Photo Gallery

   States / Prants

 Finance

 Discussion Forum

  More lnformation

  BVP in the News

  States' Publications

 News from the Branches

 Feedback 
 Website Contents 

 

 

 



Be a partner in development of the Nation

Bharat Vikas Parishad is striving for the development of the Nation. You can also participate in this effort  by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b) enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”  and (c)  donating for various sewa &  sanskar projects.

Donations to Bharat Vikas Parishad are eligible for income tax exemption under section 80-G of Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque / demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura, Delhi-110034.


 
 

.
 

 

 

            

                               राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता  -- प्रान्तों से समाचार       

समाचारों में भारत विकास परिषद् >>

जागृति, ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : समूहगान का आयोजन जीवाजी क्लब में किया गया। मुख्य अतिथि प्रा॰ संयोजक अमित जैन तथा शाखा सचिव ओ॰पी॰ जैन उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों ने सीनियर और जूनियर वर्गों में भाग लिया। सनातन धर्म कन्या विद्यालय तथा गोरखी स्कूल के जूनियर व सीनियर बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी ने 18 दिसम्बर को प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता मुरैना में भाग लिया।

(NITI: Apr., 2012)


आदर्श नगर जयपुर, राजस्थान उत्तर पूर्व
: शाखा द्वारा 03.11.2011 को सरस्वती बालिका विद्यालय, जवाहर नगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों की 6 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी डी॰पी॰ रामलाल एवं सम्पत जैन तथा प्रान्तीय महासचिव श्री श्याम मदान ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम अध्यक्ष को अध्यक्षा डॉ॰ कविता साहनी द्वारा मिमेन्टो प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन मुरारी लाल गुप्ता, सचिव द्वारा किया गया।

दिल्ली उत्तर : प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर को जसपाल कौर पब्लिक स्कूल शालीमार बाग में किया गया। प्रतियोगिता में 10 शाखाओं से 12 विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महेश चन्द्र शर्मा मुख्य संरक्षक, भूपेन्द्र मोहन भण्डारी, राज कुमार जैन अध्यक्ष, संजीव मिगलानी, महासचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एम॰के॰ गर्ग संयोजक प्रकल्प व मंच संचालन कमल अरोड़ा सह संयोजक प्रकल्प द्वारा किया गया।

पल्लवपुरम, मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 22.10.2011 को महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल शिवनगर मोदीपुरम में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सोम व संचालन डॉ॰ श्रीमती वेद प्रभा त्यागी ने किया। हिन्दी एवं संस्कृत में चार विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। हिन्दी समूहगान में प्रथम जय किसान दयानन्द पब्लिक स्कूल शिवनगर मोदीपुरम की टीम रही जबकि संस्कृत समूहगान में प्रथम ज्ञानोदय बाल अकादमी दुल्हैडा एवं द्वितीय स्थान पर डी॰एम॰जी॰ गुरुकुल इण्टर कॉलेज  डौरली की टीम रही। सभी प्रतियोगी छात्र एवं छात्राओं को स्मृति चिह्न दिये गये।

महर्षि दयानन्द (उमरी) कानपुर, ब्रह्मावर्त : 27 सितम्बर को कुण्डनी इण्टर कॉलेज  में समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 11 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। 23 अक्टूबर को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता रानी इण्टर कॉलेज  में आयोजित की गई। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में 8-8 विद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश शुक्ला (शाखा अध्यक्ष) ने की। मुख्य अतिथि आर॰के॰ संचान रहे। प्रान्तीय संयोजक (विस्तार) बंस लाल संचान उपस्थित रहे।

(NITI: Feb2012)

मेरठ उत्कर्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : प्रतियोगिता में पाँच शाखाओं मेरठ कैन्ट, मेरठ उत्कर्ष, अभियन्ता, गीतांजली व अभिनव ने एक साथ भाग लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष (प्रान्तीय अध्यक्ष) पंकज जिन्दल रहे। 30 अक्टूबर को प्रान्तीय स्तर पर प्रतियोगिता ग़ाजियाबाद आई॰एम॰एस॰ में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र (राष्ट्रीय मंत्री विधि एवं अनुशासन) रहे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  ईश्वर दत्त ओझा व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विनीत संगल उपस्थित रहे। संवाद शाखा ने यह कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। हिन्दी में नोएडा व संस्कृत में एम॰पी॰एस॰ शास्त्रीनगर प्रथम रही।

शास्त्रीनगर मेरठ :  शाखा ने आई॰ए॰एम॰ए॰ हॉल में समूहगान प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में सात स्कूलों (4 हिन्दी $ 3 संस्कृत) ने भाग लिया। पहला पुरस्कार हिन्दी में एम॰पी॰एस॰ गर्ल्स और संस्कृत में बालेराम सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल ने प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस॰एस॰ अस्थाना रहे। संचालन सत्यप्रकाश गौड़ ने किया। प्रान्तीय महासचिव प्रभात कपूर मौजूद रहे।

‘अरुणोदय’ आगरा, ब्रज प्रदेश : 04.10.2011 को मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय समूहगान/संस्कृत समूहगान एवं लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों की टीमों को पुरस्कार दिया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महामंत्री केशव दत्त गुप्ता रहे। शाखा अध्यक्ष अजय गर्ग, उपाध्यक्ष तपन सेठ, दिलीप गुप्ता, सचिव डॉ॰ यू॰ एस॰ जौहरी आदि उपस्थित थे। संचालन संरक्षक डॉ॰ जे॰के॰ जुनेजा एवं सचिव ने संयुक्त रूप से किया।

अलीगढ़ शिवम् : प्रतियोगिता का आयोजन राज मन्दिर पर किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक जगवरी किशोर तथा विशिष्ट अतिथि शाखा के (राष्ट्रीय वित्त मंत्री) डॉ॰ के॰एल॰ गुप्ता और (प्रान्तीय महासचिव) डॉ॰ दिव्या लहरी रहे। प्रतिभागी विद्यालयों को स्मृति चिन्ह, प्रथम तीन स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागी टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हिन्दी दिवस पर हिन्दी श्रुति लेख प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीरजापुर, काशी प्रदेश : 11.10.2011 को कटरा बाजीराव स्थित राही लॉज में प्रतियोगिता 6 स्कूलों की छात्र/छात्राओं की टोलियों के बीच सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि दीपचन्द जैन (नगरपालिका अध्यक्ष) व विशिष्ट अतिथि ए॰पी॰ यादव उपायुक्त वाणिज्य-कर रहे। कार्यक्रम संयोजक सुनील जायसवाल एवं निशान्त अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जजों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

‘शिवा’ वाराणसी : शाखा द्वारा प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को आयोजित हुई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ टीम निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इण्टर कॉलेज व श्रेष्ठ टीम चिल्ड्रेन्स एकेडेमी घोषित हुई। आयोजन में शाखा सदस्य व पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय मंत्री श्रीनारायण खेमका (सी॰ए॰) व श्रीराम जायसवाल (प्रान्तीय जन कल्याण निधि) की प्रमुख उपस्थिति उत्साहवर्धक रही।

रामनगर, वाराणसी : प्रान्तीय स्तर पर राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मोदी एकेडमी ने हिन्दी में तथा संस्कृत में बाल विश्व विद्यालय तृतीय स्थान पर विजयी रहे।

अवध प्रदेश : राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत समूहगान व लोकगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम 9 अक्टूबर को रानी लक्ष्मी बाई स्कूल लखनऊ में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय समूहगान में 9 टीमों व संस्कृत समूहगान में 7 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र कुमार वधवा (राष्ट्रीय महामंत्री) उपस्थित रहे। विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मैडल्स, सर्टीफिकेट तथा निर्णायकों को स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय महामंत्री व क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किये गये। अतिथियों का स्वागत वी॰वी॰ निगम (प्रान्तीय अध्यक्ष) द्वारा किया गया। सभी टीमों, अपने सहयोगियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी शाखा सदस्यों व पदाधिकारियों का मदन लाल अग्रवाल (प्रान्तीय महासचिव) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

लखनऊ, परमहंस : प्रतियोगिता रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल विकास नगर सेक्टर 6 में आयोजित की गई। कार्यक्रम में 7 विद्यालयों ने दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्र भावना को जगाने हेतु राष्ट्र भक्ति गीतों का गायन किया। मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मनोरमा उपाध्याय रहीं।

रामकृष्ण, कानपुर, ब्रह्मावर्त : शाखा द्वारा इण्टर कॉलेज में हिन्दी, संस्कृत और लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें 9 विद्यालयों की 23 टीमों से लगभग 184 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ॰ ईश्वर चन्द्र गुप्ता (पूर्व सांसद) तथा विशिष्ट अतिथि रामशरण श्रीवास्तव (से॰नि॰आई॰ए॰एस॰) ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संयोजन गोविन्द प्रसाद शुक्ला तथ संचालन अमित अग्रवाल ने किया। प्रान्तीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि (राष्ट्रीय महामंत्री) सुरेन्द्र कुमार वधवा ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना जागृत करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विशिष्ट अतिथि श्री रविन्द्र महापौर रहे। समारोह का संचालन (प्रान्तीय महासचिव) हरीश बजाज ने किया। रामशरण श्रीवास्तव, (पूर्व जिलाधिकारी) (राष्ट्रीय मंत्री विस्तार) महेश चन्द्र, (क्षेत्रीय चेयरमैन) इंजी॰ चन्द्रप्रकाश अरोड़ा तथा प्रान्तीय अध्यक्ष शशि भूषण आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

छतरपुर, महाकौशल : 25 सितम्बर को शाखा द्वारा नेहरु विधि महाविद्यालय के सभाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी॰के॰ श्रीवास्तव (जिला जज) तथा विशिष्ट अतिथि ए॰के॰ बनर्जी (क्षे॰प्र॰ भारतीय स्टेट बैंक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्री परमलाल अग्रवाल ने की। प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम तीन स्थानों पर विजित स्कूलों व प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

मध्य भारत उत्तर : प्रान्त में 13 शाखाओं में अपनी-अपनी शाखाओं के स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, 62 टोलियों ने भाग लिया, जिसमें 112 छात्र/छात्राएँ प्रतिभागी रहीं। 16.10.2011 को प्रान्त स्तर पर 12 टोलियों में 16 छात्र/77 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। कन्या सरस्वती उ॰मा॰ विद्यालय, नदी गेट, जयेन्द्रगंज की टोली प्रथम रही जो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य पं॰ चितरंजन ज्योतिषी (कुलपति, राजा मानसिहं तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय) व अध्यक्ष श्री हरीश जिन्दल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) सी॰ए॰ अरुण डागा (राष्ट्रीय मंत्री) सी॰ए॰ एस॰के॰ जैन (क्षेत्रीय मंत्री, वित्त लेखा एवं अंकेक्षक व पर्यवेक्षक) उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप, ग्वालियर : ग्वालियर एवम् महाराणा प्रताप शाखा द्वारा बाल-भवन में आयोजित प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शाखा के राष्ट्रीय मंत्री अजय बंसल तथा समापन सत्र के मुख्य अतिथि नगर निगम ग्वालियर के सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन थे। विजयी टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्तीय संयोजक विनोद जैन, अशोक बांदिल मनीष गुप्ता, दीपचन्द जैन आदि उपस्थित रहे।

शिवाजी, ग्वालियर : 3 अक्टूबर को शाखा द्वारा रा॰स॰गा॰ प्रतियोगिता हिन्दी एवं संस्कृत का आयोजन शाखा अध्यक्ष राजीव वैश्य के नेतृत्व में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीश में किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आर॰पी॰ शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि (राष्ट्रीय मंत्री, विस्तार) अजय बंसल थे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केशव दत्त गुप्ता रहे। समापन सत्र की अध्यक्षता अरुण डागा ने की। 16 अक्टूबर को बोस्टन कॉलेज ग्वालियर में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। जयेन्द्रगंज में पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ किया इसमें विकलांगों को कम्प्यूटर इलेक्ट्रिक वायरिंग मोबाईल रिपेयरिंग, कढ़ाई, सिलाई आदि का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाधिकवक्ता आर॰डी॰ जैन ने की।

भिण्ड : शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 8 अक्टूबर को जैन महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा कृष्णकांता उपस्थित रहीं। प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गये। अध्यक्ष   प्रो॰ रामानन्द शर्मा को एन॰एस॰एस॰ में श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का प्रदेश स्तरीय अवार्ड मिलने के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही शाखा सदस्य सुनील त्रिपाठी को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया।

उज्जैन, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा आयोजित प्रान्तीय प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को कालिदास अकादमी सभाग्रह में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि शासन के खाद्य मंत्री पारस जैन तथा विशिष्ट अतिथि (शाखा अध्यक्ष) प्रदीप पाण्डेय रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी॰एस॰ कोकजे (पूर्व न्यायमूर्ति एवं राज्यपाल) ने उद्बोधन दिया। शाखा अध्यक्ष राहुल भटनागर एवं प्रान्तीय संयोजक मुकेश लड्ढ़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। शाखा-स्मारिका का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।

जावद : शाखा ने प्रान्त द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। शाखा के समूहगान संयोजक वीरेन्द्र चौधरी, विष्णु बोहरा के नेतृत्व में शाखा की टीम विजेता रही। शाखा की टीम को मुख्य अतिथि (प्रचार मंत्री) पारस जैन, (राष्ट्रीय अध्यक्ष) रवीन्द्र पाल शर्मा एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

कांठ मुरादाबाद, रुहेलखण्ड : शाखा के तत्वावधान में 17 सितम्बर 2011 को वैश्य धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भजन संध्या व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर नगर के छात्र शानू को रु 5000/- इलाज हेतु दिये गये और नगर में शीघ्र ही एक पुस्तकालय खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

संस्कृति, बिजनौर : 31.10.2011 को ए॰एन॰ इण्टर नेशनल स्कूल नूरपुर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता (अध्यक्ष) डॉ॰ एम॰के॰ शर्मा ने की। और मुख्य अतिथि अशोक जैन रहे। कार्यक्रम में 9 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यलायों को पुरस्कृत किया गया।

देहरादून, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा ने 16.10.2011 को एम॰के॰पी॰ डिग्री कॉलेज में प्रान्त स्तरीय राष्टीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम (प्रान्तीय प्रमुख) लोकेश जैन ने आरम्भ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ॰ एस॰ फारुख एवं उमेश रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता का कुशल संचालन प्रान्तीय संयोजक डॉ॰ विमलकान्त नोटियाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं की ओर से हरिद्वार से 5, रुड़की से 2 एवं देहरादून से 3 विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महासचिव श्रीमती अरुणा अदलखा,, एस॰पी॰ बहुगुणा, जितेन्द्र नागलिया एवं प्रान्त की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष व महासचिव मौजूद थे।

उत्तराखण्ड पूर्व : प्रान्त की राष्ट्रीय समूहगान एवम् संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट सितारगंज में सम्पन्न हुई। हिन्दी 8 टीमों ने तथा संस्कृत में 4 टीमों ने भाग लिया, जिसमें हिन्दी समूहगान में गुरुनानक इण्टर कॉलेज रुद्रपुर ने प्रथम स्थान तथा संस्कृत में महर्षि विद्या मन्दिर हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष भगवान सहाय अग्रवाल ने की। तथा संचालन सचिव महेश मित्तल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भूपेन्द्र अग्रवाल वरिष्ठ उद्योगपति थे तथा केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री सुनील गर्ग रहे।

फगवाड़ा, पंजाब उत्तर : शाखा द्वारा कमला नेहरु पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अध्यक्ष गुलशन मनचन्दा व मुख्य अतिथि पार्षद वीना रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज हांडा (प्रान्तीय संयोजक) ने की। सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

टैगोर, लुधियाना : शाखा द्वारा रा॰स॰ गान एवं रा॰सं॰ समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन आर॰एस॰ मॉडल सी॰सै॰ स्कूल (शास्त्रीनगर) के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में पांच स्कूलों की पांच टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एन॰आर॰आई॰ श्रीमती विनोद खोसला Overseas Co-ordinator रहीं। अध्यक्षता डॉ॰ जे॰आर॰ कौशल प्रान्तीय संयोजक Aid to Needy ने की। 29.10.2011 को एक गरीब परिवार को, जो जर्सियाँ रोड में रहता है, उनके लड़के की शादी पर रु 10000/- का सामान देकर सहयोग दिया गया। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान 16 अक्टूबर को जालन्ध्र में आयोजित हुआ। इसमें भाग लेने के लिए दोनों विभागों में प्रथम आने वाली टीमों को शाखा ने जालन्धर भेजा। प्रान्त में आर॰एस॰ मॉडल  सी॰सै॰ स्कूल की टीम राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम रही।

मानटाऊन, सवाई माधोपुर, राजस्थान पूर्व : शाखा द्वारा प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता 8 अक्टूबर को ब्राइट सन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं की 6 हिन्दी व 6 संस्कृत भाषा की टीमों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीमों को प्रान्तीय अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सहभागी टीमों को भी प्रशस्ति पत्रा दिये गये। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना शर्मा व प्रतियोगिता का संचालन डॉ॰ पुरुषोत्तम सिंह द्वारा किया गया।

मदनगंज-किशनगढ़, राजस्थान मध्य : आचार्य धर्मसागर दिगम्बर जैन स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रामकुमार शर्मा, अध्यक्ष रतनलाल नाहर सहित श्री कैलाश चन्द शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को पुरस्कर दिया गया।

नगर इकाई, बीकानेर, राजस्थान उत्तर : राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ॰ एस॰एन॰ हर्ष केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं प्रान्तीय संरक्षक सी॰ रामकिशोर रावत उपस्थित थे। संचालन श्री गणेश गुप्ता द्वारा किया गया।

सीकर, राजस्थान दक्षिण पूर्व : 4 सितम्बर को बद्री विहार सभागार में राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिन्दी व संस्कृत में 8/5 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह गहलोत ने की। सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग एवं निर्णायकगण के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

सुमेरपुर-शिवगंज, राजस्थान पश्चिम : हिन्दी व संस्कृत समूहगान व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन 21.09.2011 को वर्धमान जैन छात्रावास प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि समाज सेवी सुकनराज अदाजी विशिष्ट अतिथि सोमेश्वर सिंह मान्धाता, (प्रधानाचार्य) थे। प्रतियोगिता में कुल 18 दलों ने भाग लिया। तीनों प्रतियोगिताओं में गीता आनन्द सी॰सै॰ स्कूल ने प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान मॉडर्न डिफेन्स सी॰सै॰ स्कूल ने प्राप्त किया।

भूतेश्वर, जीन्द, हरियाणा पश्चिम : प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान एवं संस्कृत गायन प्रतियोगिता का आयोजन भूतेश्वर शाखा के साथ मिलकर 16.10.2011 को Indus Public School में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप भोला तथा विशेष अतिथि डी॰पी॰ जैन रहे। समापन समरोह में मुख्य अतिथि कंवर सेन गोयल तथा विशिष्ट अतिथि लीलाधर मित्तल व अशोक सिंघल रहे।

कंकड़बाग सत्यम्, पटना, दक्षिण बिहार : शाखा द्वारा लगातार ग्यारहवीं बार प्रतियोगिता का आयोजन एल॰आई॰सी॰ सामुदायिक भवन में शाखा अध्यक्ष ई॰ बैजनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। क्षेत्र के छः विद्यालयों की छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन डॉ॰ अमरनाथ सिन्हा पूर्व उप-कुलपति मंडल विश्व विद्यालय माधेपुरा, डॉ॰ वासुकीनाथ झा (पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष) तथा शाखा अध्यक्ष ने किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र दलों को मिमेंटो तथा सभी छात्र/छात्राओं को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिए गए।

वैदेही, दरभंगा, उत्तर बिहार : 17.10.2011 को प्रान्तस्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता मोतीहारी में सम्पन्न हुई। डॉ॰ भक्तिनाथ झा, अशोक कुमार झा एवं श्रीमती मृणालिनी सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

मगध बिहार : 22.10.2011 को प्रान्त के द्वारा प्रान्तीय स्तर पर राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन सिजुआर भवन में किया गया। अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ई॰एस॰एन॰ सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ॰ बी॰जी॰ वर्मा एवं उदय कुमार वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में 7 विद्यालयों की टीमों ने संगीत का ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रोतागण  मंत्रमुग्ध हो गये। समूहगान प्रतियोगिता में जय हिन्द पब्लिक स्कूल को प्रथम, डीएवी कैंट द्वितीय तथा डीएवी मिडिल (गया) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में गुरुकुल विद्यालय शेरघाटी प्रथम, जय हिन्द पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं डीएवी मिडिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन प्रो॰ गिरेन्द्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन परमेश्वर सिंह द्वारा किया गया।

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश : स्टेट नेशनल समूहगान प्रतियोगिता 22.10.2011 को दयानन्द माॅडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आयोजित की गई। इसमें 4 स्कूलों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा मिमेन्टो प्रदान किये गये।

(NITI: Jan., 2012)


ग़ाजियाबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
: शाखा द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन 25.09.2011 को ए॰बी॰इ॰एस॰ इंजिनियरिंग कालेज के हाल में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। टीमों के नाम देश की नदियों पर रखे गये थे। प्रान्तीय अध्यक्ष पंकज जिन्दल तथा निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती बीना अग्रवाल उपस्थित थीं। सुरेन्द्र कंसल (डायरेक्टर कालेज) मुख्य अतिथि रहे। प्रसिद्ध चित्रकार लाल रत्नाकर तथा प्रसिद्ध समाज सेवी नीरु सिंहल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पी॰के॰ त्यागी, सुरेन्द्र गोयल, मनोज गर्ग का विशेष योगदान रहा।

अलीगढ़, ब्रज प्रदेश : शाखा एवं प्रतिभा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत आयोजित महानगरस्तरीय अंतर्विद्यालयी राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान एवं लोकगीत प्रतियोगिता श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय, में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आशुतोष वाष्र्णेय (महापौर), राष्ट्रीय वित्तमंत्री डा॰ के॰एल॰ गुप्ता, प्रदेश महासचिव, डा॰ दिव्या लहरी ने किया। महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती को भी बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रस्तुति दी। संचालन शाखा सचिव डा॰ गिरीश वार्ष्णेय ने किया।

पाञ्चजन्य, कानपुर, ब्रह्मावर्त : शाखा द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में समूहगान का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दी, संस्कृत व लोकगीत की टीमों ने अपनी-अपनी वेशभूषा में गायन का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि (राष्ट्रीय मंत्री विस्तार) महेश चन्द्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वी॰पी॰ सिंह, (शाखा अध्यक्ष) ने की तथा जी॰एस॰ सविता ने धन्यवाद दिया। संचालन शाखा सचिव आदित्य कुमार कटियार ने किया।

किदवई नगर, कानपुर : शाखा ने 18 सितम्बर को प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें नगर के 12 विद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि श्री गिरिराज किशोर अग्रवाल, प्रमोद दादू (राष्ट्रीय मंत्री, भारत को जानो) कंवल साहनी (राष्ट्रीय मंत्री संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता) व विशिष्ट अतिथि अजय नारायण अग्रवाल (जोनल मंत्री) रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि हरीश जिन्दल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने किया। समस्त प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल और पुस्तकें तथा विद्यालय को शील्ड प्रदान की गई। सभी प्रान्तीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सतना, महाकौशल : शाखा द्वारा प्रतियोगिता 28 अगस्त को सेमरिया चैक, टाउन हाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह (अध्यक्ष म॰प्र॰ लघु उद्योग निगम) मुख्य अतिथि एस॰एस॰ गौड़ (वन मण्डल अधिकारी) एवं कैलाशचन्द जैन (अध्यक्ष-कीर्तिमान) रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ललित माहेश्वरी उपस्थित रहे। शहर के 15 स्कूलों के लगभग 125 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अध्यक्ष श्रीमती मित्तल एवं श्रीमती अनीता ताम्रकार का भरपूर सहयोग रहा।

कटनी : 2 अक्टूबर को शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माधवनगर की टीम आगामी प्रान्तीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज शर्मा (पुलिस अधीक्षक) अध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बी॰पी॰ सूरी रहे।

शिवाजी, ग्वालियर, मध्य भारत उत्तर : चेम्बर आफ कामर्स में शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं की सौ टीमों ने सामूहिक गान प्रस्तुत किये। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि (राष्ट्रीय अध्यक्ष) आर॰पी॰ शर्मा, विशिष्ट अतिथि (राष्ट्रीय विस्तार मंत्री) अजय बंसल थे। अध्यक्षता अखिलेश पाण्डेय ने की। ईस्ट प्रान्त चेरिटेबल ट्रस्ट ने जयेद्रगंज में पुनर्वास केन्द्र का शुभारम्भ किया। इसमें विकलांगों को कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिक वायरिंग, मोबाईल रिपोयरिंग, कढ़ाई, सिलाई आदि का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र पाल शर्मा ने बताया कि परिषद् का यह 61वां चैरिटेबल ट्रस्ट है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर॰डी॰ जैन ने की।

शामगढ़, मध्य भारत पश्चिम : शाखा द्वारा अल्फा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी उमेश डिवेरी, अध्यक्ष (प्रान्तीय सचिव) कृष्णकान्त रत्नावत रहे। प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सहभागिता पुरस्कार, प्रमाण पत्र दिया गया। शाखा का वर्ष 2011-12 का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कृष्णकान्त विश्वकर्मा, सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज जैन आदि सदस्यों सहित उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पारस पटवा (नीमच), प्रान्तीय सचिव प्रवीण अरौंदेकर रहे।

मुख्य झाँसी, बुन्देलखण्ड : शाखा द्वारा प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुकेश नारायण सक्सेना, प्रभारी दूरदर्शन केन्द्र ग्वालियर, श्री उदय शंकर सिंह, (सी॰ओ॰ सिटी) व विशिष्ट अतिथि एवं रवीन्द्र प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। संस्थापक सचिव अशोक अग्रवाल ‘काका’ ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों से सभी को परिचित कराया। प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेता टीमों को पुरस्कार दिया गया।

क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा द्वारा 16 सितम्बर को आर्य समाज मन्दिर सुभाष नगर के सभागार में राष्ट्रीय समूहगान एवं राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सात विद्यालयों ने भाग लिया। समारोह में श्रीमती कौशल्या बंधु (महाप्रबंधक राज्य ओद्यौगिक केन्द्र) मुख्य अतिथि थीं। श्रीमती सविता कपूर (प्रान्तीय अध्यक्षा) ने समारोह की अध्यक्षता की। शाखा अध्यक्षा श्रीमती निर्मल लरोइया, प्रान्तीय संरक्षक श्री जितेन्द्र नागलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

गंगाशहर, राजस्थान उत्तर : शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत समूहगान एवं लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भंवर लाल डागा व कमल बोथरा थे। प्रतियोगिता संयोजक डा॰ त्रिभुवन शर्मा एवं कमल बोथरा ने पुरस्कार प्रदान किए।

पीलीबंगा, हनुमानगढ़ : 25.09.2011 को शाखा द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आशा रानी (फण्ड डायरेक्टर कृषि उपज मण्डी समिति) एवं विशिष्ट अतिथि तरुण संघ अध्यक्ष अशोक खदरिया एवं अध्यक्ष श्री शंकर तेजरा थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदर्श विद्या मन्दिर तथा द्वितीय स्थान पर खालसा पब्लिक माध्यमिक विद्यालय रहे। संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम सरस्वती बाल मन्दिर माध्यमिक विद्यालय तथा द्वितीय स्थान पर केशव विद्यापीठ उ॰भा॰ विद्यालय रहे। अध्यक्षता शाखा उपाध्यक्ष विजयचन्द दुग्गड़ ने की।

सूरतगढ़ : शाखा द्वारा 25.09.2011 को इस प्रतियोगिता का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। सीताराम नरूला व धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता के हिन्दी वर्ग में आठ व संस्कृत वर्ग में छः टीमों ने भाग लिया। बीकानेर के प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील लवंगकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (श्रीसीमेन्ट के महा प्रबंधक) आर॰पी॰ माथुर व विशिष्ट अतिथि आर॰के॰ मेहता (उप महाप्रबंधक श्रीसीमेन्ट) एवं डा॰ संजय बजाज (अध्यक्ष, आई॰एम॰ए॰) उपस्थित थे।

मदनगंज-किशनगढ़, राजस्थान मध्य : 03.10.2011 को रा॰स॰ गान, संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई॰जी॰ (बी॰एस॰एम॰) श्री रतन लाल नाहर रहे। विशिष्ट अतिथि (समाज सेवी) राजकुमार शर्मा रहे। इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः 85 व 78 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र दिये गये। अध्यक्ष लालचन्द पाटनी, सचिव गोविन्द अग्रवाल, सर्वश्री वसंत वैध एवं सोमदत्त बंसल का सहयोग रहा।

भाभर, गुजरात उत्तर : शाखा द्वारा 10 प्राथमिक स्कूलों एवं 9 माध्यमिक स्कूलों में रा॰स॰गान॰ स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दिनेश कुमार के सौजन्य से हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका के प्रमुख हीरालाल आचार्य रहे। कक्षा 10वीं में 90%  से ज्यादा अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दस ग्राम सोने का सिक्का देकर प्रोत्साहित किया गया।

कुरुक्षेत्र, हरियाणा उत्तर : शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन गीता निकेतन विद्यालय में किया गया। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के 9 दलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हीरानन्द खेत्रपाल तथा अध्यक्ष चौधरी मेवा सिंह रहे। शाखा अध्यक्ष डा॰ सुभाष भाटिया, रजनीश गुप्ता व अश्विनी अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

ऐलनाबाद, हरियाणा पश्चिम : 27.08.2011 को समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन आर॰आर॰ मैमोरियल कालेज आफ एजुकेशन में किया गया। हिन्दी की 12 टीम व संस्कृत की चार टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगवान दास सरदाना, विशिष्ट अतिथि महिन्द्र सिंह व धर्मवीर गोदारा उपस्थित रहे। अध्यक्ष इन्द्र गोयल (प्रान्तीय उपाध्यक्ष) ने विजेता टीमों को स्मृति-चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

भूतेश्वर, जीन्द : श्रीराम विद्या मन्दिर में रा॰स॰गान॰ प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई गई। प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया जिसमें 9 टीम समूहगान तथा 9 टीमों ने संस्कृत गायन प्रतियोगिता में भाग लया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में योगदान दिया। मुख्य अतिथि विनोद चन्दा रहे।

अमृतसर मेन, पंजाब उत्तर : शाखा की तऱफ से माधव विद्या निकेतन में प्रिंसिपल श्रीमती शैली शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधान सुमित पुरी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्य हमारी नौजवान पीढ़ी में देश भक्ति की भावना को बढ़ाते हैं।

शास्त्रीनगर, पटना, दक्षिण बिहार : शाखा ने यह कार्यक्रम विद्यापीठ 14 के सभागार में आयोजित किया। इसमें 8 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। धर्माचार्य स्वामी हरिनारायण नन्द महाराज राष्ट्रीय महामंत्री भारत संघ समाज ने अपने आशीर्वचन के द्वारा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की शिक्षा को अपनाने की आवश्यकता बताई। उद्घाटन (पथ निर्माण मंत्री) श्री नन्द किशोर यादव ने किया। अतिथि प्रो॰ डा॰ जर्नादन प्रसाद सिंह, (पूर्व कुलपति) तथा विशिष्ट अतिथि (स्थानीय विधायक) श्रीमती पूनम देवी रहीं।

झुमरी तिलैया, झारखण्ड : शाखा द्वारा 25.09.2011 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि शिवशंकर तिवारी, विशिष्ट अतिथि छट्टू महतो (प्रान्तीय अध्यक्ष) ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन (संरक्षक) सुरेश जैन एवं राम रतन महर्षि ने किया। विजेता एवं उपविजेता समूह को ट्राफी एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रदान किये गये।

(Niti: Dec., 2011)


तिलक’ इन्दौर, मध्य भारत पश्चिम
: शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्थानीय जाल सभागृह के मंच पर 18 विद्यालयों की 24 टीमों ने हिन्दी व संस्कृत गीतों से पूरे सभागृह को झंकृत कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेन्द्र जैन रहे। अध्यक्षता की हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल एवं शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वी॰एस॰ कोकजे ने।

जबलपुर : शाखा द्वारा 20 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में नगर की 12 शाखाओं ने भाग लिया। राजकुमार मटाले (प्रान्त प्रचारक) एवं पवन सिंह (महानगर प्रचारक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जे॰बी॰ नगर, महाराष्ट्र-I (कोस्टल) : 28.08.2011 को आयोजित समूहगान तथा संस्कृत लोकगीत प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों एवं कालेज की टीमों ने भाग लिया। समूहगान में प्रथम मरोल एकेडमी की टीम को तथा संस्कृत गान एवं लोक गीत में प्रथम आने वाली डिवाईन चाइल्ड स्कूल की टीम को चल ट्राफी देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रमुख अतिथि भागीराथ शर्मा रहे।

स़फीदों, हरियाणा पश्चिम : 31 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि कली राम पटवारी हलका विधायक, विशिष्ट अतिथि युवा समाज सेवी श्री गुरनाम खर्ब तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी सैनी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों की 15 टीमों ने भाग लिया। प्रथम सरस्वती विद्या मन्दिर व॰मा॰वि॰, द्वितीय टीम कली राम डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल एवं तृतीय टीम पायनियर व॰मा॰विद्यालय सिंघपुरा रही।

फरीदाबाद, हरियाणा दक्षिण : 21.08.2011 को शाखा द्वारा डाइनेस्टी इण्टरनेशनल स्कूल सैक्टर 28 में इस प्रतियोगिता में 22 स्कूलों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों मे आयोजित की गयी। हिन्दी, संस्कृत एवं लोक गीत। मुख्य अतिथि यशपाल यादव एस॰जे॰एम॰ एवं चन्द्रसेन जैन चेयरमेन बनवासी कल्याण योजना रहे।

शिवम्, मोतिहारी, उत्तर बिहार : शाखा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सी॰आर॰पी॰एफ॰ के कमांडेंड पीसी भूरिया व ए॰सी॰एम॰ओ॰ डा॰ अरुण कुमार महतो ने किया। कार्यक्रम को तीन सेग्मेंट हिन्दी, संस्कृत समूहगान व क्षेत्रीय लोकगीत में आयोजित किया गया। डी॰पी॰एस॰ स्कूल की छात्राओं ने अपने गीतों से सभी को प्रभावित किया।

 

Niti: Nov., 2011)

 

 
Click here for Project Guidelines /  प्रतियोगिता मार्गदर्शिका 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

                                                                                                                                         top         Home 

 

Copyright©  Bharat Vikas Parishad . All Rights Reserved