|
|
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
भाविप कार्यकर्ता करेंगे सहयोग
दैनिक भास्कर; 19/02/12
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अजमेर जिले को पोलियो मुक्त बनाने
के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग के साथ भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी भी
अजमेर जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए बच्चों को पोलियो की खुराक
पिलाने में सहयोग करेगा।
कोषाध्यक्ष बहादुरसिंह ने बताया कि 19 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के
तहत केकड़ी शहर के सभी 33 पोलियो बूथ पर सर्वाधिक बच्चों को लाने वाले
कार्यकर्ताओं को भारत विकास परिषद की ओर से प्रत्येक बूथ पर दो श्रेष्ठ
कार्यकर्ताओं को पारितोषिक वितरित कर उत्साहवर्धन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सलिल माहेश्वरी को नियुक्त किया गया है।
|
|
नशे के दुष्प्रभाव बताए
दैनिक भास्कर;
12/02/12
धूरी (संगरूर). जिला
आयुर्वेदिक विभाग द्वारा भारत विकास परिषद शहीद-ए-आजम भगत सिंह ब्रांच
धूरी के सहयोग से डा. बख्शी तीर्थ सिंह मैमोरियल गुरुकुल कान्वेंट
स्कूल में नशा विरोधी सेमिनार करवाया गया। सेमिनार की प्रधानगी स्कूल
की पिं्रसिपल कमलेश बख्शी ने की। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के मुखी डाक्टर
रविकांत मदान ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे
से दूर रहकर नशा रहित जीवन व्यतीत करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य अच्छी
गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी। डा. रजनी बाला ने भी छात्रों
को नशे के प्रति सचेत किया। भारत विकास परिषद के प्रधान सोम प्रकाश
आर्य तथा सचिव तरसेम मित्तल, ब्रह्म भूषण व पूर्व डीपीआरओ मनजीत सिंह
बख्शी ने भी विचार रखे। गोपाल वर्मा ने स्कूल के तीन सेवादारों को कंबल
दिए। डा. रवि मदान ने पिं्रसिपल बख्शी को सम्मान चिन्ह भेंट किया।
लेख पढ़ें
|
|
विवेकानंद की 150वीं जयंती एवं भारत विकास परिषद के 50 वर्ष
दैनिक भास्कर; 03/02/12
पिलानी. भारत विकास परिषद पिलानी इकाई के
तत्वावधान में बुधवार शाम को वाटिका रिसोर्ट में स्वामी विवेकानंद के
विचारो पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इकाई अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक की
अध्यक्षता में हुई इस संगोष्ठी में डॉ. नरेश शर्मा, मास्टर दीपचंद वर्मा
सहित अन्य वक्ताओं ने आज के संदर्भ में विवेकानंद के विचारों की
उपादेयता पर अपने-अपने विचार रखे। डॉ. पारीक ने बताया कि विवेकानंद की
150वीं जयंती एवं भारत विकास परिषद के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 2012 में
परिषद अपने रजत जयंती वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
सचिव डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि इकाई द्वारा पिलानी में इस वर्ष स्वामी
विवेकानंद स्मारक एवं विवेकानंद मार्ग की स्थापना करने का प्रयत्न किया
जाएगा।
लेख पढ़ें
|
शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य जरूरी : डॉ. कल्याण गंगवाल
आज का आनंद |
|

|
|
भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव 5 को
pressnote.in; Feb 6, 2012
बांसवाड़ा । भारत विकास
परिषद की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव 5 फरवरी को न्यू लुक स्कूल लोधा
में दोपहर 1 बजे होंगे। सचिव राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि
चुनाव पर्यवेक्षक हरिवंश शरण त्रिवेदी के सानिध्य में चुनाव आयोजित किए
जाएंगे। साथ ही चुनाव में कार्यकारिणी गठन के बाद सभी पदाधिकारियों का
स्नेह भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
लेख पढ़ें
|
एनएसएस वाटिका का लोकार्पण
दैनिक भास्कर; 19/01/12
भारत विकास परिषद की प्रेरणा से
रा.उ.मा.वि. बालोतरा में एनएसएस की वाटिका का लोकार्पण नगरपालिका
अध्यक्ष महेश बी चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिषद समाज
के हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह एक अच्छी मिसाल है। भारत विकास
परिषद के संरक्षक भंवरलाल सालेचा ने भारत विकास परिषद के कार्यक्रम की
तथा कार्यों की जानकारी व परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर
से भामाशाह व परिषद के अधिकारियों का स्वागत किया है। भामाशाह अशोक
गोयल की ओर से हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही गई। परिषद
अध्यक्ष पुखराज राठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। एन.एस.एस. कार्यक्रम
अधिकारी सालगराम परिहार ने इस वाटिका को हरा भरा बनाए रखने की बात कही।
परिषद के अध्यक्ष पुखराज राठी ने बताया कि परिषद की ओर से भामाशाह
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक असाड़ा बालोतरा के संचालक अशोक
कुमार गोयल व कैलाश लोहिया के आर्थिक सहयोग से विद्यालय में वाटिका के
चारों तरफ लोहे की जाली लगाकर दी गई। इस अवसर पर देवाराम पटेल, एनसीसी
प्रभारी हनुमानराम, परिषद के सचिव द्वारका प्रसाद गोयल, प्रांतीय
प्रभारी रामस्वरूप, सदस्य दिलीप गर्ग समेत कई जने मौजूद
थे।
लेख पढ़ें
|
|
नशे के खिलाफ किया जागरूक
दैनिक भास्कर;
18/01/12
धूरी (संगरूर). आदर्श मॉडल हाई स्कूल में
आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डा. रवीकांत की अगुवाई में भारत विकास परिषद (शहीद
ए आजम भगत सिंह) के सहयोग से नशा विरोधी सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में परिषद के सचिव मास्टर तरसेम मित्तल, कार्यकारी मैंबर
ब्रह्म भूषण शर्मा व गोपाल शर्मा उपस्थित हुए।
डा. रविकांत तथा मास्टर तरसेम मित्तल ने नशे के कुप्रभावों पर रोशनी
डालते हुए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने
में बच्चे सबसे ज्यादा सहायक सिद्ध होते हैं। नशा इंसान को बर्बादी की
तरफ ले जाता है। बच्चों को अच्छे विचार ग्रहण करने की प्रेरणा देते कहा
कि बच्चों को सुबह जल्दी उठना चाहिए, सभी को नमस्कार करना चाहिए, छोटों
का आदर व मन लगाकर पढऩा चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक
विकास होगा। भारत विकास परिषद की शाखा धूरी की ओर से स्कूल के सेवादारों
को मुफ्त कंबल भी बांटे गए।
लेख पढ़ें
|
|
भाविप अलीगढ की शाखाओं द्वारा
स्वामी विवेकानंद की 150 वी और परिषद् की स्वर्ण जयंती दिवस पर वृहद
शोभायात्रा
भाविप
अलीगढ की उत्कर्ष, नारी शक्ति, प्रतिभा, प्रतिज्ञा, सुन्दरम, शिवम् और
अलीगढ शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 150 वी और परिषद् की स्वर्ण
जयंती दिवस पर वृहद शोभायात्रा में राष्ट्रीय , प्रांतीय . एवं शाखाओं
के पदाधिकारी, सदस्य और स्कूलों के छात्र - छात्रों ने वाहन
रैली,पदयात्रा में बढ-चढ़कर भाग लिया |
शोभायात्रा का शुभारम्भ शास्त्री पार्क , घंटाघर, अलीगढ से शुरू होकर
शहर के मुख्य मार्गों से होकर सासनी गेट, ऐ.डी.ए कोलोनी विवेकानंद
पार्क पर सम्पन्न हुई |
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निम्न का सहयोग रहा - राष्ट्रीय
वित्तमंत्री डॉ.के.एल.गुप्ता, श्रीमती सावित्री वार्ष्णेय, प्रदेश
महासचिव डॉ.दिव्या लहरी, अति.प्रदेश महासचिव डॉ ब्रजेश कुमार सक्सेना,
डॉ.मधुप लहरी, हरी राम गुप्ता, नगर सचिव सुशील चन्द्रा, डॉ.सन्नो रानी,
श्रीमती लता गुप्ता शाखा के अध्यक्ष डॉ.एम.एम. गोयल, डॉ.नीलम
श्रीवास्तव, हरीश सिंघल, इं अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ.गिरीश वार्ष्णेय,
डॉ.प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, राकेश मोहन गौड़ , कैलाश चन्द्र वार्ष्णेय,
सोमपाल वार्ष्णेय, सुरेश चन्द्र दवे, डॉ.बिशन बहादुर सक्सेना, इं
वी.रतन अग्रवाल, श्रीमती सुधा अग्रवाल, महेश कुमार सिंह, डॉ. मुकेश
अग्रवाल, डॉ. सतीश चन्द्र, , डॉ.अनिल कुमार, सचिव संजीव वार्ष्णेय, आइ.
पी. गुप्ता आदि मौजूद रहे |
लेख पढ़ें
|
|
विकास परिषद ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
दैनिक भास्कर; 14/01/12
लाडवा त्न राधाकृष्ण मंदिर में भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानंद
जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने स्वामी जी के
जीवन को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने
अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास परिषद के अध्यक्ष खेमचंद
गोयल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर महासचिव प्रो. रोशन लाल
गोयल, डा. जगमोहन गोयल, सतप्रकाश शर्मा, दीपक सिंगल, गुरदयाल कड़ामी,
विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमार भट्ट, अनिल गुप्ता, गणेश
दत्त, मोहन पंडित, अनुज गोयल दीपक कुमार, सुरेंद्र गर्ग, डा. राज छाबड़ा
और प्रदीप सहगल मौजूद रहे। प्रो. रोशन लाल गोयल ने कहा कि स्वामी
विवेकानंद ने विश्व स्तर पर भारत की संस्कृति व सभ्यता का प्रचार किया
और अनेक देशों के लोगों को प्रभावित करके भारतीय संस्कृति से जोड़ा।
सुनील भट्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारतीय संस्कृति
व अपने धर्म को लेकर जो व्याख्यान दिया उसे सुनकर सभी अमेरिकी हैरान रह
गए और उन्होंने भारतीय जीवन दर्शन को महान माना।
|
|
रैलियां निकाली, झांकियां
सजाईं
दैनिक भास्कर; 13/01/12
भारत विकास परिषद कुशालगढ़ शाखा की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष व स्वामी
विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर रैली का आयोजन किया गया। इसमें
सैकड़ों विद्यार्थियों व परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।
परिषद के दर्जनों सदस्य सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय पर एकत्र हुए और इस
मौके पर रथ में स्वामी विवेकानंद व भारत माता की सजीव झांकी सजाई गई।
रैली के शुरू में पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र सिंह व तहसीलदार विजेंद्र
मीणा ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद का पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित
किए। रैली एसडीएम कोर्ट से शुरू हुई और मुख्य बाजारों स्टेशन रोड़,
कोतवाली थाना, खारी बाजार, कैलाश टॉकिज, फव्वारा चौक, प्राइवेट बस
स्टैंड, हायर सैकंडरी स्कूल होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर समाप्त हो गई।
रैली में विवेकानंद सीनियर सैकंडरी विद्यालय, ऋषिता सीनियर सैकंडरी
विद्यालय, त्रिवेदी माध्यमिक व आदर्श माध्यमिक विद्यालय महूकलां के
छात्रों ने भाग लिया। रैली का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रैली के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर परिषद की ओर से लगाए गए टीन शेड पर
पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर केन्द्रीय पदाधिकारी संतोष गुप्ता,
प्रांतीय अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. जगदीश हेमनानी,
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, सह संयोजक अशोक शर्मा,
विजयसिंह मीणा, शाखा अध्यक्ष रूपकुमार बिड़ला, सचिव सुनील कुमार शर्मा,
अमित जैन, विनोद गुप्ता, आदित्य सहित परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।
रैली में गंगापुर सिटी शाखा के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई। इसी
प्रकार भारत विकास परिषद गंगापुर शाखा की ओर से विवेकानंद जयंती के मौके
पर अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए।
लेख पढ़ें
|
|
स्वामी विवेकानंद जी की
जयंती मनाई
हाथरस. भारत विकास परिषद् हाथरस शाखा ने आज लहरा वाली बगीची आगरा
रोड हाथरस पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गयी जिसमे एक संगोष्ठी
का आयोजन किया गया और एक मानव श्रंखला भी बनायीं गयी.वही कुछ कवियों ने
भी अपना काव्यपाठ किया तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला
और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का प्राण लिया इस अबसर पर अध्यक्ष आशीष
उपाध्याय, सचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ सिंघल, सुधीर शर्मा,
महेश चंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मनमोहन वार्ष्णेय, पवन चौधरी, हरेन्द्र
सिंह, वासुदेव उपाध्याय, शेलेन्द्र माथुर, मिंटू, राजकुमार शर्मा, डब्बू
लाला, योगेश कुमार आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे.
लेख पढ़ें
|
|
स्वर्ण जयंती पर सालभर आयोजन
महानगर टाइम्स;
Wednesday, January 11th, 2012
जयपुर, 10 जनवरी। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानन्द के आगामी
150वीं जयंती वर्ष को अपनी स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर
देशभर में सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद के
राष्ट्रीय मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती
समारोह के अवसर पर 12 जनवरी को स्टेच्यू सर्किल पर मानव श्रृंखला बनाने
के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
इस कार्यक्रम में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थियों के साथ ही परिषद सदस्यों
एवं प्रबुद्घ वर्ग को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रंृखला में
गणतंत्र दिवस पर भारत माता पूजन आयोजित किया जाएगा। जिसमें विवेकानन्द
के आदर्शों के अनुरूप सामाजिक और राष्ट्रीय हितों के लिए संकल्प लिया
जाएगा। 23 मार्च को नवसंवत्सर का आयोजन कर अप्रेल से सितम्बर माह के
मध्य विद्यार्थियों के लिए निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
तीन स्तरों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद
कच्ची बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर के साथ ही स्वामी विवेकानन्द के
जीवन उद्देश्यों और कार्यों की वर्तमान समय में आवश्यकता विषय पर
राष्ट्रीय स्तरीय विचार गोष्ठी का भी आयोजन करेगी। विकलांगों की सहायता
के लिए उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए जाने के साथ ही महिला सहभागिता
को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे। विद्यार्थियों के लिए
करिअर परामर्श शिविर लगाए जाने के साथ ही सामूहिक सरल विवाह और कन्या
बचाओ अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि परिषद की देशभर में बारह सौ
शाखाएं है, जिसमें करीब एक लाख सदस्य शामिल है। परिषद की स्थापना 1963
में हुई थी। |
|
सुधरेगी मोक्षधाम की दशा
पत्रिका;
Wed, Jan 11, 2012
टोंक। नगर परिषद की जनसहभागिता योजना के तहत गहलोद स्थित श्मशान
घाट का जीर्णोद्धार होगा। नगर परिषद के अधिकारी व भारत विकास परिषद के
पदाधिकारियों ने मंगलवार को श्मशान घाट का अवलोकन किया। परिषद के सचिव
महेन्द्र सिरोठा ने बताया कि घाट पर चारदीवारी, टीनशैड, ईधन रखने का
गोदाम व पानी-बिजली समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
सचिव महेन्द्र ने बताया कि शहर के दानदाताओं की ओर से करीब सवा लाख तथा
परिषद की जनसहभागिता योजना के तहत 10 लाख 64 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेसी गहलोत, डॉ. रामेश्वरलाल शर्मा,
रामकल्याण शर्मा, ओपी गुप्ता व नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सुमित वर्मा
समेत अन्य लोगों श्मशान घाट का जायजा लिया। |
|
परिषद ने बांटे कम्बल
दैनिक भास्कर; 11/01/12
सांचौर. भारत विकास परिषद की ओर से
विकलांग सहायता केन्द्र व प्राथमिक अस्पताल पर करीब 10 लोगों को सर्दी
से बचाव के लिये कम्बल वितरित किये। सचिव सोहनराज मेहता ने बताया कि
सर्दी से बचाव के लिये गरीबों को ऊंनी वस्त्र बांट कर लाभान्वित किया।
इस अवसर पर डॉ. ऊदाराम वैष्णव, पार्षद ईकबाल भाई नागौरी और डॉ.
महेशचन्द्र सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद
ने मनाया लोहड़ी पर्व
दैनिक भास्कर; 09/01/12
भारत विकास परिषद के सदस्यों ने अंबाला रोड स्थित परिषद
भवन में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम
के दौरान कई प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा
लिया। स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
का भी आयोजन किया। प्रो. पीके गुप्ता, डा. सतपाल शर्मा और डा. सुभाष
जिंदल ने कहा कि त्योहार मनाना हमारी संस्कृति है। कार्यक्रम के दौरान
अलावा जलाए गए और सभी को रेवड़ी और मूंगफली बांटी गई। कार्यक्रम के अंत
में सर्वसम्मति से परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें
जगदीश मनोचा को प्रधान, डा. अनुज मक्कड़ और देवेंद्र सिंगला को उप
प्रधान, निधि शर्मा सचिव, पीके गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सीमा सिंगला व
तिलक राज अग्रवाल को सहसचिव नियुक्त किया। महिला संयोजिका शशी गुप्ता
को बनाया गया। सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर
पर डा. मुकेश अग्रवाल, मनोज सिंगला,सीमा जिंदल, सतीश निरवानी, नरेश
गर्ग, राकेश बंसल, नरेश गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
लेख पढ़ें
|
|
जनम-जनम का साथ निभाने का
वादा
दैनिक भास्कर; 06/01/12
अनूपगढ़. भारत विकास परिषद की ओर से
रविवार को नौ जोड़ों का विवाह करवाया गया। चार जोड़ों का विवाह हिन्दू
रीति और पांच जोड़ों का आनंद कारज हुआ। सुबह सभी बारातें व्यापार मंडल
भवन में पहुंची। परिषद सदस्यों ने सभी का स्वागत किया। स्वागत के बाद
बारात ढुकाव के लिए अग्रवाल धर्मशाला रवाना हुई। सामूहिक विवाह के बाद
भोजन और विदाई हुई। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पवन दुग्गल, व्यापार
मंडल अध्यक्ष गौरव गोदारा, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष निर्मला गोदारा,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भजन लाल कामरा, ताराचंद, भाजपा नगर अध्यक्ष
सतपाल मुंजाल, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष चेतन राम रोझ,
महेंद्र लाल खिरबाट, गीता देवी, पृथ्वीराज जोशी, विनोद कुमार व भगवान
दास मीठिया, राजेन्द्र गौड़ और परिषद के सदस्यों ने आशीर्वाद दिया।
परिषद की ओर से बारातियों के लिए भोजन और नव विवाहित जोड़ों को
उपहारस्वरूप पलंग, बिस्तर, संदूक, सिलाई मशीन, हाथ घडिय़ां, चांदी की
पाजेब, चांदी का बिछिया व बाली, सोने के लौंग, साडिय़ां, कुर्सियां, मेज,
सूट, 21 बरतनों का सैट व कोट-पेंट दिए गए।
घड़सानात्न . भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को मकर
संक्रांति पर तेजा जी मंदिर 11 जोड़ों के पवित्र विवाह बंधन में बंधने
का साक्षी बना। परिषद संरक्षक जयदीप महेश्वरी के अनुसार हर साल की भांति
इस साल भी भारत विकास परिषद द्वारा 11 लड़कियों का विवाह करवाया गया।
परिषद द्वारा तेजा जी मंदिर व जाट धर्मशाला में 11 बारातों की अगवानी
की गई। परिषद के गोपीराम ज्याणी, महेन्द्र जोशी, परविन्द्र सिंह, मुकेश
अरोड़ा, विमल जांगिड़, गजानंद सोनी, सतपाल स्वामी,भंवर सिंह ढूकिया आदि
मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
१९ कन्याओं को एक माह का राशन
नई दुनिया;
January 2, 2012
भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा ने मातृ शक्ति सेवा न्यास खासगी बाजार
में अध्ययनरत मेघालय की आदिवासी १९ कन्याओं को एक माह का राशन भेंट किया।
साथ ही दैनिक उपयोगी अन्य सामान व मिठाई भेंट की। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष आरके चौपड़ा थे। यह अन्नदान शिवाजी
शाखा के अध्यक्ष राजीव वैश्य, सहसचिव संजय धवन, जगदीश मित्तल, संदीप
शर्मा, हितेंद्र अग्रवाल, राधाकिशन खेतान, लखन लाल, विष्णु जैन,
गोवर्धन सिंघल के सहयोग से भेंट किया गया। मुख्य अतिथि श्री चौपड़ा ने
कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है, जिसको शिवाजी शाखा
के सदस्यों ने चरितार्थ किया है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि
शिवाजी शाखा हर चौथे माह इन कन्याओं की सहायता करती है। इस अवसर पर
बालिकाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव रमेश गुप्ता ने किया।
|
|
<< पिछला |
ा >>
|
|