|

|
 |
|
Photo Gallery |
|
States / Prants |
Finance |
|
Discussion
Forum |
|
More lnformation |
|
BVP
in the News |
Feedback
|
|
|
Be a partner in development of the
Nation
Bharat Vikas Parishad is striving for the development
of the Nation. You can also participate in this effort
by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b)
enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”
and (c) donating for various sewa & sanskar
projects.
Donations to Bharat Vikas Parishad
are eligible for income tax exemption under section 80-G of
Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque /
demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat
Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura,
Delhi-110034.
|
| |
.
| |
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
Last
updated: 17 August, 2010 |
तीज महोत्सव पर होंगी कई प्रतियोगिताएं
जागरण;
Aug 10, 11:58 pmजींद, मुसं :
भारत विकास परिषद की भूतेश्वर शाखा की बैठक शाखा प्रधान सुशील गुप्ता
की अध्यक्षता में हुई। इसमें 12 अगस्त को तीज महोत्सव का त्यौहार
हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। यह उत्सव लार्ड शिव स्कूल में
मनाया जाएगा। शाखा सचिव विपिन आशरी ने बताया कि तीज महोत्सव में बच्चों
व बड़ों के लिए मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
कोषाध्यक्ष सचिन गोयल ने बताया कि तीज उत्सव में महिलाओं के लिए सावन
गीत प्रतियोगिता होगी। अंताक्षरी प्रतियोगिता महोत्सव में आकर्षण का
केंद्र रहेगी। बैठक में सुशील गुप्ता, विपिन आशरी, रमन तायल, रमेश
सिंगला, प्रो. ओपी गुप्ता, योगेश गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ.
प्रमोद बंसल, सविता सिंगला, अविनाश शर्मा, परमजीत सेठी, अशोक मुखीजा,
राजकुमार सहगल, अमृतलाल गोयल, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
भू्रण हत्या रोकने का संकल्प
जागरण;
Aug 08, 12:27 am
अलीगढ़। पत्रकार महज कलमकार नहीं है। वह समाज
में बदलाव का प्रथम गवाह होता है। भारत विकास परिषद की सुंदरम शाखा ने
शनिवार को ऐसे ही पत्रकारों को सम्मानित किया। समद रोड पर होटल आनंद
पैलेस में हुए कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों व अतिथियों ने कन्या भू्रण
हत्या रोकने का संकल्प लिया।
महापौर आशुतोष वाष्र्णेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा
कि मीडिया ही हमें बदलाव का आभास कराता है। मुख्य वक्ता व परिषद के
राष्ट्रीय वित्त मंत्री डा. केएल गुप्ता ने कहा कि मीडिया ही समाज की
तकलीफों को निदान करने वाले लोगों तक पहुंचाता है। भाविप ब्रज प्रांत
की प्रांतीय महासचिव डा. दिव्या लहरी ने शाखा का परिचय व कार्यो के बारे
में बताया। अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी विवेक बंसल, भाविप जोन पांच के
संरक्षक राघवेंद्र वाष्र्णेय, जोन पांच के अध्यक्ष हरिराम गुप्ता,
राष्ट्रीय मंत्री विजेंद्र सिंह वर्मा, अलीगढ़ जर्नलिस्ट क्लब के
अध्यक्ष महेश चंद्र सुहृद, भाविप महिला सभा की राष्ट्रीय चेयरमैन
सावित्री वाष्र्णेय, एएमयू पीआरओ राहत अबरार ने भी मीडिया के महत्व पर
प्रकाश डाला। अध्यक्षता शाखा की अध्यक्ष डा. इंदू अग्रवाल ने व संचालन
सचिव लता गुप्ता ने किया। संयोजक पूजा सोमानी व प्रमोद सोमानी थे।
कार्यक्रम में अलका गर्ग, रत्नेश शाह, पूनम अग्रवाल, उमा शर्मा, पवित्रा
सुहृद, सविता आर्या, रश्मि सिंह, गीता सिंह, सुशीला सिंह आदि मौजूद
थीं।
लेख पढ़ें
|
टोरिया को बनाएंगे सुंदर
Patrika.com, 10 अगस्त,
2010
अशोकनगर। भारत विकास परिषद ने रविवार को सौंदर्यीकरण के लिए शंकरपुर
टोरिया गोद लिया है। इस अवसर पर मोहरी पंचायत के सचिव ने परिषद को सहमति
पत्र भी प्रदान किया। परिष्ाद के सचिव राकेश कांसल के अनुसार शंकरपुर
टोरिया को धार्मिक के साथ पार्कका रूप देकर पिकनिक पाइंट बनाया जाएगा।
इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई।
उन्होंने बताया कि यहां 22 अगस्त को पौधरोपण किया जाएगा और पहले से लगे
पौधों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। यहां व्यवस्था के लिए समिति के
प्रत्येक सदस्य को महीने में दो दिन देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष मलकीतसिंह संधू, अपर कलेक्टर अशोक मांदलिया,
परिषद के अध्यक्ष डाक्टर वीरेन्द्र शर्मा, मनोज जैन, सुबोधी जैन, श्याम
कन्हौआ, बिट्टू जुनेजा आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
|
|
रक्तदान शिविर लगाया
राजस्थान पत्रिका:
बुधवार,
04 अगस्त, 2010
बाड़ी। भारत विकास परिषद की
स्थानीय इकाई ने शनिवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में
रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम शंकरलाल ने किया।
शिविर संयोजक राकेश मंगल के अनुसार परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर
आयोजित रक्तदान शिविर में सुनील गर्ग,मुनीष बंसल, अनिल बंसल, राकेश
गर्ग, नरेन्द्र गोयल, विजय सिंहल, मोहन सिंहल, अनिल गर्ग, योगेश
अग्रवाल, सुनील सिंहल, प्रभूजीत सिंह, अर्जुन सिंह, रामकुमार, प्रशांत
गोयल,भीकम, सुनील, मनीष गोयल, भगवानदास, शरद चौहान तथा दिलीप चाहर ने
स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परिषद के अध्यक्ष डा.
शिव दयाल मंगल ने परिषद का परिचय तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में परिषद के सदस्य मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
हरियाळो राजस्थान अभियान
दैनिक
भास्कर:
सोमवार,02 अगस्त, 2010सूरतगढ़.
भारत विकास परिषद ने हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को वन
महोत्सव का शुभारंभ किया। सचिव विरेंद्र भटेजा ने बताया कि नगरपालिका
अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने राजकीय चिकित्सालय में पौधरोपण कर
कार्यक्रम की शुरुआत की। पर्यावरण सेवा प्रकल्प प्रमुख डॉ. सुभाष महर्षि,
महावीर देरासरी, कोषाध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा व सहसचिव रामकुमार गोदारा
सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
भाविप का संस्कृति
सप्ताह शुरू
दैनिक
भास्कर:
सोमवार,02 अगस्त, 2010
अलवर: भारत विकास परिषद की ओर से
रविवार को ओसवाल स्कूल में संस्कृति सप्ताह की शुरुआत वंदेमातरम गाकर
की गई। इस मौके पर हुए कार्यक्रमों में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों
से महापुरुषों के चित्रों में रंग भरवाए गए। कक्षा चार से आठ तक के
छात्रों के लिए जल संरक्षण पर चित्रकला व कक्षा ९ से १२ तक
छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्र के विकास में युवा शक्ति के योगदान विषय
पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्था के सचिव अशोक मित्तल ने
बताया कि कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्कृति
सप्ताह में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे बुजुर्गों के लिए कम्पनी बाग
में विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई है। इसमें म्यूजिकल चेयर, तेज चाल,
दौड़ व अन्य मनोरंजन खेल कराए जाएंगे।
|
|
हैलो नहीं, वन्दे मातरम् कहें
राजस्थान पत्रिका:
01 अगस्त 2010, 00:19
hrs IST
राजसमंद । भारत विकास परिषद् की ओर
से स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर हैलो नहीं, वन्देमातरम् कहें...
प्रतियोगिता होगी। यह निर्णय परिषद् की कार्यकारिणी बैठक में किया गया।
प्रतियोगिता के तहत फोन उठाने पर हेलो के बजाय वन्देमातरम् का सम्बोधन
करने वाले चयनित व्यक्तियों को परिषद् की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
परिषद् सचिव कुशलेन्द्र दाधीच ने
बताया कि परिषद् का पारिवारिक वन भ्रमण कार्यक्रम रविवार को रखा गया
है। परिषद् की ओर से 21 अगस्त को गायत्री शक्तिपीठ पर हिन्दी समूह व
संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता होगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमें
हिस्सा लेंगी। 31 अगस्त को राजसमंद के चयनित विद्यालयों में भारत को
जानो प्रतियोगिता होगी। परिषद् अध्यक्ष प्रमोद सोनी के सान्निध्य में
हुई कार्यकारिणी बैठक में उपाध्यक्ष अरविंद चतर, प्रहलाद राय मूंदडा,
दीपक बडोला, भगवती प्रसाद व्यास, राकेश गोयल, हंसमुख कावडिया, अनिल
बोहरा, डूंगरसिंह कर्णावट, पुष्पा कर्णावट, नीता सोनी आदि सदस्य मौजूद
थे।
लेख पढ़ें |
|
Previous |
|