|

|
 |
|
Photo Gallery |
|
States / Prants |
Finance |
|
Discussion
Forum |
|
More lnformation |
|
BVP
in the News |
Feedback
|
|
|
Be a partner in development of the
Nation
Bharat Vikas Parishad is striving for the development
of the Nation. You can also participate in this effort
by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b)
enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”
and (c) donating for various sewa & sanskar
projects.
Donations to Bharat Vikas Parishad
are eligible for income tax exemption under section 80-G of
Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque /
demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat
Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura,
Delhi-110034.
|
| |
.
| |
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
| |
|
|
|
समूह गान
प्रति. में 14 स्कूलों ने भाग लिया
दैनिक भास्कर;
15/10/11
बीकानेर. भारत विकास परिषद, नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को तुलसी
कुटीर में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाविप के
सचिव गणेश गुप्ता ने बताया कि हिंदी समूह गान प्रतियोगिता में महारानी
किशोरी देवी माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय,
बीकानेर, आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं तथा संस्कृत समूह गान
प्रतियोगिता में बोथरा गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल गंगाशहर, आदर्श
विद्या मंदिर व लॉयन पब्लिक स्कूल, जेएनवी पहले तीन स्थान पर रही।
निर्णायक मंडल में आभा शंकर, लक्ष्मीनारायण सोनी व हेमंत डागा थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश ने जीवन में गायन की महत्ती भूमिका पर
प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. एस.एन. हर्ष ने की। नगर इकाई अध्यक्ष प्रेम
खंडेलवाल ने आगंतुकों का आभार जताया।
लेख पढ़ें
|
|
समसामयिक
मुद्दों पर क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित
नवभारत टाइम्स;
10 Oct-2011
|
|
देशभक्ति के गीतों से
मंत्रमुग्ध
पत्रिका; Mon,
Oct 24, 2011
श्रीगंगानगर। आजादी की खुली हवा में निकले सीना
तान के, उठो जवानों देश की वसुन्धरा पुकारती, नदियां ना पीए अपना जल,
तुम समय की रेत पर छोड़ते चलो निशान, चन्दन है इस देश की माटी सहित
अन्य देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों से स्कूली बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध
कर दिया। बच्चे रविवार शाम भारत विकास परिषद की प्रताप शाखा की ओर से
अंधविद्यालय सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में
प्रस्तुति दे रहे थे।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भीम सेन गर्ग, विशिष्ठ अतिथि सत्य प्रकाश
गोयल, स्वगताध्यक्ष घनश्याम शर्मा थे। अंधविद्यालय के संस्थापक स्वामी
ब्रह्मदेव ने भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रतियोगिता में शहर की 13
स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गायन का समय सात मिनट का रखा
गया। गुप्ता बाल भारती विद्यालय प्रथम, ब्लूमिंग डेल्स इन्टरनेशनल
स्कूल द्वितीय और एसडी स्कूल तृतीय रही। जिन्हें अतिथियाें ने प्रशस्ति
पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम रही टीम राज्य स्तरीय
प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर परिषद की स्थानिय शाखा के
अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, सचिव शशि कुमार भूतड़ा, कोषाध्यक्ष सुभाष
धींगड़ा, संरक्षक शिव शंकर मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
सिटी प्लाजा में कवि
सम्मेलन हुआ
नवभारत टाइम्स;10
Oct 2011
हापुड़ (पंचशील नगर) : भारत विकास परिषद हापुड़
सृजन ने सिटी प्लाजा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का
शुभारंभ मुख्य अतिथि कवयित्री पूजा महेश को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न
भेंट करके सम्मानित कर किया गया। इसके बाद सचिव मोहित अग्रवाल ने सभी
कवियों का परिचय कराया। इसमें सबसे पहले कवयित्री आराधना वाजपेयी ने
कविता पाठ किया। इसके बाद अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। सम्मेलन
का संचालन सौम्या सिंहल ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कवि अनिल वाजपेयी
ने की।
इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें सचिन अग्रवाल,
कपिल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, विशाखा गर्ग, संध्या अग्रवाल, पूजा
अग्रवाल, सौम्या सिंहल, शौर्य, शुभ गर्ग आदि ने पुरस्कार प्राप्त किये।
सम्मेलन में अजय बंसल, मोहित अग्रवाल, वैभव गोयल, कपिल बंसल, सचिन
अग्रवाल, हेमंत, सौरभ, गोविंद अग्रवाल, मनीष, राजकुमार वर्मा, विनय,
नीरज, राहुल, अतुल आदि मौजूद रहे।
लेख पढ़ें
|
शिविर में मलेरिया के
15 रोगी मिले
पत्रिका; Fri,
Oct 21, 2011
सांचौर. निकटवर्ती
सुराचंद गांव में भारत विकास परिषद व राजोदेवी विरधीचंद गांधी चेरीटेबल
ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे नि:शुल्क मलेरिया जांच व
उपचार शिविर का आयोजिन हुआ। शिविर में 521 मरीजों की जांच की गई, जिसमें
15 जहरी मलेरिया के रोगी पाए गए।
शिविर संयोजक ने बताया कि शिविर में सुराचंद व उसके आस-पास स्थित
गांव-ढाणियों के मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम तक चिकित्सा टीम ने
521 मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की। शिविर
में 174 लोगों के रक्त की जांच की गई। जिसमें पीवी मलेरिया के 15 रोगी
पाए गए। शिविर में डॉ. सुरेश सागर, डॉ. चन्द्रशेखर, डॉ. हरिराम चौधरी,
डॉ. ओमप्रकाश सुथार ने अपनी सेवाएं दीं।
लेख पढ़ें
|
|
नया सवेरा को मिला भवन
पत्रिका; Fri,
Oct 21, 2011
हरदा. भारत विकास
परिषद द्वारा संचालित मंदबुद्धि बच्चों के स्कूल को नगर पालिका ने नेहरू
स्टेडियम के प्रथम तल का हॉल आवंटित किया है। विगत दिनों स्कूल के
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले ने संस्था को हॉल समर्पित
किया। मालूम हो कि कुछ समय पहले भाविप ने नगर पालिका परिषद को भवन की
कमी से अवगत कराया था, जिसके बाद परिषद ने हॉल आवंटित करने का निर्णय
लिया।
लेख पढ़ें
|
|
कार्यक्रम
में राष्ट्रभक्ति
पत्रिका; Tue,
Oct 18, 2011
गुना। देश भक्ति से जुडे कार्यक्रमों से बच्चो में समर्पण त्याग और
राष्ट्र के प्रति प्रेम के अंकुर फूटते हैं। भारत विकास परिषद के देश
भक्ति और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम सराहनीय है। इस आशय की बात जिला
शिक्षा अधिकारी एसपी व्यास ने भारती विकास परिषद द्वारा शिशु मंदिर में
आयोजित भारत गायन प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मेें बोलते
हुए कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के
व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के
रूप में सरस्वती शिशु मंंदिर के प्राचार्य विजय माथुर मौजूद थे। इस मौके
पर सरस्वती शिशु मंदिर कैंट, सहरिया सेवा भारती छात्रावास, सरस्वती शिशु
मंदिर महावीरपुरा और मार्डन चिड्रन स्कू ल की छात्राओं ने राष्टभक्ति
से जुड़े गीतों की प्रस्तुति हिंदी और संस्कृ त में दी। इस प्रतियोगिता
में हिंदी राष्ट्र गायन ने पहला स्थान महावीरपुरा सरस्वती शिशु स्कूल
ने प्राप्त ने प्राप्त किया। वहीं संस्कृत गायन में पहला स्थान सेवा
भारती सहरिया आश्रम ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अरूणा मोडक,
कमरलाल खोरिया, काव्यांजलि शर्मा मौजूद थीं।
इससे पहले भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिलीप सक्सेना ने अतिथियों का
परिचय कराया। परिषद के सचिव प्रमोद चौधरी ने भारत विकास परिषद की
गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना
अस्मिता सक्सेना ने की। कार्यक्र म का संचालन मधुबाला सक्सेना ने किया।
लेख पढ़ें
|
|
विकलांगों
को रोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
दैनिक भास्कर;
04 Oct-2011 |
|
लेख पढ़ें
|
|
महादेवी फर्रुखाबाद का गौरव
दैनिक जागरण;
Sep 11, 2011
फर्रुखाबाद:
भारत विकास परिषद की ओर से रविवार को आयोजित गोष्ठी में महीयसी महादेवी
वर्मा को याद किया गया। उनकी एकांतिक साधना एवं सामाजिक संवेदना का
उल्लेख किया गया। डा. माधुरी दीक्षित ने युग पुरुष स्वामी विवेकानंद को
युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। परिषद नौ अक्टूबर को प्रतियोगिताओं का
आयोजन करायेगा।
लेख पढ़ें
|
|
55
विद्यालयों के 165 गुरुओं का होगा सम्मान
नई दुनिया;
03 Sep-2011
शिवपुरी। भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा अपने
केंद्रीय कार्यालय के निर्देशों के तहत संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत
गुरुओं का सामूहिक सम्मान करेगी। इसके तहत शाखा द्वारा अपने क्षेत्र के
५५ विद्यालयों के १६५ गुरुओं का सामूहिक सम्मान ११ सितंबर को स्थानीय
अग्रसेन भवन पंचायती बगीचा एबी रोड पर प्रातः ११ बजे से किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यालय संयोजक राजीव ढींगरा ने बताया कि भारत
विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत प्रतिवर्ष गुरु वंदन छात्र
अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके तहत शाखा के सदस्य टोली
बनाकर स्कूलों में पहुंचते हैं और स्कूलों से परिषद के मापदंड अनुसार
चयनित शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों का सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया
कि इस वर्ष से बच्चों का सम्मान स्कूलों में जाकर एवं गुरुओं का सम्मान
सामूहिक रूप से नगर के एक स्थल पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा अपने
निर्धारित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में से माध्यमिक एवं
उच्च स्तर के ५५ विद्यालयों को चयनित कर उनमें उक्त कार्यक्रम संपन्न
कराया जा रहा है, जिसके तहत ५५ विद्यालयों के १६५ गुरुओं का सामूहिक
सम्मान ११ सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों की
इसकी सूचना प्रेषित की जा चुकी है और समस्त विद्यालय संचालकों से उनके
विद्यालय के चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय एवं स्थल पर
पहुंचने का अनुरोध किया है।
लेख पढ़ें
|
|
गुरू वंदन छात्र
अभिनंदन कार्यक्रम
पत्रिका; Sep
02, 2011
बालोतरा। भारत विकास परिषद शाखा बालोतरा द्वारा
शनिवार को नगर स्थित महर्षि बाल विद्या माध्यमिक विद्यालय में गुरू
वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हुआ, जिसमें शिक्षा को समर्पित शिक्षकों
व होशियार छात्रों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष पुखराज राठी ने कहा कि अनादि काल से समाज
में शिक्षकों का ऊंचा स्थान रहा है। शिक्षकों की मेहनत पूरे राष्ट्र
में नजर आती है। शिक्षकों का सम्मान करके जीवन में सब कुछ प्राप्त किया
जा सकता है। परिषद के संरक्षक भंवरलाल सालेचा ने स्वागत भाषण दिया।
परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष भवानीशंकर गौड़ ने समाज सेवा क्षेत्र में
परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी
देते हुए इनसे जुड़ने की बात कही। कार्यक्रम में शिक्षक हरचंदराम चौधरी,
पोकरराम राठौड़ व मेघावी छात्र नरेन्द्र कुमार, चन्द्रप्रकाश को
पुरस्कार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके
अलावा कक्षा छठी से नवमी तक के मेघावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्याम गौड़ ने आयोजन के लिए परिषद का आभार जताया।
इस अवसर पर परिषद सचिव द्वारकाप्रसाद गोयल, अमृतलाल राठी मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
मरीजों की उमड़ी भीड़
पत्रिका; Sep
02, 2011
टोडारायसिंह। कस्बे स्थित माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर में भारत
विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को आयोजित बहुद्देशीय निशुल्क
चिकित्सा एवं जांच शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जगदीश प्रसाद मोदी
ने दीप जलाकर शिविर की शुरूआत की। अध्यक्षता अभय कुमार कनोई ने की।
परिषद अध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सक डॉ. जी. एल. शर्मा
समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह देकर
सम्मानित किया।
परिषद सदस्य कालूराम कुमावत व अविनाश जैन ने बताया कि शिविर में ह्वदय,
वक्ष, त्वचा, नाक, कान, गला व अस्थमा रोग के करीब एक हजार रोगियों का
पंजीयन किया गया। शिविर में डॉ. जी. एल. शर्मा, डॉ. आर. एम. माथुर, डॉ.
संजीव सौगानी, डॉ. अखिलेश जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत जैन,
फिजीशियन डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ सुषमा अग्रवाल व
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सिंहल ने रोगियों की जांच कर परामर्श दिया।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद
की नई शाखा का शुभारंभ
नवभारत टाइम्स; 30
Aug 2011
फरीदाबाद. नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन
में भारत विकास परिषद की एनआईटी शाखा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम
के दौरान एसडीएम यशपाल यादव ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इसके साथ
ही लगभग 35 परिवारों को परिषद ने शपथ भी दिलाई।
नई शाखा के अंतर्गत अनिल शर्मा को प्रेजिडेंट, एन. के. शर्मा को सचिव व
राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यहां पर बच्चों ने देशभक्ति पर
आधारित गाने गाए व डांस की प्रस्तुतियां भी दी। इसके साथ ही अन्ना हजारे
की जीत की खुशी में एनआईटी शाखा का नाम बदलकर भारत विकास परिषद जनतंत्र
शाखा रख दिया गया। भारत विकास परिषद फरीदाबाद शाखा के वाइस प्रेजिडेंट
संतोष अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम के दौरान एनआईटी शाखा का गठन कर नए
मेंबर नियुक्त किए गए। एसडीएम यशपाल यादव ने बताया कि उनकी तरफ से हमेशा
ही प्रयास रहता है कि वह हर एक एनजीओ की मदद करें। उन्होंने रंगारंग
कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों की भी सराहना की। इस मौके
पर विशिष्ट अतिथि ओ. पी. टाटिया , सोहना लाल अग्रवाल, तरुण प्रताप
त्यागी, प्रवीन सिंगल, ओ. पी. बंसल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लेख पढ़ें
|
|
भ्रूण हत्या के खिलाफ
उठें महिलाएं
दैनिक भास्कर;
29/08/11
हिसार.
महिलाएं केवल 33 प्रतिशत आरक्षण की नहीं बल्कि 99 प्रतिशत आरक्षण
की अधिकारी हैं। महिला जननी है, महिला ही सर्वस्व है। इसके बावजूद यह
कैसी विडंबना है कि उन्हें जन्म से पहले ही कोख में मार दिया जाता है।
ऐसे में महिलाओं को भ्रूण हत्या के खिलाफ खुद उठ खड़े होने की जरूरत
है। यह बात भारत विकास परिषद के महिला मंडल प्रधान कमल जैन ने कही। वह
रविवार को भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के प्रांतीय महिला
सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
महिला जागरूकता और विकास पर केंद्रित यह कार्यक्रम न्यू लाहौरिया
सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। इससे पहले सम्मेलन का
उद्घाटन मुख्य अतिथि सुचेता सर्राफ और विशिष्ट अतिथि महिला मंडल प्रधान
कमल जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजया प्रभा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ
राष्ट्र गीत वंदेमातरम् के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के
तौर पर उपस्थित शिक्षाविद् तारन राय ने कहा कि स्त्री और पुरुष दोनों
एक दूसरे के पूरक हैं, न कि विरोधी इसलिए जरूरी है कि पारिवारिक संगठन
को और मजबूत किया जाए।
उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए नीति निर्धारण में
महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की जरूरत है। डॉ. विजया प्रभा ने कहा कि
महिलाओं को अपनी आत्मशक्ति और सामाजिक शक्ति बढ़ाने की जरूरत है। सुचेता
सर्राफ ने कहा कि महिलाएं अपने मौलिक गुणों प्यार, सहनशीलता और
पारिवारिक एकता द्वारा एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं।
सम्मेलन में कोई ऐसा वक्ता नहीं रहा, जिसने अन्ना के आंदोलन को सराहा न
हो और भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज न उठाई हो। मंच संचालन अनुपमा अग्रवाल
ने किया और इंदू मुंजाल ने परिषद परिचय कराया। सम्मेलन में हरियाणा
पश्चिमी प्रांत की 20 शाखाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर परिषद से जुड़े वीरभान बंसल, रवि सैनी, डॉ.कमल गुप्ता,
प्यारेलाल लाहौरिया, मीनू शर्मा, प्रकाश अरोड़ा, इंद्रजीत शर्मा मौजूद
थे। राजेश जैन, अमर गोयल, अमित शंकर बंसल और सुरेंद्र लाहौरिया सहित सभी
सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
लेख पढ़ें |
|
|
<< पिछला |
अगला >> |
|