|
|
 |
|
प्रान्तों से समाचार
|
|
|
|
समाचारों
में भारत विकास परिषद्
>> |
|
|
|
|
|
बल्लबगढ़, हरियाणा
दक्षिण : पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कबीर पार्क एवम् जैड पार्क में किया गया।
फरीदाबाद : शाखा
द्वारा नगर को हरित बनाने के संकल्प के अन्तर्गत 16 अक्टूबर को पेट्रोल पम्प
सैक्टर-12 से लेकर सैक्टर-11 पुलिस चैकी तक की ग्रीन बेल्ट पर भव्य स्तर पर
वृक्षारोपण किया गया। जिला उपायुक्त
डॉ॰ प्रवीण कुमार ने वृक्षारोपण कर उद्घाटन
किया। इस मौके पर विधायक आनन्द कौशिक, बलजीत कौशिक का भी विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
प्रान्तीय अध्यक्ष सोहन लाल अग्रवाल, प्रान्तीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल,
प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अरुण सर्रापफ का भी विशेष सहयोग रहा।
केशवराय पाटन, बून्दी,
राजस्थान दक्षिण पूर्व : सदस्यों द्वारा स्थानीय गणेश मन्दिर पर पर्यावरण
संरक्षण हेतु श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न
प्रजातियों के 21 पौधों का रोपण किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सूर्य
प्रकाश बागला (प्रान्तीय प्रभारी) एम॰बी॰ सक्सेना, (प्रान्तीय महासचिव) अशोक वशिष्ठ
की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
दौसा, राजस्थान पूर्व
: सदस्य श्री सत्यनारायण टेला के निवास स्थान पर तुलसी पौधा वितरण किया गया। इसके
अतिरिक्त पर्यावरण संचेतना कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधों एवं पेड़
के नाम एवं उनके गुणों की जानकारी दी गई, तत्पश्चात् उनसे सम्बन्धित जानकारी की
परीक्षा ली गई, जिसमें लगभग 48 छात्रों ने भाग लिया। 14.11.2011 को रा॰उ॰मा॰वि॰
रेलवे स्टेशन की एन॰एस॰एस॰ इकाई द्वारा मुक्ति बाग में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
किया गया। लगभग 80 छात्रों ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर छात्रों को उद्बोधित करते
हुए डॉ॰ वार्ष्णेय द्वारा पर्यावरण की महत्ता को बताया गया।
मेरठ उत्कर्ष, पश्चिमी
उत्तर प्रदेश : वृक्षारापेण का कार्यक्रम 27.11.2011 को गोकुल धाम पर सम्पन्न
किया गया। कार्यक्रम में 101 पौधे लगाये गये।
लॉयन्स कल्ब मेट्रोसिटी व
लॉयन्स
कल्ब सम्राट के सचिव, अध्यक्ष व सदस्यगण उपस्थित थे। अध्यक्षता श्रीमती रीना सिंघल
ने की। सचिव श्रीमती रजनी जैन व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर सभी शाखा सदस्य उपस्थित थे।
रुड़की, उत्तराखण्ड
पश्चिम : सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला में मातृभूमि के प्रति अपना दायित्व
समझते हुए भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 पौधे लगाये
गये। अध्यक्ष मुजीब मलिक ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं
प्रदूषण को नियंत्रित करना मातृभूमि एवं जनता की सबसे उत्तम सेवा है।
(NITI:
Feb., 2012)
|
|
रादौर (यमुनानगर),
हरियाणा उत्तर : 8 सितम्बर को शाखा द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं-राजकीय
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भगत सिंह कालेज आफ एजुकेशन फार वूमैन व मुकन्द लाल सी॰सै॰
स्कूल में पौधारोपण किया गया।
टोहाना, हरियाणा पश्चिम :
शाखा द्वारा स्वर्ग आश्रम का नाम शान्ति मार्ग रखा यहाँ नीम, शीशम और बहेड़ा के 25
वृक्ष ट्री गार्ड सहित लगाये गये। मार्किट कमेटी के सचिव मनमोहन प्रमुख समाजसेवी
डा॰ शिव सचदेवा, ओ॰पी॰ बरुवा ने परिवार सहित उपस्थित होकर एक-एक वृक्ष अपने
स्नेहीजनों की याद में रोपित कर इस अभियान की शुरूआत की। सदस्य प्रवीन मेंहदीरता की
भूमिका उल्लेखनीय रही।
फगवाड़ा, पंजाब उत्तर
: कमला नेहरु पब्लिक स्कूल चक हकीम तथा शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन
किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद पार्क तथा नजदीकी क्षेत्रों
की सफाई की गई। अध्यक्ष गुलशन मनचन्दा ने अभियान प्रारम्भ किया। प्रिंसिपल श्रीमती
पी॰के॰ ढिल्लों द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान की प्रशंसा की गई। अध्यापकगण
उपस्थित रहे।
फिरोजपुर शहर, पंजाब
दक्षिण : शाखा की ओर से दानी सज्जनों के सहयोग से तुलसी गुण प्रचार एवं वितरण
कार्यक्रम के अन्तर्गत पर्यावरण की शुद्धता के लिए तुलसी के 1100 पौधे गमलों सहित
बांटे गये।
भामाशाह, उदयपुर,
राजस्थान दक्षिण : 1 सितम्बर को विवेक पार्क सैक्टर 3 में पौधारोपण के बाद
राष्ट्रीय मंत्री डा॰ एम॰जी॰
वार्ष्णेय ने पौधारोपण को स्वर्ग प्राप्ति का माध्यम
बताया। अतः सभी को अपने घर के बाहर एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए। मुख्य अतिथि
पेसि़फ़िक इंजीनियरिंग कालेज के डायरेक्टर प्रो॰ के॰के॰ छाबड़ा थे। अध्यक्षता अध्यक्ष
एच॰जी॰ गुप्ता ने की। पार्क में सदस्य प्रकाश व्यास के वित्तीय योगदान से ट्री
गार्ड लगाए गए।
खेरवाड़ा, उदयपुर :
शाखा द्वारा 26.08.2011 को पंचायत सूचना केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार श्री गोपाल लाल स्वर्णकार रहे। प्रकल्प प्रभारी शंकर लाल
पंचाल, प्रान्तीय संगठन मंत्री रमेश कोठारी, अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पण्ड्या, सचिव
कमल प्रकाश जैन आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।
(Niti: Dec., 2011)
|
|
फिरोजपुर, पंजाब दक्षिण : श्रावण मास
में श्री गिरीश सेठी व श्रीमती शान्ति देवी गोयल व सचदेवा ट्रेडर्श ने क्रमशः 150,
200 व 200 गमलों सहित तुलसी के पौधे मन्दिर में श्रद्धालुओं को बांटे। 300
पैम्फलेटस तुलसी के गुणों के बारे में बांटे गये।
मानसा : माता मनसा देवी मन्दिर में
समारोह के दौरान तुलसी के पौधे वितरित किए गए। अध्यक्ष
एड्वोकेट सुनील बंसल न कहा
कि भक्तों की धार्मिक भावनाओं के साथ वातावरण को शुद्ध रखने के लिए तुलसी का पौधा
सर्वगुणों से भूरपूर व धार्मिकता का प्रतीक है।
तलवंडीभाई, फिरोजपुर : शहीद गंज पब्लिक
स्कूल की प्रधानाचार्या कैलाश रानी द्वारा 250 वृक्ष शहीदगंज हाई स्कूल एवं कालेज
फार वोमेन के संजीव जैन ने 750 छायादार पौधे स्कूलों व कालेज में लगाये। बाड़ी
हरीदास गुरुद्वारा में 200 पौधे व कालीया वाला गाँव श्मशान घाट के लिए 800 पौधे
लगवाने के लिए दिये गये। डा॰ बी॰एल॰ पसरीचा (प्रान्तीय अध्यक्ष स॰) शाखा अध्यक्ष
मनजीत सिंह, सचिव दर्शनलाल सेठी, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, अशोक सचदेव आदि सभी सदस्य
कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भाखड़ा नंगल, पंजाब पूर्व : शाखा द्वारा
प्रधान सुरेन्द्र मोहन के नेतृत्व में वनमहोत्सव मनाते हुए शहर के विभिन्न स्थानों
पर पेड़ लगाए गए। यह पेड़ लगाने की मुहिम आई॰टी॰आई॰ मार्ग से शुरू की गईं। प्रधान ने
लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने
कहा कि पर्यावरण को बचाने व प्रकृति के बिगड़ रहे संतुलन का कारण, पेड़ों व जंगलों का
हो रहा अथाह कटान है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो
हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ पर्यावरण के लिए तरसेगी।
मनीमाजरा, चण्डीगढ़ : शाखा द्वारा
05.08.2011 को सरकारी सी॰सै॰ स्कूल रामगढ़ में अध्यापक दिवस के उपलक्ष में
वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा॰ सब्रीना चोपड़ा, विशिष्ट अतिथि मुख्य
अध्यापिका श्रीमती सुनीता शर्मा तथा
ज़ोनल जनरल सेक्रेटरी राकेश सहगल रहे। शाखा
प्रधान श्री हेमचन्द गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। पर्यावरण को बचाने के लिए लगभग
120 पौधे लगाये गये तथा तुलसी के 50 पौधे लोगों में बांटे गये।
रोहतक, हरियाणा दक्षिण : पर्यावरण की
शुद्धि के लिए हर महीने के पहले रविवार को सोहम मन्दिर में हवन का आयोजन किया जाता
है। पोलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ के अन्तर्गत 5,15 व 24 अगस्त को इसी मन्दिर में
150, लखीराम अनाथालय में 125 कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया। आदर्श गुरुकुल में
पौधारोपण के अन्तर्गत 10 सदस्यों के जन्म दिन एवं विवाह की वर्षगांठ पर तुलसी के
पौधे दिए गए। 14.08.2011 को केशव पार्क में 30 पौधे, 21.08.2011 को स्वास्तिक आर्ट
एण्ड यार्न फैक्टरी में 165 पौधे लगावाए गए। 18.08.2011 को पर्यावरण दिवस पर
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ज्योति प्रकाश स्कूल में किया गया, जिसमें 20 बच्चों
ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र, हरियाणा उत्तर : शाखा ने
जुलाई मास में वन महोत्सव के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 50 पौधों
का रोपण किया। पूर्व प्राचार्य रतन चंद सरदाना ने प्रतिभागियों को चाकलेट वितरित
कर सभी को प्रोत्साहित किया। सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन रमेश गुलाटी के आवास पर किया
गया। इसमें लगभग 12 परिवारों ने भाग लिया।
प्रभातनगर (थर्मल) सूरतगढ़, राजस्थान उत्तर
: शाखा द्वारा इस परियोजना के अन्तर्गत निकटवर्ती गाँवों सोमासर, कालूसर, गुसाईंसर
व आवासीय कालोनी में ग्रामीणों की मदद से नीम, पीपल, शीशम बड़ आदि के 125 पौधे लगाए
गए। इसके अलावा तापीय परियोजना की कालोनी में स्थित मन्दिर एवं प्रशसानिक भवन के
सामने स्थित पार्क में शाखा परिवार की महिलाओं ने खजूर, गुलाब चाँदनी आदि के 105
पौधे लगाए।
भामाशाह, उदयपुर, राजस्थान दक्षिण :
शहर को हरा-भरा बनाने हेतु शाखा सुखड़िया सर्कल से फतेहपुरा डिवाइडर पर पौधारोपण एवं
सौन्दर्यीकरण कार्य का उद्घाटन पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा किया गया।
श्री यशवन्त सोमानी के जन्म दिवस पर पौधारोपण कर ट्री गार्ड लगाये गये। सेक्टर 5 के
पार्क में देशवासियों को तुलसी पौधा वितरित किय गये। कार्यक्रम में अध्यक्ष
हरीगोपाल, सचिव नरेश चावत का विशेष सहयोग रहा।
केकड़ी, अजमेर, राजस्थान मध्य : शाखा
द्वारा पर्यावरण प्रकल्प के तहत हरित की कल्पना को मूर्तरूप देने के लिए
कार्यकर्ताओं द्वारा केकड़ी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों,
मन्दिरों, कालोनियो में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया।
विवेकानन्द, भीलवाड़ा : शाखा द्वारा
17.09.2011 को 10 पौधे ट्री गार्ड सहित रोपे गये। प्रवक्ता गोविन्द प्रसाद सोडानी
रहे। शाखा के सत्यनारायण मूंदड़ा, सम्पत कोचीन, भागचन्द बाहेती सहित अनेक सदस्य
मौजूद थे।
सांचोर, राजस्थान पश्चिम : शाखा द्वारा
6 अगस्त को पशुमेला मैदान में 400 वृक्ष लगाये गये। प्रतिवर्ष मार्च-अप्रैल में
आयोजित होने वाले पशुमेले में आने वाले पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए शाखा
द्वारा बड़ी संख्या में छायादार वृक्ष लगाये गए
हैं। कार्यक्रम में प्रान्तीय
अध्यक्ष द्वारकालाल माथुर, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया व शाखा के पदाधिकारी उपस्थित
थे।
गुलावठी, बुलन्दशहर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
: 17 जुलाई को शाखा द्वारा वृक्ष बचाओ अभियान के अन्तर्गत सरस्वती विद्या मन्दिर
में लगे हुए वृक्षों के देख-रेख का कार्यक्रम किया गया। साथ ही 11 नये पौधे भी लगाये
गये।
शास्त्रीनगर, मेरठ : शाखा द्वारा 12 व
30 अगस्त को क्रमशः राम सहाय इण्टर कालेज में नीम, आँवला आदि के 50 पौधे और पब्लिक
स्कूल में 21 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में (राष्ट्रीय मंत्री विधि एवं अनुशासन)
सतीश चन्द्र, अध्यक्ष श्री वी॰पी॰ शर्मा, सचिव राजकुमार अरोड़ा, प्रधानाचार्य श्रीमती
मृणालिनी उपस्थित रहीं। 30 अगस्त को चावली देवी इण्टर कालेज ब्रह्मपुरी में
पर्यावरण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रीमती मंजु गुप्ता द्वारा 35 तुलसी पौधों
का वितरण किया गया।
मुख्य इटावा, ब्रह्मावर्त : शाखा द्वारा
परिवार मिलन वृक्षारोपण का आयोजन प्रहलाद स्मारक इण्टर कालेज
चौपुला में जगदीश
सिंह यादव प्रधानाचार्य के संयोजन में 7 अगस्त को किया गया, मुख्य अतिथि श्री
कृपाशंकर वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि श्री दिग्विजय सिंह, वन क्षेत्राधिकारी रहे।
संचालन श्री जगदीश प्रसाद पाण्डेय ने किया।
गोविन्द, कानपुर : शाखा के तत्वावधान
में स्वीट होम हाई स्कूल गोविन्द नगर के सामने पार्क में 50 छायादार व फलदार वृक्षों
का रोपण किया गया। लोगों को तुलसी के पौधे बांटे गये। सी॰ए॰ भारत भूषण जुनेजा,
श्रीमती मीनाक्षी दुआ व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
‘अरुणोदय’ आगरा, ब्रज प्रदेश : शाखा
द्वारा ‘पर्यावरण संरक्षण दायित्व हमारा’ की शुरूआत कमला नगर स्थित टंकी वाले पार्क
में पौधारोपण व वहां के नागरिकों के बीच संगोष्ठी कर की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि
जगन प्रसाद गर्ग विधायक द्वारा किया गया। शाखा संरक्षक डा॰ जे॰के॰ जुनेजा ने
पौधारोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पर्यावरण प्रभारी ललित किशोर मित्तल रहे।
संकल्प, आगरा
: वार्षिक वृक्षारोपण
कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाल शर्मा द्वारा 16 अगस्त
को किया गया। श्री रत्नमुनि जैन इण्टर कालेज के
आंगन में 50 पौधों के रोपण
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अतिरिक्त संगठन मंत्री, केशव दत्त गुप्ता और
मुख्य वक्ता जोनल महामंत्री डा॰ तरुण शर्मा रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष डा॰ अनिल वशिष्ठ
ने तथा संचालन सचिव मनीष जैन ने किया।
गोरखपुर, अवध प्रदेश : शाखा द्वारा भाटी
विहार शिव मन्दिर कालोनी पार्क में फलदार, फूलदार, छायादार 30 वृक्षों का रोपण किया
गया।
भिण्ड, मध्य भारत उत्तर : शाखा द्वारा
संत विवेकानन्द विद्यालय में पौधारोपण के इस अवसर पर अध्यक्ष प्रो॰ रामानन्द शर्मा
ने कहा कि शाखा का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर अंचल में पौधों की संख्या
बढ़ाना है। प्रान्तीय सहसचिव डा॰ एस॰बी॰ शर्मा ने वृक्षारोपण को महान पुण्य कार्य
बताते हुए आमजन से भी इस कार्य में सहयोग का आह्नान किया।
जावरा, मध्य भारत पश्चिम : प्रान्तीय
अध्यक्ष शान्ति लाल चपलोद की अध्यक्षता एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती निर्मला के
मुख्य आतिथ्य तथा मोहन लाल पटेल समाजसेवी के विशेष आतिथ्य में अविस्मरणीय 500 तुलसी
पौधों का वितरण किया गया।
कोटद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा
द्वारा रोहित अग्रवाल सारस्वत विद्या इण्टर कालेज, उमरावनगर मोटाढ़ाक में विभिन्न
प्रजाति के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश गढ़वाल दुग्ध
संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने एक वृक्ष लगाकर किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री
कृष्ण सिंघानिया थे। अध्यक्ष गोपाल बंसल एवं सचिव श्यामसुन्दर अग्रवाल उपस्थित रहे।
क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून : 26 अगस्त
को वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुक्तिद्वार पवित्र तीर्थ स्थान चन्द्रबनी में
विभिन्न प्रकार के छायादार एवं अन्य 50 वृक्षों का रोपण किया गया। शाखा अध्यक्षा
श्रीमती निर्मल लरोइया ने नियमित देख-रेख के लिए मुक्ति द्वार के
चौकीदार को
प्रोत्साहन राशि देकर इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।
शाहजहाँपुर ‘सहयोग’, रुहेलखण्ड : शाखा ने
कैंटोन्मेन्ट एरिया के इमली रोड पर इमली के 17 पेड़ रोपित कर उन्हें मजबूत लोहे के
ट्री गार्ड से सुसज्जित किया। शाखा के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को
सफलता प्रदान की।
मुरादाबाद : शाखा द्वारा शुद्ध
पर्यावरण हेतु एक यज्ञ व नगर में शान्ति मार्च का आयोजन किया गया। सभी सदस्य व अन्य
शाखाओं की सहभागिता रही।
इन्द्रपुरी, दिल्ली उत्तर : पर्यावरण
संरक्षण प्रकल्प के अन्तर्गत 14 अगस्त को आर॰ए॰ ब्लाक में अशोक गुलमोहर, बरगद,
इत्यादि के 20 पौधे लगाए गये। सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरिक्षत किया गया। श्री
सूरज कुमार, निगम पार्षद मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
नारायणा विहार : शाखा ने सर्वोदय कन्या
विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 20 गणमान्य व्यक्तियों ने
भाग लिया। हार्टीकल्चर विभाग से 25 पौधों को लेकर रोपित किया गया। अध्यक्ष रणवीर
सिंह ने स्कूल के प्रधानाध्यापक व हार्टीकल्चर विभाग के इंचार्ज को धन्यवाद दिया।
शाखा ने जी॰ब्लाक स्थित नगर निगम के प्राईमरी
स्कूल में निगम पार्षद श्रीमती मालती वर्मा व क्षेत्र के 20 गणमान्य व्यक्तियों की
देख-रेख में हार्टीकल्चर विभाग द्वारा सौ पौधे हैज के लिये लगवाये। सरस्वती बाल
मन्दिर में वरिष्ठ नागरिक अभिनन्दन यज्ञ का आयोजन किया गया। वरिष्ठतम व्यक्ति श्री
एम॰एन॰ वाही, जिनकी आयु 90 वर्ष है तथा शाखा सदस्य भी हैं, को शाल भेंट कर
सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 100 गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें 65
वरिष्ठ नागरिक थे।
(NITI:
Nov., 2011)
|
|
पल्लवपुरम, मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
: शाखा ने दूल्हैड़ा के ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में पौधारोपण व पर्यावरण गोष्ठी का
आयोजन किया। अरविन्द गर्ग, डा॰ सी॰डी॰ त्यागी, सुरेश चैहान ने पौधे लगाये। छात्रों
ने पर्यावरण पर विचार व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अध्यक्षता जे॰बी॰ कंसल
और संचालन के॰के॰ भारद्वाज ने किया।
सन्दीपनी, उज्जैन, मध्य भारत पश्चिम :
शाखा द्वारा 17.07.2011 से ‘वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ’ अभियान प्रारम्भ कर मंगलनाथ
सिंहस्थ क्षेत्र में 101 पौधों को लगाने का कार्य आरम्भ किया गया। शाखा के
पर्यावरण संयोजक श्याम माहेश्वरी द्वारा स्थापित ट्रस्ट द्वारा इन पौधों को बड़ा होने
तक संवर्धन करने की व्यवस्था एवं संकल्प लिया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,
संरक्षक प्रकाश चित्तौड़ा, आदि सदस्यों ने विभिन्न पौधों का रोपण किया।
धार : शाखा द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे
भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। जिसमें 70 पौधे रोपे गए।
मीडिया प्रभारी भीष्म दुबे, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव प्रकाश जोशी, ऋतेश अग्रवाल,
विजयसिंह राठौर आदि ने
'पर्यावरण में पौधों के महत्व’ पर प्रकाश डाला। डा॰ अशोक जैन,
लोकेश राजपुरोहित, संजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जागृति, ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर :
शाखा एवं विकास सिटी सेन्टर द्वारा पार्क में श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पार्षद, प्रभा
नरेन्द्र सिंह एवं प्रान्तीय मार्ग दर्शक अशोक बांदिल द्वारा 50 पौधे रोपे गये।
कार्यक्रम में शाखा एवं समिति पदाधिकारी नीलम गर्ग, काजल चैधरी, मधु अरोड़ा एवं समिति
के सदस्य उपस्थित थे।
भिण्ड : 10 जुलाई को शाखा द्वारा
स्थापना दिवस पर नबादा (महेन्द्र नगर) में नव निर्मित गोलम्बर पार्क परिसर में
छायादार, फलदार एवं सौन्दर्यवर्धक पौधों का रोपण किया गया। निःशुल्क छात्रावास में
रह रहे बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें फल एवं टाफियाँ वितरित की र्गईं। शाखा
अध्यक्ष प्रो॰ रामानन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष ओझा, डा॰ एस॰बी॰ शर्मा, प्रो॰ इकबाल
अली आदि उपस्थित रहे। 31 जुलाई को अटेर तहसील के ग्राम
चिलोंगा में गिरधारी गौशाला
एवं चिलोंगा आश्रम में 70 छायादार, पौधों का रोपण किया गया। संत विवेकानन्द
विद्यालय में बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।
देवेन्द्रमणि, बकेवर (इटावा) ब्रह्मावर्त
: शाखा के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण के प्रथम चरण में 21 आम के पौधों का रोपण किया
गया। शीघ्र ही द्वितीय चरण में आम, जामुन, बेल, नीम, आदि के 201 पौधों का रोपण किया
जाएगा। घर-घर तुलसी प्रकल्प के अन्तर्गत तुलसी के 1001 पौधों का वितरण व उनके रोपण
का कार्यक्रम जारी हैं।
किदवई नगर, कानपुर : शाखा ने 10 जुलाई
स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कमला बधावन सरस्वती बालिका विद्यालय में मनाया।
शाखा अध्यक्ष एम॰एल॰ अग्रवाल ने घोषणा की कि जिन बच्चों के पौधे जीवित रहेंगे उन्हें
वर्ष के उपरान्त वृक्ष मित्र की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा तथा श्रेष्ठ पुष्पित एवं
पल्लवित पौधों की रखवाली करने वाली टोली को पुरस्कार भी दिया जायेगा। कार्यक्रम में
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशरण श्रीवास्तव, शाखा सचिव राधा बल्लभ शर्मा, श्रीमती सुधा
गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
गाजीपुर,
काशी प्रदेश : शाखा द्वारा
संस्कृति संगम वाटिका बड़ीबाग व श्री हनुमान मन्दिर परिसर बबेड़ी पर लगभग 200 पौधों
का रोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार वृक्षों की उत्तम
प्रजाति को लगाया गया। वृक्षारोपण का प्रारम्भ प्रथम चरण में संस्कृति संगम वाटिका
बड़ीबाग में हुआ, दूसरे चरण में बबेड़ी स्थित श्री हनुमान मन्दिर पर वृक्षारोण किया
गया। सर्वश्री आर॰पी॰ सिंह, अवधेश चैबे, विजयशंकर राय, डा॰ ओमप्रकाश सिंह, रघुनन्दन
दूबे उपस्थित थे।
छतरपुर, महाकौशल : शाखा द्वारा सहायक
मंत्री ने लोक स्वास्थ मेकेनिकल कार्यालय में वृक्षारोपण किया, जिसमें 51 पौधे लगाये
गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश अग्रवाल (शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक) रहे।
आर॰एल॰ मिश्रा (शाखा अध्यक्ष), एस॰आर॰ निरंजन (कोषाध्यक्ष), श्रीमती लक्ष्मीकान्त
बुन्देला (उपाध्यक्ष) तथा आर॰के॰ सोनी उपस्थित रहे।
कोटद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा के
तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ‘मानव पशु एक दूसरे के पूरक हैं’,
विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें समाज सेविका सुषमा जखमोला मुख्य वक्ता
थीं। गोष्ठी में बी॰एम॰ जखमोला, डा॰ एन॰पी॰ पोखरियाल, धर्मदीप अग्रवाल, अध्यक्ष
गोपाल बंसल, राजदीप माहेश्वरी, तोताराम पांथरी, अनूप अग्रवाल सदस्यों ने भाग लिया।
तलवंडी,
फिरोजपुर, पंजाब दक्षिण : शाखा
द्वारा 20.07.2011 को डा॰ बी॰एल॰ पसरीचा (प्रान्तीय अतिरिक्त जनरल सचिव एवं
विस्तारक) के सहयोग से स्थापना दिवस के अवसर पर 1000 छायादार वृक्ष शाखा के प्रधान,
मंजीत सिंह ढिल्लों, अशोक अरोड़ा (कोषाध्यक्ष), दर्शन लाल सेठी के सहयोग से विभिन्न
स्कूलों में लगवाये गये।
फिरोजपुर शहर : 09.07.2011 को स्थापना
दिवस के उपलक्ष में 151 तुलसी के पौधे गमलों सहित डा॰ पी॰के॰ अग्रवाल के सहयोग से
आरोग्य मन्दिर मलवाल रोड पर मुफ्त बांटे गये। श्री सतीश ग्रोवर ने तुलसी के गुणों
पर विस्तृत जानकारी देते हुए एक हजार पैम्फलैटस भी बांटे। 23.07.2011 को श्री सनातन
धर्म महावरी दल के सहयोग से 200 तुलसी के पौधे गमलों सहित मुफ़्त बांटे गये।
जालन्धर, पंजाब उत्तर : मुख्य शाखा
द्वारा अपने सदस्यों को वातावरण स्वच्छ रखने व उसके प्रति जागरूक रहने के लिए
हिमाचल प्रदेश की सुन्दर पहाड़ियों में तीन दिन का वन भ्रमण करवाया गया। यात्रा 25
जून को शुरू हुई। शाखा के तकरीबन 60 सदस्य परिवार इस भ्रमण में शामिल हुए। वन
में पहाड़ों में पाये जाने वाले विभिन्न वृक्षों का परिचय करवाया गया। बैजनाथ से आगे बीड़
स्थान में पैराग्लाइडिंग को भी देखा। शाखा द्वारा संचालित लब्बू राम दोआबा स्कूल
सोडल रोड पर 26.07.2011 को
पौधारोपण व बच्चों द्वारा पर्यावरण
संबंधी संगोष्ठी
करवाई गई। उत्कृष्ट विचार व्यक्त करने वाले 4 बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्टेशनरी
देकर सम्मानित किया। 150 हर्बल
पौधें स्कूल के विद्यार्थियों के हाथों से लगवाए गए।
पठानकोट : शाखा को ओर से सराई मोहल्ला
स्थित श्री गुरु अर्जुन देव सीनियर सेकेण्डरी गल्र्स स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया,
जिसकी अध्यक्षता प्रधन शालू मेहता ने की। सदस्यों ने स्कूल प्रांगण में विभिन्न
किस्म के 25 पौधे रोपित किए और छात्राओं को पौधें की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी।
इसमें समाज सेविका रीटा गुप्ता और निशा गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुईं।
सफीदों, हरियाणा पश्चिम : 28 जुलाई को
शाखा द्वारा शिव मन्दिर में जिन नगरवासियों तथा शाखा सदस्यों के पास तुलसी के पौधे
नहीं थे उन्हें तुलसी के पौधे वितरित किए गए तथा पोस्टरों के माध्यम से तुलसी के
गुणों को बताया गया।
बरवाला, हिसार : शाखा ने 10 जुलाई को
बड़ी धूम-धाम से परिषद् का स्थापना दिवस समारोह पौधारोपण करके मनाया। राधास्वामी
सत्संग आश्रम, हाँसी रोड के प्रांगण में 200 पौधे लगाये। सतबीर सिंह नेहरा व डा॰
सुन्दरलाल चावला के प्रयासों से समारोह में शाखा के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
फरीदाबाद, हरियाणा दक्षिण : शाखा एवं
रेजिडेन्टस वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 11 के तत्वावधान में सैक्टर 10 एवं 11 की
डिवाईडिंग रोड के पास वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि
श्री आनंद कौशिक, (विधायक फरीदाबाद) एवं यशपाल यादव, (एस॰डी॰) ने वृक्ष लगाए। चीफ
इंजिनियर एन॰के॰ कटारा एक्स॰ई॰एन॰ सुरेन्द्र पुनिया एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिक
उपस्थित रहे।
पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान उत्तर :
शाखा ने परिषद् के स्थापना दिवस पर 10.07.2011 को गोद लिये गये। संजय पार्क में
वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया, जिसमें 21 वृक्ष लगाये गये। सचिव राजविन्द्र शर्मा (सहसचिव),
कमल सिंह राठौड़, प्रवीण बंसल, विजय बवेजा तथा शाखा सदस्य मौजूद रहे।
नागौर : जिला प्रशासन द्वारा स्थापित व
शाखा द्वारा अंगीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग हरित पट्टिका क्षेत्र में सदस्यों द्वारा
साफ-सफाई करके उसका सौन्दर्यींकरण किया गया। नष्ट हुए पौधों के स्थान पर नवीन पौधे
रोपित किये गये। स्थाई प्रकल्प जाजू जल प्याऊ में वाटर कूलर का उद्घाटन अतिरिक्त
जिला कलेक्टर द्वारा जिला परिषद् के ए॰सी॰ई॰ओ॰ रिछपाल सिंह कविया व रेलवे स्टेशन
अधीक्षक जे॰पी॰ चोपड़ा की उपस्थिति में 4 अगस्त को किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता
स्वर्गीय स्वरूपचन्द खत्री की स्मृति में यह नवीन वाटर कूलर उनके तीनों सुपुत्रों
ने प्रदान किया।
जैतसर : शाखा ने राजकीय छात्रावास पर
वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें 25
पौधे लगाये गये।
गुलाबनगर, जयपुर, राजस्थान उत्तर पूर्व
: शाखा द्वारा बनीपार्क के गुलाब उद्यान में स्थापना दिवस समरोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल ओ॰पी॰ बुद्धिराजा व विशिष्ट अतिथि श्री आर॰पी॰ शर्मा
थे। शाखा सचिव हरबंस लाल भूटानी ने आगन्तुकों को धन्यवाद दिया। समापन के बाद अतिथियों
व उपस्थित लोगों ने उद्यान परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजन में गुलशन पंकज, शकुन्तला भूटानी, प्रीति अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल
हुए।
कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
17.07.2011 को मोदी कालेज कैम्पस दादाबाड़ी में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वहाँ
करीब 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता के॰के॰ गुप्ता द्वारा की गई।
कार्यक्रम संयोजक सुशील मोदी थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता
कालीचरण अग्रवाल को विदाई दी गई। कार्यक्रम में कई लोगों ने पर्यावरण के बारे में
अपने विचार रखे और अन्त में शाखा सचिव अनिता जैन द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया
गया।
सुभाष कोटा : शाखा के सचिव दीनदयाल मीणा
ने इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 31
पौधे लगाए गए। इन पौधों की देख-भाल की जिम्मेदारी शाखा सदस्य डा॰ कीर्ति कुमार जैन
ने ली। शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र गंभीर एवं शाखा के अनेक उपस्थित सदस्यों ने पौधे
लगाने में सहयोग प्रदान किया।
शिवाजी कोटा : शाखा द्वारा पर्यावरण
दिवस के उपलक्ष में 11 जून को एक संगोष्ठी का आयोजन सनातन धर्म मन्दिर के सभागार
में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डा॰ लक्ष्मीकान्त दधीच रहे।
अध्यक्षता श्री हरिवल्लभ भाटिया सेवानिवृत्त वन विभाग द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि
श्री कृष्ण सक्सेना तथा श्री दीनानाथ दुबे रहे। उपाध्यक्ष नरेशचन्द्र भटनागर, सचिव
श्री रघुवीर सिंह मेहरा आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।
छीपाबड़ौद : शाखा द्वारा 30.07.2011 को
थाना परिसर
में पौधे लगाकर ट्री गार्ड लगाये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार
के॰सी॰ जोजन एवं थानेदार नन्दकिशोर यादव एवं शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार अदलक्खा,
सचिव लक्ष्मीकान्त गौतम एवं कोषाध्यक्ष गोविन्द गोठारिया आदि सदस्यों ने नीम, पीपल,
अशोक, जामुन अमरूद, मोगरा के 51 पौधे लगाये।
महाराणा प्रताप, दिल्ली उत्तर : (रोहिणी)
शाखा द्वारा 23.07.2011 को अयप्पा मन्दिर सैक्टर-7 में रोहिणी फोरम के सहयोग से
वृक्षारोपण का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्री जय भगवान अग्रवाल मुख्य अतिथि
एवम् डा॰ शोभा विजेन्द्र ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। प्रवेश वाही चेयरमैन
रोहिणी जोन (दि॰न॰नि॰) अध्यक्ष मदन लाल अवस्थी,
क्षेत्रीय मंत्री सुनील गर्ग,
महासचिव संजीव मिगलानी, सचिव डा॰ राकेश गर्ग उपस्थित रहे। शाखा द्वारा हरित क्रान्ति
अभियान के अन्तर्गत 30.07.2011 को सैक्टर-11 के पार्क में वृक्षारोपण का आयोजन किया
गया। महेश चन्द शर्मा पूर्व महापौर और राष्ट्रीय मंत्री अतिथि के रूप में पधारे।
कार्यक्रम के संयोजक डा॰ राकेश गर्ग तथा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन लांबा उपस्थित
थे।
किशन गंज : शाखा की ओर से सर्वोदय कन्या
सी॰सै॰ स्कूल में पर्यावरण की रक्षा और छात्रों में वृक्षों के प्रति प्रेम जागृत
करने हेतु वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व महापौर श्री महेश चन्द्र शर्मा
ने वृक्षारोपण किया। श्री कपूर चन्द गोयल, श्री भगवान दास मखीजा, माया प्रकाश गुप्ता,
श्रीमती कौशल्या गोयल, प्रो॰ विनीता विजयवर्गीय आदि ने एक-एक पौधा और वृक्ष लगा कर
अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
मगध बिहार : प्रान्त की मगध शाखा द्वारा
पर्यावरण कार्यक्रम के अन्तर्गत शिव मन्दिर के पास पहाड़ी के नीचे वृक्षारोपण का
कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सैकड़ों वृक्षों के पौधे लगाये गये। घर-घर में तुलसी पौधों
का वितरण किया गया। पर्यावरण विषय पर एक गोष्ठी की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता
प्रान्तीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की। शाखा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सचिव प्रदीप
कुमार चक्रवर्ती, सदस्य बी॰एन॰ राम तथा मुख्य वक्ता सरयू प्रसाद ने भाग लिया।
(Niti; Oct.,2011)
|
|
गुलावठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : शाखा
द्वारा नवनिर्मित सरस्वती विद्या मन्दिर, सिकन्द्राबाद रोड, में 51 पौधों का रोपण
किया गया। शाखा सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि अपने स्थायी प्रकल्प के रूप में
प्रत्येक सप्ताह के रविवार को प्रांगण में मौजूद समस्त पौधों की नलाई-गुड़ाई व पानी
आदि के द्वारा उनकी देख-रेख की जायेगी। अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष
कुलदीप अग्रवाल, उमेश जिन्दल, अमित सिंहल, सुभाष बंसल, विशाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
बुलन्दशहर : 5 जून 2011 को शाखा द्वारा
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सदस्य राकेश गोविल द्वारा 8
जून को विश्व समुद्र दिवस के अवसर पर प्रान्तीय चेयरमैन, विकलांग सहायता, डा॰ शील
परिहार ने समुद्र की उत्पत्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समुद्र विश्व के 71%
भाग अर्थात् लगभग 36 करोड़ दस लाख कि॰मी॰ में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि समुद्र
हमारे जीवन के वायुमण्डल में गैसों के प्राकृतिक संतुलन, मौसम के संचालन और पृथ्वी
के अस्तित्व हेतु मुख्य भूमिका निभाता है।
‘मुख्य’ फिरोजाबाद, ब्रज प्रदेश : शाखा
के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण सप्ताह आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता, जिला कृषि
रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रकृति ने जल, वायु, मिट्टी, वृक्ष मानव
को मुफ्त में दिए हैं, लेकिन मनुष्य इनका दोहन कर रहा है। वर्मा ने कहा कि आने वाले
समय में पानी के लिये क्रांति संभव है और बताया कि पानी को व्यर्थ में न बहाएँ।
अमित जैन, राज कुमार अग्रवाल और के॰के॰ भारद्वाज ने वाटर रिचार्जिंग पर जोर दिया।
डा॰ अशोक द्विवेदी ने पर्यावरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में बैड्मिन्टन
के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिन्न श्याम की उपस्थिति रही।
सुन्दरम्, अलीगढ़ : शाखा द्वारा जनहित
में जन साधारण से पर्यावरण स्वच्छ रखने की अपील की गई। धूम्रपान न करें, पालिथिन का
प्रयोग न करें, कपड़े के थैले का प्रयोग करें, खाने की चीजों में जड़ी बूटियों द्वारा
निर्मित रंग का प्रयोग करें, प्रदूषण कम करने के लिये अधिक से अधिक पेड़ पौधे
लगायें, हरे वृक्ष न काटें, पानी बचायें आदि का प्रचार प्रसार किया गया। पर्यावरण
का कार्य 9 जून से शुरू किया गया तथा 5000 पेम्फलेट बांटने का क्रम 12 जून तक रहा।
इटाव, ब्रह्मावर्त : चौधरी शंकर दयाल
दीक्षित स्मारक संस्थान एवं शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ए॰ पी॰ नारायण दूबे
पूर्व वन अधिकारी के संयोजन में 5 जून 2011 को विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार का
आयोजन धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय हाल, राहतपुर में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता डा॰
रमेश चन्द्र मिश्रा, पूर्व प्रो॰ एवं पर्यावरणविद् ने अपने उद्बोधन में, पर्यावरण
प्रदूषण का संकट जल, थल एवं नभ पर व्याप्त है उसे कैसे सुधारा जा सकता है, बताया।
विशिष्ट अतिथि डा॰ राजीव चैहान (स्कान महासचिव) रहे। महामहिम पूर्व राष्ट्रपति
अब्दुल कलाम आजाद ने बच्चों के बीच में प्रेम जगा कर पर्यावरण मित्र बनाया। संस्कारों
में ऊर्जा, बचत संकल्प, जल संरक्षण, उपयोग, पालिथिन से बचाव के सूत्र दिए। अतिथियों
का परिचय संयोजक ए॰ पी॰ नारायण दुबे ने कराया व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
गया। अतिथियों व उपस्थित स्वजनों का आभार राधामोहन गुप्ता, अध्यक्ष ने किया।
जबलपुर, महाकौशल : शाखा द्वारा संस्था
के 48वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में 10 जुलाई को एस॰बी॰आई॰ कालोनी, स्नेह नगर में
स्थित उद्यान में वृक्षारोपण का कार्य (क्षेत्र निवासियों की मांग पर) आयोजित किया
गया। उस क्षेत्र के निवासियों की मांग अनुसार पौधों का उद्यान में रोपण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डा॰ योगेश दत्त शर्मा, सचिव पंकज जैन, जितेन्द्र कुलकर्णी,
प्रियंक ठाकुर, अखिलेश जैन, जे॰एम॰ कुमार, के॰सी॰ जैन, अशोक जैन, नेमा आदि की
उपस्थित रही।
शिवाजी, ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर :
शाखा के सदस्यों ने रामद्वार मन्दिर में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया तथा 51 पौधों का
रोपण किया। कार्यक्रम में रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री रामनिवास महाराज ने
गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सदस्यों द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों
को सराहा। कार्यक्रम के पश्चात् शाखा के उपाध्यक्ष प्रेम नारायण अग्रवाल ने पौधों
के रख-रखाव के लिए स्थायी माली की व्यवस्था का शुल्क देने की षोघणा की। विगत वर्ष
यहाँ 91 पौधों का रोपण किया गया था, जिसमें से 88 पौधे आज तरुणाई को प्राप्त कर चुके
हैं। पौधारोपण में संत श्री के साथ राधाकृष्ण खेतान, सचिव रमेश चन्द गुप्ता, संजय
धवन, गुलाब सिंह सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
जावद, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा
ग्राम सेगवा प्राथमिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा के सभी
पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। ‘स्वच्छ रहो स्वस्थ रहो’
अभियान के तहत सेगवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को सभी शाखा सदस्यों एवं
पदाधिकारियों द्वारा नहलाया गया। डा॰ रचना सिंहल ने बच्चों को प्रतिदिन कैसे नहाया
जाना चाहिये, इसके बारे में बताया।
सितारगंज, उत्तराखण्ड पूर्व : शाखा के
स्थापना दिवस पर 200 छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण बारा राणा स्मारक, सिडकुल में
किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रतनलाल गुप्ता रहे। विभाग कार्यवाहक
श्रीपाल सिंह राणा ने कहा कि पालीथीन पर प्रतिबंध हो तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित
रख सकते हैं। कार्यक्रम में सर्वश्री जगीर सिंह, राजकुमार अरोरा व हेमन्त बोरा ने
अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेश मित्तल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नरेश कंसल, अजीत सिंह जोशन, दयाराम जिन्दल, राजकुमार हरियाणवी आदि
मौजूद रहे।
मंडी डबवाली, हरियाणा पश्चिम :
10 जून को शाखा का स्थापना दिवस मनाया गया। भजन मेहता (प्रो॰) ने बताया कि संस्था
की तरफ से रेलवे स्टेशन के सामने शिव मन्दिर में तुलसी व बेल पत्र के पौधे लगाये गये।
संस्था के प्रधान सतपाल जग्गा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में सभी मन्दिरों में
बेलपत्र व तुलसी के पौधें लगाये जाएँगे। यह प्रकल्प भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने
के लिए शुरू किया गया है। इस अवसर पर ओम प्रकाश धमीजा, डा॰ पी॰के॰ गुल्याण, डा॰
लोकेश वधवा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सुभाष कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
04.06.2011 को लायन्स क्लब भवन में "Forest Nature at your service" "वन उपवन से
संभव है सुखी जीवन" पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरणविद् डा॰
लक्ष्मीकान्त दाधीच ने पर्यावरण जनजागृति की जरूरत बतायी। 5 जून को पर्यावरण बचाव
दिवस पर तालाब की पाल पर पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनायी गयी,
जिसमें शाखा का विशेष योगदान रहा। पर्यावरण संदेश देने हेतु एक विशाल बैनर का
विमोचन किया गया। शाखा द्वारा सोनी क्लासेज में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया,
जिसमें कोटा वन विभाग अधिकारी श्री सागवान द्वारा कोटा तथा आस-पास के फैले हुये
जंगलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
मदनगंज-किशनगढ़, राजस्थान मध्य : शाखा
द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मुक्तिधाम पर 21 पौधों का रोपण किया गया। इसी
प्रकार डा॰ सूरज प्रकाश की जयन्ती 27 जून पर 21 पौधे लगाये गये। जल संरक्षण
कार्यक्रम हेतु पत्रक वितरित कर लोगों को जल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
(NITI: Sept., 2011) |
|
जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : शाखा ने
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2011 को परिषद् डायग्नोस्टिक लैब में प्रान्तीय अध्यक्ष
डा॰ डी॰ एल॰ माथुर के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
शाखा प्रमुख सुरेन्द्र व्यास ने की। विशिष्ट अतिथि जिला सचिव सीता राम राठी थे। शाखा
सचिव बलवीर सिंह के अनुसार 32 परिवार जनों को तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
सर्वश्री जुगल किशोर व्यास, सुशील कुमार, रमेश कुमार आदि परिषद् के कार्यकर्ताओं ने
पौधे वितरण में सहयोग दिया।
सुभाष, उदयपुर, राजस्थान दक्षिण : 25
मई को शाखा की साधारण सभा में सामर्थ्य संस्थान के शैलेन्द्र पण्डया ने अपने सी॰डी॰
शो द्वारा मशीन, किस तरह टंकी के ओवर लो होने से पहले आपको होर्न/बजर बजाकर सतर्क
कर देती है, यह बताया। तब आप अपने ट्यूबवेल का स्विच बन्द कर सकते हैं और छत की टंकी
से व्यर्थ ओवर लो होने वाले जल को बचा सकते हैं। जल संरक्षण का यह सरल एवं सस्ता
उपाय है। इसमें बिजली की जरूरत भी न के बराबर होती है। प्रान्तीय महासचिव जयराज
आचार्य ने नये सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई। तृप्ता चावला एवं डा॰ मंजू जैन व रेखा
धाकड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। जून माह में शाखा ने विश्व पर्यावरण-दिवस वृक्ष
संरक्षण के रूप में मनाया। प्रान्तीय महासचिव डा॰ जयराज आचार्य द्वारा पार्क में
वृक्ष का रोपण किया गया। मेवाड़ शाखा द्वारा दूधतलाई स्थित दुर्गा माता मन्दिर परिसर
में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें करीब 30 बच्चों ने पर्यावरण विषयक
चित्र बनाए।
सांपला, रोहतक, हरियाणा दक्षिण :
28.05.2011 को शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत दुकानों-दुकानों पर जाकर
‘प्लास्टिक-थैली नहीं, कपड़े का थैला प्रयोग करें’ के बैनर जगह-जगह लगाकर लोगों,
ग्राहकों व दुकानदारों से अपील की कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक की थैलियां
व डिस्पोजेबल-गिलास व अन्य वस्तुएं प्रयोग न करें।
छपरा, सारण, उत्तर बिहार : शाखा द्वारा
पर्यावण सुरक्षा हेतु प्रति वर्ष नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोण का
कार्य किया जाता है। इसी क्रम में मारुति मानस मन्दिर में सभी सदस्यों द्वारा
नारियल, आँवला एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया।
इन्दिरानगर, लखनऊ, अवध प्रदेश : आने
वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ तथा जीने योग्य वातावरण देने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस के
अवसर पर शाखा द्वारा 5 जून 2011 को मुंशी पुलिया चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों,
उपभोक्ताओं एवं नागरिकों से पालीथीन का बहिष्कार करने, उसके स्थान पर कपड़ों के थैलों
का प्रयोग करने, वृक्षों को अंगीकार करने तथा ऊर्जा एवं जल की बर्बादी रोकने के लिए
जागरूकता लाने हेतु व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। शाखा अध्यक्ष अमरनाथ
मेहरोत्रा के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों, जिसमें काफी संख्या में महिलाएँ भी
सम्मलित थीं, ने इकोफ्रेन्डली कपड़ों के झोले नागरिकों व दुकानदारों को निःशुल्क
वितरित किये। इसके अतिरिक्त ऊर्जा व जल बचाने हेतु अपनाये जाने वाले उपायों
से सम्बन्धित प्रपत्र भी वितरित किये गये।
(NITI: August, 2011) |
|
जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : शाखा की तरफ से सघन
वृक्षारोपण किया गया, 18 पौधे लगाये गये एवं उन पर ट्री गार्ड लागाये गये। शाखा
अध्यक्ष डा॰ ए॰सी॰एच॰ माथुर, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास व सचिव चांदरतन मूथा,
प्रान्त के डा॰ डी॰डी॰एल॰ माथुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनवर अली एवं अन्य
अध्यापकगण पवन शर्मा, सन्तोष मिश्रा, अब्दुल सकूर, इन्द्र सिंह एवं विद्यार्थी
मौजूद थे। सभी ने एक-एक पेड़ लगाकर उन्हें पानी देकर व बड़ा होने तक सूखने नहीं देने
की जिम्मेदारी ली।
दौसा, राजस्थान पूर्व : शाखा द्वारा बसन्त पंचमी
के शुभ अवसर पर 08.02.2011 को जनसेवा व पर्यावरण सुधार हेतु शाखा के स्थायी प्रकल्प
मुक्ति बाग (स्वास्थ्य बाग) में वृक्षारोपण किया गया। बाग के अन्य पौधों की गुड़ाई,
निराई व सिंचाई की गयी।
(NITI: May, 2011) |
|
Previous
 |
|
|