र, अध्यक्ष आशा गुप्ता,
सचिव नीरा शंकर एवं
डॉ॰ उमा शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के
बच्चे जो प्रथम चरण की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर आये थे, उन छात्र/छात्राओं
की टीमों ने भाग लिया। प्रभारी गीता सिंह का विशेष सहयोग रहा। आगरा में सम्पन्न
प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विजडम स्कूल की टीम
प्रथम रही। डॉ॰ राकेश अवस्थी
व डॉ॰ अरुण यादव के नेतृत्व
में यह कार्यक्रम हुआ।
संचालन डॉ॰ दिव्या लहरी व अखिलेश कुमार ने किया।
आगरा, संस्कार :
मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन गोपीचंद स्कूल में किया गया, जिसमें आगरा के 7 स्कूलों
ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में मिल्टन स्कूल प्रथम और वरिष्ठ वर्ग में
सेंट एंडरूज
बल्केश्वर और मिल्टन स्कूल नेहरु एन्क्लेव द्वितीय रहे। कार्यक्रम में विजय पाटनी
एवं पी॰एन॰ अग्रवाल ने सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त ‘सफलता का शत्रु मानसिक तनाव’ पर
परिचर्चा तथा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
गंगा मीरजापुर, काशी
प्रदेश : प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों के 463 बच्चों ने भाग लिया। सचिव
चन्द्रांशु गोयल ने बताया कि यह प्रतियोगिता छः विद्यालयों में आयोजित की गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रमेशचन्द्र मालवीय, निशांत अग्रवाल व त्रिपाठी
प्रमुख रहे।
हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
पूर्व : राजकीय मैडिकल
कॉलेज में भा॰ को जा॰ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य
अतिथि प्राचार्य
डॉ॰ एन॰एस॰ ज्वाला, विशिष्ट अतिथि मुख्य वक्ता हाईकोर्ट बिन्देश
गुप्ता उपस्थित रहे। कनिष्ठ वर्ग में 25 एवं वरिष्ठ वर्ग में 28 स्कूलों की टीमों
ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में हरगोविन्द सुयाल
कॉलेज प्रथम व कनिष्ठ वर्ग में
गुरुकुल इण्टर नेशनल प्रथम रहे। प्रान्तीय अध्यक्ष भगवान नहाटा ने सभी विजेताओं को
प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी दी। प्रान्तीय महासचिव दीपक अग्रवाल ने मंच का संचालन किया।
कोटद्वार, उत्तराखण्ड
पश्चिम : शाखा द्वारा संस्कार कार्यक्रम के तहत भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं
समृद्ध इतिहास के बारे में 14 अक्टूबर को भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का प्रथम चरण
लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें 30 विद्यालयों के लगभग 2712
छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। संचालन संयोजक हरीश मैन्दोला द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के द्वितीय
चरण में कनिष्ठ वर्ग की 13 टीमों व वरिष्ठ वर्ग की 10 टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ
वर्ग में गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के अभिलाष जदली व सूरज नेगी ने प्रथम, डी॰ए॰वी॰
पब्लिक स्कूल के संचय रावत व आदित्य गुप्ता ने द्वितीय, जनता इण्टर
कॉलेज मोटाढाक
के अखिलेष बुडाकोटी व आकाश धयानी तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में क्रेडिल पब्लिक स्कूल
के रमन तोमर व प्रशांत नेगी प्रथम, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर
कॉलेज, जानकीनगर
के हिमांशु धस्माना व शिवानी डबराल द्वितीय, डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल के कमल रावत व
दिवाकर भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सचिव अजय पालसिंह रावत रहे।
प्रणवानन्द (दुर्गापुर),
पश्चिम बंगाल : प्रतियोगिता में 12 स्कूलों से 24 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम
का आयोजन प्रणवानन्द विद्या मन्दिर में किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य स्वामी
विविदिषानन्द महाराज (प्रबंधक भारत सेवाश्रम संघ) थे। जवाहर नवोदय विद्यालय
दुर्गापुर प्रथम तथा डी॰ए॰वी॰
मॉडल स्कूल ने इस अवसर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अध्यक्षता श्रीमती जयंती सरकार ने की।
अमृतसर मेन, पंजाब उत्तर : प्रधान श्री
सुमित पुरी की अध्यक्षता में भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता न्यू अमृतसर पब्लिक स्कूल
सुन्दर नगर में की गई, जिसमें अलग-अलग स्कूलों की 16 टीमों के 100 के करीब बच्चों
ने हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौंसलर अजीत सिंह भाटिया द्वारा किया
गया। मुख्य अतिथि व विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
यमुना नगर, हरियाणा उत्तर : शाखा द्वारा
भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता 13 अक्टूबर को आनन्द पब्लिक स्कूल में सी॰ए॰ प्रदीप जैन (अध्यक्ष)
की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विजय बब्बर एवं
अध्यक्ष अमरनाथ बंसल थे। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया और
इसमें डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल प्रो॰ कॉलोनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में डी॰ए॰वी॰ सी॰सै॰ स्कूल टीम ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
मदनगंज-किशनगढ़, राजस्थान मध्य : शाखा
द्वारा 12 सितम्बर को यह प्रतियोगिता 25 विद्यालयों में आयोजित की गई, जिसमें
कनिष्ठ वर्ग में 1583 एवं वरिष्ठ वर्ग में 2738 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
सागवाड़ा, राजस्थान दक्षिण : लिखित
परीक्षा का आयोजन 26 सितम्बर को कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय स्तर पर किया गया।
वरिष्ठ में 4 विद्यालयों व कनिष्ठ वर्ग में 5 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान उत्तर :
भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता श्रीपति कन्या महाविद्यालय में 23.10.2011 को सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि (राष्ट्रीय मंत्री) श्री पी॰के॰ जैन (प्रान्तीय अध्यक्ष) सुनील लवंगकर
अध्यक्ष थे। प्रतियोगिता में 30 शालाओं की टीमों ने भाग लिया। धनतेरस के शुभ अवसर
पर हनुमान मन्दिर में 2100 दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। 21 टीमों के
मध्य 100-100 दीपक देकर दीपक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम,
द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को शाखा की ओर से सम्मानित किया गया।
सुनेल, राजस्थान दक्षिण पूर्व : युवा
शाखा द्वारा भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्य उच्च प्राथमिक विद्यालय में
किया गया। कनिष्ठ वर्ग मंे 88 छात्र/छात्राओं एवं वरिष्ठ वर्ग में 80 छात्र/छात्राओं
ने विभिन्न विद्यालयों से भाग लिया। पचास प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी
छात्रों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
छीपाबड़ौद : शाखा द्वारा आयोजित इस
प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कनिष्ठ में 790 एवं
वरिष्ठ वर्ग में 675 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में भाग लिया। द्वितीय चरण
04.11.2011 को आर्य समाज भवन में आयोजित किया गया, इसमें सभी विद्यालयों से चयनित
80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
केशवराय पाटन, बून्दी : भा॰ को जा॰
प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य आदि देश-भक्ति गीत प्रतियोगिता, छात्र अभिनन्दन व पुरस्कार
वितरण समारोह आयोजित किये गये। 12 विद्यालयों के 1500 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम
तीन स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रान्तीय, जिला स्तरीय व
क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति ने उत्साहवर्द्धन किया।
भरतपुर, राजस्थान पूर्व : 1 अक्टूबर को
भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का आयोजन शहर के विभिन्न
विद्यालयों में किया गया, जिसमें लगभग 849 विद्यार्थियों ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग
में भाग लिया। कार्यक्रम में शोभा कंसल, सर्वश्री विष्णु जैन, खेमचन्द बंसल आदि का
सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक श्री सीताराम अग्रवाल रहे।
बाड़ी : शाखा की ओर से रा॰बा॰ उच्च॰ मा॰
विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक अरुण मंगल के अनुसार प्रथम चरण की
इस प्रतियोगिता में 33 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में 6
से 8 तक के 500 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12वीं तक के 291 विद्यार्थियों ने
भाग लिया।
बाड़मेर, राजस्थान पश्चिम : लिखित
परीक्षा 28.09.2011 को 7 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। 23 विद्यालयों के कुल
322 वरिष्ठ एवं 346 कनिष्ठ वर्ग के छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
परीक्षा का आयोजन प्रकल्प प्रमुख धनराज जोशी एवं सत्यदेव सोनी के निर्देशन में किया
गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 16.10.2011 को स्वास्थ्य भवन में डॉ॰
जितेन्द्र सिंह (अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी) के मुख्य आतिथ्य में
किया गया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की 33 टीमों की छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया। विजेता छात्र/छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि
द्वारा वितरित किये गये।
सुमेरपुर-शिवगंज : प्रतियोगिता के
प्रथम चरण लिखित परीक्षा का आयोजन 02.10.2011 को किया गया। इस परीक्षा में कनिष्ठ
में 448 विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ वर्ग में 332 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा
रा॰उ॰मा॰वि॰ में आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक श्री सुरेश माथुर थे।
पावटा जोधपुर : सेंट ऑस्टिन्स सी॰सै॰
स्कूल में 12.11.2011 को शाखा स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 5
वरिष्ठ तथा 5 कनिष्ठ टीमों के 754 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम व द्वितीय स्थान
प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्री पंकज रविन्द्र मेहता,
ब्रह्मसिंह गहलोत व श्रीमती रंजिता कावड़िया का विशेष सहयोग रहा।
मुजफ्फरनगर ‘समृद्धि’, पश्चिमी उत्तर
प्रदेश : 9 सितम्बर को भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल एंजिल पब्लिक
स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्र /छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका शर्मा, मुख्य
संरक्षक परमकीर्ति शरण, सर्वश्री विनय कुमार, संजीव शर्मा, सुरेन्द्र मित्तल,
राजेन्द्र सिंघल का मुख्य योगदान रहा।
मुजफ्फरनगर ‘विराट’ : 9 सितम्बर को भा॰
को जा॰ प्रतियोगिता तीन विद्यालयों में आयोजित की गई। जिसमें 1600 विद्यार्थियों ने
कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों वर्गो में परीक्षा दी। 12 सितम्बर को तीनों विद्यालयों में
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये छात्र एवं छात्राओं को स्मृति-चिन्ह एवं
प्रशस्ति-पत्र विद्यालय प्रांगण में दिये गये। प्रथम स्थायी प्रकल्प के अन्तर्गत
ब्लड शूगर एवं ब्लड चैकअप निर्बाध रूप से वर्धमान अस्पताल, प्रेमपुरी में चलता रहा।
मेरठ, उत्कर्ष : प्रतियोगिता का प्रश्न
मंच प्रेजीडेन्सी पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ। श्रीमती रीना सिंघल ने सभा की
अध्यक्षता की। संयोजिका श्रीमती मृदुला गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया। (प्रान्तीय
महासचिव) प्रभात कपूर, (प्रान्तीय उपाध्यक्ष) हृदयमोहन मित्तल व प्रेजीडेन्सी स्कूल
के प्रिंसिपल सतीश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को शाखा की ओर से
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सिकन्द्राबाद : प्रतियोगिता का आयोजन
सितम्बर माह में पाँच विद्यालयों में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 1300 छात्र/छात्राओं
ने भागीदारी की। विशेष सहयोग राजकुमार गर्ग, गिरीश गुप्ता, श्याम शर्मा, प्रियंक
मित्तल का रहा। तीन छात्रों एवं एक छात्रा का वार्षिक शिक्षा शुल्क रु 5000/-
सरस्वती शिशु मन्दिर एवं अग्रसेन इण्टर कालेज में जमा कराया गया।
अरुणोदय, आगरा, ब्रज प्रदेश :
प्रश्नमंच का आयोजन मुरारी लाल खत्री गल्र्स कालेज में किया गया। दोनों वर्गो में
पाँच-पाँच विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन क्षेत्रीय महासचिव डॉ॰ तरुण
शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के प्रभारी मनोज भार्गव एवं श्रीमती बीना गुप्ता रहीं।
अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग ने बच्चों को बधाई दी एवं आगामी प्रादेशिक प्रतियोगिता हेतु
अपनी शुभकामनायें दी।
गंगा मीरजापुर, काशी प्रदेश :
06.11.2011 को आठ विद्यालयों के 463 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी
बच्चों को 4 दिसम्बर को काशी प्रान्त की मुख्य प्रतियोगिता में वाराणसी ले जाया
जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रमेश चन्द्र मालवीय, पंकज खण्डेलवाल
प्रमुख रहे।
कटनी, महाकौशल : शाखा द्वारा
प्रतियोगिता के द्वितीय चरण प्रश्न मंच का गरिमामयी आयोजन सिलिकोबाइट डिग्री कालेज
में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीता लहरिया थीं। प्रतियोगिता वरिष्ठ
व कनिष्ठ दो वर्गो में विभाजित थी तथा नगर के 15 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
दोनों वर्गों की सभी पंद्रह टीमों को ट्रॉफी तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र
वितरित किये गये। अध्यक्ष नवनीत खण्डेलवाल, सचिव प्रमोद सुहाने तथा कीर्ति बिजपुरिया
ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
उन्नाव, ब्रह्मावर्त : सर सैय्यद
पब्लिक स्कूल में शाखा द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में
दस विद्यालयों ने भाग किया। संचालन कानपुर से आए संजय दुआ ने किया। वरिष्ठ व कनिष्ठ
वर्ग के प्रतिभागियों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
अध्यक्ष सरदार पुरुषोत्तम सिंह का सहयोग रहा। (पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं
संरक्षक) नारायण अग्रवाल, (प्रान्तीय अध्यक्ष) डॉ॰ होमेश्वर देव भारद्वाज,
सचिव सुरेश मिश्र व अन्य उपस्थित रहे।
किदवई नगर, कानपुर : 06.11.2011 को
महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 500 बच्चों
ने लिखित परीक्षा दी। अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने दो-दो की टोली
बनाकर अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शाखा अध्यक्ष एम॰एल॰ अग्रवाल ने सभी
सदस्यों, अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता प्रान्तीय अधिकारी
भारत भूषण जुनेजा एवं संजय दुआ द्वारा संचालित की गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय
मंत्री प्रमोद दादू ने भी हिस्सा लिया।
जावद, मध्य भारत पश्चिम : प्रतियोगिता
में नगर के 13 विद्यालयों के 130 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में सम्मिलित
होने वाले समस्त विद्यार्थियों को भा॰ को जा॰ पुस्तक निःशुल्क प्रदान की गई। मुख्य
अतिथि शाक उ.मा.वि. के प्राचार्य जी॰ एल॰ चौहान थे। अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा द्वारा
विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
उत्तराखण्ड पश्चिम : प्रान्त की भा॰ को
जा॰ प्रतियोगिता रुड़की में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि रा॰ संयोजक अविनाश चन्द ओहरी
रहे। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन क्षेत्र-4 राजकुमार चौहान ने बच्चों को सम्बोधित किया।
अध्यक्ष सविता कपूर ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी शाखाओं व
विद्यालयों का आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव श्रीमती अरुणा अदलखा ने किया। शाखा
अध्यक्ष मुजीब मलिक ने सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में
कनिष्ठ 5 व वरिष्ठ 8 टीमों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम कोटद्वार शाखा तथा
द्वितीय भेल शाखा रही। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम भेल शाखा तथा द्वितीय द्रोण शाखा
देहरादून रही।
झाँसी, बुन्देलखण्ड : महारानी
लक्ष्मीबाई एवं भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान
में भा॰ को जा॰ प्रश्नमंच प्रतियोगिता राजकीय संग्रहालय में हुई, जिसमें 17 स्कूलों
से आए छात्र/छात्राओं ने अपने सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। मुख्य अतिथि प्रबंधक
प्रशासन अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पदाधिकारी एम॰एस॰ गुप्ता
व उद्योगपति वीरेन्द्र राय रहे। अध्यक्षता डॉ॰ शरद द्विवेदी ने की।
शिवम्, मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण), उत्तर
बिहार : 15.10.2011 को स्थानीय भवानी मण्डप में भा॰ को जा॰ प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। जूनियर व सीनियर गु्रप में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त
छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ॰ सच्चिदानंद
पटेल (प्रान्तीय महासचिव) तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रखण्ड पदाधिकारी राजेश्वर
प्रसाद सिंह रहे।
मगध बिहार : प्रान्त की भा॰ को जा॰
राष्ट्रीय प्रतियोगिता डी॰ए॰वी॰ रोटरी स्कूल, गया में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में
शहर के आठ तथा औरंगाबाद के एक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह के
मुख्य अतिथि डॉ॰ वी॰पी॰ वर्मा एवं डॉ॰ अभय सिम्भा (नेत्र विशेषज्ञ) थे। अध्यक्षता
ग्राम समिति के अध्यक्ष डॉ॰ डी॰के॰ भास्कर ने की। श्री दिनेश प्रसाद सिंह प्रान्तीय
संयोजक भी उपस्थित रहे। महासचिव इंजीनियर परमेश्वर सिंह ने मंच संचालन के साथ-साथ
क्विज मास्टर की जिम्मेवारी संभाली।
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश : भा॰ को जा॰
एवं समूहगान प्रतियोगिता 07.10.2011 को दयानन्द मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, डिपू
बाजार में आयोजित की गई। भा॰ को जा॰ में 8 और समूहगान प्रतियोगिता में 5 स्कूलों ने
भाग लिया। प्रथम, द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा भाग लेने
वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
इन्द्रपुरी, दिल्ली उत्तर : प्रतियोगिता
का आयोजन 6 नवम्बर को किया गया, जिसमें तीन स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। अध्यक्ष
ओ॰पी॰ मखीजा के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन में सहायता की।
(NITI:
Feb., 2012) |