|

|
 |
|
Photo Gallery |
|
States / Prants |
Finance |
|
Discussion
Forum |
|
More lnformation |
|
BVP
in the News |
Feedback
|
|
|
Be a partner in development of the
Nation
Bharat Vikas Parishad is striving for the development
of the Nation. You can also participate in this effort
by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b)
enrolling yourself as a Vikas Ratna or Vikas Mitra
and (c) donating for various sewa & sanskar
projects.
Donations to Bharat Vikas Parishad
are eligible for income tax exemption under section 80-G of
Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque /
demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat
Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura,
Delhi-110034.
|
| |
.
| |
| |
|
समाचारों में भारत विकास परिषद्
|
|
|
|
81वीं शहीदी वर्षगांठ पर याद किए गए अमर शहीद
जागरण ;
24 Mar., 2013
फरीदकोट/कोटकपूरा :
देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद
सुखदेव, राजगुरु व भगत सिंह आज भी हमारे प्रेरणास्रोत हैं। इन शहीदों
की याद कर हर देशवासी का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रहेगा।
यह बात अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की 81वीं शहीदी वर्षगांठ
पर शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह नौजवान
सभा की प्रदेश कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह ढेसी ने व्यक्त किए। इस
दौरान अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह,
बेअंत सिंह, रोशन सिंह, कुलदीप सिंह आदि हाजिर रहे।
पंजाब भट्ठा वर्कर यूनियन ने भी कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को
श्रद्धाजंलि दी। यूनियन के सूबा प्रधान जग्गा सिंह चहल ने कहा कि हमें
शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। जिला प्रधान जगतार
सिंह, मुख्तियार सिंह भाना, राज सिंह नवांकिला, दलजीत सिंह नंगल आदि ने
कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा परिवार सेवा समिति ने मार्च निकाला, जिसे हरी झंडी
एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने दिखाई। यह मार्च कोटकपूरा के मुख्य बाजारों
व चौकों से होता हुआ फरीदकोट शहर पहुंचा जहां के बाजारों व चौकों से
होता हुआ शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंच कर समाप्त हुआ। मार्च में
शामिल सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भगत सिंह के सम्मान में पीली
पगड़ी पहन रखी थी। पार्क में पहुंच कर सभी सदस्यों ने भगत सिंह की
प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर गगन प्रीत
शर्मा, मनप्रीत सिंह, रिंकू चोपड़ा, सर्बजीत सिंह बराड़, राजवीर सिंह
बराड़, इकबाल सिंह आदि हाजिर रहे।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के सुरक्षा गार्ड यूनियन द्वारा
भी अमर शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें
यूनियन के प्रधान हरप्रीत सिंह ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की और
शहीदों के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की।
उधर, सतविंदर सिंह बिट्टू हालैंड वाले एवं कृष्णावंती सेवा सोसाइटी
द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में खूनदान कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें
बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर खूनदान किया।
इसी प्रकार कोटकपूरा में अग्रवाल भवन में भारत विकास परिषद व अग्रवाल
सभा ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धाजलि भेंट की। इस मौके
पर सेवा भारती पंजाब के प्रमुख विजय व भारत विकास परिषद के जोनल सचिव
जयपाल गर्ग, अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल, रामकुमार गर्ग, टीआर
अरोड़ा, कृष्ण सिंगला, डा. राजन सिंगला, डा. बीके कपूर आदि ने अपने
विचार पेश किए।
इसी तरह से जिले के अन्य संगठनों द्वारा अमर शहीदों के 81वीं शहीदी के
अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अमर शहीदों को भावभीनी
श्रद्धाजंलि दी गई।
लेख पढ़ें
|
विश्व जल दिवस पर मिलें वर्षा जल मित्र
प्रेस नोट;
23 Mar., 2013
उदयपुर : किसी भी मद से राजकीय भवनों में हो भुजल पुर्नःभरण मेरे तो बाल वापस आ गये पहले तो तीन घंटे में 10 मिनट अब हर घंटें 30 मिनट पानी जाने की आवाज बहुत अच्छी लगती है आज 40 बच्चों को रहने को होस्टल न होता कपडे धोने भी शायद आरओ वाटर मंगाना पडता अपना कुआ संपन्नता का प्रतीक दो ने लिया इस वर्ष रिजार्च करवानें का संकल्प मैनें तो बच्चों का भविष्य सुरक्षित रक लिया है मेरा कुआ तो अभी तक जिन्दा है बेकार पडे कुए बावडी को अब न मरने दे आर्थिक सहयोग मिले तो भुजल पुर्नःभरण बढ जाएगा उपरोक्त विचार विश्व जल दिवस पर भारत विकास परिषद सुभाष की इस संगोष्ठी जो वर्षा जल संरक्षण में लगे डॉ पी.सी.जैन के निवासस्थान पर हुयी उसमें व्यक्त किए गये। इसमें अधिकांश ने कई वर्षो अपनी छतों पर गिरने वाले वर्षा जल को भुजल मे ंफिल्टर के माध्यम से डाल रहे हैं वें वर्षा जल संरक्षण करने वाले वार्ता में उपस्थित थे।
प्रारम्भ में अध्यक्ष एल.सी. जैन ने आगुन्तकों का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रारंभा पर्यावरण प्रभारी डॉ. मंजु जैन ने किया और वर्षा जल मित्रों को अपने अपने अनुभव सुनाने को कहा । इस वर्ष भी उन्होंने एक कुए को निशुल्क रिर्चाज कराने में सहयोग का संकल्प लिया । सर्वप्रथम माईनिंग इंजीनियर पीके चतुर्वेदी ने कहा कि मैं कुए को पाट रहा था कि जल मित्र डॉ पी.सी. जैन की सलाह मानकर उसमें वर्षा जल रिर्चार्ज करवा दिया और आज भी मेरा कुंआ जिन्दा है। अन्यथ वह भी मिट्टी में समा जाता।
हौम्योपेथ डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि मैंने 300 फीट गहरा नलकुप खुदवाया पानी की एक बुंद नही मिली बिल्डींग बन चुकी थी । 40 बच्चों के हॉस्टल कैसे बनाउ ? पानी बिना कैसे बच्चे रहेगे ? होस्टल बनाने का विचार एक बार को त्या ग दिया था पर डॉ जैन की सलाह पर उसी ट्यबवेल में उसी भवन की छत का वर्षा जल का आज 40 बच्चें उस हॉस्टल में मजे से रह रहे है। यह वर्षाजल संरक्षण से ही संभव हुआ। सी.पी. बंसल ने कहा कि मेरे तो नलकूप के पानी की क्लालिटी इतनी अच्छी हो गयी कि मेरे बाल जड रहे थे । नहाने के बाद चिपक जाते थे अब तो वर्षाजल संरक्षण के बाद जडना तो बंद नये बाल उगने लगे है। आप देख सकते है। बी.एल. भादावत सेवानिवृत एलआईसी अधिकारी ने कहा कि पहले मेरा नलकूप तीन घंटें में केवल 10 मिनट ही चलता था पर अब देवास फिल्टर से वर्षाजल संरक्षण करने से हर घंटें में 30 मिनट चलता है।
डॉ. एस.के. माहेश्वरी सेवानिवृत रेलवें रिटायर्ट डॉक्टर ने कहा कि एन.बी. नगर में मेरे घर में जब से वर्षाजल संरक्षण करा है और जब वर्षाजल नलकूप में जाता है तो उसकी आवाज सुनकर एक अजीब आंनद की अनुभूति भी होती है। भूजल की मात्रा तो निशिचत ही बढी है। डॉ. बी.एल. हीरावत सेवानिवृत अध्यापक एवम् प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने कहा की मेरे सफेद कपडे धुलने के बाद पीले पड जाते तो मैंने पत्नी से पुछा तो उसने कहा की मैं तो अच्छी तरह से धोती हूं । अपना पानी खराब हो गया है। तब फिर मैंने अपने छत का वर्षा फिल्टर के माध्यम से नलकूप में डाला तो सब कुछ बदल गया। कपडों में सफेदी वापस आ गयी और पानी में मिठास भी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरूण सामर ने अपने अस्पताल के नीचे प्राचीन कुए को मरने नही दिया और उसमें वर्षा जल डाल रहे है। उनके कहना है कि स्थानीय प्रशासन एवम् स्वेछिक संगठन बेकार पडे कुए बावडयों को वर्षापूर्व गोद लें और उनके आस पास के मकानों के वर्षा जल से रिचार्ज करें तो वे पुर्नजीवित हो उठेगे।
श्रीमती अनिता भाणावत ने कहा कि मेरे यहा अभी पानी की कमी नही है फिर भी मैने वर्षा जल संरक्षण अपने बच्चों को भविष्य में पानी का संकट न झेलना पडे उसके लिए यह व्यवस्था की है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमारी सामर ने कहा कि इस सयंत्र की देखभाल व छत की सफाई वर्षा आने से पूर्व अवश्य कर लेनी चाहिए। अधिशासी अभियंता जलसंग्रहण मदन छाजेड ने कहा कि हर राजकीय भवन में किसी मद से भुजल पुर्नभरण की व्यवस्था इस वष्ष काल पूर्व हो जानी चाहिए ताकि करोडो लीटर वर्षा जल व्यर्थ न बह जावें। उन्होनें अपने कार्यालय में उपस्थित अभियंताओं को जलसंग्रहण की श्शपथ दिलवाई। नेला एवं प्रतापनगर कार्यालय इसके उदाहरण है।
गोठी में उपस्थित सभी व्यक्ताओंने जल संरक्षण के अन्य उपाय बताते हुए। एक स्वर से स्थानीय निकायों से वर्षा जल संरक्षण हेतु आर्थिक सहयोग देकर (जिस प्रकार दिल्ली सरकार पचास प्रतिशत सहयोग दे रही है) इस कार्य को गति दे। अन्त में डॉ. पी. सी. जैन ने सभी को इस तरह के पहले वर्ष जल संरक्षण मित्रो का मिलन एवं विश्व जल दिवस मनाने पर बधाई दी।
लेख पढ़ें
|
स्वास्थ्य शिविर में 490 मरीजों की
जांच
जागरण;
23 Mar., 2013
कोटकपूरा : भारत विकास परिषद व
अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार को
अग्रवाल भवन में एक स्वास्थ्य शिविर
लगाया गया। शिविर के दौरान 490 मरीजों
का निरीक्षण किया गया और 760 लोगों के
कम रेट पर बीएमडी व लैब टेस्ट भी किए
गए। कैंप भाविप के शाखा प्रधान राम
कुमार गर्ग व अग्रवाल सभा के प्रधान
सुभाष गोयल की देखरेख में लगाया गया।
कैंप का उद्घाटन प्रांतीय सेवा प्रमुख
विजय कुमार ने किया। इस मौके पर
आयोजित समारोह में जोनल सचिव जयपाल
गर्ग व जिला अध्यक्ष टीआर अरोड़ा ने
विशेष तौर पर भाग लिया। शाखा सचिव
संदीप अरोड़ा ने बताया कि इस शिविर में
हड्डी रोग माहिर डा. गौरव कुमार, हदय
रोग माहिर डा. राजन सिंगला, चमड़ी रोग
माहिर डा. मनदीप धींगड़ा व ईएनटी के
डा. सौरव कपूर ने मरीजों की जांच करते
हुए योग्य परामर्श दिया। साथ ही हड्डी
की समर्था जांचने वाला बीएमडी टेस्ट
समेत सभी तरह के लैब टेस्ट भी किए गए।
राजन हार्ट सेंटर के आर्थो विभाग के
प्रमुख डा. डाक्टर गौरव कुमार ने बताया
कि बुजुर्ग लोग हड्डी रोगों से ज्यादा
पीडि़त हैं। जिसका प्रमुख कारण इलाके
में हैवी मैटल से भरपूर पानी व अन्न
में ज्यादा केमिकल व यूरिया का प्रयोग
है।
इस मौके पर डा. बीके कपूर, वेद अरोड़ा,
विकास गर्ग, पूर्ण चंद मित्तल,
परमानंद भरतीया, वीके बजाज, हरी चंद,
कमल गर्ग नरेश गोयल, उमेश तिवारी, डा.
देवराज, विजय कुमार आदि हाजिर हुए।
लेख पढ़ें
|
नेत्र शिविर में 700 मरीजों की जांच
जागरण;
18 Mar., 2013
जलालाबाद : स्थानीय जनता नेशनल
कालेज में भारत विकास परिषद द्वारा
रविवार को आंखों का निशुल्क जांच व
आपरेशन कैंप लगाया गया। उद्घाटन
समारोह के मुख्यातिथि विजय कालड़ा व
महेन्द्र धमीजा थे।
मुख्यातिथि कालड़ा व धमीजा ने ज्योति
प्रज्ज्वलन के बाद भाविप के शिविर की
सराहना की और आर्थिक सहयोग देने की
घोषणा की। सचिव अशोक मैणी ने भाविप के
सेवा कार्यो की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
प्रधान विनय मिड्ढा ने मेहमानों का
आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि
शिविर में 700 मरीजों की जांच जैतो से
आए डा. नितिन गर्ग, नरेश मितल व उनकी
टीम ने की। उनमें से आपरेशन के लिए
चुने गए मरीजों के आपरेशन जैतो स्थित
लायंस आई केयर हास्पिटल में करवाए
जाएंगे। भाविप पदाधिकारियों ने मेहमानों
व डाक्टरों को स्मृति चिह्न भेंट कर
सम्मानित किया। मंच संचालन पवन कामरा
ने किया।
इस अवसर पर भाविप के संरक्षक प्रदीप
काठपाल, कपिल गुंबर, रिंका भठेजा,
अशोक मैणी, डा. रोपी, एसडीओ फूम्मण
सिंह, डा.राजीव मिड्ढा, बलजीत मक्कड़,
एडवोकेट रजनीश बजाज, डा. प्रेम पाल,
गगन, हरजिन्द्र सिंह, रणजीत सिंह,
अशोक कुमड़ा, राजीव दहूजा, डा. शिव
छाबड़ा, बिल्लू गगनेजा, अश्वनी कुक्कड़,
तरसेम मिखौना, वरेश लूना मौजूद थे।
लेख पढ़ें
|
संगठन को नया आयाम देना है : डॉ. दिव्या
जागरण;
18 Mar., 2013
अलीगढ़ : सासनी गेट स्थित मधुवन गेस्ट हाउस में भारत विकास परिषद का प्रांतीय चुनाव यादगार बन गया। डा. दिव्या लहरी को प्रांत से आए प्रतिनिधियों ने निर्विरोध चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। डा. दिव्या परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए अध्यक्ष पद तक पहुंचने वाली अलीगढ़ की दूसरी महिला हैं। इससे पहले पूर्व महापौर सावित्री वाष्र्णेय इस जिम्मेदारी को संभाल चुकी हैं। डा. दिव्या ने संगठन की मजबूती की प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को नया आयाम देने का संकल्प लिया।
मधुवन गेस्ट हाउस में रविवार को ब्रज प्रांत की 42 शाखाओं के करीब 200 प्रतिनिधि जुटे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही डा. दिव्या को सभी प्रतिनिधियों ने निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।
इससे पहले 2012-13 के क्रियाकलापों की आख्या प्रस्तुत की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना ने प्रदेश की शाखाओं की सदस्य संख्या, केंद्रीय अंशदान आदि की जानकारी दी। प्रदेश पत्रिका ब्रजनीति का विमोचन भी किया गया। राष्ट्रीय मंत्री संस्कृति सप्ताह ब्रजेंद्र सिंह वर्मा, राष्ट्रीय चेयरपर्सन महिला सहभागिता सावित्री वाष्र्णेय, राष्ट्रीय संयोजक हरिनारायण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयोजक भारत को जानो डॉ. तरुण शर्मा, जोनल महामंत्री संजीव जैन ने नए दायित्वों के मनोनयन की घोषणा की। जोनल मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। संचालन बीना अग्रवाल और डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना ने किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। डॉ. गिरीश वाष्र्णेय व्यवस्थाएं देखीं।
ये है नई टीम : डॉ. दिव्या लहरी अध्यक्ष, वसंत गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल महासचिव, डॉ. ब्रजेश कुमार सक्सेना अतिरिक्त प्रदेश महासचिव और आनंद मित्तल कोषाध्यक्ष चुने गए।
लेख पढ़ें
|
भारत विकास परिषद ने दिया मातृ शक्ति को महत्व
जागरण ;
18 Mar., 2013
आगरा:
भारत विकास परिषद विक्रमादित्य शाखा की ओर से रविवार को मासिक बैठक का
आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए मातृ शक्ति महिला संगठन का गठन
किया गया, जिसके जरिए स्कूल, कॉलेज, गली-मोहल्लों में जाकर जन जागरण
अभियान चलाया जायेगा। महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा व कानूनों की जानकारी
दी जाएगी।
होटल मोती पैलेस में आयोजित इस बैठक में परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.
हरिनारायण चतुर्वेदी ने कहा कि नैतिक पतन के कारण दुराचार की संख्या बढ़
रही है। संस्कारों की शुरुआत घर से होती है। माता-पिता द्वारा बच्चों
को अच्छे संस्कार देने चाहिए, जिससे बच्चों में बुराइयां हावी न हो सके।
विशिष्ट अतिथि रजनीश त्यागी थे। उन्होंने कहा कि हमारी माता-बहनों को
भी यूरोपीय देशों की तरह जागरूक और सक्षम बनना होगा, ताकि विपरीत
परिस्थितियों में भी वह डटकर मुकाबला कर सकें। मुख्य अतिथि डॉ. एससी
शर्मा ने महिलाओं को एक्यूपंक्चर की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अलका
सेन, अंजू सिंघल, ममता चतुर्वेदी, सीमा चौहान, सीमा चतुर्वेदी, शोभना
अवस्थी, रितु दुबे, नीलम अग्रवाल, गिरिजा उपाध्याय, सीता गुप्ता, डॉ.
मोनिका त्यागी आदि मौजूद रही। संचालन डॉ. हरेंद्र चौहान ने किया।
धन्यवाद अखिलेश दुबे ने किया।
लेख पढ़ें
|
|
पांच जोड़ों ने ली सात जन्मों तक साथ
निभाने की कसमें
जागरण ;
15 Mar., 2013
आगरा:
भारत विकास परिषद द्वारा सामूहिक
विवाह समारोह का आयोजन विजय नगर कॉलोनी
स्थित राधाकृष्ण मंदिर में किया गया।
पांच जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के
बीच जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई।
परिषद द्वारा नवयुगलों को गृहस्थी का
सामान दिया गया। परिषद के राष्ट्रीय
महामंत्री सुरेंद्र कुमार, संयुक्त
मंत्री केशव गुप्ता, गायत्री बिल्डर्स
के हरिओम दीक्षित ने वर-वधु को
आशीर्वाद प्रदान किया। व्यवस्थाएं रेखा
दीवान, ममता गुप्ता, नीलम, आकांक्षा,
रुचि, सीमा, वीना, संगीता, इंदुलता,
आदि ने संभाली। समारोह का संचालन बसंत
गुप्ता, राजीव अग्रवाल व पूनम पाटनी
ने किया।
लेख पढ़ें
|
|
हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी
जागरण ;
13 Mar., 2013
आगरा:
वरनी के हाथों में लगी पिया के
नाम की मेंहदी। उन्हें सभी ने बधाइयां
दी। महिलाओं ने मंगलवार को गीतों पर
नृत्य किया, बधाइयां गाई। बुधवार को
उनका सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया
गया है।
मंगलवार को भारत विकास परिषद 'संस्कार'
की ओर से विजय नगर कालोनी स्थित
राधाकृष्ण मंदिर में मेंहदी रस्म का
आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सभी
पदाधिकारियों ने कन्याओं के मंगलमय
गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। ढोलक
और मंजीरे के साथ गाये गीतों पर ठुमके
लगाये। साथ में वरनियों के परिजनों
में ने भी सहभागिता की। फिल्मी तर्ज
में बने मांगलिक गीतों ने तो आयोजन
में समां ही बांध दिया। ऐसे में समिति
की पदाधिकारी दो टीमों में विभाजित हो
गयी और फिर मधुर गीतों के साथ गीत
सुनाने की प्रतिस्पर्धा हो गयी।
महिला संगीत में वंदना अग्रवाल, रेखा
दीवान, विनीता माहेश्वरी, अलका बंसल,
रश्मि अग्रवाल, नेहा गोयल, सीमा
अग्रवाल, पुष्पा गुप्ता, इंदु गुप्ता,
पूनम पाटनी, ममता गुप्ता आदि शामिल रहीं।
बुधवार को राधा-कृष्ण मंदिर, विजय नगर
कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से विवाह
समारोह आयोजित किया गया है।
लेख पढ़ें
|
|
आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : मीरा
अग्रवाल
जागरण ;
11 Mar., 2013
दिल्ली : भारत
विकास परिषद दिल्ली वे इंटेलक्चुअल
फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशनगंज
की चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी में सम्मान
समारोह का आयोजन किया गया। इसमें
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय
योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मानित
किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी दिल्ली नगर
निगम की मेयर मीरा अग्रवाल ने कहा कि
आज के दिन नारी शक्तिको यह संकल्प लेना
होना कि वे शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से
आत्मनिर्भर बनें तभी सही मायने में
महिला दिवस की सार्थकता है।
सम्मानित महिलाओं में कवियत्री अर्चना
गुप्ता, ऋतु गोयल, वकील मीना चौधरी
शर्मा, निगम पार्षद नीलम धीमान, निगम
पार्षद पिंकी जैन, अग्रोहा ट्रस्ट की
उमा अग्रवाल, शिक्षा अधिकारी संगीता
जैन, डॉ. हिमानी छाबड़ा, शिक्षिका निशा
सक्सेना, सुधा गंद्योक व छात्रा सलोनी
मित्तल शामिल शामिल थीं।
भाविप के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा
कि इस समय महिलाएं हर क्षेत्र में अहम
भागीदारी निभा रही हैं।
समारोह में भारत विकास परिषद दिल्ली
प्रदेश के महासचिव संजीव मिगलानी व
इंटेलक्चुअल फेडरेशन ऑफ इंडिया के
अध्यक्ष डीडी अग्रवाल आदि भी मौजूद
थे।
लेख पढ़ें
|
|
परिचर्चा का आयोजन - आम बजट
जागरण ;
05 Mar., 2013
इलाहाबाद :
भारत विकास परिषद प्रयाग की ओर से 'बजट
2013-14' पर परिचर्चा का आयोजन किया
गया। बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे पूर्व
सांसद श्यामचरण गुप्त ने आम बजट को
व्यापारी विरोधी बताया। कहा कि सरकार
ने नए कर लगाकर व्यापारियों को
हतोत्साहित किया है। एक करोड़ से ज्यादा
की व्यक्तिगत आय तथा दस करोड़ से ज्यादा
की कंपनी पर दस प्रतिशत का अतिरिक्त
कर लगाना अनुचित है। उन्होंने कहा कि
भ्रष्टाचार के कारण सरकारी खर्चो में
वृद्धि हुई है इससे लोगों को योजनाओं
का लाभ नहीं मिल रहा है।
वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी अग्रवाल ने कहा
कि वित्तमंत्री ने बजट में सिर्फ आंकड़ों
की बाजीगरी की है। सीए डॉ. नवीन चंद्र
अग्रवाल ने कहा कि बजट में आम आदमी के
लिए कुछ नहीं है। डॉ. उमेश प्रताप
सिंह ने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास व
मध्यम वर्ग के लिए बजट में कुछ खास नहीं
है। इस परिचर्चा में रंजना भार्गव,
चंद्रमोहन भार्गव, मेजर जनरल महेंद्र
नाथ रावत, डॉ. जेके मिश्र, डॉ. उमेश
प्रताप सिंह, राजीव अग्रवाल, प्रेम
कुमार आदि रहे।
लेख पढ़ें
|
|
भारत विकास परिषद में चुनाव
जागरण ;
05 Mar., 2013
वाराणसी : भारत
विकास परिषद वाराणसी शाखा का
2013-2014 सत्र के लिए चुनाव रविवार
को पेशवानी बाग (रथयात्रा) में संपन्न
हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष
गोविंद भर्रानी, सचिव पंकज कुमार पटेल,
कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल का चुनाव हुआ।
संयोजक मधुमा कपूर को बनाया गया। इस
अवसर पर ब्रह्मानंद पेशवानी, श्रीराम
माहेश्वरी, श्रीराम जायसवाल, विमल
केडिया, प्रमोद राम त्रिपाठी, कैलाश
नाथ, राकेश रामरख्यानी सहित काफी लोग
उपस्थित थे। चुनाव अधिकारी प्रकाश
सक्सेना थे। संचालन राजेश केशरी ने
किया।
लेख पढ़ें
|
मोतियाबिंद के 98 रोगियों के होंगे निश्शुल्क ऑपरेशन -55वां शिविर
जागरण;
28 Feb., 2013
फीरोजाबाद: सेवा के क्षेत्र में निरंतर कदम बढ़ाने वाली भारत विकास परिषद प्रधान शाखा के तत्वावधान में चल रही निश्शुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर की श्रृंखला में मोतियाबिंद के 98 रोगियों को चिन्हित किया गया। जिनके ऑपरेशन 3 से 7 मार्च तक एसएन मेडिकल कालेज नेत्र विभाग आगरा में कराए जाएंगे।
गुरुवार को भाविप का 55वां निश्शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसकी शुरूआत तमिलनाडु चूड़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामजीलाल गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मरणोपरांत नेत्र दान करना चाहिए, जिससे दूसरे लोगों को नेत्र ज्योति मिल सके। डॉ एनबी सिंह ने कहा कि आंखों के मामले में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जरा सी लापरवाही मनुष्य के जीवन में अंधेरा कर सकती है।
शाखा संरक्षक प्रवीन पारोलिया ने आंखों की सुरक्षा व देखरेख पर जोर दिया। सचिव योगेश जैन ने बताया कि नि:शुल्क आपरेशन के लिए 3, 5 व 7 मार्च को वाहन द्वारा रोगियों को आपरेशन के लिए आगरा भेजा जाएगा।
इस मौके पर गोविंद अग्रवाल, विश्नु अग्रवाल, कृष्णमुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश नटवर, सुरेश चंद्र गुप्ता, कपूरचंद्र मित्तल, लल्ला बाबू, योगेंद्र जैन, प्रवीन अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गिरीश चंद्र अग्रवाल व संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।
फीरोजाबाद: सेवा के क्षेत्र में निरंतर कदम बढ़ाने वाली भारत विकास परिषद प्रधान शाखा के तत्वावधान में चल रही निश्शुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर की श्रृंखला में मोतियाबिंद के 98 रोगियों को चिन्हित किया गया। जिनके ऑपरेशन 3 से 7 मार्च तक एसएन मेडिकल कालेज नेत्र विभाग आगरा में कराए जाएंगे।
गुरुवार को भाविप का 55वां निश्शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसकी शुरूआत तमिलनाडु चूड़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामजीलाल गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मरणोपरांत नेत्र दान करना चाहिए, जिससे दूसरे लोगों को नेत्र ज्योति मिल सके। डॉ एनबी सिंह ने कहा कि आंखों के मामले में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जरा सी लापरवाही मनुष्य के जीवन में अंधेरा कर सकती है।
शाखा संरक्षक प्रवीन पारोलिया ने आंखों की सुरक्षा व देखरेख पर जोर दिया। सचिव योगेश जैन ने बताया कि नि:शुल्क आपरेशन के लिए 3, 5 व 7 मार्च को वाहन द्वारा रोगियों को आपरेशन के लिए आगरा भेजा जाएगा।
इस मौके पर गोविंद अग्रवाल, विश्नु अग्रवाल, कृष्णमुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश नटवर, सुरेश चंद्र गुप्ता, कपूरचंद्र मित्तल, लल्ला बाबू, योगेंद्र जैन, प्रवीन अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गिरीश चंद्र अग्रवाल व संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।
- See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/firozabad-10175662.html#sthash.NcHQilHB.dpuf
फीरोजाबाद: सेवा के क्षेत्र में निरंतर कदम बढ़ाने वाली भारत विकास परिषद प्रधान शाखा के तत्वावधान में चल रही निश्शुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर की श्रृंखला में मोतियाबिंद के 98 रोगियों को चिन्हित किया गया। जिनके ऑपरेशन 3 से 7 मार्च तक एसएन मेडिकल कालेज नेत्र विभाग आगरा में कराए जाएंगे।
गुरुवार को भाविप का 55वां निश्शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। जिसकी शुरूआत तमिलनाडु चूड़ी विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामजीलाल गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को मरणोपरांत नेत्र दान करना चाहिए, जिससे दूसरे लोगों को नेत्र ज्योति मिल सके। डॉ एनबी सिंह ने कहा कि आंखों के मामले में लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। जरा सी लापरवाही मनुष्य के जीवन में अंधेरा कर सकती है।
शाखा संरक्षक प्रवीन पारोलिया ने आंखों की सुरक्षा व देखरेख पर जोर दिया। सचिव योगेश जैन ने बताया कि नि:शुल्क आपरेशन के लिए 3, 5 व 7 मार्च को वाहन द्वारा रोगियों को आपरेशन के लिए आगरा भेजा जाएगा।
इस मौके पर गोविंद अग्रवाल, विश्नु अग्रवाल, कृष्णमुरारीलाल अग्रवाल, मुकेश नटवर, सुरेश चंद्र गुप्ता, कपूरचंद्र मित्तल, लल्ला बाबू, योगेंद्र जैन, प्रवीन अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गिरीश चंद्र अग्रवाल व संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।
- See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/firozabad-10175662.html#sthash.NcHQilHB.dpuf
लेख पढ़ें
|
|
भाखड़ा नहर में तैरता मिला नवजात का शव
जागरण ;
28 Feb., 2013
टोहाना :
स्थानीय भाखड़ा नहर से बुधवार को प्रात:
एक नवजात का शव मिला है। शहर पुलिस ने
उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद नगर
परिषद के हवाले कर दिया ताकि उसका
संस्कार किया जा सके। पुलिस ने इस
संदर्भ में अज्ञात लोगों के विरूद्ध
धारा 318 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर
छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार हरियाणा
व्यापार मंडल के शाखा महासचिव संजय
रेवड़ी अपने मित्रों के साथ प्रात:
भाखड़ा नहर के किनारे सैर पर जा रहे
थे। वहा दो युवकों ने बुर्जी नम्बर 12
के पास एक नवजात बच्चे के शव को पानी
में तैरता देख उन्हे अवगत करवाया। जब
उन्होंने देखा कि शव किसी लड़के का है
उसने तुरत भारत विकास परिषद के सदस्यों
व पुलिस को सूचित किया जोकि सूचना
मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने गऊ
सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से
उक्त नवजात शिशु के शव को पानी से
बाहर निकाला तथा मानव सेवा संगम
एम्बुलेंस के माध्यम से उसे सामान्य
अस्पताल में पहुंचाया। चंडीगढ़ रोड
चौकी प्रभारी साधु राम ने नवजात बच्चे
का पोस्टमार्टम करवाकर उसे नगर परिषद
को दफनाने के लिए सौंप दिया तथा
अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज
कर छानबीन शुरू कर दी। चिकित्सकों के
मुताबिक डिलीवरी के बाद ही बच्चे को
नहर में गिराया गया है क्योंकि बच्चे
की नाल डिलीवरी के बाद बाधी हुई थी।
लेख पढ़ें
|
सिलाई कोर्स पूरा चुकी छात्राओं को
प्रमाणपत्र बांटे
जागरण;
26
Jan., 2013
फरीदकोट
: स्थानीय जलालेआना रोड पर सरकारी
प्राइमरी स्कूल में संचालित भारत
विकास परिषद के सिलाई सेंटर में
सोमवार को सिलाई कोर्स पूरा कर चुकी
25 छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे गए।
शाखा प्रधान राम कुमार गर्ग व प्रकल्प
प्रभारी परमानंद भरतीया की अध्यक्षता
में हुए समारोह में सीनियर भाजपा नेता
व पार्षद सुनीता गर्ग बतौर मुख्य अतिथि
शामिल हुई जबकि प्रधानगीमंडल में
पार्षद मनोहर लाल, भाविप के जोनल सचिव
जयपाल गर्ग, जिला प्रधान टीआर अरोड़ा,
भाजपा नेता कृष्ण शर्मा शामिल रहे।
जोनल सचिव जयपाल गर्ग ने कहा कि भाविप
की तरफ से इस सिलाई सेंटर को पिछले 15
वर्षो से चलाया जा रहा है और यहां से
6 -6 माह का कोर्स करके सैकड़ों लड़कियां
व महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। सेंटर
में कोर्स करने वाली जरूरतमंद व गरीब
छात्राओं को सिलाई मशीनें भी मुफ्त
प्रदान की जाती है।
मुख्य अतिथि पार्षद सुनीता गर्ग ने कहा
कि सिलाई एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम
से महिलाएं अपने घर में काम करके
परिवार का गुजारा आसानी से चला सकती
है। इस मौके पर सिलाई सेंटर की
अध्यापिका ऊषा चावला समेत पीआरओ राजीव
शर्मा, कमल गर्ग, उमेश तिवारी, पाखर
सिंह, जगदीश राए टिंका आदि सदस्य भी
हाजिर हुए।
ेख पढ़ें
|
कैंप में 700 मरीजों की आंखों की जांच
जागरण;
25 Feb., 2013
फिरोजपुर : छावनी स्थित भारत विकास परिषद शाखा की तरफ से रविवार को आंखों की जांच व आपरेशन कैंप का आयोजन बीएम जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। कैंप में करीब 700 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसमें 125 मरीजों को आपरेशन के लिए चुना गया।
संस्था के अध्यक्ष अरुण छारिया ने बताया कि इस कैंप में डा. इंदू खोसा मेडिकल सुपरिंटेडेंट सिविल अस्पताल व आंखों के विंग के मेडिकल सुपरिंटेडेट पटियाला, डा. मनप्रीत सिंह मरीजों ने मरीजों का चेकअप किया। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से रविवार को चुने गए मरीजों का आपरेशन सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले करीब 800 मरीजों की आंखों का मुफ्त उपचार करवाया जा चुका है व जरूरतमंद गरीब मरीजों को शिविर के दौरान मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई।
लेख पढ़ें
|
|
शिविर में 633 मरीजों की जांच
जागरण ;
25 Feb., 2013
बसी पठानां :
भारत विकास परिषद द्वारा स्वामी
विवेकानंद की 150 वी जयंती को समर्पित
20 वां नेत्र आपरेशन का मुफ्त शिविर
लगाया गया। परिषद अध्यक्ष मनप्रीत
सिंह शाही की अध्यक्षता में लगाए
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी संजय सिंगला
ने किया। शिविर में 633 मरीजों की
जांच कर 72 मरीजों को आपरेशन के लिए
चुना।
संजय सिंगला ने कहा कि ऐसे शिविरों से
जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा। भाविप
को सिंगला ने 21 हजार रुपये तथा केके
खन्ना ने 5100 रुपये भी दिए। शिविर
में पीजीआई चंडीगढ़ के डा. चरनजीत
सिंह के नेतृत्व में आई डाक्टरों की
टीम ने करीब 633 मरीजों की जांच कर 72
मरीजों को आंखों के आपरेशन के लिए चुना।
परिषद ने मरीजों को मुफ्त दवाएं व
खाना-पीना मुहैया करवाया। परिषद सदस्यों
ने मुख्य मेहमान संजय सिंगला को
सम्मान चिन्ह भी दिया।
इस मौके पर स्टेट कनवीनर डा. सतीश
कौशिक, सुशील सिंगला, जय कृष्णा, राम
कृष्ण चुघ, नीरज कौडा, नीरज मल्होत्रा,
शाम गौतम, विकास गुप्ता, हेमराज थरेजा,
मनोज शर्मा, प्रीतम रबड आदि भी मौजूद
थे।
लेख पढ़ें
|
|
20 वां नेत्र आपरेशन शिविर कल
जागरण ;
21Feb., 2013
बसी पठानां :
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा
द्वारा संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली
वाले व संत बाबा राम सिंह जी गंढूयां
वालों के आशीर्वाद से स्वामी
विवेकानंद जी की 150 वी जयंती क ो
समर्पित 20 वां मुफ्त नेत्र आपरेशन
शिविर 23 फरवरी को सिविल अस्पताल में
लगाया जाएगा। यह जानकारी परिषद के
पीआरओ जय कृष्ण ने वीरवार को दी।
उन्होंने कहा कि शिविर का उद्घाटन
समाजसेवी संजय सिंगला और इसकी
अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. गुरपाल
सिंह करेगे। परिषद के पीआरओ जय कृष्ण
ने बताया कि शिविर में प्रदेश संयोजक
डा. सतीश कौशिक व असीत सूद विशेष
मेहमान होंगे। पीजीआई चंडीगढ़ के डा.
चरनजीत सिंह की टीम मरीजों की आंखों
का बिना टांके वाली तकनीक से आपरेशन
करेंगे।
लेख पढ़ें
|
भाविप ने अपने कार्यो का किया मूल्यांकन
जागरण;
19 Feb., 2013
जुगियाल : भारत विकास परिषद पंजाब नार्थ जोन की एक प्रांतीय बैठक प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पठानकोट के होटल वेनिस रिसोर्ट में हुई। इसमें भाविप के पंजाब नार्थ के 9 जिलों के जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों एवं कोषाध्यक्षों के कार्य का मूल्यांकन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अतिरिक्त संगठन मंत्री माननीय ललित महाजन जी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि वर्ष 2012-13 के जिला पठानकोट, जिला गुरदासपुर, जिला अमृतसर, जिला तरनतारन, जिला जालंधर, जिला होशियारपुर, जिला कपूरथला, जिला भगत सिंह नगर, जिला लुधियाना से उनके जिले की सभी शाखाओं के कार्यो की मूल्यांकन रिपोर्ट ली गई। इस पर विचार-विमर्श कर 17 मार्च को जालंधर में प्रांतीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ बढि़या कार्य करने वाली जिला शाखा को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में प्रांतीय सचिव रमेश विज ने वर्ष 2012-13 का लेखा प्रस्तुत किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष मैडम नीलम गुप्ता के कोष की रिपोर्ट दी। इसके अतिरिक्त प्रांतीय अतिरिक्त सचिव विस्धार ने बताया कि वर्ष 2011-12 में पंजाब नार्थ की 66 शाखाएं थीं जो वर्ष 2012-13 में 78 तक पहुंच गई है। इसे और बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रांतीय संगठन सचिव पंकज जिंदल एवं राष्ट्रीय अतिरिक्त संगठन मंत्री ने भारत विकास परिषद को और बेहतर कार्य करने के टिप्स दिए।
लेख पढ़ें
|
|
मेडिकल कैंप में 311 मरीजों का चेकअप
जागरण ;
18 Feb., 2013
जुगियाल:
भारत विकास परिषद शाखा फंगतोली ने
केमिस्ट एसोसिएशन जुगियाल-उच्चा थड़ा
के सहयोग से गांव फंगतोली में
नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन
किया। इसमें 311 मरीजों की नि:शुल्क
जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई।
कैंप में मुख्यातिथि के रूप में
अखिलेश्वर उपस्थित हुए जबकि संघ के
विभाग प्रचारक प्रमोद, भाविप पंजाब
नार्थ जोन के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील
शर्मा, केके महाजन एवं जिला पठानकोट
के महामंत्री कमल कृष्ण उपस्थित हुए।
प्रांतीय अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भारत
विकास परिषद के बारे में पूर्ण रूप से
जानकारी दी। कैंप में डा. हिमेंत सैनी
ने 72 मरीजों को आंखों के चश्मे लगाने
की सलाह दी। प्रांतीय सचिव केके महाजन
ने बताया कि इन 72 मरीजों को भाविप की
ओर से 10 मार्च को गांव फंगतोली में
नि:शुल्क चश्मे दिए जाएंगे। इस मौके
पर जनेश भारती, पुनीत कुमार, अनिल
शर्मा, राकेश कुमार, करोली ब्रांच से
सुभाष पठानिया, दीवान चंद व अन्य
उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
भारत विकास परिषद को मिला एंबुलेंस
जागरण;
18 Feb., 2013
कथारा : भारत विकास परिषद शुरुआती काल से ही सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाती चली आ रही है। गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने यह बात कही। वे सोमवार को परिषद की ओर से डीवीसी स्टेशन क्लब में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बतौर विशिष्ट अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान जीपी सिंह ने सांसद की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला।
सांसद ने जनसेवा के लिए परिषद के सचिव विजय तिवारी को एंबुलेंस की चाबी प्रदान की। साथ ही कैंसर के दो मरीजों को इलाज के लिए चेक सौंपा। इसके पूर्व भारतमाता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर अशोक कुमार तिवारी, बीडी साहू, एसबी सिंह, एलबी शर्मा, पीके अम्बष्ठ, जीपी शर्मा, सबा नवाज, कंचन बाला, श्यामली, अर्चना, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, विश्वनाथ यादव, सुशील पाठक, खिरोधर पासवान, सुरेश दुबे, कपिल दुबे आदि उपस्थित थे।
लेख पढ़ें
|
|
Next |
|