|

|
 |
|
Photo Gallery |
|
States / Prants |
|
Miscellaneous |
|
Discussion
Forum |
|
Finance |
Feedback
|
|
|
Be a partner in development of the
Nation
Bharat Vikas Parishad is striving for the development
of the Nation. You can also participate in this effort
by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b)
enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”
and (c) donating for various sewa & sanskar
projects.
Donations to Bharat Vikas Parishad
are eligible for income tax exemption under section 80-G of
Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque /
demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat
Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura,
Delhi-110034.
|
| |
.
| |
|
|
Senior Citizens’ Development -
Praud Sanskar |
|
Praudh Sanskar /
प्रौढ़ संस्कार
योजना
भारत एक विशाल राष्ट्र है। वर्तमान में इसकी जनसंख्या 100 करोड़ से भी ऊपर है। करोड़ों
की इस भीड़ में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपनी जीविकोपार्जन हेतु किये जाने वाले
कार्यकलापों तथा पारिवारिक दायित्व से मुक्त हो चुका है एवं इसी कारण अब उसके
सम्मुख रचनात्मक कार्य करने का कोई क्षेत्र उपलब्ध नहीं है। अत: उसका अमूल्य समय
और शक्ति व्यर्थ के अतीत चिंतन, भविष्य की दुश्चिताओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों
से उलझनों में व्यतीत होता है।
आज के परिवेश में अपने देश में एक सम्पन्न भारतीय सेवा निवृत्त होने के पश्चात्
सामान्यत: 15 से 20 वर्षों तक जीवित रहने की आशा कर सकता है। इन वर्षों के प्रथम 10
वर्ष उसके लिए सृजनात्मक हो सकते हैं क्योंकि इस अवधि में व्यक्ति शारीरिक दृष्टि
से स्वस्थ एवं मानसिक रूप से सचेत रहता है। इस के साथ ही विगत 4-5 दशकों के जीवन की
अनमोल अनुभवशीलता की विपुल सम्पदा भी उसके पास होती है।
वर्तमान में अपने देश की सम्पूर्ण जनसंख्या का लगभग 7 प्रतिशत
अर्थात् 8 करोड़ से
अधिक लोग इसी वर्ग के हैं। इन 8 करोड़ लोगों में से यदि कुछ लाख लोगों की अद्वितीय
ओजस्विता का उपयोग सामाजिक पुनर्जागरण तथा पुननिर्माण के लिए किया जा सके तो देश का
बहुत बड़ा कल्याण हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि हमारी भारतीय जीवन रचना हमारे समाजशास्त्रियों तथा मनीषियों ने
मानव के सम्पूर्ण जीवन
अर्थात् जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त तक के काल पर गहन विचार
किया था एवं उन्होंने उसकी जीवन यात्रा को 4 भागों में बांटा था जिन्हें आश्रम कहा
जाता है। ये चार आश्रम हैं : ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास। प्रत्येक
आश्रम में व्यक्ति के
कर्त्तव्यों तथा दायित्वों का निर्धारण भी उसके द्वारा किया गया
था। कालांतर में यह व्यवस्था पूर्णत: ध्वस्त हो गई जिसके दुष्परिणाम हमें आज समाज
में दिखाई पड़ रहे हैं। इस व्यवस्था को पुन: जीवित एवं
प्रतिष्ठित करने का दायित्व
समाज के चिन्तनशील एवं प्रबुद्ध जनों के कंधों पर है।
इसी उद्देश्य की
पूर्ति हेतु भारत विकास परिषद् के चिंतकों ने अपनी प्राचीन परम्परा
को पुर्नजीवित एवं
प्रतिष्ठित करने के लिए प्रौढ़ संस्कार योजना की संकल्पना करके
अपने देश के करोड़ो सेवा निवृत्त बन्धुओं को पुन: अपनी प्राचीन वानप्रस्थी परम्परा
को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया। इस दृष्टि से आरम्भ में ``विकास
समर्पित´´ नाम से योजना तैयार की गई जिसका वर्तमान में नाम बदलकर प्रौढ़ संस्कार योजना
कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत सेवानिवृत्त प्रौढ़ बन्धुओं को अधिकाधिक संख्या
में परिषद् की शाखाओं के साथ जोड़कर उनके ज्ञान, अनुभव, साधन-सम्पन्नता व समय का
सदुपयोग परिषद् द्वारा संचालित अनेकों सेवा तथा संस्कार के कार्यक्रमों तथा प्रकल्पों
में किया जाये, ऐसी सोच उभर कर आई। परिषद् की इस योजना के द्वारा परिषद् वानप्रस्थती
बन्धुओं के व्यक्तित्व का विकास करना चाहती है। अतएव दूसरे शब्दों में हम इसे ``वानप्रस्थी
व्यक्तित्व विकास योजना´´ भी कह सकते हैं।
इस योजना को विधिवत्
1993 में अमृतसर में आयोजित परिषद् के अखिल भारतीय अधिवेशन
में प्रारम्भ किया गया था। उस समय की विभिन्न शाखाओं के 15 सदस्य इस योजना के
अन्तर्गत कार्य करने हेतु आगे आये थे। उन्हें भारत माता मंदिर, हरिद्वार के स्वामी
सत्यमित्रानन्द जी द्वारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। इस प्रकार धीरे-धीरे शाखाओं के
माध्यम से इस योजना का करवां चलता रहा और काफिला बनता गया।
योजनांतर्गत प्रौढ़ बन्धु की परिभाषा
वैसे तो परिषद् के प्रत्येक सदस्य से अपेक्षित है कि वह परिषद् के माध्यम से अपने
देश के विकास के लिए
समर्पित रहे। किन्तु प्रौढ़ संस्कार योजना के अन्तर्गत चूंकि
वानप्रस्थी व्यक्तित्व के विकास का एक विशेष अभियान चलाया गया है इसलिए प्रौढ़
बन्धुओं के लिए निम्न पांच प्रमुख बिन्दु निश्चित् किये गये हैं:
1. किसी सेवा, व्यवस्था अथवा रोजगार से सेवानिवृत्त हो गया हो अथवा होने वाला हो एवं
55 से 75 वर्ष के आयु वर्ग में हो।
2. पारिवारिक दायितवों से सामान्यत: मुक्त हो।
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हो।
4. आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो।
5. परिषद् द्वारा संचालित किसी प्रकल्प पर अथवा समाज में कोई सेवा कार्य करने की
इच्छा-शक्ति तथा क्षमता रखता हो।
संस्कार शिविरों का आयोजन
देश के विभिन्न अंचलों में परिषद् की शाखाओं के साथ जुड़े प्रौढ़ बन्धुओं को समुचित
मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देने तथा उनमें सामूहिक चिन्तन-मनन, परस्पर विचार-विनिमय,
सामाजिक जीवन की मधुरता एवं समरसता विकसित करने के उद्देश्य से संस्कार शिविरों का
सिलसिला 1995 से आरम्भ किया गया। प्रथम शिविर मई 1995 में हरिद्वार में भारत माता
के परिसर में आयोजित किया गया था। इस शिविर में 35 महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया
था। कुछ आंचलिक शिविर भी लगाए गए थे। किन्तु बाद में अखिल भारतीय स्तर पर वर्ष में
मात्र एक ही शिविर आयोजित किया जाने लगा तथा बीच-बीच में क्षेत्रीय/आंचलिक शिविरों
का भी आयोजन किया जाता रहा। वर्ष 1995 से लेकर 2008 तक कुल 14 अखिल भारतीय एवं 12
आंचलिक शिविर लग चुके हैं जिनमें लगभग 5000 प्रौढ़ बन्धुओं ने भाग लिया है।
इन शिविरों में प्रौढ़ बन्धुओं को परिषद् की कार्य पद्धति तथा कार्यक्रमों एवं
प्रकल्पों की जानकारी के साथ-साथ देश की सम-सामयिक समस्याओं पर विस्तार से चिन्तन
तथा सामूहिक चर्चा का अवसर प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त भारतीय संस्कृति,
भारतीय जीवन दर्शन तथा अनेक
आध्यात्मिक विषयों पर विद्वानों तथा सन्तों द्वारा
मार्ग दर्शन दिया जाता है। प्रौढ़ जनों को आरोग्य पूर्ण जीवन व्यतीत करने का अभ्यास
कराने हेतु भी प्राकृतिक चिकित्सा, आहार-विहार के नियमों के साथ योगासन, प्राणायाम
तथा ध्यान का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
उपरोक्त शिविरों के अतिरिक्त देश के कतिपय प्रमुख नगरों जैसे
- कोटा, भीलवाड़ा, उदयपुर,
जोधपुर, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर तथा हैदराबाद में प्रौढ़
बन्धुओं की एक दिवसीय बैठकों का आयोजन भी किया गया है।
नवीन चिन्तन दिशा
प्रौढ़ संस्कार योजना का अब तक जो स्वरूप उभर कर आया है वह अपने में एक बहुत बड़ी
उपलब्धि है। अभी तक इस योजना के अन्तर्गत परिषद् की शाखाओं के साथ समाज के कुछ
प्रौढ़ बन्धुओं को सम्बद्ध करते हुए उन्हें लोक निर्माण तथा लोक कल्याण के कार्य में
प्रवृत्त करने का विचार किया गया है किन्तु चूँकि देश में करोड़ों की संख्या में
प्रौढ़ आयु वर्ग के लोग विद्यमान है अतएव इस अजस्र जनशक्ति का सदुपयोग भी राष्ट्र
निर्माण के कार्य के लिए जुटाने पर विचार किया गया है। इस योजना को प्रबल और
व्यवस्थित आन्दोलन के रूप में संचालित किये जाने की योजना बनाई गई है। परिषद् की
शाखाओं में जहाँ अच्छी संख्या में प्रौढ़ वर्ग के बन्धुओं को जिन्हें प्रत्यक्ष रूप
से शाखा से जोड़ना सम्भव नहीं हैं उन्हें किसी अन्य सार्थक नाम से संगठित कर उन्हें
भी शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण तथा सामाजिक उन्नयन आदि क्षेत्रों में लोक-निर्माण
तथा लोक कल्याण के रचनात्मक
कार्यों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इस योजना को प्रौढ़ संस्कार योजना का नाम एक विशेष उद्देश्य को दृष्टि में रखते हुए
दिया गया है। भारतीय मान्यता के अनुसार जीवन के प्रत्येक भाग में संस्कारों की
आवश्यकता है। बाल, युवा सभी को संस्कारित होना चाहिए। प्रौढ़ों को भी कुछ विशेष
संस्कारों की आवश्यकता है। अत: प्रौढ़ संस्कार योजना में प्रौढ़ों के लिए तीन मूल
मंत्र निर्धारित किये गये हैं जिनमें उनका जीवन संचालित होना चाहिए। वे मूल मंत्र
हैं : एक सक्रिय जीवन एक सार्थक जीवन एवं एक
सात्विक तथा सेवामय जीवन।
भारत कर्मभूमि है अत: हमारे जीवन का प्रत्येक भाग कर्ममय होना चाहिए। यह कर्म
निरर्थक एवं लक्ष्यहीन नहीं होना चाहिए। इसकी कुछ सार्थकता होनी चाहिए। वह लक्ष्य
भी सम्पदा, समृद्धि, प्रसिद्धि प्राप्त करना नहीं अपितु मानव सेवा एवं जीवन के
अंतिम सत्य की खोज
अर्थात् आत्म साक्षात्कार होना चाहिए।
जीवन के इस तृतीय प्रहर में व्यक्ति को आस्था और आशा रखते हुए अपने जीवन के इस भाग
को गरिमामय एवं गौरवपूर्ण बनाना चाहिए। कहते हैं वयस्विता ही वह सर्वोत्तम सोपान है
जिस पर आरूढ़ होकर व्यक्ति निश्चिन्त, निर्भय, आत्मनिर्भर एवं निरापद रह सकता है तथा
संसार से कूच करते हुए उसे अपने कर्मों द्वारा अब से बेहतर हालत में छोड़ सकता है
ताकि भावी संतति गर्व पूर्वक उसका पुण्य स्मरण कर
सके। |
|
|
|
|
This project aims at
enabling retired persons to lead active, purposeful and
dedicated social life. So far 15 All India and a number of Zonal
Camps have been organised to motivate senior citizens to engage
in social work.
The participation in All
India Praudh Sanskar camps has been as under:
Place Date No. of Participants
1. Haridwar
May, 1995 35
2. Kanyakumari February,
1996 55
3. Haridwar
October, 1996 60
4. Ujjain
February, 1997 75
5. Kurukshetra
October, 1997
100
6. Dharamshala March, 1998
100
7. Ayodhya
November, 1998 180
8. Nashik
March, 2000 225
9. Chitrakoot
April, 2001
300
10. Puri
March, 2002
275
11. Pushpgiri February, 2003 160
12. Tirupati
March, 2005 324
13. Bodh Gaya March, 2006 301
14. Mysore March, 2007 120
15. Katra
Feb-March, 2008
251
16. Haridwar
March, 2010
260
|
|
|
16th National
Praudh Sanskar Shivir
16th
National Praudh Sanskar Shivir was held at Prem Nagar Ashram,
Haridwar from 5th to 7th March, 2010. The host Prant was
Uttrakhand (West). Two Hundred and Sixty delegates from various
Prants attended the Shivir. Besides the delegates, about 10
central, state and zonal level office bearers also attended.
5th March
2010
Inaugural session started with
"Deep Prajwalan" and 'Vandematram'. Event convener
Sh. A.C. Ohri, welcomed the delegates and introduced the
dignitaries on the dais. Sh. I.D. Ojha National Working
President gave introduction of BVP and importance of Shivir. (Click on the picture to view the larger image)
Swami
Satyamitranand delivered the key note address and appreciated
the Parishad for excellent work being done towards Rashtriya
Nirman. National President, Sh. R.P. Sharma gave presidential
remarks.
In the
evening a cultural programme was presented by the BVP members
and their children of the various local branches of Haridwar.
6th March
2010
2nd Session : Swami Karamvir
gave an excellent lecture on Yoga and detailed the importance of
Ayurvedic medicines. The session was chaired by Sh. I.D. Ojha. A
quiz competition with general knowledge questions from BKJ was
organized under the supervision of Sh. S.N. Sharma. National
Secretary Praudh Sanskar and Dr. Santosh Gupta.
3rd session was chaired by Sh.
Varinder Sabharwal, National Secretary General. The delegates
were divided into three groups and discussions on various topics
were arranged.
Group
A : Chairman Sh. S.S. Asthana, Co-ordinator Prof. Suresh
Gupta : Topic : role of BVP in eradicating social evils.
Group B: Chairman Sh. S.K. Wadhwa, Co-ordinator Sh. S.N.
Sharma Topic : Steps for expansion of branches and membership of
BVP.|
Group:C: Chairman Sh. Suresh Chander Co-ordinator
Prof. S.C. Anand Topic role of elders in giving Sanskar in a
family.
A visit
to Ganga for Ganga Aarti was arranged for the delegates on 7th
March 2010. In the closing session, Dr. Kansal delivered a
lecture on Life Style to be adopted by Senior Citizens.
Dr.
Mahavir Aggarwal Upadhyaksh Sanskrit Academy, Haridwar gave an
excellent lecture on ""Tuttey Parivar, Barhta Akelapan
aur Unka Samadhan" and the delegates securing 1st, 2nd
and 3rd position in quiz were honoured. This session was chaired
by Sh. Varinder Sabharwal.
The valedictory session was
presided over by Sh. R.P. Sharma. Swami Hari Chetnanand and
Swami Hans gave the Aashirwachan and Hon'ble Minister for
Tourism Uttrakhand addressed the delegates.
Sh. R.P. Sharma gave the presidential remarks.
Vote of thanks was presented by Sh. S.S. Asthana and Sh. Avinash
Chander Ohri. The Shivir ended with singing of National Anthem.
top
Home
|
|
|
15th
National Praud Sanskar Shivir
15th National Praudh Sanskar Shivir of Bharat Vikas Parishad was organised at Katra
(J&K) from 29th Feb. to 2nd March, 2008.
251 Praudhs from different prants of the country attended the Shivir.
The Shivir was inaugurated 29th Feb, 08 by lighting of lamp by
the chief guest Shri Jugal Kishore Sharma Hon'ble Minister of J&K
Govt. assisted by Shri R.P.Sharma National Working President, Shri
I.D. Ojha, National Secretary General, Shri S. Ramanna, National Organizing Secretary and Shri R.P. Gupta Additional Secretary General.
Vande Mataram was sung by Smt. Sneh Gupta of Trikuta Nagar (Jammu)
branch.
In the Inaugural session Prof. Suresh Gupta, State President welcomed the guests. Shri I.D.Ojha gave details about Bharat
Vikas Parishad activities. The main speaker was Shri S. Ramanna who
spoke on "Old age is a boon". Hon'ble Minister Shri Jugal Kishore
Sharma stressed upon the Senior Citizens to work for the upliftment of
the country. Souvenir "Aashirwad" was released on this occasion. Presidential
remarks were given by Shri R.P.Sharma while the session was conducted by Prof. Satish Anand, National Secretary.
2nd Session was chaired by Shri I.D.Ojha, while Shri A.R.P.Sihna National Chairman spoke on "The necessity of holding Sanskar
Shivirs." The delegates were introduced by their group leaders.
On1st March, 08 3rd Session was chaired by Shri R.P.Gupta, National Additional Secretary General. A lecture on Yoga was
delivered by Shri S.K.Jain General Secretay Yoga Sansthan followed by
practial demonstration by Shri B.R.Gupta and Smt. Sushma Gupta. A lecture
on health by Dr. Subash Gupta, Ex-Principal Govt. Medical College,
Jammu were the highlights of the session. Quiz competition on BVP was
also held.
4th Session started with a lecture by Shri Suresh Chandra of Ghaziabad and
compered by Shri S.N.Sharma National Convener. Delegates were divided into 3 groups and group discussions were
held on the following topics : A : Role of Bharat Vikas Parishad in
eradicating social evils. B : Steps to expand Bharat Vikas Parishad at
branch level and C : Role of elders in giving Sanskars in a family. Cultural programme was presented by the school children of Katra branch in the 5th session. Shri S. Ramanna chaired the session.
Concluding session was chaired by Shri Varinder Sabharwal,
National Finance Secretary on 2nd March and conducted by Dr. Santosh
Gupta, Zonal Convener. In this session Dr. Harsh of Bikaner (Raj.)
spoke on "How to keep fit". Swami Hirdayanand Ji the chief guest spoke on
spiritual tips for Praudhs. Mementos were given to the local organizers.
Dr. Bishwanath Verma of Gaya (Bihar) was honoured for attending
12/14 Shivirs so far organized by BVP at National level. Mementos were
also given to the 1st and 2nd position holders of Quiz competition.
For the first time participation certificates were given to all the
delegates. The Shivir ended with the singing of National Anthem.
On 3rd Mach, 08 about 100 delegates were taken to Patnitop a beautiful Hill Resort, having immense
scenic beauty.
Home
|
|
|
14th
NATIONAL PRAUDH SANSKAR SHIVIR
The 14th National Praudh Sanskar Shivir was
held at Suttur Math, Mysore from 23rd to 25th March 2007.
132Praudhs from J&K, Punjab, UP, Haryana, Bihar, Uttaranchal,
Orissa, Rajasthan, Madhya Pradesh, Andhra Pradesh and Karnataka
attended the Shivir.
On 23.03.2007 the Shivir was inaugurated by
lighting of lamp by the Chief Guest, Sh. Subarna, Vice
Chancellor of Suttur Institutions assisted by Sh. R.P. Sharma,
National Working President, and Sh. S. Ramanna, National
Organising Secretary. Vande Matram was sung by women office
bearers of Bhardwaj Branch of BVP, Mysore.
In the first session, introduction of Math
and its Swamiji was given by Prof K.M. Veriah of Mysore. Prof
Satish Anand, National Secretary of the Project explained the
purpose of holding Paudh Sanskar Shivirs while Sh. R.P. Sharma
in his Presidential address gave details of various activities
of Bharat Vikas Parishad.
In the second session Sh Daulata Rao, Zonal
Chairman Zone XIV and XV spoke on the Sanskar Projects while Sh.
S. Ramana threw light on the various other projects of the
Parishad. This session was conducted by Sh. S. N. Sharma,
National Convener, of this project. The day ended with a
cultural programme presented by Mysore people. A Quiz on Hindu
Mythology was conducted for delegates.
On 24.03.2007, Yoga class was held from 6
am to 7 am. In the first session of the day, the delegates were
divided into three groups. Group discussions were held on the
following topics:-
1. Sampark Karya -
Conducted by Sh. R. P. Sharma
2. Praudh Sanskar Shivirs and various Seva Karyas:
conducted by Sh. S. Ramanna.
3. How can Praudh Sanskar Shivirs be more useful?
Conducted by Sh. Daulata Rao.
In the second session Sh. B.R. Pai, spoke
on 'Health Care for senior citizens' followed by a lecture on
'social harmony' by Dr. K.V. Acharya. From 6.30 to 8.00 p.m. -
the delegates were taken to Suttur Math Museum.
On 25.03.2007 - The day started with yoga
class from 6 am to 7 am. In the first session, time was devoted
to 'Mukt Chintan' where delegates sought clarifications on
various projects from Sh. R.P. Sharma who readily attended to
the queries. In the second session Dr. B.D. Patel spoke on 'How
to keep fit ourselves'? especially Praudhs. In the third
session, Justice M. Rama Jois spoke about importance of Praudh
Shivirs.
Local organizers of the shivir were given
mementos through Sh. Ananda Rao, Event Convener of the Shivir.
Sh T.G. Ranga Nath Sharma, Member National Advisory Committee
for Paudh Sanskar, Sh. N. Natrajan Zonal convener and other
members of Bangalore and Mysore branches also helped the Event
Convener for registration, in arranging different sessions,
staying arrangements, meals, refreshment and local sight seeing
etc. The programme ended with singing of National anthem.
(NITI: June, 2007)
|
|