|
|
|

|
| |
|
गुरुवंदन छात्र अभिनंदन
- प्रान्तों से समाचार
|
|
|
|
 |
 |
|
|
|
सदर, अम्बाला छावनी,
हरियाणा उत्तर : गुरु पूर्णिमा पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें 15
विद्यालयों के मुखियाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता डॉ॰ के॰डी॰ शर्मा ने की और संचालन प्रकल्प प्रभारी श्री रमेश सिंघल ने
किया। प्रत्येक स्कूल के एक-एक छात्र और एक-एक अध्यापक को शाखा अध्यक्ष श्री आर॰के॰
शर्मा ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रत्येक जरूरतमंद बच्चों को
`
400/- का पुरस्कार दिया गया।
घरौण्डा : शाखा ने
10 सितम्बर को इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम (राष्ट्रीय मंत्री, संस्कृति
सप्ताह) बृजेन्द्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष
जोगिन्द्र मदान विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यापकगणों को
शॉल और स्मृति चिह्न तथा छात्र/छात्राओं
को भी स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
बहरामपुर, पंजाब उत्तर
: शाखा द्वारा 5 सितम्बर को सरकारी मिडिल स्कूल में शिक्षा दिवस मनाया गया। जिसमें
शिक्षा में अच्छा योगदान देने वाले शिक्षकों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बाबा श्रीचन्द के जन्म दिवस पर बैनर लगाकर नगर निवासियों को शुभकामनाएँ दी गईं। शाखा
की लाईब्रेरी तथा एम्बूलैंस सेवा (स्थाई प्रकल्प) सुचारू रूप से चल रहे
हैं।
हाजीपुर : शाखा ने
5 सितम्बर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में शिक्षक दिवस मनाया। अध्यक्षता सुरेन्द्र
मोहन शर्मा ने की। समारोह में रैली ग्राम के सरपंच भी शामिल हुए। स्कूल के छः छात्र/छात्राओं
ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपनी कविताओं और भाषणों द्वारा प्रकाश डाला। सभी शिक्षकों
और छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जालन्धर : यह
कार्यक्रम प्रकल्प वर्ष 2011 में शाखा द्वारा 19 स्कूलों
में करवाया गया। जिसके
अन्तर्गत 190 विद्यार्थियों को और 190 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसमें 8000
विद्यार्थियों ने भाग लिया। हर सम्मानित होने वाले अध्यापक को स्मृति-चिह्न व
प्रशस्ति-पत्र और विद्यार्थी को गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। सभी
कार्यक्रम श्री शंभुदत्त शर्मा (प्रमुख) व राज अग्रवाल (प्रान्त उपाध्यक्ष) की
अध्यक्षता में किये गये।
बाड़ी, राजस्थान पूर्व
: सितम्बर माह में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीनाग बाबा उच्च माध्यमिक
विद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर गु॰वं॰छा॰अ॰ समारोह आयोजित किया। जिसके
दौरान श्रेष्ठ शिक्षकों एवं सर्वश्रेष्ठ छात्रों को महासचिव सुनील गर्ग ने सम्मानित
किया।
दौसा : भारतीय
परम्परा के अनुरूप गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिका आदर्श विद्या मन्दिर
में लगभग 40 शिक्षकों को माल्यार्पण कर एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 5
छात्राओं का भी अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सदस्य श्रीमती माधुरी गुप्ता
द्वारा किया गया।
कवाई, सालपुरा,
राजस्थान दक्षिण पूर्व : 23.09.2011 को अग्रवाल धर्मशाला में भव्य समारोह का
आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला बिश्नोई (उपाधीक्षक पुलिस) रहीं।
8 नये सदस्यों को शपथ दिलाई गई, स्थानीय थाना प्रभारी देवेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
13 गुरुजनों का सम्मान प्रतीक-चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया। 12
विद्यालयों के कक्षा 10वीं के 12 छात्रों को एवं 4 विद्यालयों के कक्षा 12वीं के 4
छात्रों को सम्मानित किया गया। परिषद् सदस्य प्रदीप शर्मा एवं महेश मंगल को क्रमशः
मुक्तिधाम एवं रक्तदान शिविर में प्रशंसनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। श्री
श्याम स्वरूप गोयल को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया।
सुनेल : युवा शाखा
ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन त्र्यंबकेश्वर महादेव मन्दिर पर
किया। शिक्षकों को
शॉल एवं श्रीफल भेंट कर तथा कक्षा 10 व 12 के प्रथम, द्वितीय एवं
तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र व श्रीफल
भेंट कर सम्मानित किया
गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद कानूनगो रहे।
पावटा जोधपुर, राजस्थान
पश्चिम : शाखा द्वारा नवम्बर 2011 माह में 3 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने
जिनकी संख्या 1650 थी, उसमें से 36 छात्रों का अभिनन्दन तथा 465 गुरुजनों का छात्रों
द्वारा सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री खेमचन्द गोकाणी तथा
डॉ॰ डी॰एन॰ माथुर रहे।
इकाई-भटनेर, हनुमागढ़
टाऊन, राजस्थान उत्तर : शाखा द्वारा कार्यक्रम 27.11.2011 को एन॰एम॰
लॉ (पी॰जी॰)
कॉलेज, में किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 9 आदर्श गुरुजनों का सम्मान तथा 9
मेधावी विद्यार्थियों एवं 3 विशेष प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति चिह्न देकर
प्रोत्साहित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि अमृत गर्ग (अध्यक्ष फूडग्रेन मर्चेंट्स
एसोसिएशन) रहे।
जावद, मध्य भारत पश्चिम
: गु॰वं॰छा॰अ॰ कार्यक्रम संगवा के प्राथमिक विद्यालय में 24.09.2011 को सम्पन्न हुआ।
महाराणा प्रताप,
ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : 13, 14 व 15 सितम्बर को शाखा द्वारा तीन स्कूलों
में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा एक से लेकर कक्षा 10 तक के सर्वोच्च अंक
प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र देकर व पुष्पाहार से अभिनन्दन
किया गया।
भिण्ड : यह
कार्यक्रम 4 विद्यालयों में आयोजित किया गया। अध्यक्ष प्रो॰ रामानन्द शर्मा,
उपस्थित रहे। प्रो॰ शर्मा को शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा द्वारा उनके शिक्षण
कार्य व सेवाभावी गतिविधियों के लिये राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार स्वरूप शील्ड, प्रमाण-पत्र, प्रशस्ति-पत्र,
शॉल, श्रीफल एवं
`12 हजार का
बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया गया।
सिकन्दराबाद, पश्चिमी
उत्तर प्रदेश : शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गु॰वं॰छा॰अ॰ का आयोजन डी॰डी॰
कबाड़ी गर्ल्स कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती
अनुराधा को श्रीफल, अंगवस्त्र उपहार देकर अध्यक्षा श्रीमती गीता गोयल ने सम्मानित
किया। कार्यक्रम में विद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन
किया गया। सभी ने पूर्व राष्ट्रपति स्व॰
डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को
श्रद्धांजलि अर्पित की।
शास्त्राीनगर, मेरठ
: विभिन्न 12 स्कूलों में जाकर 12 शिक्षाविद्, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व
कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों व अध्यापक/अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्हीं
स्कूलों के 12 मेधावी बच्चों का भी सम्मान किया गया। 9 सितम्बर को ‘भारत को जानो’
लिखित परीक्षा करायी गयी, जिसमें जूनियर व सीनियर दोनों वर्गो के लगभग 52000 छात्र/छात्राओं
ने भाग लिया। श्री वी॰पी॰ शर्मा, पी॰एन॰ पालीवाल, एस॰पी॰ गौड़ का विशेष सहयोग रहा।
मुजफ्फरनगर ‘विराट’
: 06.09.2011 को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर में चार अध्यापकों एवं
प्रधानाचार्य भूदेव को
शॉल, प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 6 से 12 तक
प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले 18 छात्रों को
प्रतीक-चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर ‘समृद्धि’
: 6 सितम्बर को स्थानीय बैंक्वेट
हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नये सदस्य
मनोज अरोड़ा को सपत्नीक शपथ दिलाई गयी। 5 शिक्षकों को स्मृति-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र
देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। 6 छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र
भेंट किये गये तथा तीन छात्र/छात्राओं को स्मृति-चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन परमकीर्ति शरण द्वारा किया गया। अध्यक्षता राजेन्द्र सिंघल ने
की, स्वागत भाषण मुख्य अतिथि श्री कौल ने दिया।
देवेन्द्रमणि बकेवर (इटावा),
ब्रह्मावर्त : अभिनन्दन समारोह जनता विद्यालय इण्टर कॉलेज में लगभग 2000 छात्रों,
अध्यापकों व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमें
पाँच विद्यालयों के 19 छात्रों व 4 प्रतिष्ठित गुरुओं का अभिनन्दन किया गया। समारोह
के मुख्य अतिथि श्री आनन्द स्वरूप मिश्र रहे।
किदवई नगर कानपुर :
शाखा द्वारा 06.11.2011 को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
डॉ॰ विनय वर्मा (चीफ
मेडिकल आफिसर) थे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 12 श्रेष्ठ अध्यापकों तथा
12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष एम॰एल॰ अग्रवाल द्वारा समस्त
अतिथियों, छात्रों, अध्यापकों एवं शाखा सदस्यों का स्वागत किया गया तथा गुरु एवं
शिष्य परम्परा का क्या महत्व होता है, पर प्रकाश डाला गया। पूर्व राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष रामशरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
लखनऊ, परमहंस, अवध
प्रदेश : गु॰व॰छा॰अ॰ का आयोजन 7 विद्यालयों में किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों
के 5 मेधावी छात्र व प्रधानाचार्य सहित 6 अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 8000 छात्र/छात्राओं ने तथा 246 अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन 2 से 11.09.2011 तक किया गया।
बहजोई, मुरादाबाद,
रुहेलखण्ड : सितम्बर माह में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं
टॉपर रहे
छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि 12 निर्धन बच्चों की
आगामी पढ़ाई का व्यय, एवं कम्प्यूटर शिक्षा का खर्च शाखा वहन करेगी। गंगा सफाई
अभियान में सभी
सदस्यों ने गंगा राजघाट नरौटा पर गन्दगी को साफ किया और वहां
उपस्थित जन समुदाय एवं दुकानदारों से
पॉलीथिन, वह वस्तु जिससे गंगा दूषित होती है,
प्रवाहित न करने को कहा।
काण्ठ, मुरादाबाद :
शिक्षक दिवस पर आधा दर्जन से श्यादा विद्यालयों में 50 मेधावी छात्र/छात्राओं व 10
शिक्षक/शिक्षिकाओं को मेडल, अभिनन्दन-पत्र एवं ‘भारत को जानो’ पुस्तकें देकर
सम्मानित किया गया।
बेगुसराय, कोशी बिहार
: शाखा द्वारा भारद्वाज गुरुकुल आवासीय विद्यालय के रंगमंच सह सभागार में गु॰व॰छा॰अ॰
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक विभिन्न विद्यालयों के
शिक्षक/शिक्षिकाओं, छात्र/छात्राओं, उनके माता-पिता एवं अभिभावकों, अध्यापक/अध्यापिकाओं,
वि॰वि॰ प्राध्यापकों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रान्तीय अध्यक्ष राज
किशोर प्रसाद, महासचिव ओंकार शरण सिंह, क्षेत्रीय सचिव अंकेक्षण ने कार्यक्रम का
उद्घाटन किया। उपस्थित 10 से॰ नि॰ वयोवृद्ध शिक्षा विदों एवं शिक्षकों का
प्रतीक-चिह्न व प्रशस्ति-पत्र के साथ चादर ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। बारह उच्च एवं
माध्यमिक विद्यालय के 24 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/शिक्षिकाओं, कक्षा 6 से 12 तक के वर्ग
में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में
प्रथम आने वाले 50 छात्र/छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा परिषद् की
पुस्तकें (भारत को जानो, चेतना के स्वर, राष्ट्रगीतिका) प्रदानकर सम्मानित किया गया।
(NITI:
Feb., 2012)
|
|
अभिनव, मेरठ, पश्चिमी
उत्तर प्रदेश : 15 सितम्बर 2011 को राष्ट्रीय गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम सरछोटू राम
इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलोजी के सेमिनार हाल में धूम-धाम से आयोजित किया गया। समारोह
में स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 16 विद्यालयों के 7 प्रधानाचार्यों तथा 9
प्रवक्ताओं/अध्यापकों को सम्मान प्रतीक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्री प्रभात कपूर (प्रान्तीय महासचिव) द्वारा 4 प्रधानाचार्यों को विशेष सम्मान
प्रदान किया गया।
मेरठ, उत्कर्ष :
24.09.2011 को शाखा द्वारा गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम में विद्यालयों के मेधावी छात्रों
तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रा॰म॰स॰ प्रभात कपूर, जिला सचिव सतीश मित्तल व प्रा॰
अध्यक्ष वी॰के॰ सिंगल द्वारा सम्मानित किया गया।
दादरी : शाखा के
सदस्यों द्वारा 5 से शुरू होकर 22 सितम्बर तक पांच अलग-अलग विद्यालयों में जाकर
गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अशोक
गोयल (एड्वोकेट), पंकज अग्रवाल, निशांत गोयल, रविन्द्र गोयल आदि सदस्यों ने सहयोग
किया।
सिकन्द्राबाद,
बुलन्दशहर : 21 सितम्बर को शाखा द्वारा दो विद्यालयों में इस कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य मुन्ना बाबू व श्री शम्भू सिंह एवं आचार्य
वीरेन्द्र सिंह को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के
मेधावी छात्रों व प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को
सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद, ब्रज प्रदेश
: शाखा द्वारा यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मन्दिर गौशाला में किया गया, जिसमें मुख्य
अतिथि श्री मनीष (पूर्व पालिकाध्यक्ष) ने प्रधानाचार्य को शाल ओढ़ाकर तथा
प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 20 छात्र/छात्राओं का अभिनन्दन किया गया तथा
‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में विजयी विद्यालय के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने
वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह व मेधावी छात्र/छात्राओं को पुस्तकें देकर सम्मानित
किया गया। गतदिवस एक परिवार सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
शिवा, वाराणसी, काशी
प्रदेश : शाखा द्वारा 4 सितम्बर को भारतीय शिशु मन्दिर में कार्यक्रम सम्पन्न
हुआ, जिसमें विद्यालय के 11 गुरुओं का सम्मान व 10 मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर
अभिनन्दित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री श्रीनारायण खेमका व प्रान्तीय
अधिकारी उपस्थित रहे।
शामगढ़, मध्य भारत
पश्चिम : शिक्षक दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सरस्वती बाल विद्या मन्दिर पर शाखा
द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं का सम्मान किया
गया, प्रान्तीय सचिव कृष्णकांत रतनावत एवं स्थानीय चिकित्सक डा॰ पारितोषिक विश्वास
द्वारा शिक्षकों को शाल व श्रीफल भेंट कर एवं मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान
शील्ड व प्रमाण पत्र देकर किया गया।
सितारगंज, ऊधम सिंह नगर,
उत्तराखण्ड पूर्व : शाखा द्वारा 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर गु॰व॰छा॰अ॰ समारोह
का आयोजन किया गया। गुरुनानक स्कूल के 30 शिक्षकों को उनके जन्मदिवस के अवसर पर
सम्मानित किया गया। समारोह को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, प्रान्तीय
सचिव नरेश कंसल, अध्यक्ष अजीत सिंह स्कूल प्रबंधक जगीर सिंह द्वारा सम्बोधित किया
गया।
क्लेमेन्ट टाउन,
देहरादून, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा ने 5 सितम्बर को आर्य समाज मन्दिर के
सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मेजर जनरल सै॰नि॰ के॰ एन॰ भट्ट, एडिशनल
डायरेक्टर जनरल आर्मी एज्यूकेशन, समारोह में मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि एवं
अध्यक्षा श्रीमती निर्मल लरोइया ने दयानन्द कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य
श्रीमती विजय लक्ष्मी को उनके द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय
कार्य के लिए शाल ओढ़ा कर प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
क्षेत्र के 17 विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ छात्र/छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मीमेन्टो
प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेता छात्र/छात्राओं
को मीमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भेल, ज्वालापुर :
शाखा द्वारा मुख्य अतिथि श्री आशीष को पर्यावरण रक्षा तथा समाज सेवा, गुरुकुल कांगड़ी
विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा॰ देवेन्द्र गुप्ता तथा
डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पी॰सी॰ पुरोहित को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप
में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति सप्ताह में हुई वाद-विवाद, चित्रकला,
मेहन्दी व रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। नगर के
विभिन्न विद्यालयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं का भी अभिनन्दन
किया गया।
त्रिवेणी, इलाहाबाद,
प्रयाग : शाखा का गु॰व॰छा॰अ॰ 5 सितम्बर को भारत स्काउट ऐंड गाइड इण्टर मीडियेट
कालेज में आयोजित हुआ। विभिन्न कक्षाओं के सर्वोत्तम 30 छात्रों एवं 14 प्राध्यापकों
को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम यादव आई॰ए॰एस॰ थे। प्रान्तीय अध्यक्ष
श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, श्री लक्ष्मी शंकर, श्रीमती स्नेह गोविल आदि उपिस्थत रहे।
तेजस्विनी, इलाहाबाद
: 5 सितम्बर को गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट एण्ड गाइड, विद्यालय में
सम्पन्न हुआ। 10 सितम्बर को राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के॰पी॰ जायसवाल इण्टर
कालेज में सम्पन्न हुई। 17 सितम्बर को अरुणिमा अंध विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों को
भोजन कराया गया एवं बिस्कुट वितरित किये गये।
बल्लबगढ़, हरियाणा
दक्षिण : गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम आर्य विद्या मन्दिर स्कूल में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डा॰ कुलभूषण, महेन्द्र सर्राफ अध्यक्ष व सचिव द्वारा 21 बच्चों व 11
शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सदर, अम्बाला छावनी,
हरियाणा उत्तर : शाखा की ओर से स्कूलों के प्रिंसिपलों को व्यास पूर्णिमा के
अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डा॰ के॰ डी॰ शर्मा ने की। प्रकल्प
प्रभारी राज कुमार शर्मा रहे। रुपये 400/- प्रति स्कूल की दर से छात्र/छात्राओं को
छात्रवृत्ति दी गई।
विवेक, अम्बाला :
17 अगस्त से 6 सितम्बर तक 14 विद्यालयों में यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें 7900
विद्यार्थियों एवं 580 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय में एक अध्यापक एवं
एक विद्यार्थी को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मानसा, पंजाब दक्षिण
: शाखा की ओर से चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मन्दिर में आयोजित गु॰व॰छा॰अ॰
कार्यक्रम में 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कक्षा के विद्यार्थियों
ने गुरुजनों के पांव छूकर वंदना की ओर उन्हें पुष्प अर्पित किए। प्रधान व सदस्यों
द्वारा स्कूल प्रिंसिपल जगदीश पटियाल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
फिरोजपुर शहर : इस
समारोह का आयोजन सर्वहितकारी श्री हंस राज विद्या मन्दिर में किया गया। शहर के
विभिन्न स्कूलों के दस अध्यापकों जिनका शिक्षा-क्षेत्र में विशेष योगदान रहा और दस
होनहार बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला
शिक्षा अधिकारी श्रीमती नरेश कुमारी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं।
दीनानगर, पंजाब उत्तर
: स्वामी विवेकानन्द हाई स्कूल में प्रधान कुलदीप महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम
आयोजित किया गया। 4 अध्यापकों और 4 विद्यार्थियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया
गया।
गंगाशहर, राजस्थान
उत्तर : शाखा द्वारा शिक्षक दिवस पर गु॰व॰छा॰अ॰ का आयोजन सेठ रावत बोथरा उ॰मा॰
बालिका विद्यालय में रखा गया। मुख्य अतिथि अतुल कुमार सक्सेना (न्यायाधीश) रहे। यह
शाला परीक्षा परिणाम में हमेशा अव्वल रही है। कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम
100% रहा। प्राचार्या श्रीमती सरस्वती बिश्नोई व्याख्याता श्रीमती वंदना सिक्का,
श्रीमती हेमलता माथुर व अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 12 तक प्रथम
व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
पीलीबंगा, हनुमानगढ़
: 05.09.2011 को शाखा द्वारा विद्यापीठ उ॰मा॰ विद्यालय के 1500 विद्यार्थियों व 60
स्टाफ के मध्य गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 विद्यार्थियों को उनकी
विशेष उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया।
बड़ीसादड़ी, राजस्थान
दक्षिण : 10 सितम्बर को गु॰व॰छा॰अ॰ एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित
की गई। 5 सेवानिवृत्त शिक्षकों, 21 श्रेष्ठ शिक्षकों, 51 श्रेष्ठ छात्र/छात्राओं का
प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र, अपरना ओढ़ा कर सिक्का एवं श्रीफल भेंट कर अभिनन्दन
किया गया। इस वर्ष विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं
को भी सम्मान प्रदान किया गया। समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। उपाध्याक्ष
कन्हैया लाल जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में बैड्मिन्टन में राज्य स्तरपर प्रदर्शन करने
पर शैफाली मोगरा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
भामाशाह : 6, 9 व
16 सितम्बर को तीन स्कूलों में गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्रीय मंत्री
डा॰ एम॰जी॰ वार्ष्णेय ने
शिक्षकों का आह्वान कर उनकी प्रशंसा की और कहा कि शाखा
प्रतिवर्ष 4500 स्कूलों में 15 लाख विद्यार्थियों के मध्य श्रेष्ठ गुरुओं और
प्रतिभाशाली छात्रों का वन्दन व अभिनन्दन करती है। मुख्य अतिथि संरक्षक व शिक्षाविद्
देव श्रीमाली रहे। 37 बार रक्तदान करने वाले एवं विश्व प्रसिद्ध फतेह सागर व युवा
समाज सेवी दिनेश चोर्डिया का सम्मान किया गया।
आहोर, जालोर, राजस्थान
पश्चिम : शाखा ने यह कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा 15.07.2011 से प्रारम्भ कर 5
सितम्बर 2011 तक शिक्षक दिवस मनाया। जिसमें लगभग 4151 छात्र/छात्राओं का अभिनन्दन
एवं 31 गुरुओं का वंदन किया गया।
विवेकानन्द, सुल्तानपुरी,
दिल्ली उत्तर : शोन 3 की संगठन
मंत्री डा॰ विजया प्रभा अग्रवाल के तत्वावधन में शाखा
ने शिक्षक दिवस पर गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी अवसर पर महिला
स्वास्थ्य जाँच का भी आयोजन किया गया। इसमें 175 महिलाओं ने लाभ उठाया। शोन 2 के
अधिकारी श्री प्रवीण सिंघल ने 15 नये सदस्यों को शपथ दिलवायी। प्रमोद गुप्ता (अध्यक्ष),
महेश सक्सेना (सचिव), राजकुमार (कोषाध्यक्ष) व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शालीमार बाग : लेखन
सामग्री का वितरण 3 स्कूलों के लगभग 1500 छात्रों में किया गया। 5 विद्यालयों के
प्रधानाचार्यों, 5 शिक्षिकाओं एवं 10 छात्रों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षा
श्रीमती अनुभा जैन, उपप्रधान अनिल शर्मा एवं सचिव राकेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
आई॰पी॰एक्स॰, दिल्ली
पूर्व : शाखा ने अखिल भारतीय मूक बधिर संस्था द्वारा चलाये जा रहे
बधिर विद्यालय में शाखा अध्यक्ष आशु गुप्ता व अनुराग के साथ दो अध्यापिकाओं को
पुरस्कार देकर उनका वन्दन किया तथा 2 छात्रों को भी पुरस्कृत किया। बी॰सी॰ गुप्ता
अध्यक्ष उपस्थित रहे।
योजना विहार : शाखा
ने कर्मठ सदस्यों के साथ प्रमिला बाई
चौहान बधिर विद्यालय में 5 सितम्बर को यह
कार्यक्रम मनाया। सभी अध्यापिकाओं को एक-एक पैन तथा 50 बच्चों को एक जोड़ा जुराब
देकर शिक्षा के प्रति लगाव को प्रोत्साहित किया। श्रीमती विमलेश अग्रवाल और बी॰सी॰
गुप्ता ने भाग लेकर बच्चों का अभिनन्दन करते हुए शुभकामनाएँ दी।
महिला विकास संस्थान,
गया, मगध बिहार : शिक्षक दिवस के अवसर पर 05.09.2011 को कार्यक्रम महिला विकास
संस्थान वायरलेस में ग्रामीण छात्राओं ने मार्गदर्शिका सुमन सिंह व प्रशिक्षिका ममता
देवी को रुचिकर भोजन कराकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रान्तीय
संयोजक व योजना प्रमुख दिनेश प्रसाद सिंह ने किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर
छात्राओं द्वारा पूजा करवायी गयी।
पटना सिटी, दक्षिण
बिहार : शाखा द्वारा नगर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित 21 आचार्य
सम्मानित किये गये। मेधावी संस्कार युक्त 30 छात्र/छात्राओं का अभिनन्दन श्रीमती
शीला माथुर, श्रीमती मीना चतुर्वेदी और श्रीमती नीरज कृष्ण ने किया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि श्री बी॰एन॰ मंडल (विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति) रहे। शहर के 200-250
प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही।
(Niti: Dec., 2011) |
|
शहीद सुखदेव, लुधियाना, पंजाब उत्तर :
शाखा द्वारा बी॰सी॰एम॰ सी॰सै॰ स्कूल सैक्टर 32 ए में गु॰व॰छ॰अ॰ कार्यक्रम आयोजित
किया गया। 15 मेधावी छात्रों एवं 15 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रसाद ने की।
महर्षि दयानन्द, अम्बाला शहर, हरियाणा
उत्तर : शाखा द्वारा 5 सितम्बर को नगर के सौंडा गाँव में महाराजा अग्रसेन
पब्लिक स्कूल में (जहाँ अधिकतर पढ़ने वाले बच्चे गाँवों
के हैं) में संस्कार देने के
लिए, इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रमुख श्री भारतीय खन्ना व ललित
मदान के साथ अध्यक्ष रवीन्द्र चानना, सचिव विवेक सबलोक, के॰आर॰ बाठला व अन्य सदस्यों
ने भाग लिया। कार्यक्रम में 21 शिक्षकों एवं 10 छात्रों को सम्मानित किया गया।
सुभाष कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
शाखा द्वारा 02 से 12.08.2011 तक विभिन्न स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किये गये।
अन्य स्कूलों से 750 छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम
में भाग लिया। मुख्य वक्ता पी॰के॰
जैन (राष्ट्रीय मंत्री) रहे। कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री श्री
सीताराम गोयल थे। कार्यक्रम में 84 गुरुओं के छात्र/छात्राओं ने चरण स्पर्श कर
आशीर्वाद लिया।
छीपाबड़ौद : बालाजी की डूंगरी पर आयोजित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण गोपाल जोजन (तहसीलदार) रहे। अध्यक्षता अशोक
वशिष्ठ (प्रान्तीय महासचिव) ने की। विशिष्ट अतिथि बनवारी लाल माहेश्वरी प्रान्तीय
उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में 5 गुरुजनों को प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं
प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा
परिणाम देने वाले 42 बालक/बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह मुख्य अतिथि
द्वारा प्रदान किये गये। समाज सेवा में सहयोग करने वाले सात भामाशाहों का भी प्रतीक
चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
देवगढ़, राजस्थन मध्य : 04.08 से 17.08
2011 तक विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों और सर्वोच्च स्थान
पाने वाले सभी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : शाखा द्वारा
05.09.2011 को महिला पी॰जी॰ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रान्तीय
संरक्षक दौलतमल भण्डारी मुख्य अतिथि एवं डा॰ डी॰एल॰ माथुर प्रान्तीय अध्यक्ष ने
अध्यक्षता की। महाविद्यालय के 12 ऐसे छात्रों को जो अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर
रहे, सम्मानित किया गया एवं सुश्री डा॰ मनोरमा उपाध्याय को भी जिनका परीक्षा परिणाम
गत वर्ष शत प्रतिशत रहा एवं उनका महाविद्यालय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य
कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान रहा, सम्मानित किया गया।
बाड़मेर : शाखा द्वारा यह कार्यक्रम
05.08 से 25.08.2011 तक 14 विद्यालयों में आयोजित किये गये, जिसमें से 11 विद्यालय
ग्रामीण क्षेत्र एवं 3 विद्यालय शहरी क्षेत्र से चयनित किये गये। विद्यालयों के
7172 छात्रों में से 185 प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह
देकर उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। साथ ही इन विद्यालयों के
218 शिक्षकों को भी श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
मगरपट्टा सिटी, पुणे, महाराष्ट्र -II :
शाखा ने 13 और 16 अगस्त को दो स्कूलों में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया,
जिसमें कुल संख्या 328 रही। स्वारगेट की युवा शाखा ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम क्रमशः
18 व 19 अगस्त को किया। उपस्थिति क्रमशः 307 व 354 रही। शाखा ने 19 व 20 अगस्त को
दो स्कूलों में गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन किया। 331 शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
दक्षिण पुणे ने भी एक स्कूल में 186 की कुल उपस्थिति में यह कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
भाभर, गुजरात उत्तर : शाखा द्वारा यह
कार्यक्रम 13 प्राथमिक स्कूलों के 3384 छात्र/छात्राओं व 117 शिक्षकों के साथ
सौहाद्र्र के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने सभी छात्रों को आशीर्वाद दिया तथा सभी
उत्तम छात्र/छात्राओं का सम्मान किया।
जे॰बी॰ नगर, महाराष्ट्र-I कोस्टल : शाखा
ने ग्रामीण अंचल में स्थित तलासरी में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा संचालित विद्यालय
में यह कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें 20 शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
250 विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं का मुफ्त वितरण किया गया। प्रान्तीय मंत्री
भीमसेन गोयल भी उपस्थित थे। शाखा ने पहली कक्षा से लेकर स्नातकोतर स्तर तक अपनी
कक्षा में प्रथम आने वाले एवं अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को
सम्मानित तथा पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती वनश्री वालेचा व प्राचार्य सी॰बी॰
सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कमला नगर, दिल्ली उत्तर : शाखा ने
गु॰व॰छ॰अ॰ कार्यक्रम 3 सितम्बर को आर्य समाज मन्दिर के प्रांगण में मनाया। श्री
एस॰के॰वधवा राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली के मेयर श्रीमती रजनी अब्बी की उपस्थिति
रही। सर्वश्री महेश चन्द शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। भुपेन्द्र भण्डारी, राजकुमार जैन,
सुभाष मनोचा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। 24 स्कूलों के 22 अध्यापक/अध्यपिकाओं को
पीतपट्ट सर्टिफिकेट और मोमेन्टो भेंट किये तथा 23 छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट
और मोमेन्टो भेंट किये गये। स्कूल के बच्चों ने संगीत व लघु नाटक प्रस्तुत कर
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ग्रीनपार्क, यूसुफसराय, दिल्ली दक्षिण
: डी॰ए॰वी॰ माडल स्कूल यूसुफ सराय में पाँच सितम्बर 2011 को शिक्षक दिवस पर शाखा
के तत्वावधान में गु॰व॰छ॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत विद्यालय
के दो शिक्षकों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए तथा पाँच प्रतिभाशाली छात्रों को
पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय की ओर से सात ऐसे छात्रों को प्रमाण
पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई
जिन्होंने गत वर्ष दसवीं की परीक्षा में उच्चतम अंक
प्राप्त किए थे। 1 तथा 3 सितम्बर को दक्षिण दिल्ली के चार अन्य विद्यालयों के दो-दो
शिक्षकों तथा पाँच-पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
माधव, हापुड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश :
शाखा ने नगर के 8 विद्यालयों के 16 वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षिकाओं व 18 मेधावी छात्र व
छात्राओं को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया।
रामकृष्ण, कानपुर, ब्रह्मावर्त : शाखा
द्वारा 15 विद्यालयों के
अध्यापकों का सम्मान किया गया। छात्र/छात्राओं ने
अपने-अपने गुरुओं से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्री दुर्गा प्रसाद (संरक्षक)
श्री राजशरण अवस्थी और श्री विष्णु सहाय (पूर्व अध्यक्ष) पावस गुप्ता (कोषाध्यक्ष),
रवीश श्रीवास्तव व प्रान्त के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भिण्ड, मध्य भारत उत्तर : ‘सच्चे गुरु
समाज के मार्ग दर्शक होते हैं जिनकी प्रेरणा से न सिर्फ छात्र/छात्राओं को किताबी
ज्ञान मिलता है बल्कि वे जीवन जीने की शैली भी सीखते हैं’। यह उद्गार अटेर ब्लाक
शिक्षा अधिकारी एम॰के॰ बादल ने उदय कान्वेंट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के
दौरान व्यक्त किए।
देवास, मध्य भारत पश्चिम : चिमणालाई
कन्या विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के अतिथि प्रसिद्ध इतिहासकार श्री जीवन
सिंह ठाकुर व श्री प्रकाशकांत रहे। विद्यालय की सभी छात्राओं ने गुरुजनों/शिक्षिकाओं
को श्रीफल, पुष्प अर्पण कर चरण वंदना की एवं शाखा द्वारा विद्यालय की
प्रतिभाशाली छात्राओं को ज्ञान वर्द्धक पुस्तकें प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम
का संचालन अपूर्वा तोगड़िया ने किया।
आगरा, ब्रज प्रदेश : शाखा के तत्वावधान
में डा॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस पर गु॰व॰छ॰अ॰ विजड़म
पब्लिक सी॰सै॰ स्कूल पर सम्पन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष डा॰ एम॰एम॰ गोयल ने छात्र/छात्राओं
को आशीर्वाद एवं बधाई दी। 74 शिक्षकों का पटका पहनाकर तथा छात्र/छात्राओं द्वारा सभी
शिक्षकों को पुष्प भेंटकर एवं चरण स्पर्श करके सम्मान किया गया। शिक्षकों ने भी सभी
शिष्यों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा 17 मेधावी
छात्रों को डिबेट प्रतियोगिता में 5 अन्य छात्र/छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं
सर्टिफिकेट प्रदान किये गये तथा 5 विशेष योग्य शिक्षकों को भी आज के दिन स्मृति
चिन्ह दिए गए। राष्ट्रीय वित्त मंत्री डा॰ के॰एल॰ गुप्ता ने सभी शिक्षकों को बहुत
ही सौभाग्यशाली कहा और बताया कि किसी भी युग में देखें गुरु हमेशा रहा है और रहेगा।
आज का दिन सभी शिक्षकों को दायित्व बोध कराता है। महासचिव डा॰ ब्रजेश कुमार सक्सेना
ने सभी बच्चों को ईमानदार बनने और कत्र्तव्य निष्ठा की सलाह दी।
(Niti: Nov., 2011) |
|
टैगोर, लुधियाना, पंजाब उत्तर : गुरु
पूर्णिमा 15 जुलाई को शाखा ने आर॰एस॰ माडल सी॰सै॰ स्कूल के हाल में एक भव्य समारोह
का आयोजन किया, जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों, अध्यापकों और शाखा सदस्यों ने भाग
लिया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बी॰सी॰एम॰सी॰सै॰ स्कूल के दो अध्यापकों तथा 9 छात्राओं
का वन्दन व अभिनन्दन किया गया। आर॰एस॰ माडल सी॰सै॰ स्कूल शास्त्री नगर के 5 अध्यापकों
तथा 5 छात्र/छात्राओं का अभिनन्दन श्रीफल व सिरोपा देकर किया गया।
हाजीपुर : शाखा द्वारा 30 जुलाई को
विवेक पब्लिक सी॰सै॰ स्कूल नंगल में गु॰व॰छा॰अ॰ समारोह श्री बालकृष्ण कौशल की
अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गुरु व छात्र सबंध कैसे मधुर हों, विषयों पर चर्चा
की गई। छात्र/छात्राओं ने अपने गुरुजनों को पुष्पमालाएँ अर्पण कीं। एक अन्य स्कूल
में शाखा द्वारा 15 छात्र/छात्राओं तथा एक आदर्श अध्यापक को सम्मानित किया गया।
प्रकल्प अधिकारी श्री सुरेन्द्र मोहन ने भाविप की गतिविधियों की जानकारी दी।
सुभाष कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व :
शाखा की ओर से गुरु पूर्णिमा को संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम
का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री सीनियर सैकेण्डरी स्कूल महावीर विस्तार योजना में किया
गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पी॰के॰ जैन, राष्ट्रीय मंत्री विस्तार,
एल॰बी॰एस॰ ग्रुप के चेयरमेन कुलदीप माथुर ने की। शाखा अध्यक्ष राजेन्द्र गंभीर व
प्रकल्प प्रभारी कमल गुप्ता द्वारा श्री कुलदीप माथुर को मालाएँ पहनाकर स्वागत किया
गया।
छीपाबड़ौद : शाखा द्वारा 31 जुलाई को
बालाजी की डूंगरी पर नवीन कार्यकारिणी एवं नये सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। पांच
गुरुजनों एवं 2 छात्र/छात्राओं को एवं नेत्र शिविर में सहयोग करने वाले 7 भामाशाहों
को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। शाखा के 8 सदस्यों को
विकास मित्र के लिए जोड़ा गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार की अध्यक्षता में प्रान्तीय
महासचिव अशोक वशिष्ठ, एवं जिला सचिव नरेश मंगल आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को
सम्बोधित किया। सत्र् 2011 में 19 नये सदस्ये बनाये गये, अब सदस्यों की संख्या 95
हो गई है।
शिवाजी कोटा : शाखा द्वारा गुरुपूर्णिमा
पर 15 जुलाई को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल श्रीनाथपुरम में गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमती सिंघल द्वारा की गई।
गुरु एवं छात्र सम्बंध के बारे में प्रो॰ हरीमोहन शर्मा द्वारा विचार व्यक्त किये
गये। शाखा अध्यक्ष श्री किशन लाल काबरा सचिव श्री मेहरा व महेश्वरी समाज के अध्यक्ष
भी उपस्थित रहे।
सुभाष, उदयपुर, राजस्थान दक्षिण : शाखा
द्वारा 7 जुलाई को रा॰उ॰प्रा॰वि॰ कमलोद प॰स॰ गिर्वा और रा॰बा॰प्रा॰वि॰ डबोक में
कापियाँ, पेन्सिल, रबड़ आदि वितरित की गईं। बच्चों में फल भी वितरित किए गए। पाँच
बच्चों के लिए स्कूल यूनिफर्म की व्यवस्था भी करवाई गई। स्कूलों के क्षेत्र में
बच्चों द्वारा पाँच-पाँच पौधे ट्री गार्ड सहित लगवाए और बच्चों को पर्यावरण के बारे
में जानकारी दी। 15 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवन्दन कार्यक्रम पाँच शाखाओं
के गुरुओं और शिष्यों को प्रतापनगर गुरुद्वारे में आमंत्रित कर यह पावन पर्व मनाया
गया। 16 जुलाई को मेहन्दी रंगोली एवं पर्यावरण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें पाँच
स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
गुलाबपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य :
जुलाई माह में सम्पादिर्त गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरु पूर्णिमा को
रा॰उ॰मा॰वि॰ हुरड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा
अधिकारी सत्यनारायण पारीक, जटाशंकर व्यास उपस्थित रहे। 9 विद्यालयों के गुरुओं का
वन्दन एवं छात्रों का अभिनन्दन किया गया। दूसरा आयोजन खेड़ा रा॰उ॰प्रा॰ वि॰ में किया
गया। प्रतिभावान छात्रों का परिषद् के प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन
किया गया। विद्यार्थियों को गणवेश एवं अभ्यास पुस्तिकाएँ प्रदान की गयी। 41 नीम के
पौधे भी रोपित करवाये गये।
स्वारगेट, पुणे, महाराष्ट्र-II :
17.07.2011 को शाखा द्वारा एक दिवसीय परिवार कल्याण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया
गया। इतिहासकार श्री जोगेकर ने भाषण दिया तथा कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति शोभा
चन्द पटवा की ओर से श्री दत्त मन्दिर में उनका सम्मान किया गया। परिवार शिविर में
शामिल 250 सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। शाखा सदस्यों ने विभिन्न स्कूलों
के 2449 छात्र/छात्राओं व 57 अध्यापकों को सम्मानित किया।
‘तिलक’ इन्दौर, मध्य भारत पश्चिम :
48वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय कबीटखेड़ी, में
गु॰व॰छा॰अ॰ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 310 बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं कापियों
का वितरण किया गया एवं विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं का श्रीफल देकर सम्मान किया
गया। साथ ही विद्यालय की पहली से 8वीं तक कक्षा में प्रथम आने वाले प्रतिभाशाली
छात्र/छात्राओं का भी सम्मान किया व उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि आर॰के॰ सोनकर, थाना प्रभारी हीरानगर, विशेष अतिथि श्री गोपाल नारोलिया, ब्लाक
शिक्षा अधिकारी रहे।
जावरा, रतलाम : शाखा द्वारा 31 जुलाई
को गु॰व॰छा॰अ॰ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 शिक्षकों का सम्मान तथा 14
विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ज्ञानसिंह
पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, देवीशरण शर्मा पूर्व विकासखण्ड जिक्षा अधिकारी एवं
प्रख्यात डाक्टर श्रीधर मुख्य अतिथि रहे।
(Niti; Oct.,2011) |
|
स्वारगेट पुणे, महाराष्ट्र-II : 13 जुलाई 2011 को बाल विकास मन्दिर
अरण्यम्बर में गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री
बाबा साहेब जोशी ने की। मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त माधव चिरमें, क्षेत्रीय सचिव (सम्पर्क)
प्रवीण जोशी, विभा प्रमुख रतनमाली व विद्यालय की मुख्याध्यापिका उपस्थित रहीं।
विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये।
पालनपुर, गुजरात उत्तर : शाखा द्वारा
गुरुपूर्णिमा 15.07.2011 से गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम का आयोजन पालनपुर नगर और आस-पास
के विभिन्न गांवों की 101 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में किया गया। जिसमें
45881 छात्रो ने भाग लिया, जिसमें 590 छात्रों को सम्मानित किया गया और 807 गुरुजनों
में से 110 गुरुजनों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता
के लिये संयोजक श्री राजेश भाई ठाकर, सह-संयोजक विनोदभाई पटेल, तथा प्रमुख
डाह्याभाई वाढेर, मंत्री दीपकभाई, अखाणी और शाखा के सभी सदस्यों ने सराहनीय सहयोग
दिया।
पटना सिटी, दक्षिण बिहार : शाखा द्वारा
15 जुलाई 2011 को गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरु शिष्य परम्परा
के महत्व पर आचार्य डा॰ चन्द्र भूषण मिश्र ने प्रकाश डाला एवं सदगुरु की पहचान उनकी
प्रामाणिकता एवं गुरुपूजन की भारतीय दर्शन के आधार पर चर्चा की। इं॰डी॰एन॰ माथुर,
श्री मोहन चतुर्वेदी, श्री सीताराम पोद्दार, अध्यक्ष सरोज कुमार सिन्हा, सचिव श्री
वासुकी नाथ झा सक्रिय रहे।
जोधपुर, राजस्थान पश्चिम : शाखा ने
महाभारत महाकाव्य के रचयिता मुनि वेद व्यास के जन्म दिवस गुरुपूर्णिमा के अवसर
गु॰व॰छा॰अ॰ समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मसुरिया
कालोनी में शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने बतौर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा
गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम आज गुरु शिष्य के मध्य गिरते संस्कार मूल्यों एवं घटते सम्मान
को पुनः अपने उच्च स्थान पर प्रतिष्ठित करने में अहम् भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य भंवरा राम जाखड़ ने की। शाखा सचिव बलवीर सिंह
सिंगोदिया ने बताया कि प्रकल्प संयोजक देवेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते
हुए बच्चों को राष्ट्र प्रेम एवं नशा न करने की शपथ दिलाई। छात्रों ने तिलक रोली से
गुरुजनों का वंदन किया। केन्द्र के प्रतिनिधि के॰सी॰ गोकानी, जिलाध्यक्ष डा॰
अम्बाचन्द माथुर, सचिव, कोषाध्यक्ष कैलाश मूंदडा सहित गुरुजनों ने कार्यक्रम को सफल
बनाया। संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामेश्वर सिंह पंवार ने किया।
ट्रीगार्ड सहित तीन पक्के पौधे भी लगाये गए। महात्मा गाँधी उ॰मा॰वि॰ में
प्रधानाचार्य अनवर अली की अध्यक्षता में रा॰उ॰प्रा॰वि॰, झालामंड रा॰बा॰उ॰प्रा॰वि॰
नई सड़क खनीया प्रा॰वि॰ ब्रह्मपुरी, ईसाइयों का कब्रिस्तान, आदि विद्यालयों में भी
समारोह आयोजित हुये। शाखा की ओर से 1000 अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण जरूरतमंद बच्चों
को किया गया।
(NITI: Sept., 2011)
|
|
|
|
|
|
Previous
|
|
|
|
|
|