Photo Gallery

   States / Prants

 Finance

 Discussion Forum

  More lnformation

  BVP in the News

  States' Publications

 News from the Branches

 Feedback 
 Website Contents 

 

 

 



Be a partner in development of the Nation

Bharat Vikas Parishad is striving for the development of the Nation. You can also participate in this effort  by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b) enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”  and (c)  donating for various sewa &  sanskar projects.

Donations to Bharat Vikas Parishad are eligible for income tax exemption under section 80-G of Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque / demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura, Delhi-110034.


 
 

.
 

 

 पर्यावरण  - प्रान्तों से समाचार                                                                                   

 English >>

 

समाचारों में भारत विकास परिषद् >>

 
 

जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : कोशी किड्स स्कूल में आयोजित पर्यावरण जागरूकता विषय पर स्लोगन चार्ट प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर बच्चों ने 21 पौधे लगाकर उनकी देख-भाल का संकल्प लिया। डा॰ ए॰सी॰एच॰ माथुर ने पर्यावरण का महत्व बताया।

सुमेरपुर, शिवगंज : करण नगर क्षेत्र में तथा सुमेरपुर के आदर्श नगर, बलदेव कालोनी, कृष्णा विहार कालोनी में 51 तुलसी पौधा गमलों का वितरण किया गया। पर्यावरण सुरक्षा प्रकल्प संयोजक विराग अग्रवाल व शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

सुभाष, उदयपुर, राजस्थान दक्षिण : बड़े हो चुके पेड़ों, जिनमें ट्री गार्ड की आवश्यकता नहीं है उन्हें वहां से निकालकर नागरिकों द्वारा नये पौधारोपण कर पुराने ट्री गार्ड का पुनरुपयोग किया गया। कालोनियों में 15 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये।

भामाशाह, उदयपुर : शाखा द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रभातनगर मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम सेटेलाईट हास्पिटल रोड पर 24 सितम्बर को आयोजित किया गया। जिसमें 10 नीम के पेड़, ट्री गार्ड सहित लगाये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा॰ एम॰जी॰ वार्ष्णेय थे। अध्यक्षता विजय लक्ष्मी बंसल ने की।

शिवाजी कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व : पर्यावरण संरक्षण अभियान के अन्तर्गत 2 सितम्बर 10 को दादाबाड़ी शास्त्री नगर शिवाजी सार्वजनिक पार्क में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि शाखा संरक्षक चन्द्र प्रकाश गौतम थे।

धौलपुर, राजस्थान पूर्व : वृक्षारोपण सप्ताह के दौरान शेरगढ़ के किले पर एवं मोक्ष धाम तथा गंगाबाई की बगीची परिसर में 251 वृक्ष रोपित किये गये। मुख्य अतिथि महेश कुमार भार्गव रहे।

साहिबाबाद, विराट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 01.09.10 को शाखा ने ब्लाक 5-7 के 2 सैक्टरों में वृक्षारोपण किया जिसमें अध्यक्ष जे॰पी॰ गर्ग, रविन्दर शर्मा, तथा सुरेश चन्द गोयल का विशेष सहयोग रहा।

मुख्य इटावा, ब्रह्मावर्त : शाखा ने वीणावादिनी इण्टर कालेज परिसर में अनेर सिंह यादव, प्रबंधक के संयोजकत्व में परिवार मिलन व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके अन्तर्गत 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया एवं राधामोहन गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री जगदीश प्रसाद को सम्मानित किया।

वीर तात्याटोपे, शिवपुरी, मध्य भारत उत्तर : पर्यावरण प्रकल्प के अन्तर्गत आदर्श कालोनी पार्क, वाण गंगा उद्यान एवं विभिन्न परिसरों पर 38 पौधों का रोपण किया गया।

कोटद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम :  नजीबाबाद रोड आइडिया कार्यालय के नजदीक विभिन्न प्रजाति के वृक्ष लगाकर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्त के वन व पर्यावरण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष अनिल बलूनी ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण सुधार का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री कृष्ण सिंघानिया थे। शाखा के तत्वावधान में बढ़ते प्रदूषण पर परिचर्चा कराई गई, जिसमें भारत इलेक्ट्रानिक्स में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अभियन्ता भारत भूषण शर्मा मुख्य वक्ता थे। परिचर्चा में वायु, भूमि, पानी, ध्वनि प्रदूषण पर चर्चा की गई।

नारायणा विहार, दिल्ली उत्तर : राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय एवं शाखा के संयुक्त तत्वावधान में परिसर में लगभग 30 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर चमनलाल चौहान, कर्नल दुबे समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

(NITI: Feb, 2011)
 

धार, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा 07.08.2010 को कुशाभाऊ खेल परिसर धार नाका पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी ने किया। अध्यक्षीय भाषण डा॰ अशोक जैन ने दिया तथा उन्होंने खिलाड़ियों को पौधों की देख-रेख की जिम्मेदारी दी।

‘वीर तात्याटोपे’ शिवपुरी, मध्य भारत उत्तर : पर्यावरण प्रकल्प के अन्तर्गत शाखा द्वारा किए जा रहे वृहद् वृक्षारोपण के तहत आदर्श कालोनी पार्क, वाण गंगा उद्यान एवं विभिन्न परिसरों पर इस माह 50 पौधों का रोपण महिला सदस्यों द्वारा लिए गए संकल्प के तहत किया गया।

देवेन्द्रमणि, इटावा, ब्रह्मावर्त : शाखा ने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रथम चरण में बकेवर-खादर के नगला मार्ग पर आम के वृक्षों का रोपण किया तथा दूसरे चरण में स्थानीय वन खंडेश्वर पार्क में सप्तपर्णी, मौलश्री, कदम्ब, अमलतास, रोयल पाम एवं बिल्ब के वृक्ष लगाये और उनकी देख भाल व जीवित रखने का संकल्प लिया।

दादरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 1 से 10 अगस्त तक शाखा के 45 सदस्यों का एक दल बस के द्वारा ग़ाजियाबाद के सपनावत गांव में स्थापित विशाल साईं मन्दिर के दर्शनार्थ गया। साथ ही ग्राम शौलाना में स्थापित शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित माँ भगवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 100 वृक्षों का रोपण किया। पूरे गांव में भी वृक्ष लगाये गये। इसमें शौलाना प्रज्ञाकुंज के व्यवस्थापक श्रीरामकृष्ण शर्मा एवं उनके सभी सहयोगियों ने पूर्ण सहयोग किया।

मधु विहार, दिल्ली पूर्व : शाखा ने वृक्षारोपण प्रकल्प को मनाकर प्रान्त में पहल की। विकलांग सहायता एवं डायगनोस्टिक केन्द्र दिलशाद गार्डन के परिसर एवं संलग्न डी॰डी॰ए॰ पार्क में 14 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 100 से अधिक वृक्षों के रोपण में मधु विहार शाखा सदस्यों के अतिरिक्त विवेकानन्द, ताहिर पुर शाखा के सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रान्तीय अध्यक्ष डी॰पी॰ गुप्ता, महासचिव बी॰सी॰ गुप्ता के अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

मण्डी आदमपुर, हरियाणा पश्चिम : शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रा॰क॰व॰मा॰वि॰ मंडी आदमपुर तथा श्रीकृष्ण गौशाला सदलपुर में 30 व 150 पौधे लगाये गये जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच मंडी आदमपुर व सरपंच सदलपुर उपस्थित रहे।

सफीदों : शाखा व आर॰एस॰एस॰ ने संयुक्त रूप में पर्यावरण दिवस संघ स्थान में पौधे लगाकर मनाया तथा 11 सितम्बर को शाखा के द्वारा कस्बे की शिव कालोनी तथा सीता श्याम कालोनी में जिन घरों में तुलसी का पौधा नहीं था उन घरों में 51 तुलसी लगे गमलों का मुफ्त वितरण किया तथा तुलसी के गुणों की पोस्टरों के माध्यम से जानकारी दी।

यमुनानगर, हरियाणा उत्तर : तुलसी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ निरंकारी भवन से किया गया। शाखा ने 200 तुलसी के गमले भेंट किए। शाखा सदस्य विनोद भाटिया ने कहा कि तुलसी का सेवन कर शरीर को रोग मुक्त किया जा सकता है तथा यह पौधे वास्तुदोषों की मुक्ति का रामबाण हैं।

जालन्धर, पंजाब उत्तर : 07.08.2010 को मुहल्ला गोविन्द नगर में मुख्य शाखा द्वारा पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 125 पौधे लगाए गए। समारोह में एस॰जी॰पी॰सी॰ के सदस्य सं॰ कुलवंत सिंह, पार्षद प्रभाकर, प्रधान अमरीक सिंह तथा मुख्य शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन शर्मा शामिल हुए।

जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : शाखा द्वारा 07.09.2010 को पर्यावरण जागरूकता विषय पर एक स्लोगन लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया। प्रत्येक कक्षा में से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 11 सितम्बर को कायस्थ चेतना परिषद् चोपासनी हाउसिंग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में सहयोग उद्यान में छायादार पेड़ के 21 पौधे लगाये गये।

पंचपुरी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम : 1 सितम्बर को शाखा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर हरिद्वार में वृक्षारोपण एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। वृक्षों पर सुरक्षा कवच भी लगाये गये।

(NITI: Dec., 2010)
 

फिरोजपुर, पंजाब दक्षिण : शाखा की ओर से आनंद धाम कुष्ठ आश्रम में प्रधान लाजपत राय बंसल की अध्यक्षता में वन महोत्सव में पीपल, नीम और बेलपत्र के पौधे लगाए गए। इस मौके पर सचिव हरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष आर॰के॰ बंसल, सरपरस्त ललित मोहन गोयल व अरुण अग्रवाल उपस्थित थे।

अबोहर : वृक्षारोपण कार्यक्रम सुभाष नगर शिवपुरी में आयोजित किया गया। जिसमें 150 पौधे लगाकर वातावरण स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किया गया। कार्यक्रम संस्कृति विकास प्रभारी विक्रम दत्त गर्ग व ओम प्रकाश जुनेजा की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। मुख्य अतिथि पंजाब केसरी के सम्पादक विजय चोपड़ा थे। और विशिष्ट अतिथि मदन लाल भालोटिया व अरुण गुप्ता थे। अध्यक्षता प्रवीन चावला द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि इस माह 500 पौधे लगाकर प्रकृति को हराभरा बनाने का प्रयास किया गया है।

देवगढ़, राजस्थान मध्य : 03.07.2010 को बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। पौधा रोपण में खण्ड शिक्षाधिकारी रमेशचन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्ष पारसमल पोखरा, व सन्तकुमार आच्छा एवं प्रकाशचन्द डागा ने सहयोग किया। 10.08.2010 को श॰बा॰उ॰प्रा॰वि॰ तथा रा॰मा॰वि॰ आंजना में 101 वृक्षों का रोपण जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह त्यागी के सहयोग से किया गया।

मानटाउन, राजस्थान पूर्व : शाखा द्वारा अगस्त मास में बाल मन्दिर कालोनी स्थित पार्क में नीम, शीशम व बिल्वपत्र के 51 पौधे लगाये गये। इसका कालोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा द्वारा नीम का पौधा लगाकर शुभारम्भ किया गया।

भामाशाह, उदयपुर, राजस्थान दक्षिण : शाखा द्वारा राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में छात्रों द्वारा ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ रेजीडेंसी बालिका विद्यालय परिसर में 151 पौधे लगाकर किया गया। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय मंत्री एम॰जी॰ वार्ष्णेय की प्रेरणा एवं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सुलोचना अग्रवाल के सक्रिय सहयोग से हुआ।

अम्बाला शहर : परिषद् भवन में खाली स्थान व मेन रोड पर पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। सबसे पहले प्रान्तीय प्रधान के॰एल॰ चावला, प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा, ज़िलाध्यक्ष कर्नल एम॰आर॰ शर्मा, प्रान्तीय संरक्षक फकीर चन्द अग्रवाल, राममोहन बत्तरा ने पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया।

लोकमान्य, लखनऊ, अवध : शाखा द्वारा मेट्रो सिटी निशातगंज में पर्यावरण एवं वृक्षारोपण पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 50 पौधे लगाये गये। शाखा सदस्यों के अतिरिक्त मेट्रो सिटी निवासियों ने पर्याप्त मात्रा में भागीदारी की व लगभग 30 बच्चों ने पर्यावरण प्रोजेक्ट पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया व अपने बाल कौशल को हृदय स्पर्शी भाव में दर्शाया।

पल्लवपुरम मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 21.07.2010 को एन॰एच॰ 58 पर संतनगर दशरथपुर में शाखा के सदस्यों ने सपत्नीक वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर 150 पौधे लगाये गये। 25.07.2010 को शाखा द्वारा 50 परिवारों में जाकर तुलसी के पौधे लगाये गये।

सहारनपुर मेन : विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला में 05.08.2010 को अम्बेडकर स्टेडियम में मुकुन्द मनोहर गोयल के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।

गुलावठी, बुलन्दशहर : ‘पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत एस॰सी॰ए॰एम॰ सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार गोस्वामी, मयंक अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

खुरजा : 13 अगस्त 2010 को विद्यालय के प्रांगण में 35 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरण नवीन कुमार ने वृक्षों को महत्व तथा पर्यावरण पर प्रकाश डाला। शाखा अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सचिव पंकज बंसल सहित कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता मेहता उपस्थित रहीं।

‘सम्पर्क’ आगरा, ब्रज प्रदेश : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 51 पौधे केदार नगर में रोपित किये। शाखा एवं केदारनगर निवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आर॰पी॰ शर्मा ने कहा कि वृक्ष भगवान शिव का रूप है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल भटनागर एड्वोकेट ने की। सचिव डा॰ अमित अग्रवाल ने परिचय दिया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय अतिरिक्त संगठन मंत्री केशव दत्त गुप्ता, डा॰ तरुण शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि की उपस्थिति हुई।

छतरपुर, महाकौशल : शाखा द्वारा शहर में 27.08.2010 को विद्या मन्दिर पब्लिक स्कूल पन्ना रोड के प्रांगण में पौधा रोपण किया गया। मुख्य अतिथि के॰के॰ गुप्ता थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, परिषद् सदस्यों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा 51 पौधों का रोपण किया गया।

अशोक नगर, मध्य भारत पूर्व : 1 अगस्त 2010 को देवस्थल ,‘टोरिया’ जो कि ग्राम शंकरपुर पंचायत मोहरी के अन्तर्गत आता है, में जिला परियोजना समन्वयक आर॰के॰ वैद्य द्वारा रोपित लगभग 5 हजार पौधों के रख-रखाव की महती जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह संधू एवं अपर कलेक्टर अशोक मादलिया के समक्ष परिषद् ने ग्रहण की। 22 अगस्त को पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह संधु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अमरजीत कौर एवं जिला परियोजना समन्वयक आर॰के॰ वैद्य के सानिध्य में एक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वृक्षारोपण एवं रख-रखाव हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रभारी डा॰ डी॰ के भार्गव, संयोजक अशोक छाबड़ा एवं मनीष बंसल को मनोनीत किया गया। सदस्यों की सक्रियता एवं उत्साह के कारण वृक्षारोपण के मद में लगभग 60 हजार रु. एकत्र हुए जो कि टोरिया की 70 एकड़ भूमि में वृक्षारोपण, उनके रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण में उपयोग किये जायेंगे।

जावद, मध्य भारत पश्चिम : 15 अगस्त 2010 को स्वाधीनता दिवस पर अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा द्वारा झण्डारोहण किया गया। कार्यक्रम उपरान्त नरसिंग माता मन्दिर परिसर में 51 पौधों का रोपण सदस्यों द्वारा किया गया।

शाखा जावरा : शाखा द्वारा पूर्व सांसद डा॰ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की अध्यक्षता एवं रतलाम के विधायक पारस सकलेचा के मुख्य आतिथ्य तथा अतिथि प्रमोद व्यास योगाचार्य के सान्निध्य में 500 तुलसी पौधों का वितरण शहर के मध्य पिपली बाजार में विशाल मंच बनाकर किया गया। स्वागत उद्बोधन शाखा के अध्यक्ष विनोद मित्तल ने दिया।

धार : शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में सैंकड़ों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। अध्यक्ष डा॰ अशोक जैन ने आयोजन के उद्देश्यों व कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अरविंद पांडे ने परिषद् के कार्यो की सराहना की। पर्यावरण विशेषज्ञ राजेन्द्र विजयवत ने पेड़-पौधों का महत्व बताया।

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा द्वारा आयोजित वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम 26.08.2010 को राजकीय प्राइमरी बापूग्राम के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण जैन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि टी॰डी॰ बेला, पुलिस क्षेत्राधिकारी थे। कार्यक्रम में प्रान्तीय महासचिव प्रबुद्ध नारायण कौशिक, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रान्तीय चेयरमैन यशपाल अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा विशेष रूप से पधारे। संचालन कार्यक्रम सह-संयोजक ज्योति सजवाण ने किया। अध्यक्ष श्रवण जैन ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक राकेश खरे, महाप्रबंधक पर्यावरण टी॰एच॰डी॰सी॰ को उनके सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

पालमपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश : शाखा ने 22 अगस्त को वन महोत्सव गांव वन विहार में मनाया, जिसमें तहसीलदार हरनोट मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के करीब 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में 150 से अधिक ग्रामवासियों ने भाग लिया।

(Niti: Nov., 2010)


विवेकानन्द कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व
: वृक्षारोपण का कार्यक्रम लक्ष्मण बिहार पार्ट-2 कुन्हाड़ी पार्क में किया गया। वृक्षारोपण शाखा एवं कॉलोनी के सदस्यों द्वारा किया गया। 51 पौधे एवं धार्मिक, आयुर्वेदिक औषधि, नीम, पीपल, बड़ आदि के पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता क्रमश: वार्ड पार्षद शीलू विजयवर्गीय एवं अयोध्या बाई ने की।

छीपाबड़ौद : 27.07.2010 को शाखा द्वारा त्रिवेणी धाम पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक पुरुस्वानी एस.डी.ओ. थे। सदस्यों द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम में नायब तहसीलदार बी.एल. मीणा परिषद् अध्यक्ष सुरेश आलमवा जिलासचिव नरेश मंगल कोषाध्यक्ष गोविन्द गोठानिया, आदि सदस्यों ने भाग लिया।

युवा डूंगरपुर, राजस्थान दक्षिण : शाखा के प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी सिद्धार्थ जैन एवं पार्षद नरेन्द्र कोठारी द्वारा उद्यान में वृक्ष पौधे रोपे गये इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव राजन जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनपाल जैन, जयन्ती चित्तौड़ा, आदि सदस्य उपस्थित थे।

साबला डूंगरपुर : शाखा द्वारा 1 अगस्त 2010 को मंगलेश्वर महादेव मिन्दर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गणेश लाल सर्राफ ने की। मुख्य अतिथि प्रान्तीय सेवा प्रमुख विष्णु उपाध्याय थे, एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी महेन्द्र उपाध्याय थे। 100 पौधे रोपे गये।

प्रतापगढ़ : शाखा द्वारा स्थापना दिवस पर उपवन संरक्षक के.सी.मीणा मुख्य अतिथि तथा राजस्थान पत्रिका के ब्यूरो चीफ महेश जैन, विशिष्ट अतिथि द्वारा मांगलिक भवन परिसर में 21 पौधे शीशम, आजापाल करज व नीम के लगाये गये।

सांचोर जालोर, राजस्थान पश्चिम  : शाखा की मीटिंग विकलांग केन्द्र पर आयोजित की गई। ट्रस्ट सचिव नरपतचन्द कानूनगों ने मीटिंग के दौरान वृक्षारोपण किया, जिसमें हाड़ेचा रोड के दोनों तरफ 35 पौधे लगाये गये तथा 2 विकलांगों को ट्राईसाईकिल व व्हीलचेयर प्रदान की गई। मीटिंग में नरसिंहमल जे. बोहरा, रामकुमार जोशी, सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं प्रभारीगण उपस्थित थे।

हिण्डौन सिटी, राजस्थान पूर्व : परिषद् द्वारा 10 जुलाई 2010 को स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर स्थायी प्रकल्प मोक्षधाम एवं मित्तल की बगीची में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 26.07.2010 को वृक्षारोपण में परिषद् द्वारा 85 पौधों का रोपण किया गया। अध्यक्ष सुबोध जैन, सचिव विष्णु बंसल जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला मन्त्री हेमन्त खत्री प्रा. संगठन मन्त्री ई. निरंजन शर्मा, व श्रीमती मोहिनी सिंघल की देख-रेख में कार्य सम्मपन्न हुआ।

भुसावर भरतपुर : शाखा द्वारा माह जुलाई 2010 में इटामड़ा रोड शमशान घाट में मानव मित्र संस्थान के तत्वावधान में छायादार 31 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण चौधरी थानाधिकारी थे। 28 विक्षिप्त महिलाओं को फतेहपुर इलाहाबाद अपना घर सेवा समिति के सहयोग से 28 जुलाई 2010 को (अपने घर) भरतपुर भिजवाया गया।

मदनगंज किशनगढ़, राजस्थान मध्य : शाखा द्वारा 31 जुलाई 2010 को श्रीनामदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शाखा के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अतिथि मुकुट बिहारी मालपाणी, मुरलीधर अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, सोमदत्त बंसल, भरत सर्राफ, गौतम कोचेटा, आदि उपस्थित थे।

तलवण्डीभाई फ़िरोज़पुर, पंजाब दक्षिण : प्रदूषण रहित बनाने के लिए नगर पालिका पार्क में प्रौजेक्ट इंचार्ज हरदेव सिंह द्वारा 30 नीम को पौधे लगाये गये। प्रकल्प चैयर मैन धर्मेन्द्र गोयल द्वारा भी 400 तुलसी के पौधे लगाये गये। डा. बी.एल. पसरीचा प्रान्तीय सचिव एवं विस्तारक द्वारा तथा अशोक मनजीत सिंह, अशोक अरोड़ा दर्शन लाल सेठी एवं राकेश मोगा के सहयोग से शहर की दोनों गऊशालाओं में गुरु नानक सिंह सभा गुरुद्वारा एवं सरकारी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में 5-5 तुलसी के पौधे लगाये।

फ़िरोज़पुर शहर : शाखा द्वारा तुलसी के गुण प्रचार तथा वितरण का शुभारंभ विशिष्ट सदस्य श्रीमती उर्मिल वधवा द्वारा किया गया। समारोह में लोगों को तुलसी के गुणों के बारे में विजय गुप्ता प्रकल्प प्रभारी तथा वरिष्ठ उपप्रधान रोशन लाल सेठी द्वारा जानकारी दी गई। शाखा द्वारा तुलसी गुण प्रचार तथा वितरण अभियान 05.08.2010 को श्रीराम शरण आश्रम में किया गया। 170 गमलों में लगे तुलसी के पौधे लोगों में मुफ्त बांटे गये।

जालन्धर दक्षिण, पंजाब उत्तर : पर्यावरण प्रकल्प के अन्तर्गत 27.07.2010 को 120 फुटी रोड में पौधारोपण किया गया, जिसमें 100 पौधे लगाये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिल कालिया क्षेत्रीय महामन्त्री क्षेत्र-1 ने की। मुख्य अतिथि कमलजीत सिंह भाटिया डिप्टी मेयर व कृपाल सिंह जी रहे।

फगवाड़ा : शाखा द्वारा संक्रान्ति के उपलक्ष्य में प्रकल्प तुलसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन शिव मन्दिर मेहली गेट में किया गया। जिसमें सत्संग के उपरान्त प्रसाद के रूप में लोगों को तुलसी के 150 पौधे प्रदान किए गए।

बस्सी पठाना, पंजाब पूर्व : परिषद् ने अपने प्रकल्प वनमहोत्सव के अन्तर्गत 300 तुलसी के पौधे सदस्यों के माध्यम से शहर में घर-घर जा कर बांटे। प्रत्येक गमले के साथ तुलसी की उपयोगिता एवं उसके औषधीय गुणों का विस्तृत उल्लेख करते हुए इश्तिहार भी लोगों में बांटे गये।

फिरोजाबाद, ब्रज प्रदेश : शाखा द्वारा शिव सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में स्व. देवी प्रसाद पारीलिमा की 13वीं पुण्य तिथि पर, विद्यालय में 76 पौधे, हर सिंगार, चमेली, इत्यादि के लगाये गये। पर्यावरण प्रभारी सौम्य अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जलेसर (नूपुर) : शाखा के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक स्व. डा. सूरज प्रकाश जी की पुण्य जयन्ती के अवसर पर गौशाला के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। वृक्ष प्रदाता सर्वश्री विशम्भर दयाल गुप्ता, योगेश अग्रवाल, प्रमोद भारद्वाज एवं सचिव अजय गुप्त ने सर्वप्रथम पौधों का रोपण किया। त्वरित सहयोग के रूप में सेवासिंह छावड़ा, संजीव अग्रवाल नीरज जैन, एवं अजय गुप्ता सचिव द्वारा रु. 9 हजार की सहयोग राशि निर्माण के लिये अमित कोषाध्यक्ष गौशाला समिति को प्रदान की गई।

अलीगढ़ : 27 जून 2010 को विश्वास बाल आश्रम में स्व. डा. सूरज प्रकाश की जयन्ती आयोजित की गई। जिसमें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। 10.07.2010 को वार्ष्णेय महाविद्यालय में परिषद् का स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय वित्त मन्त्री डा. के.एल. गुप्ता ने परिषद् स्थापना एवं विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयर मैन ओ.पी. वार्ष्णेय द्वारा 7 नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 23.07.2010 को विजय पब्लिक स्कूल में लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चन्द्रशेखर आजाद जयन्ती का आयोजन किया गया, जिसमें 38 बच्चों ने वेशभूषा प्रतियोगिता में भाग लिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गया।

मीरजापुर गंगा, काशी प्रदेश : शाखा ने पर्यावरण बचाओ अभियान के अन्तर्गत एक वृहद् वृक्षारोपण का कार्यक्रम भारतीय शिशु मन्दिर के बाहर सम्पन्न किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्यक्ष रमेश चन्द्र मालवीय ने पर्यावरण बचाओं, `हरा-भरा शहर´ पर अपने विचार व्यक्त किये। सचिव चन्द्रांशु गोयल, कार्यक्रम संयोजक धीरज अग्रवाल, अनुज जायसवाल एवं सदस्य रवीश अग्रवाल तथा अतिथि के रूप में प्रवीण गोयल, आदि उपस्थित रहे।

उन्नाव, ब्रह्मावर्त : स्थापना दिवस 10 जुलाई 2010 को शाखा के तत्वावधान में तथा `पर्यावरण संरक्षण मेरी भूमिका´ प्रतियोगिता भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि आर.एस. संचान क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड ने किया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। सेन्ट लॉरिन्स इण्टर कॉलेज की छात्रा कुमारी अनुपमा ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य फ़र्रुखाबाद : शाखा द्वारा निर्मलधाम में हुए कार्यक्रम की शुरूआत संस्था अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग ने तुलसी का पौधा लगाकर की। सचिव शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि समाज के लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक होना चाहिए।

किदवईनगर, कानपुर : प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। शाखा द्वारा वृक्षारोपण पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यातिथि रवीन्द्र पाटनी का अभिनन्दन रामेश्वर मिन्दर पार्क के निर्माण कराने हेतु किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.एल. अग्रवाल ने की। महापौर रवीन्द्र पाटनी, रामशंकर श्रीवास्तव, प्रमोद दादू एम.एल. अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

कन्नौज : शाखा द्वारा कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मैनपुरी राकेश कुमार सिंह व एस.डी.ओ. गुप्ता वन विभाग एवं प्रा.अ. शशिभूषण गुप्ता एवं अन्य प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा 200 वृक्ष पौधे लगाये।

सतना, महाकौशल : परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर 11 जुलाई 2010 को पुष्पकरणी पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संरक्षक माननीय शंकर प्रसाद ताम्रकार के विशेष मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष घनश्यामदास सोनी, सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि प्रत्येक सदस्य ने अपने संरक्षण में 1-1 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लगभग 50 वृक्ष आरोपित किये गये।

ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किये गये। संयोजक अवध गुप्ता, मुख्य अतिथि ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अनुराग बंसल, विशिष्ट अतिथि प्रो.जे.एस. भारद्वाज, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वृक्षारोपण में क्षेत्रीय संयोजक डा. ए.सी. बंसल, प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक बान्दिल, विजय गुप्ता के साथ सभी ने लगभग 101 पौधों का रोपण किया।

वीर तात्योटोपे, शिवपुरी : शाखा ने आदर्श नगर कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण का कार्य 15 पौधों के रोपण से किया। वृक्षारोपण का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग द्वारा किया गया। शाखा द्वारा स्थायी प्रकल्प के तहत प्रमुख दर्शनीय स्थल बाणगंगा पर एक उद्यान को स्थायी प्रकल्प के तहत लिया गया, तथा 11 पौधों का रोपण किया गया।

डबरा, ग्वालियर : 21 जुलाई 2010 को विशेष पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें शाखा ने 250 वृक्ष तहसील परिसर में लगा कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अन्तर विद्यालय में कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला एवं वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 600 बच्चों ने विशाल स्तर पर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री स्वाति मीणा एस.डी.एम. उपस्थित रही।

शिवाजी, ग्वालियर : 18 जुलाई 2010 को शहर से 45 किलोमिटर दूर मोहना गांव में जल संसाधन विभाग परिसर में 10 पौधों का रोपण क्षेत्रीय मन्त्री अंकेक्षण एस.के. जैन, प्रान्तीय महासचिव अजय कुमार शर्मा, प्रान्तीय संपादक संपर्क डा. संजय गुप्ता, प्रान्तीय संयोजक पी.डी. मिश्रा, व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पौधे रोपे गये।

नीमच, मध्य भारत पश्चिम  : आज विश्व में पर्यावरण प्रदूषण एक ज्वलन्त समस्या है, शाखा द्वारा पौधारोपण करना इस क्षेत्र में एक अनूठा आयाम है। शाखा द्वारा आयोजित छोटे-छोटे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत कर देश सेवा करना भी राष्ट्र को मजबूत एवं विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य है। उक्त शब्द मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रघुनन्दन शर्मा द्वारा कहे गये। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल, सचिव डा. डबकरा द्वारा प्रदान किया गया।

शास्त्री नगर मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : पर्यावरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संस्था के सदस्यों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वेदप्रकाश शर्मा ने गोष्ठी में बोलते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। पारिवारिक प्रतिभा सम्मान शास्त्री नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत शाखा ने पर्यावरण विषय पर एक संक्षिप्त गोष्ठी, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता कराई।

पल्लवपुरम, मेरठ : सदस्यों ने 21.07.2010 को सन्त नगर कॉलोनी, दशरथपुर में 150 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। शाखा अध्यक्ष डा. सी.डी. त्यागी, सचिव जिले सिंह वर्मा, के.सी. बिन्दल पूर्वाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सहारनपुर : 27.07.2010 को शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहकोषाध्यक्ष कपिल गोयल के निवास स्थान पर एवं निवास के सामने पार्क में अनेक पौधे लगाये गये।

कुम्भनगरी हरिद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम : 25 जुलाई को आर्य वानप्रस्थ आश्रम में महिला संयोजिका श्रीमती कमला अग्रवाल के संयोजन में 50 पेड़ों का पौधारोपण किया गया।

क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून : शाखा द्वारा 08.08.2010 को 50 वृक्ष मोहब्बे वाला मानव केन्द्र में लगाये गये। इस कार्य में शाखा अध्यक्ष श्रीमती निर्मल लरोईया, सचिव आर.पी. अग्रवाल, तथा कोषाध्यक्ष आर.के. गुलाटी का पूर्ण योगदान रहा।

सरस्वती विहार, दिल्ली उत्तर : शाखा द्वारा 24 जुलाई 2010 को रोहिणी सेक्टर-3 थाना में 50 वृक्ष थाना इंर्चाज (एस.एच.ओ.) विजेन्द्र शर्मा की देख-रेख में लगाये गये। इस अवसर पर राजकुमार जैन प्रान्तीय महासचिव, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकार चन्द्रप्रकाश मिश्रा ने भी पौधों को लगाया। निर्जला एकादशी के अवसर पर दीपाली गेट नं. 1 पर मीठे जल एवं सन्त कबीरदास की जयन्ती पर हरिद्वार में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इसमें 13 परिवारों के 36 सदस्यों ने भाग लिया। 01.08.2010 मैत्री दिवस के अवसर पर छात्रावास में बच्चों के गीत एवं परिचय का कार्यक्रम किया गया। बच्चों के लिय फल एवं 35 किलो, चनेदाल भेंट किये गये।

नारायण विहार : जी ब्लॉक स्थित सरस्वती बाल मन्दिर में एक वृक्षारोपण समारोह में चालीस पौधे रोपे गये। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। शाखा के प्रधान रणवीर सिंह ने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर चिन्ता व्यक्त करते कहा हम सभी को पर्यावरण सुधार पर ध्यान देना होगा जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष रोपने होंगे।

सत्यम्, मोतीहारी, उत्तर बिहार : शाखा ने पर्यावरण के अन्तर्गत 50 वृक्षों का दो स्कूलों में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में प्रकल्प के कुमुद बिहारी, कोषाध्यक्ष संगीता प्रियंश ने सहयोग प्रदान किया।

मुम्बई सेन्ट्रल, महाराष्ट्र-I : पर्यावरण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। मुंबादेवी परिसर तथा गोलदेवल मन्दिर  के बाहर लगभग 1500 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।

(Niti: Oct., 2010)

 

अहिल्यानगरी, इन्दौर, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा बढ़ते प्रदूषण को रोकने और घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए सदस्यों व अन्य लोगों का एक दिवसीय बोनसाई प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन होटल अप्सरा में 13 जून, 2010 को किया गया। कार्यशाला में सदस्यों ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधे घरों व कॉलोनी में लगा कर हरियाली बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिससे घरों के आस-पास हो रहे प्रदूषण को कम किया जा सके। प्रशिक्षण श्री पी.सी. सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध जादूगर श्री ओ.पी. शर्मा की अध्यक्षता में दिया गया। कार्यक्रम संयोजन महिला संकाय द्वारा किया गया, जिसमें पुरुषों ने भी उत्साह से भाग लिया व बोनसाई की प्रक्रिया को जाना।

महर्षि दयानन्द, अम्बाला, हरियाणा उत्तर : शाखा द्वारा मां दुखभंजनी मन्दिर स्थित एस. एम. विद्या मन्दिर में बच्चों को स्वास्थ्य लाभ पर जागरूक किया गया और अच्छी संगत की नसीहत दी गई। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी विष्णु शर्मा ने विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना की और मन्दिर प्रांगण में परिषद् के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया और सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष हरिन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र चानना, जगमोहन लाल, राकेश मक्कड़, ललित मदान आदि उपस्थित थे।

बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता व स्कूल में पौधारोपण का कार्यक्रम 27 मई, 2010 को नगर के एस.एम. विद्या मन्दिर प्राईमरी स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्यत: गर्मी में बचाव के बारे में बताया व जल का दुरुपयोग न करने का संकल्प लिया। इसी दिन स्कूल प्रांगण में परिषद् सदस्यों द्वारा 10 उपयोगी वृक्ष भी लगाए गए।

गुलावठी, बुलन्दशहर, पश्चिम उत्तर प्रदेश : शाखा की एक सभा का आयोजन श्री अरविन्द अग्रवाल टैंट वालों के निवास पर श्री सुनील कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें `वृक्ष बचाओ´ अभियान के अन्तर्गत प्राचीन बड़ा महादेव मिन्दर गुलावठी से प्रारम्भ कर धौलाना स्टैण्ड तक सभी लगे हुए वृक्षों व पौधों की सुरक्षा हेतु कार्य व पानी देने का कार्य करने का निर्णय लिया गया।

विवेकानन्द ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : 05.06.10 विश्व पर्यावरण दिवस पर शाखा द्वारा म.प्र. प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से नि:शुल्क वाहन प्रदूषण मापन शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर.के. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में एवं डॉ. ए.सी. बंसल क्षेत्रीय मन्त्री `सम्पर्क´ की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में 221 वाहनों की प्रदूषण जांच की गई एवं 155 वाहनों में प्रदूषण मानक सीमा के अन्दर था, जिन्हें पर्यावरण मित्र वाहन का स्टीकर लगाया गया।

(Niti: Aug, 2010)
 

अलीगढ़ सुन्दरम्, ब्रज प्रदेश : शाखा की ओर से पर्यावरण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष आभा सिंघल व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष दिव्या लहरी ने किया। इस मौके पर सचिव रत्नेश शाह, कोषाध्यक्ष डा. अल्का गर्ग, रश्मि सिंह आदि ने सहयोग किया

(Niti: May, 2010)
 

गया, मगध बिहार : प्रान्त के अन्तर्गत शिवपुरी शाखा के डॉ. शशि कुमार चौरसिया के सौजन्य से मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार वधवा, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री एवं ईं. श्याम नारायण सिंह, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार, श्री उदय कुमार वर्मा, प्रान्तीय सरंक्षक ईं. जयराम सिंह, प्रान्तीय महासचिव श्री देवनाथ महरवार, सदस्य गया शाखा द्वारा सम्मिलित रूप से औषधीय पौधों का रोपण विष्णुपद मन्दिर के प्रांगण एवं श्री शंकराचार्य पार्क में किया गया।

(NITI: Mar., 2010)
 

टैगोर लुधियाना, पंजाब उत्तर : पर्यावरण के अन्तर्गत पखोवाल रोड पर पेड़ लगाए गए तथा सेमिनार किया गया और पर्यावरण के उपर कैण्डल रैली निकाली गई। जिसमें शाखा अध्यक्ष नीलम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

गोगियाना मण्डी भटिण्डा, पंजाब दक्षिण : शाखा की ओर से नवम्बर का अन्तिम सप्ताह शुद्ध पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाया गया। 25 नवम्बर 2009 को सप्ताह का प्रारम्भ ट्रक यूनियन के परिसर में यज्ञ हवन के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स. टेक सिंह प्रधान ट्रक यूनियन के थे। 29 नवम्बर को आर्य समाज मन्दिर में यज्ञ हवन तथा नि:शुल्क होमियोपैथी शिविर लगाकर सप्ताह भर के आयोजन का समापन किया गया।

करणपुर, राजस्थान उत्तर : शाखा द्वारा 14 सितम्बर को पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी डा. नायब सिंह गिल के सानिध्य में वृक्षारोपण शुरू किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी डा. नायब सिंह गिल, डा. श्यामसुन्दर बंसल, डा. मदन गोपाल शर्मा आदि ने भाग लिया।

(NITI: Feb., 2010)
 

रोहतक, हरियाणा दक्षिण : शाखा द्वारा वृक्षारोपण योजना के अन्तर्गत अगस्त व सितम्बर माह में 576 पौधों का वितरण किया गया। `पर्यावरण बचाओ´ अभियान के अन्तर्गत ऑफिसों और स्कूलों में 22 बोर्ड लगवाए गए। कार्यक्रम संयोजक सुरेश बंसल थे।

जालन्धर दक्षिण, पंजाब उत्तर : 20.10.2009 को प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख रमेश विज के माध्यम से 100 पौधे अपाहिज आश्रम में लगाए गए तथा शाखा की तरफ से 50 तुलसी के पौधे वितरित किए गये।

शहीद सुखदेव, लुधियाना : शाखा द्वारा जी.के. एस्टेट चंडीगढ़ रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रज भूषण बंसल ने की। शाखा अध्यक्ष विपिन भाटिया ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया।

भीलूड़ा, राजस्थान दक्षिण : शाखा के सौजन्य से सितम्बर 2009 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीवड़ा बड़ा परिसर में संस्था प्रधान नवनीत व्यास एवं उपाध्यक्ष राजेश भट्ट के संयोजकत्व में 150 विभिन्न प्रकार के पौधे एवं 100 मीटर की परिधि में रिलिया झाड़ का रोपण किया गया। 11 ट्री गार्ड विद्यालय परिसर व 04 ट्री गार्ड नीलकण्ठ महादेव मन्दिर परिसर में लगाये गये एवं संगोष्ठी की गई। सचिव लोकेश भट्ट एवं उप-सरपंच नरेन्द्र भगत उपस्थित थे।

हिण्डौन सिटी, राजस्थान पूर्व : 16 अगस्त 2009 को जैसलमेर से प्रारम्भ हुए राजस्थान के समस्त जिलों में `पर्यावरण जागृति´ का संदेश लेकर दौड़ रहे गीतेश जांगिड़ 02.09.2009 को हिण्डौन पहुँचे। जिनका अभिनन्दन अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल तथा जिलाध्यक्ष अनिल गोयल तथा प्रकल्प प्रभारी देवेन्द्र जांगिड़ ने किया एवं जनचेतना संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

सम्पर्क बिजनौर, रुहेलखण्ड : 25.10.2009 को उत्तराखण्ड में तारकेश्वर धाम मन्दिर के प्रांगण में नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में परिषद् के सदस्यों सहित लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। डा. पूनम शर्मा एवं श्रीमती नीलू गुप्ता द्वारा एक `पर्यावरण प्रश्नोत्तरी´ का आयोजन किया गया तथा सचिव डा. एस.के. गुप्ता द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। अध्यक्ष ज्योति कुमार अग्रवाल दीपक इन्द्राणी, सुधावर रस्तोगी के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।

मेन सहारनपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : प्रख्यात मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 70 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। शाखा के तत्वावधान में बिहारी गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में आर.पी. गुप्ता संजीव अरोड़ा, व डा. वेदपाल सिंह ने संस्थान द्वारा किए जा रहे पर्यावरण व छात्र हित के प्रयासों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

अभिनव मेरठ : 16 अक्टूबर 2009 को `पर्यावरण सन्तुलन´ के प्रति संवेदनशील शाखा ने नन्दलाल सेखड़ी सरस्वती शिशु मन्दिर में दीपावली के शुभ अवसर पर गोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रबंधन समिति एवं शिक्षकों सहित आस-पास स्थित नागरिकों को प्रदूषण के बढ़ते खतरों तथा उनके निवारण की विस्तृत जानकारी दी। 21 छात्र/छात्राओं को शाखा के स्थाई प्रकल्प के अन्तर्गत `गुल्लकों´ का वितरण कर फार्म भी भरवाए गये। छात्र प्रतिदिन एक रुपये गुल्लक में डालेंगे और उस एकत्रित राशि से ट्री गार्ड बनवाकर उनके जन्मदिन पर उनके इच्छित स्थान पर पौधा/वृक्ष रोपा जाएगा। इस अवसर पर निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को ड्रैस की 32 जर्सियाँ भी वितरित की गई।

लखनऊ, अवध गोरक्ष : 15 नवम्बर 2009 को रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, इन्दिरानगर, लखनऊ में पर्यावरण सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें प्रान्त की 16 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं पर्यावरण संयोजक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन प्रान्त की पर्यावरण संयोजिका किरन श्रीवास्तव ने किया। प्रस्तुत कार्यशाला के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री डा. एम.जी. वार्ष्णेय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त के अध्यक्ष यू.एन. श्रीवास्तव ने की तथा कार्यशाला में श्री वार्ष्णेय ने छात्रों को जागरूक करते हुए हरित बाल गोकुलम योजना का परिचय कराया।

(NITI: Jan., 2010)
 

 Previous    Next    

 

                                                                                                                                         top         Home 

 

Copyright©  Bharat Vikas Parishad . All Rights Reserved