|

|
 |
|
Photo Gallery |
|
States / Prants |
Finance |
|
Discussion
Forum |
|
More lnformation |
|
BVP
in the News |
Feedback
|
|
|
Be a partner in development of the
Nation
Bharat Vikas Parishad is striving for the development
of the Nation. You can also participate in this effort
by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b)
enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”
and (c) donating for various sewa & sanskar
projects.
Donations to Bharat Vikas Parishad
are eligible for income tax exemption under section 80-G of
Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque /
demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat
Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura,
Delhi-110034.
|
| |
.
| |
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
मिलन समारोह आयोजित - महादलित मुहल्ले
को गोद
जागरण;
11 Feb., 2013
नवादा
: भारत विकास परिषद जिला इकाई का
परिवार मिलन समारोह रविवार को दयाल
पब्लिक स्कूल माधो बिगहा में आयोजित
हुआ। समारोह में भारत विकास परिषद के
सभी सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता
भारत विकास परिषद के सदस्य तुलसी दयाल
ने की। समारोह के दौरान क्विज
प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। मौके पर डा. अशोक
कुमार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य
सदस्यों के बीच आपस में पहचान बनाना
और समाज की उन्नति का प्रयास करना है।
उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से
हिन्दुस्तान की संस्कृति को बचाने की
पहल की गयी है। रामायण, महाभारत आदि
धार्मिक ग्रंथों की इतिहास के बारे
में भी लोगों को बताया गया। इस दौरान
पुरुष, महिला तथा बच्चों के बीच भी
प्रतियोगिता हुई। जलेबी दौड़ में प्रथम
आयुश सिन्हा, द्वितीय शोरित सिन्हा,
तृतीय निआशा कुमारी रही। चम्मच गोली
दौड़ में प्रथम कुमारी फ्रुटी, द्वितीय
स्नेहराज, तृतीय भीदुशी, महिला
म्यूजिक चेयर में प्रथम प्रतिमा,
द्वितीय ललिता, तृतीय निशा। पुरुष दौड़
में प्रथम संदीप कुमार चुन्नु,
द्वितीय संजय, तृतीय सुधीर रहे। इस
मौके पर विरेन्द्र कुमार, अजय कुमार,
अनिल कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार
चुन्नु, मुन्ना कुमारी, पिंकी बरनवाल,
चंदा जैन शिल्पी सिन्हा आदि उपस्थित
थे।
लेख पढ़ें
महादलित मुहल्ले को
गोद: भारत विकास परिषद जिला
शाखा की बैठक सोमवार को अध्यक्ष तुलसी
दयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
नगर के गढ़पर मुहल्ले में रतन कुमार
विश्वकर्मा के आवास पर हुई बैठक में
नगर व जिले के विकास में परिषद की
भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय
लिया। बैठक में लिये गये निर्णयों की
जानकारी देते हुए सचिव विनय कुमार
अग्रवाल ने बताया कि परिषद चालू माह
में पार नवादा, पुरानी रजौली बस
स्टैण्ड, सद्भावना चौक पर आने वाले
लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के
लिये चापाकल लगायेगी। इसके साथ ही जिले
के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाने का
निर्णय लिया। वंचित लोगों को शिक्षित
करने के लिए प्रति वर्ष महादलितों के
एक गांव या मुहल्ले को गोद लेकर शिक्षा
उपलब्ध कराने के निर्णय के तहत इस
वर्ष नगर के पम्पुकल महादलित मुहल्ले
का चयन किया गया। ग्रुप लीडर सुरेश
प्रसाद की सर्वेक्षण की जिम्मेदारी
सौंपी गयी है। कमेटी ने नगर में डीडीटी
छिड़काव, तुलसी पौधा वितरण व विकलांग
शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया
है। मौके पर सत्येन्द्र प्रसाद, मिथिला
बिहारी समेत कई सदस्य मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
प्राणी मात्र के लिए समाज सेवा ही धर्म मार्ग समान : अरविंद
जागरण;
09 Feb., 2013
नंगल : भारत विकास परिषद भाखड़ा-नंगल इकाई की ओर से शनिवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को समर्पित 'नर सेवा नारायण सेवा' कार्यक्रम परिषद के प्रांतीय संयोजक इंजी केके सूद व स्थानीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मनोचा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर 38 विशेष जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग व सहायता सामग्री भेंट की गई। इसका उद्घाटन राज्य के पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल अरविंद मित्तल ने किया। यह सहायता सामग्री सनातन धर्म स्कूल में लाला दुर्गा चंद चेरीटेबल ट्रस्ट अंबाला व पार्वती देवी ट्रस्ट के सहयोग से उपलब्ध करवायी गई थी।
इस मौके पर अरविंद मित्तल ने कहा कि समाज सेवा ही सही मायने में प्राणी मात्र के लिए धर्म मार्ग के समान हैं। उन्होंने भाविप द्वारा किए जा रही समाज सेवा की सराहना की। इस मौके पर परिषद को एक लाख रुपये की सहायता भी प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर विशेष जरूरत वाले लोगों को सोलह क्लीपर जूते, पांच बैसासी तथा चार स्पाट स्टिक उपलब्ध करवाई गई। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर नंगल इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र कुमार बजाज ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपप्रधान सुखदेव परमार, भाजपा एनजीओ सेल के जिलाध्यक्ष ठेकेदार विनोद शर्मा, जिला परिषद सदस्य राम कुमार सहोड़, एसएचओ केसर सिंह, चमन लाल पुरी, परिषद के डा. अशोक शर्मा, प्रेम कपूर, मास्टर नानक सिंह बेदी, सुदर्शन चौधरी, गुलशन नैय्यर, पार्षद अशोक पुरी, रणजीत सिंह लक्की, शोभा राणा, राजेंद्र हंस, राजेश राणा, शाम सुंदर, सतीश अरोड़ा, बीएमएस नेता राजेश पस्सीवाल, अवतार सिंह, अश्वनी द्विवेदी, अखिल डिसेबल्ड वेलफेयर फैडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष आनंद स्वरूप वशिष्ट, अखिल भारतीय विकलांग वेलफेयर फैडरेशन के महासचिव नेत्र चौधरी, कुलवंत सिंह मीयांपुरी, भाविप के प्रतिनिधि सुरेंद्र मोहन, राजी छाबड़ा, गोपाल चौहान, सोना चौहान, धर्मपाल ढंड, विपन शर्मा, कुलभूषण पुरी, प्रिंसिपल अलका सूद, डा. डीएन प्रसाद, गुरदीप सिंह बावा, दीपक वर्मा, जसपाल सोनू, देवेंद्र शर्मा, कुलदीप सिंह, कमल देव, गुरनाम सिंह, रमन किट्टू, बवनदीप सिंह कोहली, अंजना जसवाल, सरोज बाला, सीमा गुप्ता, ज्योति जसवाल आदि भी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
अफजल गुरु को फांसी देने का किया
स्वागत
जागरण;
09 Feb., 2013
पलवल : संसद पर हमले के दोषी अफजल
गुरु को फांसी देने पर पलवल जिला
निवासियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया
व्यक्त की है। लोगों ने अफजल को फांसी
देने का स्वागत किया है। लोगों का कहना
है कि यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए
था।
भारत विकास परिषद के संयोजक
डा.जेके.मित्तल व बिजेंद्र सिंह का
कहना है कि अफजल द्वारा अपने साथियों
के साथ संसद पर हमला देश के लोकतंत्र
के मंदिर पर हमला था, जिसे हमारे
बहादुर जवानों ने अपनी शहादत देकर रोका
था। आतंकवादियों का यह अपराध अक्षम्य
था। इससे आतंकवादियों को सबक लेना
चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों
से सरकार को सख्ती से पेश आना चाहिए।
अफजल को फांसी देना अच्छा कदम है।
समाजसेवी वेदप्रकाश व जयप्रकाश ने देर
से ही सही लेकिन अब कसाब के बाद अफजल
को भी फांसी देकर सरकार ने ठीक कदम
उठाया है।
भोजराज गर्ग व राजन बाबू ने कहा कि
भारत की जमीं पर आतंक सीमा पार के
इशारे पर फैल रहा है। सरकार ने कसाब
के बाद अब अफजल को भी फांसी देकर
आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है।
समाजसेवी विकास मित्तल व निकुंज गर्ग
ने कहा कि भारत किसी भी आतंकवाद को
बर्दाश्त नहीं करेगा। अफजल को फांसी
यदि और जल्द हो जाती तो आतंकवाद पर भी
लगाम लगाने में मदद मिलती।
दिनेश धनखड़, अजय तंवर, भगवत दयाल,
प्रमोद शर्मा, गांव खांबी निवासी
मोहनलाल ने कहा कि राष्ट्रद्रोह के
दोषियों को फासी देना जनहित में है।
समाज में भी इसका अच्छा संदेश जाता
है। राष्ट्रद्रोहियों की आंखें भी ऐसे
कदम से खुल जाती हैं। उन्होंने कहा कि
ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे फांसी की
सजा पाए लोगों को शीघ्र ही फांसी दिए
जाने का प्रावधान हो।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद की जोनल मंत्री
सम्मानित
जागरण;
06 Feb., 2013
अलीगढ़ : भारत विकास परिषद की
जोनल मंत्री, प्रमुख समाजसेविका एवं
प्रख्यात आर्टिफिशियल नेत्र विशेषज्ञ
डॉ. शन्नो रानी को जनसेवा के लिए
सम्मानित किया गया। 3 फरवरी को
गुवाहाटी (असम) में हुई राष्ट्रीय
कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय
अध्यक्ष न्यायामूर्ति बीएम कोकजे,
कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. एसपी तिवारी,
राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार
बाधवा, राष्ट्रीय वित्त मंत्री डॉ.
केएल गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. दिव्या लहरी
ने बताया कि डॉ. शन्नो रानी जनसेवा को
समर्पित संस्था सेवा भारती की अध्यक्ष
भी हैं। उनके प्रयास से अलीगढ़ में
कन्या महाविद्यालय की स्थापना की जा
रही है। परिषद की सभी शाखाओं ने उन्हें
इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद ने दवाइयां दान दी
जागरण;
31 Jan., 2013
बिलगा
: भारत विकास परिषद की बिलगा शाखा
द्वारा शीला रानी तांगड़ी डीएवी पब्लिक
स्कूल में चल रही फ्री होम्योपैथी
डिस्पेंसरी के लिए दवाइया दान की गई।
इस मौके पर बिलगा शाखा के अध्यक्ष रवि
शर्मा ने कहा कि इस परिषद को बिलगा
में स्थापित हुए अभी कुछ ही समय हुया
है। इस दौरान गांव में पौधे लगाए गए,
वाटर कूलर लगाया गया तथा लोगों को नशे
के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्होंने
कहा कि परिषद समाज की भलाई के लिए हर
समय तैयार रहती है। इस मौके पर
कोषाध्यक्ष तेजा सिंह नंबरदार, सचिव
बलराम मधोक, डा. रमन गोगना, जय गोपाल
सचदेवा, बलवीर सिंह पलाहा, पुष्कर
अरोड़ा, अशोक गुप्ता, रविंदर सुंडा,
बलजीत सिंह मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता
भाषण में कृष्णा प्रसाद रहे प्रथम
जागरण;
25 Jan., 2013
ऋषिकेश : सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के कृष्णा प्रसाद प्रथम, ओमकारानंद सरस्वती निलयम की छात्रा अंकिता नेगी द्वितीय एवं श्री भरत मंदिर इंटर पब्लिक स्कूल की आस्था भट्ट व जीजीआइसी की कृतिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। निर्णायकों की भूमिका अंजू रस्तोगी, मंजू बडोला, मीनू मल्होत्रा, संगीता अहमद, सुमन बहल ने निभाई। इस अवसर में गीता मनचंदा, कमलेश जैन, महिपाल त्यागी, इंद्र कुमार गोदवानी, रमेश चंद्र जैन, स्नेहलता शर्मा आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
यात्रियों की प्यास बुझा रही परिषद
जागरण;
25 Jan., 2013
पठानकोट : अर्द्धपहाड़ी क्षेत्र
धार से लेकर पठानकोट तक स्थित बस
स्टापों पर खड़े यात्रियों के हलक
ग्रीष्म ऋतु में सूखने से बचाने का
बीड़ा भारत विकास परिषद छतवाल (ब्रांच)
ने उठाया है। परिषद यहां 31 पानी की
सीमेंट टंकियां बनवा चुकी है। यह फैसला
कुछ साल पहले परिषद ने उस समय लिया
था, जब सदस्यों का एक शिष्टमंडल भीषण
गर्मी में इन बस स्टापों पर लोगों को
आने वाली परेशानियों का सर्वे करने
निकला था। परिषद सदस्यों ने सर्वे के
दौरान पाया कि लोग बस एवं टैंपों के
इंतजार में घंटों सड़कों पर खड़े रहते
हैं तथा उन्हें इस दौरान प्यास लगने
की सूरत में पीने योग्य पानी के लिए
मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी दौरान
परिषद के सदस्यों ने इस योजना पर
कार्य शुरू किया तथा बस स्टापों के
साथ-साथ मुख्य मार्गो पर पानी की
टंकियां रखवाई।
भारत विकास परिषद छतवाल ब्रांच की शाखा
के प्रयास से ही आज अर्द्धपहाड़ी
क्षेत्र धार से लेकर पठानकोट तक 31
सीमेंट की टंकियां लगाई जा चुकी हैं।
यह बात वीरवार को भारत विकास परिषद
छतवाल ब्रांच के फाउंडर मैंबर तथा
भारत विकास परिषद (नार्थ) के प्रांतीय
अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कही। बतौर
प्रिंसिपल कार्य करने वाले शर्मा वर्ष
1996 में परिषद से जुड़े थे तथा अब तक
दर्जनों सेवा एवं संस्कार के लिए शुरू
प्रकल्पों का हिस्सा बनकर उसे सिरे चढ़ा
चुके हैं। छतवाल ब्रांच का सबसे बड़ा
कार्य डिफेंस रोड पठानकोट पर निर्धन
परिवारों के बच्चों के लिए पूरी तरह
से चलाया जा रहा नि:शुल्क स्कूल है।
भारत विकास भवन पठानकोट में चल रहे इस
स्कूल में अभी तक अनुमानित 38 बच्चे
शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिन्हें
परिषद की ओर से ही शिक्षा सामग्री तक
दी जाती है।
सुशील शर्मा तथा उनकी परिषद के साथियों
को ही परिषद के नेतृत्व में काम करते
हुए जिला को विकलांग मुक्त बनाने का
श्रेय भी जाता है। सुशील शर्मा बताते
हैं कि प्रांत में अभी तक उनकी परिषद
50 हजार से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग
लगा चुकी है तथा गत वर्ष ग्रामीण
समागम समारोह आयोजित कर जिला के समस्त
ऐसे विकलांग व्यक्तियों को कृत्रिम
अंग लगाए गए थे जोकि अपाहिज थे। सुशील
शर्मा बताते हैं कि परिषद के साथ जुड़
कर और कार्य कर उन्होंने अपने दायित्व
का निर्वाह किया है।
साल 2013 की योजना पर बात करते हुए
उन्होंने कहा कि जिला में अभी भी जिन
स्थानों पर पीने योग्य पानी की कमी
है, वहां पर 11 पानी की टंकियां लगवाई
जाएंगी। इसके अतिरिक्त परिषद की ओर से
जिला पठानकोट में विभिन्न स्थानों पर
निर्धन बच्चों की नि:शुल्क कोचिंग
कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
लेख पढ़ें
|
|
शिविर में 285 विकलांगों को उपकरणों
की सौगात
जागरण;
23 Jan., 2013
बड़ौत:
सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की
ओर से आयोजित विकलांग सहायता शिविर
में 285 विकलांगों का परीक्षण किया गया
और उन्हें उपकरण प्रदान किए गए।
शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड
स्थित कोल्ड स्टोरेज में स्व. अजित
प्रसाद जैन की पुण्य स्मृति में
विकलांग सहायता शिविर का शुभारंभ
परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरीश
जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष मेजर
सत्यप्रकाश गौड़ व एसडीएम राजेन्द्र
सिंह ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद
के चित्र पर माल्यार्पण से किया। दीप
प्रज्ज्वलन नरेश चंद जैन ने किया।
शिविर में श्री दुर्गा चरण चेरिटेबल
ट्रस्ट अंबाला के चिकित्सक डा. आर एल
हांडा की टीम ने विकलांगों का चेकअप
किया और उन्हें ट्राई साइकिल, लोअर
लिम्स, कैलीपर्स, बैशाखी, छड़ी वाकर,
सिलाई मशीन आदि भेंट किए। शिविर में
परिषद के अध्यक्ष प्रदीप जैन, राजीव
गोयल, योगेश जैन सर्राफ, राकेश जैन,
अतुल जैन, संजय जैन, डा. भवानी शंकर
शर्मा, पंकज जैन, नरेश जैन, आनंद जैन,
डा. कुमार प्रीतम, डा. आर ए गर्ग,
सुभाष जैन, रमेश पारीख, अमित जैन,
नगीना जैन, भावना जैन, अनुराग जैन आदि
का सहयोग रहा।
लेख पढ़ें
|
लोगों ने लिया शिविर का लाभ
प्रातःकाल: 21 Jan.2012
उदयपुर। भारत विकास परिषद 'मेवाड़Ó शाखा एवं नियन्ता क्लिनिक की ओर से स्वामी विवेकानन्द जी की १५० वर्ष उत्तर शताब्दी के उपलक्ष में नियन्ता क्लिनिक मेन रोड़ से. १४ में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ शाखा सरंक्षक डा. प्रदीप कुमावत व प्रांतीय महासचिव डा. जयराज आचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
शिविर में सभी लोगों की नि:शुल्क शुगर एवं बी.पी. की जांच की गई एवं फिजियोथैरेपी का अनुभवी डॉक्टर द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। इस शिविर में डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. भूपेन्द्र, डॉ. दशोरा व उनके सहयोगी पवन नागौरी, रेखा व्यास, हेमलताजी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में १८० लोगों ने जांच व परामर्श का लाभ लिया।
लेख पढ़ें
|
|
स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी
प्रासंगिक : बंसल
जागरण;
21 Jan., 2013
पंचकूला :
स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज
भी उतने ही प्रासंगिक है, जितने उनके
समय में थे। उनके विचार तब तक
प्रासंगिक रहेंगे, जब तक मानव सभ्यता
रहेगी। यह बात स्थानीय विधायक डीके
बंसल ने भारत विकास परिषद चेरिटेबल एवं
रिसर्च ट्रस्ट पंचकूला द्वारा
सेक्टर-12ए में स्थित भारत विकास भवन
में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का
अनावरण और बिटिया विकास केन्द्र एवं
सद्बुद्ध बिहारी डायग्नोसिस्टक लैब के
उद्घाटन अवसर पर कही। बंसल ने स्वामी
विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते
हुए कहा कि उनके विचार किसी जाति,
धर्म, संप्रदाय व देश के लिए सीमित नहीं,
बल्कि उनके विचार समस्त मानव जाति के
लिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी
विवेकानंद जैसे विचारक एवं चिंतक सदियों
में एक बार पैदा होते है। जब बड़ी
संख्या में भारतीय पाश्चात्य संस्कृति
की ओर आकर्षित हो रहे थे, ऐसी कठिन
परिस्थितियों में स्वामी विवेकानंद ने
लोगों में आत्मविश्वास और गौरव के
महान विचार जागृत करने में अहम भूमिका
निभाई।
उन्होंने भारत विकास परिषद चेरिटेबल
की गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा
कि वह गरीब तबके के लोगों के लिए
सराहनीय कार्य कर रही है। परिषद के
स्वास्थ्य संस्थान, जिनमें
फिजियोथैरेपी सेंटर, डेंटल क्लीनिक,
होम्योपेथी क्लीनिक और सामान्य
मेडिसिन ओपीडी शामिल हैं। वहीं
वोकेशनल ट्रेनिंग इन कंप्यूटर लर्निग,
वोकेशनल ट्रेनिंग इन स्टिचिंग,
डायग्नोस्टिक लैब जैसी सुविधाएं लोगों
को उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक के
साथ जगमोहन भनोट, जिला प्लानिंग कमेटी
के मनोनीत सदस्य बीएस ऋषि, संदीप
गुप्ता, सुभाष कपूर, कृष्ण गोयल, सोहन
लाल, चाद मोहम्मद, काका देवी नगर,
परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र वाधवा,
पूर्व पार्षद संगीता गोयल व अजय दत्ता
भी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
'स्वामी जी ने विदेशों में ऊंचा किया
भारत का नाम'
जागरण;
17 Jan., 2013
बठिंडा : भारत विकास परिषद की ओर
से स्टेट बैंक आफ पटियाला की ओर से
रविवार को स्वामी विवेकानंद का 150वां
जन्मदिवस श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया
गया। टीचर्स होम में आयोजित समागम में
एसबीपी के डीजीएम एसपी श्रीमाली
मुख्यातिथि, जबकि एजीएम अशोक कामरा
विशिष्ट अतिथि थे।
श्रीमाली ने कहा कि स्वामी विवेकानंद
ने भारत माता व भारतवासियों का सिर
विदेशों में ऊंचा किया। स्वामी जी ने
हमेशा न्याय व सच्चाई का मार्ग अपनाया।
आज के युवाओं को उनकी शिक्षाओं से सबक
व प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी
विवेकानंद ने विदेशों में ऐसे समय में
भारतीयों की आवाज उठाई जब देश गुलाम
था, लोग सच्चाई कहने से डरते थे।
मुख्य वक्ता के तौर पर पधारे स्वामी
विवेकानंद आयोजन समिति के संयोजक विजय
नड्डा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं
आदर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
स्वामी जी ने जिस प्रकार शिकागो में
अपनी आवाज बुलंद की, उससे वहा उपस्थित
सभी सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने
अन्याय के विरुद्ध डटकर आवाज उठाई।
समागम में डीएवी स्कूल की छात्राओं ने
देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पेश किया।
समारोह में भाविप के अध्यक्ष प्रेमनाथ
गर्ग, सचिव सतपाल महाजन, कोषाध्यक्ष
मदन गोपाल जिंदल, मुख्य सलाहकार पंजाब
(दक्षिण) प्रो. अशोक गुप्ता, संरक्षक
विपिन भार्गव, जिला सचिव सुरेश सिंगला,
गुरुवंदन छात्र अभिनंदन के संयोजक
विजय कुमार जुनेजा समेत अन्य पदाधिकारी
व सदस्य उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद ने 500 बच्चों को
जर्सियां बांटी
जागरण;
17 Jan., 2013
फरीदकोट
: भारत विकास परिषद की तरफ से
वीरवार को शहर के तमाम सरकारी व सहायता
प्राप्त स्कूलों के 500 जरूरतमंद बच्चों
को गर्म जर्सियां बांटी गई।
इस मौके पर शाखा प्रधान राम कुमार
गर्ग की अध्यक्षता में हुए समारोह में
जोनल सचिव जयपाल गर्ग व जिला प्रधान
टीआर अरोड़ा ने विशेष तौर पर भाग लिया।
शाखा सचिव संदीप अरोड़ा ने बताया कि
सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस वर्ष
राज्य सरकार ने सरकारी प्राइमरी स्कूल
में पढ़ने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों
व तमाम लड़कियों को गर्म जर्सीयां दे
दी थी । इस योजना में वंचित रहे जनरल
वर्ग के बच्चों को भारत विकास परिषद
की तरफ से अपने प्रकल्प के तहत जर्सियां
बांटी।
इस मौके पर विकास गर्ग, बाल कृष्ण
मित्तल, उमेश तिवारी, कुलदीप गोयल,
मनीष गुप्ता, कुलविंदर बराड़, सुखजिंदर
सिंह, हरीष मित्तल, राजीव शर्मा, नरेश
गोयल, कमल कुमार, सुरेंद्र सचदेवा आदि
हाजिर हुए।
लेख पढ़ें
|
450 मरीजों की नि:शुल्क जांच
प्रेस नोट;
16
Jan., 2013
उदयपुर | अलख नयन मंदिर की ओर
से सोमवार को साबला (आसपुर) एवं जासमां
(कपासन) में आयोजित नि:शुल्क नेत्र
जांच शिविरों में 450 मरीजों की जांच
की गई। इनमें 131 का मोतियाबिंद के
ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। मंदिर की
ट्रस्टी डॉ. लक्ष्मी झाला ने बताया कि
सभी नेत्र रोगियों के आने-जाने व
खाने-रहने की सुविधा अलख नयन मंदिर की
ओर से की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन
भारत विकास परिषद, जिला स्वास्थ्य
समिति एवं रमेशचंद्र जैन के सहयोग से
किया गया। 300 मरीजों को निशुल्क दवाएं
वितरित की गईं व 85 मरीजों को निशुल्क
चश्मे का नंबर दिया गया। ये सभी
ऑपरेशन संस्थान के वरिष्ठ नेत्र
चिकित्सक डॉ. एल. एस. झाला, डॉ.
अभिषेक सर्राफ एवं डॉ. दीपक गोयल सहित
टीम ने किए।
लेख पढ़ें
|
स्वामी विवेकानंद के जीवन से लें प्रेरणा : डीसी
जागरण; 16 Jan.2012
गुरदासपुर : भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानंद जी के 150वें जन्मदिवस को समर्पित एक कार्यक्रम पंडित मोहन लाल एसडी कालेज में प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी की प्रधानगी में आयोजित किया। इसमें मुख्य मेहमान डीसी डा. अभिनव त्रिखा थे। कार्यक्रम का शुभारभ भारता माता के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कालेज छात्राओं ने अपने-अपने तरीके से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कोमल महाजन को प्रथम, बलजिंदर कौर को द्वितीय व काजल महाजन को तृतीय स्थान मिला। वर्ष 2012 में चुने गए पांच पीसीएस अधिकारियों डा. संजीव शर्मा, डा. असित महाजन, डा. शगनदीप कौर, रोशन लाल एवं कंवलजीत सिंह छात्राओं से रूबरू हुए और अपने-अपने अनुभव देकर उन्हे भी ऊंचा पद हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इन पाचों अधिकारियों को डिप्टी कमिश्नर डा. त्रिखा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पीएसईबी की 2012 में हुई परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। भाविप के प्रधान प्रेम खोसला ने उनके प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी।
प्रिंसिपल नीलम सेठी ने कालेज में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी और मेहमानों का धन्यवाद किया। डीसी डा. त्रिखा ने विवेकानंद जी के जीवन पर रोशनी डाली और छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। इस मौके पर भाविप के शिव गौतम, इद्रजीत सिंह बाजवा, गणेश महाजन, पुरुशोत्तम शर्मा, प्रेम शर्मा, वीके शौरी, शीशपाल सिंह, बलकार सिंह, राजेश महाजन, पवन राय, सत्यपाल गुप्ता, सुशील महाजन, प्रेम शर्मा व रमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
|
मकर संक्रांति पर 150 जरूरतमंदों को
कंबल बांटे
जागरण;
15 Jan., 2013
पटियाला
: भारत विकास परिषद पटियाला की
पांचों शाखाओं शिवा जी, भगत सिंह,
गोविंद, लक्ष्मी बाई, विवेकानंद की और
से स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं
जयंती व मंकर संक्रांति के उपलक्ष्य
में सनौरी अड्डा स्थित परिषद भवन के
बाहर लगभग 150 जरूरतमंद लोगों को
रजाइयां, कंबल व ऊनी कपड़े बांटे गए।
इस अवसर पर परिषद के पंजाब पूर्व के
प्रधान हरेन्द्र गुप्ता ने विवेकानंद
जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि
महापुरुष के उपदेशों को अपनाना चाहिए।
प्रांतीय महासचिव सीमा जोशी ने बताया
कि भारत विकास परिषद हमेशा कंबल व
अन्य सामग्री बांटती आ रही है।
इसके अलाव स्वामी विवेकानंद जी की
उत्तर शताब्दी के मौके पर परिषद द्वारा
वृद्ध आश्रम मे राशन की सामग्री बांटी
गई व सेमिनार का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हरि कृष्ण गुप्ता, जवाहर
जोशी, रश्मी अरोड़ा, ओपी गर्ग, तरसेम
बांसल, रजिन्दर बांसल, आदेश गुप्ता,
सुकेश जैन, ललित कुमार, संजय गुप्ता,
राजेश मित्तल भी उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
भारत विकास परिषद ने बांटे कंबल
जागरण; 15 Jan.2012
चाईबासा : युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के 150वीं जयंती पर भारत विकास परिषद शाखा की ओर से टोंटो प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लिसिमोती, कुदामसदा, हेंदेबुरू, चाल्यागाड़ा के ग्रामीणों के बीच 60 कंबल का वितरण किया गया। कंबल मिश्रीलाल जैन ग्रुप और एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर स्वाभिमान जागरण समिति के संयोजक चंद्र मोहन तियु, महामंत्री बाबूराम लागुरी, मुंडा मास्तोम लागुरी ने सहयोग किया। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रांतीय संपर्क प्रमुख किशोर प्रसाद, प्रांतीय सदस्य बजरंग लाल चिरानियां व शाखा के उपाध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। भारत विकास परिषद ने एसआर रूंगटा ग्रुप और मिश्रीलाल जैन ग्रुप को कंबल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। प्रांतीय सदस्य बजरंग लाल चिरानियां ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि टोंटो प्रखंड में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अछूता है। यहां पर ग्रामीणों को जाने-आने के लिए सड़क का अभाव, स्वास्थ्य सुविधा, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं आज तक पहुंची ही नहीं है।
लेख पढ़ें
|
|
स्वामी विवेकानन्द युवाओं के आदर्श :
राणा
जागरण;
15 Jan., 2012
मुकेरियां:
स्वामी विवेकानंद महाराज की 150वीं
जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह गांव
धर्मपुर के शिव मन्दिर में करवाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत
विकास परिषद की स्थानीय ईकाई व सेवा
भारती का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर
एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया।
अपने संबोधन में नरेश कुमारी ने कहा
कि स्वामी विवेकानंद जी ने हमारी
संस्कृति का पताका पूरे विश्व में
फैलाया। उन्होंने हमेशा युवाओं का
मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में
परिषद अध्यक्ष ज्ञान चंद राणा ने कहा
कि स्वामी जी युवाओं के आदर्श थे। आज
के युवा वर्ग को स्वामी जी के आदर्शो
को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस
अवसर पर प्रदीप ऐरी, कोषाध्यक्ष कमल
शर्मा, सचिव राकेश जैन, रिटा. प्रिं.
बलवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद ने स्कूली बच्चों को बांटी जर्सियां
जागरण;
03 Jan, 2013
फरीदकोट : भारत विकास परिषद ने
सरकारी ऐलीमेंटरी स्कूल कलेर व प्राइमरी स्कूल कलेर में नए साल के अवसर
पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को जर्सियां बांटी और विभिन्न क्षेत्रों में
अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य
मेहमान युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर जगजीत सिंह चाहिल थे।
समागम की प्रधानगी परिषद के प्रधान प्रदीप कटारिया व सरपंच साधू सिंह
ने की।
इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से
बचाने और होशियार विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उत्साहित करने के लिए
संस्था ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। प्रधान प्रदीप कटारिया
एडवोकेट रजनीश गर्ग, करमिंदर ंिसह गिल, की सहायता से संस्था ने बच्चों
को जर्सियां बाटी। इस मौके परिषद के सदस्यों में बिक्रमजीत सिंह,
तिलकराज, गौतम बांसल एडवोकेट, जसबीर जस्सी, राकेश कटारिया, गुरमीत सिंह
सरां आदि हाजिर थे। कार्यक्रम के अंत में हेड टीचर्स परमिंदर कौर चाहिल
ने मेहमानों का धन्यवाद किया और मंच संचालन का कार्य हिंद अध्यापक
इकबाल सिंह ने किया।
लेख पढ़ें
|
|
|
|
|
|