|
|
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
दूधिया रोशनी में नहाए घास-फूस के टपरे
पत्रिका; December
30, 2011
गुना। आदिवासी ग्राम
भिलेरा के लोगों ने वर्षो बाद गांव में उजाले की किरण देखी, अंधेरे में
डूबे रहने वाले गांव घास-फूस के टपरे अब दूधिया रोशनी में नहाने लगे
हैं। इस गांव में रोशनी पहुंचाने में सामाजिक संस्था भारत विकास
परिषद के प्रयास एवं गेल इंडिया की मदद रही है।
लगभग 40 घरों की आदिवासी बस्ती वाला गांव जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर
है, लेकिन विकास से कोसों दूर है। विकास के नाम पर गांव में सिर्फ
हैंडपंप है और एक स्कूल बिल्डिंग। इसके अलावा गांव में न सड़क है और न
ही खरंजा। सड़क से लगे इस पिछड़े गांव को भारत विकास परिषद ने गोद लेकर
विकास की योजना तैयार की है।
पहले चरण में गांव में सौर ऊर्जा के माध्यम से रोशनी पहुंचाई है और
प्रत्येक घर में स्वच्छता शौचालय तैयार किए जा रहे हैं। गंाव की आदिवासी
महिला सियाबाई ने बताया कि वर्षो से अंधेरी रात में जिंदगी गुजर रही
थी। हाल ही मे लगी रोशनी से गांव में उजाला हुआ है। संस्था के अध्यक्ष
दिलीप सक्सेना ने बताया कि इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और सड़क, बिजली और
स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों को मुहैया कराने की योजना तैयार की है।
ग्रामीण की सोच बदलने और विकास की धारा से जोड़ने के लिए एनएसएस के जिला
संयोजक डॉ. सतीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रासेयो की विभिन्न इकाइयों
द्वारा शिविर लगाकर, साफ सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा की जानकारी दी गई।साथ
ही नशा मुक्ति एवं कुरीतियों जैसी बुराइयों से दूर रहने का भी आह्वान
किया। चंद्रा जैन ने बताया कि इस गांव को दो सालों में विभिन्न
दानदाताओं और स्वैच्छिक संगठनों की मदद से भिलेरा गांव को आदर्श गांव
के रूप मे विकसित किया जाएगा। |
|
भारत विकास परिषद का 11वां
अन्तर्राष्ट्रीय 26वां राष्ट्रीय
अधिवेशन शुरू
Dainik
Tribune; December 25, 2011
चंडीगढ़, 24
दिसम्बर।
भारत विकास परिषद का 11वां
अन्तर्राष्ट्रीय 26वां राष्ट्रीय
अधिवेशन का आज यहां आरम्भ हुआ।
अधिवेशन का आरम्भ स्वामी माधव
प्रपन्नाचार्य जी महाराज के उद्बोधन
से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने
प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा
कि भारत विकास परिषद उन श्रेष्ठ
कार्यकर्ताओं का संगठन है जो स्वामी
विवेकानन्द जी, जिनके ज्ञान एवं
व्यक्तित्व का लोहा अमेरिका जैसे सुपर
पावर देश ने भी माना, ने संगठित किया।
उनसे प्रेरणा लेकर और उन्हें आदर्श
मानकर चल रहा है । उन्होंने कहा कि
आज भी परिषद उनसे प्रेरणा लेकर और
उन्हें आदर्श मानकर चल रही है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंदर
पाल शर्मा की अध्यक्षता में आरम्भ
हुए इस दो-दिवसीय अधिïवेशन में
मुख्य अतिथि गीता मनीषी ज्ञानानन्द
जी महाराज थे । इसमें सभी स्थानों से
लगभग 2850 प्रतिनिधि पधारे।
आज के मंच पर कार्यकारी अघ्यक्ष
ईश्वर दत्त ओझा, राष्ट्रीय महामंत्र
एस.के. वध्वा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री
हरीश जिन्दल, राष्ट्रीय वित्त मंत्री
डॉ. के.एल. गुप्ता, अध्विशन चेयरमैन
प्रो० एस.पी. तिवारी, अधिवेशन के सह
संयोजक अजय दत्ता, अधिवेशन
स्वागताध्यक्ष डॉ. के.एल. पासी,
अधिवेशन सचिव एच.आर . नारंग, अधिवेशन
संयुक्त सचिव एस.सी. गलहोत्रा,
अधिवेशन संयोजक राकेश सहगल, अधिवेशन
सह-संयोजक के.एल. चौहान, अधिवेशन
वित्त सचिव के.एम.एस. नांबियार एवं
अधिवेशन संयुक्त वित्त सचिव श्री
जे.आर. टण्डन आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि
स्वामी जी की 150वीं जयन्ती की
तैयारियाँ जोरों के साथ पूरे देश में
की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि
स्वामी जी के जन्म शताब्दी वर्ष 1963
में मातृभूमि की सेवा में समर्पित
प्रबुद्ध नागरिकों ने एक विशिष्ट
संगठन ‘भारत विकास परिषद्’ स्थापित
किया था । यह सुखद संयोग ही है कि
स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयन्ती
के साथ-साथ भारत विकास परिषद् अपनी
स्थापना की स्वर्ण जयन्ती भी मना रहा
है। उनका कहना था कि परिषद ने राष्ट्र
व मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण भी
प्रस्तुत किया है। स्वामी जी ने परिषद
में युवकों को लाने और उन्हें
संस्कारित करने का सन्देश दिया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी
ज्ञानानन्द जी ने भारत विकास परिषद के
संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की स्मृति
में राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख द्वारा
स्थापित दीनदयाल शोध संस्थान को
ग्रामीण विकास और उत्थान हेतु 1 लाख
रुपये की राशि भारत विकास परिषद
उत्कृष्टता सम्मान के रूप में दी । इस
वर्ष का यह सम्मान ग्राम विकास के
क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के
लिए ‘दीनदयाल शोध संस्थान’ को दी गई,
जिसे संस्थान के राष्ट्रीय सचिव डॉ.
भारत शर्मा ने ग्रहण किया।
स्वामी ज्ञानानन्द जी ने इस अवसर पर
मानव मूल्यों की चर्चा करते हुए बताया
कि परिषद, सम्पर्क, सहयोग, संस्कार
सेवा और समर्पण मूल मंत्र लेकर चला है
जो हमारी संस्कृति के आधार हैं। उनका
कहना था कि हमारे यहाँ तो कर्म को
त्याग भाव से करने की प्रेरणा दी गयी
है । उनका कहना था कि अब आवश्यकता है
कि युवाओं में सेवा भाव जगाया जाये,
उन्हें संयम और मर्यादा की प्रेरणा दी
जाये ताकि देश में फैला भ्रष्टाचार
समाप्त हो।
परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एसके वधवा
ने बताया कि सन् 1963 में दिल्ली में
प्रारम्भ एक शाखा से अब समस्त देश में
परिषद् की 1200 से अधिक शाखाएं हैं,
इसके लगभग 1,00,000 सदस्य नि:स्वार्थ
भाव से सामाजिक सेवा के कार्यों में
जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि
कार्य की दृष्टि से देश को 17 क्षेत्रों
व 57 प्रान्तों में बाँटा गया है।
परिषद सेवा प्रकल्प के अन्तर्गत संस्था
ने सन् 1990 में ‘विकलांग सहायता एवं
पुनर्वास योजना’ को एक राष्ट्रीय
प्रकल्प के रूप में प्रारम्भ किया था।
इस योजना के कार्यान्वयन के लिए आज
समूचे देश में 13 विकलांग सहायता
केन्द्र एवं 98 पुनर्वास केन्द्र
कार्य कर रहे हैं।
उनका कगना था कि इन विकलांग केन्द्रों
के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 25,000
विकलांग बन्धुओं को कृत्रिाम अंग
नि:शुल्क प्रदान किये जाते हैं।
उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
सर्वप्रथम वर्ष 1967 में आयोजित की गई
थी। इसमें प्रतिवर्ष भारत के सभी
प्रान्तों से लगभग 80,000 से अधिक
विद्यालयों के छात्रा भाग लेते हैं।
इस अवसर पर केएल गुप्ता ने बताया
कि परिषद के आज तक 92 विकास रत्न
एक-एक लाख की राशि देकर बन चुके हैं,
जिनकी राशि और उससे प्राप्त आय परिषद्
अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त
राष्ट्रीय आपदाओं में सदैव आगे बढ़ कर
भाग लेती है -- जैसे भूकम्प, कारगिल
युद्ध उड़ीसा में विनाशकारी साइक्लोन,
राजस्थान में सूखा व असम एवं बिहार
में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए
धन। |
|
भाविप
ने किये रूरतमंद लोगों को कम्बल
वितरित
Dainik
Tribune; December 20, 2011
नारनौल, 19
दिसम्बर।
भारत विकास परिषद नारनौल शाखा द्वारा
स्थानीय दुलीचन्द स्मृति भवन में 195
रूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
ओमप्रकाश यादव एडीओ प्रधान यादव
कल्याण सभा नारनौल थे जबकि कार्यक्रम
के अध्यक्षता धर्मचन्द छाबड़ा ने की।
विशिष्टï अतिथि के रूप में रमेश
पिपलानी,ओमप्रकाश बतरा ने कार्यक्रम
में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
ने भारत विकास परिषद की प्रशंसा करते
हुए बताया कि यह संस्था जरूरतमंद व
असहाय लोगों को कम्बल व स्वेटर इत्यादि
वितरित करती है यह समाज के लिए
अनुकरणीय उदारहण है। अध्यक्ष धर्मचन्द
छाबड़ा ने बताया क विगत 20 वर्षो से
भारत विकास परिषद सेवा के कार्यक्रम
करके समाज में अग्रणीय रही है।
लेख पढ़ें
|
|
विवाह पंजीयन शिविर का आयोजन - 109
जनों के आवेदन आए
बीकानेर,
18 दिसम्बर। भारत विकास परिषद, नगर इकाई तथा नगर
निगम के संयुक्त तत्वावधान में विवाह पंजीयन शिविर
का आयोजन साले की होली पर किया गया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि बीकानेर वेस्ट एमएलए डा. गोपाल जोशी
ने इस प्रकार के आयोजन हेतु परिषद परिवार को
साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के
अध्यक्ष मेयर भवानीशंकर शर्मा
ने हरसंभव सुविधा उपलब्ध
करवाने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि नगर निगम
आयुक्त प्रभात गर्ग ने कहा कि
शिविर से आए आवेदन पत्रों के
शीघ्र ही प्रमाण पत्र उपलब्ध
करवाए जाएंगे। परिषद की ओर से
जारी विज्ञप्ति के अनुसार
शिविर में निगम के रामेश्वर
स्वामी, महेश आचार्य, चंचल
चांवरिया, कमल जावा,
जितेन्द्र सिंह का सहयोग
प्राप्त हुआ। शिविर में पवन
कुमार गुप्ता, अरुण कुमार
स्वामी नोटेरी ने अपनी
नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर संचालन की व्यवस्था में
गोकुल जोशी का विशेष सहयोग रहा।
प्रांतीय संरक्षक रामकिशोर
रावत, परिषद अध्यक्ष पे्रम
खण्डेलवाल, सचिव गणेश गुप्ता
ने बताया कि 109 जनों के
आवेदन आए। उहोंने अतिथियों को
स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
परिषद की ओर से सभी का आभार
प्रकट किया गया। शिविर में
परिषद के नरेन्द्र पाल गुप्ता,
हरिकृष्ण भार्गव, हरिराम
गुप्ता, मोहनलाल मारु, संजय
अग्रवाल, बी.के.बेनीवाल,
नवनीत जैन, पे्रम अग्रवाल,
सतीश गुप्ता व गिरिराज जोशी
का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर
संचालन संयुक्त सचिव श्रीमती
आभा गुप्ता ने किया।
लेख पढ़ें
|
भाषण प्रतियोगिता में मंजू में मारी बाजी
नवभारत टाइम्स;
3 Dec 2011, 0400 hrs
हापुड़ : भारत विकास परिषद हापुड़ सृजन के
तत्वावधान में ताराचंद डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। इसका विषय भारतीय संस्कृति के मूल्यों में होती गिरावट था। भाषण
प्रतियोगिता में मंजू चौधरी पहले, सतेंद्र त्यागी दूसरे और हेमंत कुमार
तीसरे स्थान पर रहे। कुणाल, पुष्पेंद्र, अंकित, सद्दाम, शिव कुमार,
शाहनवाज और करिश्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भारत
विकास परिषद सृजन के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बतौर मुख्य अतिथि और मोहित
अग्रवाल बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे। आयोजन में महिला संयोजिका सौम्या
सिंहल, कॉलेज प्राचार्य डॉ. के. पी. सिंह, सचिन अग्रवाल, वैभव गोयल,
गोविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
किया मरीजों का इलाज
पत्रिका; Sun,
Nov 06, 2011
सांचौर। स्थानीय भारत विकास परिषद
के विकलांग सहायता केन्द्र में 70 मरीज लाभान्वित हुए। डा. आदित्य
माथुर ने बताया कि विकलांग सहायक केन्द्र में दानदाता प्रकाशमल सी
कानूगो के सहयोग से संचालित फिजियोथेरपी सेन्टर में 70 लाभान्वित हुए।
फिजियोथेरेपी पद्धति द्वारा इलाज किया जा रहा है। दानदाता सुरेश बोकडिया
के आर्थिक सहयोग से 22 विकलांग लोगों को कृत्रिम हाथ, पैर, पोलिया
कैलिपर्स, आर्थोशुज, वैशाखी दी गई। 14 कृत्रिम अंगों की नि:शुल्क
मरम्मत की गई। चल चिकित्सा इकाई द्वारा दानदाता मांगीलाल मेहता द्वारा
106 रोगियों की जांच कर नि:शुल्क दवाई उपलब्ध करवाई गई।
लेख पढ़ें
|
|
धौलपुर का दबदबा
पत्रिका; Sat,
Oct 29, 2011
बाड़ी।
भारत विकास परिषद की ओर से बाड़ी
में आयोजित भारत को जानो राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के कनिष्ठ
वर्ग में धौलपुर के छात्रों का दबदबा रहा है। प्रतियोगिता के कनिष्ठ
वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अतुल गर्ग और चित्रांश दुबे ने
प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं किंग्स पैराडाइज बाड़ी के विवेक
गर्ग एवं रजत शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हिण्डौन सिटी बालिका विद्यालय की छात्रा
साक्षी नारौलिया व नीतू धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,जबकि दौसा
के सीनियर सैकण्ड्री रेलवे स्कूल की अनामिका खण्डेलवाल और ब्रह्मानंद
जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भाविप की ओर से इस राज्य स्तरीय
क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को बाड़ी के देव गार्डन में हुआ।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि
जिले में स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से किए जाने वाले समाज सेवा के
कार्य सराहनीय हैं।
भाविप समाज सेवा के साथ नई पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य कर रही है
और यह देशहित में सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। प्रतियोगिता की केन्द्रीय
सलाकार समिति के सदस्य डॉ.तरूण शर्मा ने कहा कि भाविप स्वामी विवेकानंद
के सपनों को साकार कर रही है। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे
देश की संस्कृति व इतिहास को जान रहे हैं।
परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल,महासचिव रमेश सिंघल,
बाड़ी शाखा अध्यक्ष डॉ.एस.डी. मंगल ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी
दी।प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य न्यायिक
मजिस्ट्रेट जमीर हुसैन ने की। प्रतियोगिता में राजस्थान की दस टीमों ने
भाग लिया।
लेख पढ़ें
|
|
स्टूडेंट्स ने
गाए देशभक्ति से भरे गीत
नवभारत टाइम्स;
15/10/11
गाजियाबाद ।। भारत विकास परिषद 'संवाद' द्वारा छात्रों में
राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने के मकसद से आईएमएस कॉलेज में
राष्ट्रीय समूह गान और राष्ट्रीय संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता आयोजित
की गई। प्रतियोगिता में पश्चिमी यूपी से आई 21 टीमों ने हिस्सा लिया।
समूह गान प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भारत विकास परिषद के
राष्ट्रीय मंत्री महिम मित्तल ने कहा कि आज यह जरूरी है कि स्टूडेंट्स
के अंदर राष्ट्र भावना को विकसित किया जाए। वर्तमान में हम धर्म,
संप्रदायवाद और जातिवाद में इस कदर बंट चुके हैं कि राष्ट्रीयता की
भावना खत्म होती जा रही है। आतंकवादी इसका फायदा उठाते हैं और आतंकी
घटना कर आसानी से फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की
प्रतियोगिता में जब छात्र भाग लेते हैं तो वह पूरे मन से इसकी तैयारी
करते हैं।
प्रतियोगिता में आए स्टूडेंट्स ने देशभक्ति से भरे गीत गाकर दर्शकों का
दिल जीत लिया। उनके गीतों में लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई दी।
प्रतियोगिता के हिंदी वर्ग में ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल फर्स्ट आया,
जबकि एमिटी स्कूल नोएडा दूसरे स्थान पर रहा। संस्कृत वर्ग में दादरी
पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। जीतने वाली टीमें नवंबर में हरियाणा के हिसार
में होने वाली नैशनल लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगी।
लेख पढ़ें
|
|
|
|
<< पिछला |
अगला >>
|
|