Photo Gallery

   States / Prants

 Finance

 Discussion Forum

  More lnformation

  BVP in the News

  States' Publications

 News from the Branches

 Feedback 
 Website Contents 

 

 

 



Be a partner in development of the Nation

Bharat Vikas Parishad is striving for the development of the Nation. You can also participate in this effort  by (a) becoming a member of Bharat Vikas Parishad, (b) enrolling yourself as a “Vikas Ratna” or “Vikas Mitra”  and (c)  donating for various sewa &  sanskar projects.

Donations to Bharat Vikas Parishad are eligible for income tax exemption under section 80-G of Income Tax Act. Donations may kindly be sent by cheque / demand draft in favour of Bharat Vikas Parishad, Bharat Vikas Bhawan, BD Block, Behind Power House, Pitampura, Delhi-110034.


 
 

.
 

 

 

संस्कृति सप्ताह 

संस्कृति सप्ताह का आयोजन

 प्रत्येक वर्ष  संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रान्तों द्वारा जुलाई अथवा अगस्त माह में सम्पन्न कराना है। इस हेतु निम्न सुझावों का विशेष ध्यान    रखें :-

1. सभी प्रान्त उपरोक्त दोनों माह में से किसी एक माह का चयन कर आवश्यक दिशा-निर्देश शाखाओं को प्रसारित कर कार्यक्रम को प्रभावी रूप में सम्पन्न करायें।

2. प्रान्तीय पदाधिकारी, प्रान्तीय कार्यकारिणी का गठन करते समय एक वरिष्ठ अनुभवी एवं कर्मठ महिला कार्यकर्ता को प्रान्तीय संयोजक, संस्कृति सप्ताह का दायित्व दें व उनके नाम, पते व फोन नम्बर की जानकारी, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय चेयरमेन, केन्द्रीय कार्यालय एवं क्षेत्रीय मंत्री को दें।

3. प्रान्तीय महासचिव, शाखा सचिवों को प्रत्येक शाखा में महिला सदस्यों में से एक संस्कृति सप्ताह संयोजक नियुक्त करने का निर्देश दें।

4. प्रान्त की मई / जून की प्रान्तीय कार्यकारिणी / प्रान्तीय परिषद् बैठक में शाखा सचिव एवं शाखा संयोजकों को बुलाकर उनसे संस्कृति सप्ताह के कार्यक्रमों की सूची अग्रिम प्राप्त करें।

5. प्रान्तीय महासचिव व प्रान्तीय संयोजक शाखा के कार्यक्रमों में उपस्थित रहने हेतु उसी नगर अथवा पास के नगर से प्रत्येक शाखा हेतु एक प्रान्तीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति करें व उन्हें कार्यक्रमों के सम्बन्ध में अपनी रिपोर्ट प्रान्त को देने के निर्देश दें।

6. प्रान्त स्तर पर एक सदस्यीय पुरस्कार समिति का गठन करें जो पर्यवेक्षक द्वारा प्रेषित रिपोर्ट एवं शाखा द्वारा प्रेषित विस्तृत रिपोर्ट के आधर पर प्रान्त की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय शाखा का चयन करें व उन्हें प्रान्तीय अधिवेशन या अन्य कार्यक्रम में पुरस्कृत करें।

7. पुरस्कार समिति द्वारा चयनित प्रथम शाखा की विस्तृत रिपोर्ट उनकी संस्तुति आख्या सहित राष्ट्रीय मंत्री अथवा राष्ट्रीय चेयरमैन को 15 नवम्बर, 2009 तक भेजने की कृपा करें। इन रिपोर्टों के आधार पर केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में शाखाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही सर्वाधिक एवं उच्चस्तरीय कार्यक्रम कराने वाले प्रान्तों को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

8. सभी क्षेत्रीय मंत्री अपने क्षेत्र में कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सम्पन्न कराने हेतु केन्द्र से प्राप्त  निर्देशों के अनुसार अपने क्षेत्र के सभी प्रान्तीय महासचिवों व प्रान्तीय संयोजकों से सम्पर्क करें व उचित मार्गदर्शन दें।

9. सभी प्रान्तीय महासचिव व प्रान्तीय संयोजक केन्द्र व क्षेत्रा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शाखाओं को निर्देशित करें व प्रान्तीय पर्यवेक्षक व शाखाओं से कार्यक्रम रिपोर्ट 15 सितम्बर तक प्राप्त करें। इन रिपोर्टों के आधार पर पुरस्कार समिति के सहयोग से प्रान्त की प्रथम, द्वितीय व तृतीय शाखा का चयन करें व प्रथम स्थान पर रही शाखा की विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय मंत्री अथवा राष्ट्रीय चेयरमैन को 15 नवम्बर तक भेजने का कष्ट करें। साथ ही केन्द्र से प्राप्त प्रारूप पर सभी शाखाओं की समिन्वत रिपोर्ट भी राष्ट्रीय मंत्री अथवा राष्ट्रीय चेयरमैन को 15 नवम्बर तक भेजने का कष्ट करें।

10. सभी क्षेत्रीय मंत्री एवं प्रान्तीय महासचिव अपने क्षेत्र में मई / जून में सम्पन्न होने वाली क्षेत्रीय एवं प्रान्तीय बैठकों में राष्ट्रीय मंत्री अथवा राष्ट्रीय चेयरमैन को विषय की प्रभावी एवं विस्तृत जानकारी देने हेतु निमंत्रित कर सकते हैं। संस्कृति सप्ताह के अपने प्रान्त के श्रेष्ठ कार्यक्रमों में राष्ट्रीय पदाधिकरियों को निमंत्रित करें।

11. संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत प्रत्येक शाखा को 5 या 5 से अधिक  कार्यक्रमों का आयोजन करना है। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाखा के सदस्य व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा करना है।

मुजफ्फरनगर ‘विराट’, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : 2 सितम्बर को गऊशाला नदी रोड पर गुड़ व आटे की पेड़ी तथा दो बुग्गी चारे से गऊपूजन किया गया तथा वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धों को एक माह का राशन दवाईयाँ तथा फलों का वितरण किया गया। सभी वृद्ध महिलाओं को साड़ियाँ सचिव सन्दीप गोयल की ओर से वितरित की गईं। 3 सितम्बर को मेहन्दी प्रतियोगिता, भक्तिगीत कार्यक्रम के अलावा भण्डारे का आयोजन किया व लगभग 350 निर्धनों को भोजन करवाया गया। 4 सितम्बर को रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में 175 बच्चों ने भाग लिया। 151 तुलसी पौधों का वितरण व विभिन्न प्रजातियों के 31 पौधे रोपे गये। तिरुपति बालाजी धर्मार्थ चिकित्सालय पर ब्लड शूगर एवं ब्लड प्रेशर चैकअप कैम्प लगाया गया। यह स्थायी प्रकल्प है। संस्कृति सप्ताह के समापन पर शाखा अध्यक्ष निष्काम गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

अलीगढ़ शिवम्, ब्रज प्रदेश : शाखा द्वारा मेहन्दी प्रतियोगिता तथा बच्चों की रुक्मणि, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। तुलसी पौधों का वितरण किया गया। निर्धन छात्रों की सहायतार्थ सोनाल बाल विद्यालय के बरामदे की छत (जाफरी) की व्यवस्था की गई। गोष्ठी में विद्वान वक्ताओं ने महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धों के हितार्थ संवैधानिक प्रावधानों एवं कानून की जानकारी दी। वनवासी बच्चों के हितार्थ बर्तन एवं वस्त्रों का वितरण किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन रैक्स डायग्नोस्टिक सैन्टर पर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन श्री दिलीप कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर किया गया।

अलीगढ़ : संस्कृति माह का पहला कार्यक्रम मेहन्दी रचाओं प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल के रूप में श्रीमती नेहा वार्ष्णेय, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्रीमती ऊषा रानी, श्रीमती दुर्गेश, श्रीमती सरिता वार्ष्णेय, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संगीता वार्ष्णेय, संयोजिका श्रीमती भावना वार्ष्णेय तथा शाखा सदस्य/सदस्याएं एवं पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत इंजीनियरिंग मैनेजमेन्ट कॉलेज में 108 पौधे लगाये गये और इन पौधों को प्रबंध समिति के संरक्षण में रखा गया। तुलसीदास जयन्ती कार्यक्रम डॉ॰ नवल किशोर पब्लिक स्कूल, पर बड़े ही धूम-धाम से आयोजित की गई तथा छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं खाद्य पठन-पाठन सामिग्री का वितरण संयोजक के॰आर॰ वार्ष्णेय, इंजी॰ अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इसी स्कूल में लगभग 278 छात्र/छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। जिला कारागार में बन्दिओं का स्वास्थ्य एवं नेत्र प्रशिक्षण किया गया। इसमें डॉ॰ एच॰एल॰ गुप्ता, राकेश मोहन गौड़ तथा गाँधी आई हॉस्पीटल के डाक्टरों की टीम का सहयोग रहा। डॉ॰ शैलेन्द्र वार्ष्णेय व उनकी टीम ने कारागार के 1698 कैदियों स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया। संस्कृति माह कार्यक्रम का अन्तिम कार्यक्रम केशव सेवा धाम में यज्ञ एवं वनवासी बच्चों की सहायता उपयोगी वस्तुओं का वितरण करके सम्पन्न हुआ।

भिण्ड, मध्य भारत उत्तर : शाखा द्वारा सितम्बर माह में सं॰स॰ का शुभारंभ किया गया। सदस्यों ने कुण्डेश्वर मन्दिर में सुन्दर-काण्ड-पाठ आयोजित किया। रंगोली चित्रकला, निबंध लेखन, तुलसी पौधों का वितरण तथा स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। अध्यक्ष प्रो॰ रामानंद शर्मा, डॉ॰ एस॰बी॰ शर्मा, मनीष ओझा, उपेन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह, बृजेन्द्र सिंह, हेमंत दुबे आदि उपस्थित थे।

संस्कृति, ग्वालियर : शाखा द्वारा सं॰स॰ को आयोजन में तुलसी पौधों का वितरण मरीजों एवं उनकी देखभाल करने वालों को भोजन वितरण, जे॰ए॰ हॉस्पीटल, कमला राजा हास्पीटल व कैलादेवी भोजनालय में किया गया। जल बचाओ एवं खाद्य पदार्थो में मिलावट पर जागरूकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सी॰एस॰पी॰ सुश्री सुमन गुर्जर थीं। अध्यक्षा श्रीमती पद्मा बंसल, संरक्षक मेजर आशा माथुर, सचिव श्रीमती आभा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंहल एवं सभी सदस्यों ने अपना महत्वूपूर्ण योगदान दिया।

भीलूड़ा, डूँगरपुर, राजस्थान दक्षिण : संस्कार कार्यक्रम के अन्तर्गत सात दिन तक विविध स्थानों पर भजन एवं गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन एवं शिक्षक दिवस पर शिक्षक एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

भरतपुर, राजस्थान पूर्व : संस्कृति सप्ताह के दौरान मेहन्दी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर को सुरजीत बालिका माध्यमिक विद्यालय में किया गया। मेहन्दी में 75 व चित्रकला में 30 प्रतियोगी बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती गायत्री अग्रवाल, अंजना बंसल एवं महिला प्रमुख श्रीमती शशि सिंघल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये।

(NITI: Feb., 2012)
 

हाजीपुर, होशियारपुर, पंजाब उत्तर : शाखा के इस आयोजन के अन्तर्गत 15 छात्रों ने देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया और 62 छात्राओं ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। पुरस्कृत छात्रों को सम्मानित किया गया। विकास मित्र को भी सम्मानित किया गया। 92 छात्रों को लेखन सामग्री वितरित की गई। सामूहिक भूमि पर 20 तरह के पौधे लगाये गये। पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें शाखा के सभी सदस्यों के साथ भूतपूर्व सैनिक व विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

बटाला : शाखा द्वारा 7 से 16.08.2011 तक सं॰स॰ मनाया गया, जिसमें सुन्दर काण्ड पाठ, नैतिक शिक्षापर गोष्ठी, वृक्षारोपण समारोह, पर्यावरण जागरूकता रैली, दाँतों का निरीक्षण कैम्प, हैल्थ एण्ड फूड पर सैमीनार, वृद्ध सहायता, ध्वजारोहण व तुलसी पूजन एवं वितरण कार्यक्रम किये गये।

जालंधर (गौरव) : शाखा द्वारा 7 से 18.08.2011 तक सं॰स॰ प्रकल्प के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। चिकित्सा शिविर में 125 मरीजों की साधारण जाँच की गई। अपाहिज आश्रम में प्रभात फेरी निकाली गई। जगदीश समराय व आशा समराय ने 50 पौधों को रोपित किया। निःशुल्क सिलाई स्कूल में लड़कियों को सर्टिफिकेट दिये गये। मानव मार्डन स्कूल में गु॰व॰छा॰अ॰ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रान्तीय सचिव राजेन्द्र ऋषि ने विद्यार्थियों को जल का महत्व बताया। अध्यापकों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

बस्ती गुंजा, जालंधर : शाखा ने 7 अगस्त को गुंजापीर व अपाहिज आश्रम में वृक्षारोपण किया। तुलसी पौधा वितरण किया गया। वर्षा-ऋतु में बीमारियों से बचाव पर एक वार्ता गाँधी वाटिका आश्रम में 9 अगस्त को की गई। अपाहिज आश्रम में खाने-पीने का सामान वितरित किया गया। शिव मन्दिर में भजन संध्या व तीज का त्योहार मनाया गया। साँई दास स्कूल में श्री दर्शन जरेवाल द्वारा निर्धन छात्रों की साल भर की फीस दी गईं व प्रथम तथा मैरिट में आने वाले छात्रों की शिक्षा निःशुल्क करने का आश्वासन दिया। गु॰व॰छा॰अ॰ कार्यक्रम के अन्तर्गत मेधावी छात्रों व परिश्रमी अध्यापकों को सम्मानित किया गया। 12 अगस्त को फ्री ब्लड शूगर चैकअप कैम्प में 60 मरीजों की जाँच की गई व फ्री दवाईयाँ वितरित की गई। स्टेट बैंक के साथ मिलकर विकलांग सहायता शिविर में 60 विकलांग बंधुओं को कृत्रिम अंग लगाये गये। 14 अगस्त को परिवार मिलन का आयोजन किया गया। 28 को राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में हिन्दी में आठ व संस्कृत में चार टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल सैक्रेटरी यश महाजन ने की। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव के॰ डी॰ भण्डारी रहे।

नवांशहर : शाखा द्वारा सं॰स॰ का आयोजन किया गया व 08.08.2011 को Blood Grouping  के लिए एक कैम्प मोहल्ला पण्डोर में लगाया गया। 80 बच्चों के रक्त की जाँच की गई कमजोर बच्चों को दवाईयाँ दी गईं। 9 अगस्त को रेलवे मार्ग पर राहगीरों को 50 तुलसी के पौधे बांटे गये। 10 अगस्त को सिलाई की शिक्षा ले रहीं 30 लड़कियों को सूट दिये गये। 11 अगस्त को जनता माडल स्कूल में दाँतों का कैम्प लगाया गया।

टैगोर, लुधियाना :  शाखा द्वारा एक विकलांग बच्चे को (VRTC) नेत्रहीन स्कूल में दाखिला करवाने हेतु रुपये 7200/-का आर्थिक सहयोग दिया गया। आंगनबाड़ी (Z-Block) में 10 बैंच और 10 कुर्सियाँ X-Block में 20 बैंच व 20 कुर्सियाँ और Y-Block में स्लेट-स्लेटियाँ व 10 बैंच, 10 डैस्क दिये गये। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रंगोली व कोलाज बनाने की प्रतियोगिता करवाई गईं जिसमें 15 प्रतिभागी रहे। गु्रप गायन प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने भाग लिया। राखी बनाने की प्रतियोगिता में 150 छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कर दिया गया। 200 बच्चों की उपस्थित में एक स्कूल में First Aid विषय पर सदस्य डा॰ शिव कुमार ने वार्ता दी। सदस्य डा॰ रोशन लाल ने फ्री मैडिकल कैम्प लगाया, जिसमें 25 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। विकलांग सहायता केन्द्र में चल रहे गुरुतेग बहादुर बाल संस्कार केन्द्र तथा अम्बेडकर बाल संस्कार केन्द्र में चित्रकला व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। पर्यावरण प्रकल्प में जल बचाओ अभियान में जल की महत्ता पर श्री आर॰पी॰ गुप्ता ने प्रकाश डाला। विवेकानन्द सरस्वती गुरुकुल में फ्री मैडिकल चैकअप किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया, रंगारंग कार्यक्रम में 9 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

फाजिल्का, पंजाब दक्षिण : अगस्त 2011 माह में तीज उत्सव व परिवार मिलन समारोह, व्यक्तित्व विकास शिविर, राखी बनाओ प्रतियोगिता, स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण, अन्ना हजारे के समर्थन में शान्ति मार्च तथा उनके समर्थन में अनशन तथा मेहन्दी प्रतियोगिता कराई गई। इसके अतिरिक्त भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता, वेशभूषा प्रतियोगिता तथा सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल पिलाना, इन सभी कार्यक्रमों में श्री विक्टर छाबड़ा, श्रीमती सुमन सुधा तथा श्री विजय गुगलानी का सहयोग रहा।

तरावड़ी, हरियाणा उत्तर : 17 अगस्त को गीता विद्या मन्दिर में भाषण एवं कलश सजाओ प्रतियोगिता में श्री ऋषि नागपाल मुख्य अतिथि रहे। 18 को रंगोली सजाओ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में समाज सेवी रमेश नारंग के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 23 को मेहन्दी सजाओ, 25 को सुलेख और स्लोगन प्रतियोगिता, गीता माडल सी॰सै॰ स्कूल में भगवान दास कबीर पंथी के आतिथ्य में आयोजित की गई। 27 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एस॰एम॰ सी॰सै॰ स्कूल में की गयी। जिसमें नीरज गुप्ता व अनिल गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। 28 को मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में शहर के प्रत्येक स्कूल से दो-दो विद्यार्थियों का चयन किया गया और उन्हें नगद धनराशि-प्रशस्ति पत्र व मिमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

लोहागढ़, भरतपुर, राजस्थान पूर्व : संस्कृति सप्ताह का आयोजन 5-11 सितम्बर तक किया गया। गु॰व॰छा॰अ॰ समारोह श्री कृष्णचन्द गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर तीन छात्राओं का प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदानकर अभिनन्दन किया गया। तुलसी पौधा वितरण का कार्यक्रम, अध्यक्ष सुरेश मेठी के नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि यातायात अधिकारी श्री पिन्टू कुमार ने छात्रों को गुरु हरि किशन पब्लिक स्कूल में यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान की। ग्रामीण विकास योजना के तहत बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक डा॰ एम॰एल॰ गुप्ता के नेतृत्व में 125 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईओं का वितरण किया गया। आदर्श उ॰मा॰वि॰ में वन्दे मातरम् गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, मुख्य वक्ता गिरधारी तिवारी रहे।

मुजफ्फरनगर ‘समृद्धि’, पश्चिमी उत्तर प्रदेश : शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह का प्रथम कार्यक्रम दरिद्र नारायण सेवा के रूप में स्थानीय संकीर्तन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से ऊपर असहाय व भूखों को भोजन कराया गया। जी॰सी॰ पब्लिक स्कूल में 800 छात्र/छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। स्वाधीनता दिवस पर श्रीकृष्ण गौशाला, पर ध्वजारोहण व गऊमाताओं की पूजा अर्चना कर चारा खिलाया गया। 16 अगस्त को एस॰डी॰ गर्ल्स इण्टर कालेज में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दयानन्द बाल विद्या मन्दिर में 100 बच्चों का दंत व सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण डा॰ हरीश कुमार (बाल रोग), डा॰ अनिल जैन, बी॰डी॰एस॰ तथा डा॰ अंशुल सिंघल, बी॰डी॰एस॰ द्वारा किया गया। बच्चों को स्वास्थ्य सम्बंधी सुझाव व जरूरतमन्दों को औषधियाँ दी गई।

शाखा द्वारा ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन राधा रानी बैंक्वेट हाल में प्रमुख हस्तियों राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर दत्त ओझा, (राष्ट्रीय संयोजक) नवीन कुमार (प्रान्तीय अध्यक्ष) श्रीमती बीना अग्रवल (प्रान्तीय महासचिव) प्रभात कपूर, हृदय मोहन मित्तल, विनीत संगल व विभिन्न शाखाओं से पधारे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। पत्रिका ‘समृद्धि 2011’ के द्वितीय अंक का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया।

मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ : धर्मस्थली शुक्रताल में स्थित अनाथ एवं विकलांग बच्चों के आश्रम में शाखा के 32 सदस्यों ने जाकर सेवा कार्य किया। इसमें 57 बच्चों को उनकी जरूरत की सामग्री फल व मिठाई आदि का वितरण किया गया। मेहन्दी एवं रंगोली प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 400 बच्चों ने भाग लिया। 4 अलग-अलग स्थानों पर तुलसी के 250 पौधों का वितरण किया गया। उदित पब्लिक स्कूल में 650 बच्चों की आँखों व दाँतों का निःशुल्क परीक्षण एवं दवा वितरित की गई और 100 बच्चों को चश्मा वितरित किया गया। अन्ना हजारे को समर्पित चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन में 10 विद्यालयों के 200 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 4 प्रतिष्ठित विद्यालयों में गु॰व॰छा॰अ॰ का कार्यक्रम प्रशस्ति-पत्र के साथ 20 छात्रों तथा अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। 9 सितम्बर को ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में 5 विद्यालयों के 6800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 250 निर्धन व्यक्तियों को तथा द्वादशी तिथियों पर 900 लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया। 30 सदस्यों ने श्रीकृष्ण गौशाला पर 4 क्न्विटल हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की। दो स्थानों पर 324 लोगों की ब्लड शूगर की जाँच करके उन्हें रिपोर्ट सौंपी गई।

‘अरुणोदय’ आगरा, ब्रज प्रदेश : शाखा द्वारा संस्कृति माह के अन्तर्गत 15.09.2011 को सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में एक महिला संगोष्ठी ‘यौन समस्यायें निराकरण एवं सुझाव’ विषय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञा डा॰ मनीष अग्रवाल रहीं। संस्कृति माह प्रभारी डा॰ मृदुला जुनेजा, शाखा की अन्य महिला सदस्यों श्रीमती अनीता सेठ, पल्लवी शर्मा, अजंना वर्मा सहित उपस्थित रहीं।

कन्नौज, ब्रह्मावर्त : शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह सोल्लास सम्पन्न हुआ। भाषण, रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, चैक सजाओ मेहन्दी लगाओ कढ़ाई एवं एकल-गान प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई। मुख्य अतिथि (उपजिलाधिकारी) के॰पी॰ सिंह रहे। समस्त प्रतियोगिताओं में 17 विद्यालय तथा 256 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। हर्षवर्धन एवं मकरन्द नगर शाखा ने संयुक्त रूप से संस्कृति सप्ताह मनाया। राष्ट्रीय समूहगान, हिन्दी राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत तथा लोक गीत की प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई।

भेल ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड पश्चिम : शाखा द्वारा 09 से 16.09.2011 तक सं॰स॰ आर्य समाज में सम्पन्न हुआ। आठ विद्यालयों में मेहन्दी व रंगोली प्रतियोगिता, जनलोकपाल बिल पर वाद-विवाद कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में 7 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

ललितपुर, बुन्देलखण्ड : शाखा द्वारा 14.09.2011 तक अनेक कार्यक्रम किये गए, जिसमें शिक्षक दिवस के अवसर पर 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। राजकीय बालिका जूनियर स्कूल महावीरपुरा में एक पानी की टंकी पेयजल समस्या निवारण हेतु भेंट की। भारतीय परम्परा की पर्याय रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 35 छात्रों ने भाग लिया। विजयी व सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भारतीय महापुरुषों के चरित्र-परिचय प्रतियोगिता आयोजित की गई। देश की ज्वलंत समस्या ‘भ्रष्टाचार’ विषय पर कार्टून बनाओं प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें 109 बालिकाओं ने भाग लिया। जिला चिकित्सालय में अनंत चतुर्दशी पर फल वितरण व कन्या इण्टर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 60 लड़कियों ने भाग लिया। घण्टा-घर मन्दिर में सुन्दर-काण्ड-पाठ आयोजित किया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

‘प्रमुख’ झाँसी : संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम 15.08 से 28.08.2011 तक मनाया गया। भजन संध्या कार्यक्रम किया गया। रक्त परीक्षण शिविर, पं॰ कृष्ण चन्द्र शर्मा इण्टर कालेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम हरियाली तीज उत्सव, आई॰एम॰ए॰ सभागार में कन्या भ्रूण हत्या विरोधी होर्डिंग का अनावरण किया गया तथा पण्च कुण्डी गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्ति पीठ में किया गया।

मुख्य झाँसी : शाखा के तत्वावधान में संस्कृति सप्ताह के अन्तर्गत इलाईट चौराहे पर नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। प्रकल्प प्रभारी अशोक सिंघल एवं संयोजक हरीओम सेठ, मुकेश अग्रवाल पार्षद के निर्देशन में शहर के 141 गणमान्य नागरिको ने मरने के उपरान्त नेत्रदान करने का संकल्प लिया।

प्रशान्त विहार, दिल्ली उत्तर : शाखा द्वारा 7 अगस्त से 5 सितम्बर 2011 तक संस्कृति सप्ताह आयोजित किया गया। 10 नए सदस्य बनाए गए। श्री राम मन्दिर में 108 तुलसी के पौधो का वितरित किए गए तथा 65 वर्ष की आयु से अधिक 3 वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान किया गया। मूक बधिर विद्यालय, रोहिणी में लगभग 150 बच्चों को फल, बिस्कुट टाफी आदि बांटे गए और छोटे बच्चों को बैठने के लिए 15 डैस्क भी दिए गए। प्राकृतिक चिकित्सा गोष्ठी, जिसमें लगभग 60 व्यक्तियों ने भाग लिया, भी हुई। 2 स्कूलों में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 400 बच्चों ने भाग लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम श्रीमती अंजु जैन (निगम पार्षद) की अध्यक्ष्ता में किया गया। मुख्य अतिथि डा॰ शोभा विजेन्द्र रहीं। सैक्टर 7 में दिल्ली नगर निगम उद्यान विभाग एवं वहाँ की रेजिडेन्ट्स वैल्फेयर एसोसियशन के सहयोग से पौधारोपण किया गया। 2 स्कूलों में गु॰व॰छा॰अ॰ आयोजित किया गया, जसमें 21 अध्यापकों तथा 22 मेधावी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजीव मिगलानी महामंत्री दिल्ली प्रदेश उपस्थित रहे। मोहन लाल गोयल संयोजक संस्कृति सप्ताह, बी॰बी॰ गोयल भी उपस्थित रहे।

(Niti: Dec., 2011)

पिछल

 
 

                                                                                                                                         top         Home 

 

Copyright©  Bharat Vikas Parishad . All Rights Reserved