Photo Gallery

 Audio Gallery

  States / Prants

 Finance

 Some Useful Articles

  More lnformation

  BVP in the News

  States' Publications

 News from the Branches

 Feedback 
 Website Contents 

 

 

 



Be a partner in development of the Nation

Bharat Vikas Parishad is striving for the development of the Nation. You can also participate in this effort  by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b) enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”  and (c)  donating for various sewa &  sanskar projects.

Donations to Bharat Vikas Parishad are eligible for income tax exemption under section 80-G of Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque / demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura, Delhi-110034.


 
 

.
 


स्वास्थ्य - प्रान्तों से समाचार

मेरठ मेन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 26 मार्च को शाखा द्वारा संचालित धमार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय के अन्तर्गत धार्मिक फिजियोथैरेपी सेन्टर, स्वामीपाड़ा (बड़ा, आर्य समाज के पास, बुढ़ाना गेट) का शुभारम्भ श्री वासुदेव शर्मा जी (निर्देशक ग्राम भारती सेवा प्रकल्प, पिलखुवा) व डॉ॰ जगदीश प्रसाद (भू॰प॰ प्रोफेसर ) के कर कमलों द्वारा हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन लाल कपूर (पूर्व विधायक) लक्ष्मी नारायण, आनन्द अग्रवाल, डॉ॰ राजेश कपूर एवं डॉ॰ गुंजन कपूर ने भाग लिया।

छतरपुर, महाकौशल : शाखा द्वारा दो निःशुल्क नेत्र शिविरों में 88 नेत्र रोगियों का ऑप्रेशन किया गया, जिसमें सभी को निःशुल्क दवाईयाँ व चश्में प्रदान किये गये। शिविर के समापन समारोह में बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष उमेश शुक्ला उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर दूर ग्रामीण आंचलों में लगाये जाते हैं। इस अवसर पर एम॰पी॰ पाण्डे प्रान्तीय उपाध्यक्ष, हरेन्द्र सिंह चन्देल तथा अशोक राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शाजापुर, मध्य भारत पश्चिम : जिला चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 410 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 70 रोगी ऑप्रेशन योग्य पाए गए। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रवंशी रहे। डॉ॰ आशीष सक्सेना, डॉ॰ सुरेश सिंदल, ए॰आर॰ खान, संजय शर्मा आदि सहयोगी के रूप में उपस्थित थे। संचालन मुकेश सक्सेना ने किया व आभार विशाल झाला ने माना। शिविर प्रभारी राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अभी तक 13, 742 लोगों का मोतियाबिन्द ऑप्रेशन किया जा चुका है।

धार : शाखा द्वारा मुरली कृपा हॉस्पीटल भक्ति के सहयोग से लालबाग विक्रम ज्ञान मन्दिर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया, जिसके अन्तर्गत मोतियाबिन्द के ऑप्रेशन व लेंस प्रत्यारोपण के लिये मरीजों को आप्रेशन हेतु वाहन से मक्सी ले जाया गया जहाँ आप्रेशन व लेंस प्रत्यारोपण के पश्चात धार वापिस लाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द चौधरी जिला कार्यवाहक व श्री नवनीत लाड, डॉ॰ मनोज कपाडिया थे। शिविर में कुल 121 ने मरीजों का परीक्षण किया गया व 45 मरीजों का चयन ऑप्रेशन  हेतु किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश राजपुरोहित ने किया। अरुण टाँक, रितेश अग्रवाल व सत्यनारायण यादव ने अतिथियों को स्वागत किया।

सेवा न्यास, इन्दौर : शाखा द्वारा मानसिक निशक्त बच्चों के लिये मतलानी गार्डन में एक मनोरंजन मेला लगाया गया। जिसमें झूले, घोड़ागाड़ी, ऊँट गाड़ी, रुचिकर भोजन आदि का बच्चों ने आनंद लिया। गीत-संगीत, नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। 225 बच्चों के साथ उनके पालक व मुख्य शिक्षक भी उपस्थित थे। मेले का मुख्य उद्देश्य बालकों की समस्याओं का निदान, बच्चों को स्वस्थ रखकर स्वावलंबी बनाना और मानसिक रोग से ग्रसित बच्चों के पालकों को एक मंच पर लाकर क्लब बनाना है। अतिथि उमाकांत गर्ग, प्रथमेश देसाई ने सभी का स्वागत किया। संयोजन व संचालन डॉ॰ शैलबाला अग्रवाल ने किया गया।

जावद : 10.03.2012 को अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा द्वारा पाँच हजार की सहायता गुलाबबाई के बे्रस्ट कैंसर के इलाज हेतु दी गई। दो हजार की सहायता पूरननाथ पवार के पैर के इलाज के लिये दी गई।

इटावा मुख्य, ब्रह्मावर्त : शाखा द्वारा ग्राम विरोंधी में स्व॰ बाबूराम तिवारी पूर्व प्रधान की स्मृति में शिविर प्रभारी मुन्नालाल वर्मा एवं आशाराम मिश्रा के संयोजन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ॰ लालाराम सचान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमलेश कुमारी ग्राम प्रधान मंचासीन रहे। 75 मरीजों के नाक, कान, गला, दान्त, हृदय, खून, पेशाब की जाँच कर निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गईं। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने के लिये कहा। विशिष्ट अतिथि ने भी स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण मरीजों को लाभ पहुँचाने पर डॉक्टरों और शाखा का आभार व्यक्त किया।

राम कृष्ण, कानपुर : शाखा द्वारा 4 मार्च 2012 को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन देव अन्तर्राष्ट्रीय योग केन्द्र, गीतानगर में किया गया। जिसके अन्तर्गत डायबिटीश, ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग जैसी जटिल बीमारियों पर संगोष्ठी, शंका समाधान और उनके सरल प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा उपाय बताये गये। कार्यक्रम का उद्घाटन भूतपूर्व अध्यक्ष अइण्डियन मेडिकल एसोसियेशन) तथा मुख्य अतिथि डॉ॰ आर॰ सहाय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशिक्षक एवं परामर्शदाता डॉ॰ ओम प्रकाश आनन्द ने उपस्थित 500 लोगों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को इससे छुटकारा पाने के सरल उपाय बताये तथा प्रश्नकर्ताओं के उत्तर दिये। गोष्ठी के पश्चात् आपने रोगानुसार योग क्रियाओं का अभ्यास भी कराया। रेकी आचार्या पूनम रानी ने रेकी द्वारा रोगों को दूर करने के बारे में बताया। शाखा के दुर्गा प्रसाद (संरक्षक) रघुराज शरण अवस्थी (मार्गदर्शक) श्री विष्णु सहाय (पूर्व अध्यक्ष), विश्वनाथ निगम (योग प्रभारी), सुनील प्रकाश भारद्वाज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य डॉ॰ तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कन्नौज : 15.03.2012 को स्थानीय भोलानाथ धर्मशाला चौकीतलैया में जिला अस्पताल की टीम के साथ एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ॰ राकेश रमण मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ॰ आर॰ कटियार ने नेत्रों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। नेत्र सर्जन डॉ॰ ए॰पी॰ सिंह यादव गोल्डमेडलिस्ट ने आँखों की देख-रेख एवं ऑप्रेशन के बाद रख-रखाव के दिशा निर्देश दिये। कैम्प में 241 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 104 मरीजों को मुफ्त दवाईयाँ दी गईं। 21 लोगों का चयन ऑप्रेशन के लिये किया गया। कार्यक्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष शशि भूषण गुप्ता, संरक्षक केशव दास टण्डन, वरिष्ठ नागरिक रक्षक समिति के उपाध्यक्ष डॉ॰ जीवन शुक्ला मौजूद थे।

प्रधान फिरोजाबाद, ब्रज प्रदेश : शाखा द्वारा 43वां कैम्प आगरा एस॰ एन॰ मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ॰ एन॰वी॰ सिंह के निर्दशन में लगाया गया, जिसमें 442 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच कर 182 मरीजों का मोतियाबिन्द ऑप्रेशन लैन्स प्रत्यारोपण विधि द्वारा किया गया। शिविर में पूर्व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रवीन पारौलिया का विशेष सहयोग मिला। सभी मरीजों को सनवेश कम्पनी की ओर से निःशुल्क दवा वितरित की गई।

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर), उत्तराखण्ड पूर्व : शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि श्री शिवकुमार मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मण्डल ने किया। शिविर में 650 मरीजों की कुल संख्या में 50 को मोतियाबिन्द के ऑप्रेशन हेतु चयन किया गया, जिसमें से 39 मोतियाबिन्द के सफल ऑप्रेशन हुए। विशिष्ट अतिथि रोशनलाल अग्रवाल, भगत सिंह फोनिया उपजिला अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी हुकमचन्द्र मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई॰सी॰ शर्मा ने नेत्र चिकित्सा शिविर की भरपूर प्रशंसा की। नवसम्वत् के शुभ अवसर पर शाखा द्वारा मुख्य चौराहों पर दीयों से अंकित अखण्ड भारत का नक्शा बनाकर उसमें नव सम्वत् 2069 अंकित किया गया। इस मौके पर सत्यनारायण जैन, सुरेश जैन, रितेश गोयल, हरजीत सिंह, पवन बड़सीवाल आदि उपस्थित थे।

फिरोजपुर छावनी, पंजाब दक्षिण : आँखों की निःशुल्क जाँच व पोलियो की दवाई वितरण कैम्प का उद्घाटन श्री श्री 1008 महा मण्डलेश्वर श्री आत्मानन्द पुरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने अपने आशीर्वचनों द्वारा परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया व नेत्रों की महिमा का वर्णन किया। डॉ॰ मनप्रीत सिंह  Eye Surgeon (पटियाला) डॉ॰ कशिश गुप्ता Eye Surgeon (भटिण्डा) तथा डॉ॰ इन्दु खोसा (फि़रोजपुर) ने सहयोगी डॉक्टरों की टीम के साथ उपस्थित होकर 1317 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया और लगभग 200 चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑप्रेशन किया। जानकी दास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि ने परिषद् को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपप्रधान रोशन लाल सेठी व राकेश सचदेवा प्रान्तीय महासचिव विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पधारे। पोलियो की दवाई भी अधिक संख्या में छोटे बच्चों को सिविल हस्पताल की टीम द्वारा पिलाई गई। श्री अरुण अग्रवाल प्रकल्प प्रभारी ने सफलता का सारा श्रेय अपनी टीम के सदस्यों को दिया।

बल्लबगढ़, हरियाणा दक्षिण : शाखा द्वारा 15वाँ रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 81 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल गुर्जर अध्यक्ष भाजपा द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। शाखा अध्यक्ष सुरेन्द्र जग्गा, महेन्द्र सर्राफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया गया।

कवाई, सालपुरा, राजस्थान दक्षिण पूर्व : पांचवां निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर 30 जनवरी 2012 को सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय आनन्दपुर के सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। शाखा संरक्षक राजेन्द्र दुग्गल द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में शिविर आयोजित किया गया। 101 मरीजों को नेत्र लेंस प्रत्यारोपण हेतु आनन्दपुर भेजा गया। 161 मरीजों को निःशुल्क दवाई दी गई। शाखा अध्यक्ष श्याम स्वरूप गौतम, सचिव नवल गोयल एवं मोरपाल सिंह, शिविर प्रभारी महेश मंगल एवं प्रकाश गोयल आदि का विशेष सहयोग रहा।

छीपाबड़ौद, बारां : 22.02.2012 को सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनन्दपुर के सहयोग से आर्य समाज भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में 740 मरीजों की जाँच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयाँ दी गयीं एवं 332 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए बसों द्वारा आनन्दपुर भेजा गया। ऑप्रेशन वाले मरीजों को निःशुल्क कम्बल भी वितरित किये गये। एम्बूलेंस के सदस्यों की सेवाएँ सराहनीय रहीं।

इसी भवन में एक और शिविर 22.03.2012 को स्व॰ दीनदयाल जैन की पुण्य स्मृति में आर्य समाज भवन में लगाया गया। शिविर के मुख्य अतिथि ललित कुमार जैन रहे। शिविर में 425 मरीजों की जाँच एवं 133 मरीजों को लेन्स प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। इस सत्र में 515 मरीजों की जाँच एवं 2111 मरीजों का लेन्स प्रत्यारोपण करवाया गया। शाखा द्वारा लगातार 22 कैम्पों के माध्यम से 11957 मरीजों की जाँच एवं 4047 मरीजों का लेन्स प्रत्यारोपण करवाया जा चुका है। दोनों शिविरों में अध्यक्ष सुरेश अदलक्खा, शिविर प्रभारी नरेन्द्र बाठला, सचिव लक्ष्मीकान्त गौतम, उपाध्यक्ष अखिलेश गर्ग, कोषाध्यक्ष गोविन्द गोठानिया का सहयोग रहा।

सुनेल : शाखा एवं श्री जगन्नाथ मानव सेवा समिति, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 04.03.2012 को त्र्यम्बकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में निःशुल्क नाक, कान, गला व कैंसर रोग निदान चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ॰ विपिन जैन व शाखा अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने किया। शिविर में दौ सौ मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान निःशुल्क साईनस एण्डोस्कोपी, लेरिन्गोस्कोपी, दूरबीन से सुनायी की जाँच कर दवाईयों का भी वितरण किया गया। कम सुनाई देने वाले पाँच रोगियों को कान की मशीनें निःशुल्क प्रदान की गई। भवानीमण्डी शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र गर्ग उपस्थित रहे। इब्राहीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 मार्च को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नरपाल सिंह शेखावत, उप-खण्ड अधिकारी पिडावा द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं राजनैतिक व व्यापारिक संगठनों के सहयोग से 101 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ। शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी रक्तदान किया।

अम्बाबाड़ी, जयपुर, राजस्थान उत्तर पूर्व : शाखा द्वारा विश्वकर्मा एसोसियेशन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने अपने उद्बोधन में युवकों को रक्तदान हेतु प्रेरित करते हुए भाविप के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भवनीश रमण, जोनल चेयरमैन एवं श्री श्याम मदान, प्रान्तीय अध्यक्ष ने परिषद् के कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

आदर्श नगर, जयपुर : शाखा द्वारा 11.02.2012 को सरस्वती बालिका विद्यालय, जवाहर नगर में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण हेतु कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में जयपुर कैलगिरी हास्पिटल के तीन नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 354 विद्यार्थियों, 16 अध्यापकों तथा 5 स्टॉफ सदस्यों सहित 375 व्यक्तियों के नेत्रों के परीक्षण किये गये। सामाजिक सरोकारों के क्रम में कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सहायतार्थ ` 1100/- की सहयोग राशि प्रदान की गई। आदर्श विद्या मन्दिर मिडिल स्कूल, आदर्श नगर में अध्ययनरत दो कैंसर पीड़ित विद्यार्थियों को उनकी स्कूल फीस में सहायता हेतु ` 5400/- की राशि विद्यालय के प्रिंसिपल को उपलब्ध कराई गई।

मदनगंज-किशनगढ, राजस्थान मध्य : नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत फरवरी माह में 521 मरीजों की जाँच की गई तथा 270 मरीजों के निःशुल्क ऑप्रेशन कर आवश्यक दवाईयाँ एवं चश्में वितरित किये गये। ‘नेत्रदान महादान’ प्रकल्प के अन्तर्गत परिषद् को 01.03.2012 को कंचन देवी पत्नी प्रेमचन्द पोखरणा का एक जोड़ा नेत्र प्राप्त हुये। 2011-12 में 27 जोड़ा नेत्रदान प्राप्त हुए। नेत्रदान हेतु प्रेरक सुनील दरड़ा, राजेन्द्र दरड़ा को साधुवाद। डॉ॰ स्वरूपचन्द जैन ने मरणोपरान्त अपनी सम्पूर्ण देह का दान, चिकित्सकीय अनुसंधान हेतु, करने की घोषणा कर महर्षि दधीचि के आदर्शों का अनुकरण किया। श्रीमती जैन ने अपना देहदान का संकल्प पत्र परिषद् सदस्यों के साथ अजमेर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिया।

‘विवेकानन्द’ भीलवाड़ा : शाखा द्वारा शास्त्री नगर स्थित परिषद् भवन में 5 फरवरी को निःशुल्क डायबिटीश दवा का वितरण किया गया। जिसमें दर्जनों डायबिटीश रोगियों ने 18 जड़ी बूटियों से निर्मित एक माह की दवा का पैकेट प्राप्त किया। शिविर में प्रति रविवार दी जाने वाली निःशुल्क दवा अभी तक 2300 लोगों ने प्राप्त की है। जिसमें लोगों को काफी फायदा पहुँचा है। इसके अतिरिक्त घुटना दर्द मल्हम भी दी जाती है।

विवेक विहार, दिल्ली पूर्व : शाखा द्वारा आँखों की निःशुल्क जाँच व मोतियाबिन्द के ऑप्रेशन हेतु 29 फरवरी को दिलशाद गार्डन की कलन्दर कॉलोनी में एक शिविर लगाया गया। अध्यक्षा श्रीमती रितु भाटिया के अनुसार 192 व्यक्तियों की आँख की जाँच की गई। इसमें से 24 मरीजों को नशदीक के चश्में तथा 72 मरीजों को आँख की दवाई दी गई। 19 मरीजों को ऑप्रेशन के लिये चिह्नित किया गया। 18 मरीजों के आँख का ऑप्रेशन करवाया गया। कैम्प की व्यवस्था श्रीमती शकुन्तला एड्वोकेट उदन्तिका मानव सेवा संस्थान ने की।

(NITI: May., 2012)

देवास, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा नगर की शंकरगढ़ पहाड़ी पर निर्धन बस्ती के बच्चों हेतु गत 5 वर्षो से संस्कार केन्द्र संचालित किया जा रहा है। 5 फरवरी 2012 को सेवा सूत्र  के अन्तर्गत साप्ताहिक चिकित्सा केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा॰ बी॰एन॰ श्रीवास्तव एवं शाखा सदस्य डा॰ सुरेश ठाकुर ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी कमल बरड़िया थे। इन्होंने सेवा प्रोजेक्ट की सराहना की एवं चिकित्सा केन्द्र में लगने वाली सभी सामग्री अपनी ओर से प्रदान की।

शामगढ़ मंदसौर : शाखा द्वारा 22 जनवरी 2012 को नाक-कान-गला संबन्धित बीमारियों का शिविर सामुदायिक दीनदयाल अस्पताल में आयोजित किया गया। मानसरोवर अस्पताल के डा॰ नवलीश द्वारा मरीजों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार रहे। शिविर में रोगियों को श्रवण यंत्र व निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गईं।

जावद : वर्ष 2011-12 में शाखा द्वारा निर्धन व असहाय मरीजों को 32 यूनिट रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। समय-समय पर असहाय गरीब मरीजों को चिकित्सा हेतु आर्थिक सहायता दी गई एवं आस-पास के अस्पतालों में न्यूनतम शुल्क पर इलाज कराया गया जिसमें अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, उपाध्यक्ष अनिल काबरा एवं रमेश गोयल का सराहनीय योगदान रहा।

शास्त्रीनगर, मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : शाखा ने लोकप्रिय अस्पताल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में ब्लड शूगर, होमोग्लोबिन, कैल्शियम और मोटापे आदि की जाँच की गई। शिविर में 200 से अधिक रोगियों ने भाग लिया। डा॰ राजीव गुप्ता, डा॰ संजय वर्मा, डा॰ सुरक्षा त्यागी, डा॰ चारु बत्रा आदि ने रोगियों की निःशुल्क जाँच की। अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, राजकुमार अरोड़ा तथा संयोजक गिरीश शुक्ला का सहयोग रहा।

अभिनव, मेरठ : 5 फरवरी को शाखा के स्वास्थ्य शिविर प्रकल्प प्रभारी डा॰ अमित जैन होम्योपैथ के निर्देशन में सिपला कम्पनी के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 300 रोगियों ने रक्तचाप व मधुमेह परीक्षण करवा कर शिविर का लाभ उठाया। 8 व 11 फरवरी को नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों तथा स्कूल कर्मचारियों ने परीक्षण करवाया। लाला लाजपतराय मैमोरियल मैडिकल कालेज के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा 35 व्यक्तियों को अग्रिम चिकित्सा हेतु मैडिकल कालेज के लिए सन्दर्भित किया गया। 250$300 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा की व्यवस्था की गईं। चिकित्सकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कटनी, महाकौशल : महर्षि वाल्मीकि प्रतिष्ठान, जबलपुर में प्रान्त सेवा प्रमुख महिमा अग्रवाल के प्रयासों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माननीय क्षेत्र प्रचारक विनोद द्वारा सेवार्थ चलित अस्पताल का लोकार्पण किया गया। यह वाहन समाज के सभी वर्गों हेतु न्यूनतम लागत अथवा निःशुल्क सेवाओं के लिये 24 घण्टे उपलब्ध रहेगा। श्रीमती महिमा अग्रवाल को गत सत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस अवसर पर रेड क्रास सोसायटी अध्यक्ष डा॰ अरविन्द सिंघई, आई॰एम॰ए॰ अध्यक्ष, एवं वरिष्ठ सदस्य डाॅ॰ श्रीराय पाठक एवं हास्पिटल की संचालिका डा॰ शोभना सक्सेना उपस्थित रहीं।

शहडोल : 150वीं जयंती पर सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। श्रीमती मेघा पवार, स्वदेश गुप्ता, आलोक खोड़ियार, नीति सिंघल, निधि श्रीवास्तव, कपिल ने रक्तदान किया। शाखा सदस्यों ने नेत्रदान संकल्प के फार्म भी भरे। डा॰ सुधा नामदेव, अशोक गुप्ता, श्रीमती खरे, विश्नदासानी भी उपस्थित थे।

परमहंस, लखनऊ, अवध प्रदेश : निःशुल्क चिकित्सा शिविर 08.01.2012 को हीवेट पोलिटेक्निक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री संजय कुमार उपाध्यक्ष द्वारा की गयी। डा॰ वाई॰पी॰ सिंह, डा॰ आनन्द जैन तथा डा॰ संतोष कुमार गुप्ता की देख-रेख में 172 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बाजपेयी द्वारा सुझाव दिये गये। शाखा द्वारा उनको पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

इन्दिरा नगर, लखनऊ : 17 दिसम्बर 2011 को राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र पाल शर्मा द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर तकरोही में एक होम्योपैथी एवं आयुर्वैदिक औषधालय का शुभारम्भ किया गया।

टोहाना, हरियाणा पश्चिम : शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस पर भारत माँ के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए परेड मैदान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के प्रेरक रहे स्थानीय एस॰डी॰एम॰ योगेश मेहता ने अपने और प्रशासनिक अधिकारियों सहित रक्तदान किया। अब तक ऐसे शिविरों के माध्यम से 2000 यूनिटों से अधिक रक्तदान करवाने में शाखा अपना योगदान दे चुकी है।

रोहतक, हरियाणा दक्षिण : नेत्रदान महादान के अन्तर्गत शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के सहयोग से 19.01.2012 को मालाबार गेस्ट हाऊस के मालिक रमेश चन्द्र जैन के देहावसान के पश्चात् नेत्र दान करवाये गये। अब तक शाखा द्वारा 5 जोड़ी नेत्रदान करवाये जा चुके हैं। 31 जनवरी को दर्शन लाल अरोड़ा के देहावसान के पश्चात् नेत्रदान करवाए गये।

होडल : शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम में एस॰डी॰एम॰ सतपाल सिंह मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता थानेदार मो॰ इलियास ने की। शाखा के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

विवेकानन्द कोटा, राजस्थान दक्षिण पूर्व : 22.01.2012 को सुमन चिल्ड्रेन स्कूल सकतपुरा में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। 200 रोगियों की जाँच के पश्चात् 42 रोगियों के मोतियाबिन्द का आप्रेशन डा॰ राजेन्द्र चन्देल द्वारा किया गया, जिसमें सभी मरीजों को निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गईं। 29.01.2012 को एक और अन्य शिविर ग्राम गंगाइचा में 32 रोगियों का मोतियाबिन्द का आप्रेशन डा॰ चेन्दल द्वारा किया गया। 17 को रा॰उ॰प्रा॰वि॰ रामचन्द्र पुरा में 120 स्वेटर वितरित किये गये।

छीपाबड़ौद : शाखा द्वारा 4 व 5 फरवरी 2012 को दो दिवसीय विशाल निःशुल्क बवासीर आप्रेशन शिविर राजकीय चिकित्सालय में लगाया गया। सुप्रसिद्ध चिकित्सक कृष्णानन्द व उनके सहयोगियों ने अहमदाबाद गुजरात से आकर अपनी सेवाएँ प्रदान की। 246 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाकर आप्रेशन करवाये। मरीजों को निःशुल्क दवाईयाँ भी वितरित की गयी।

शाखा द्वारा 22.01.2012 को सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आर्य समाज भवन में लगाया गया। 750 मरीजों की जाँच के पश्चात् 330 मरीजों को लेन्स प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। मुख्य अतिथि रतनलाल जाट देवरीजोध रहे। गणतंत्र दिवस पर स्व॰ श्री भगवान दास अदलक्खा की पुण्य स्मृति में एक और रक्तदान शिविर आर्य समाज भवन बस स्टैण्ड पर लगाया गया, जिसमें 151 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ।

रामगंजमण्डी : सेवा भारती कोटा एवं जिला अंधता निवारण समिति के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 8 से 12 जनवरी 2012 तक आयोजित किया गया। 1250 रोगियों की जाँच के पश्चात् 279 रोगियों के आप्रेशन कर नेत्र ज्योति प्रदान की गई। अत्यन्त निर्धन वर्ग के व्यक्तियों व सामान्य वर्ग के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर के आयोजक राधेश्याम खण्डेलवाल एवं इन्द्रकुमार करनानी रहे। रोगियों के लिए भोजन, दवा, लेन्स, ठहराना आदि की व्यवस्था निःशुल्क की गई। राजकीय महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के विशेष सहयोग हेतु उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये गये।

बून्दी : चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र कोटा एवं शाखा के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच शिविर रेड क्रास सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम॰एन॰ पवन, अतिथि पुलिस अधीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती अरुणा हुम्मड़ जिला जिलाधिकारी रहीं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 642 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया।

केशवराय पाटन : शाखा द्वारा मकर संक्रान्ति एवं विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 90 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी फूलचन्द यादव मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रान्तीय रक्तदान प्रभारी श्री महेश बंसल ने की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश बागला प्रमुख वक्ता रहे।

(NITI: Apr., 2012)

Previous   

                                                                                                                                         top         Home 

 

Copyright©  Bharat Vikas Parishad . All Rights Reserved