|
|
| |
 |
 |
| |
|
विकलांग सहायता - प्रान्तों से समाचार
|
|
|
|
समाचारों
में भारत विकास परिषद्
>> |
|
 |
|
‘विवेकानन्द’ भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य : बदनौर इकाई द्वारा स्व॰ श्रीमती सीतादेवी
काबरा (सरगांव) की पुण्य तिथि पर तीन दिवसीय निःशुल्क 15वाँ कृत्रिम अंग
प्रत्यारोपण शिविर सेवा न्यास इन्दौर की टेक्नीशियनों की अनुभवी टीम द्वारा 2 से 4
जनवरी 2012 को सम्पन्न हुआ। साथ ही इस क्षेत्र में निःशक्तजनों को आदर्श विद्या
मन्दिर, में विभिन्न सहायता की गई। 154 विकलांगों में से 38 ने लाभ प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि आसीन्द एम॰एल॰ए॰ श्री रामलाल गुर्जर ने रामेश्वर काबरा को उनके सहयोग व
सेवाओं के लिये
बधाई
दी। डॉ॰ बी॰एल॰ माहेश्वरी ने नेत्र रोगियों की आँखों का चेकअप
किया व आवश्यक परामर्श भी दिया। 26 नेत्र रोगियों को अरिहन्त
हॉस्पीटल में रियायती दर पर ऑप्रेशन के लिये चुना गया। रामस्नेही अस्पताल के सहयोग से रक्तदान कैम्प में
54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सांचोर-जालोर, राजस्थान पश्चिम : विकलांग सहायता योजना द्वारा फरवरी माह में
कुल 23 विकलांग लाभान्वित हुये। सुरेश पुखराज बोकाड़िया के आर्थिक सहयोग से 3
कृत्रिम पैर, 2 कैलीपर्स, 6 बैसाखी वितरित की गईं। 12 अंगों की मरम्मत भी की गई।
जनवरी माह में 546 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके मांगीलाल मेहता,
मेहता ट्यूब मुम्बई के सौजन्य से दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गईं। नूतन प्रकल्प
फिजियोथेरेपी सेन्टर में 162 लोगों का इलाज किया गया। रियायती एम्बुलेंस सेवा द्वारा
3 मरीजों एवं 2 शवों को रियायती शुल्क पर गन्तव्य तक पहुँचाया गया।
चित्तौड़गढ़, राजस्थान दक्षिण : विकलांग मुक्त अभियान के तहत शाखा के प्रभारी
मंत्री भरतसिंह एवं जिला कलेक्टर रवि जैन को उनके सराहनीय कार्यों के लिये गणतंत्र
दिवस 2012 पर जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 5
निःशुल्क शिविरों में 830 निःशक्तजनों को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपित कर लाभान्वित
किया जा चुका है। 31 जनवरी 2012 को गणगौर गार्डन में मेवाड़ आर्थोपैडिक चिकित्सालय
के डॉ॰ मनीष छपरवाल एवं उनके चिकित्सकीय दल द्वारा 224 रोगियों को हड्डी रोग निदान
व यथोचित परामर्श दिया गया। आवश्यकतानुसार रोगियों को दवाईयाँ भी निःशुल्क प्रदान
की गई। शिविर का शुभारम्भ नगरपालिका आयुक्त दिलीप गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री ऋषभ
सुराणा एवं पूर्व अध्यक्ष इन्द्रमल सेठिया तथा
डॉ॰ मनीष छपरवाल द्वारा किया गया।
नगर इकाई, बीकानेर, राजस्थान उत्तर : 19.02.2012 को अग्रवाल समाज चेतना समिति
भवन में विवाह पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 84 युगल पंजीकृत हुए।
16.03.2012 को अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन में विकलांग सहायता शिविर का आयोजन भी
किया गया। लुधियाना से आये विशेषज्ञों ने लगभग 80 लोगों के कृत्रिम हाथ पैर लगाये।
50 आंशिक विकलांगों को ट्राई साईकिल व व्हील चेयर अर्जुन राम मेघावत सांसद बीकानेर
व लक्ष्मीकान्त चावला पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पंजाब के मुख्य आतिथ्य में वितरित की
गई।
भिवाड़ी, राजस्थान उत्तर पूर्व : विशाल विकलांग सहायता शिविर का आयोजन संयोजक
ओ॰पी॰ अग्रवाल के कार्यालय परिसर में किया गया। शिविर के प्रथम चरण में कृत्रिम
हाथ-पैर का नाप, दिल्ली फाउण्डेशन संस्था द्वारा किया गया व कान की मशीन, ट्राई
साईकिल व व्हील चेयर, पोलियो कैलिपर्स, हाथ के दस्ताना इत्यादि के लिये पंजीकरण किया
गया, जिसमें 275 लोगों ने पंजीकरण करवाया। हाथ-पैर व कान की जाँच में कुछ केस
ऑप्रेशन के लिए चिह्नित किये गये। होण्डा सियेल कार कम्पनी के प्रांगण में एक
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कम्पनी के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से
रक्तदान किया। विकलांग सहायता शिविर के दूसरे चरण का आयोजन किया गया, जिसमें
स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार, श्री एमादुद्दीन अहमद खान द्वारा शिविर का
उद्घाटन किया गया। अपने हाथों से कुछ विकलांगों को ट्राई साईकिल का वितरण किया और
मंत्री जी ने अपने संबोधन में शाखा को समाज के इस वृहद सेवा के लिये हर तरह की
सुविधा व सहयोग का विश्वास दिलाया। 40 लोगों को ट्राई साईकिल, 3 को व्हील चेयर,
लगभग 60 लोगों को कान की मशीन दी गईं। इसके अलावा करीब 100
लोगों को कृत्रिम हाथ,
पैर, बैसाखी, पोलियो कैलिपर्स, दस्ताना इत्यादि का वितरण किया गया। शाखा परिवार की
महिलाओं द्वारा विकलांग सहायता शिविर में
` 10,000/- का अनुदान दिया गया।
टोहाना, हरियाणा पश्चिम : शाखा द्वारा स्वर्गीय श्री सुरेन्द्र माडिया (70) और
स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी (73) के मरणोपरान्त नेत्रदान करवाए गए। अब तक 140
नेत्रदान करवाए जा चुके है। शहीद चन्द्र शेखर आजाद के शहीदी दिवस 27 फरवरी पर शाखा
द्वारा संचालित विकलांग सहायता समिति कार्यालय में सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि दी गई।
एक विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दो विकलांगों को ट्राई
साईकिल दी गयी। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय प्रेस क्लब के सहयोग से एक
हवन यज्ञ का आयेाजन शाखा कार्यालय में किया गया। मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी
शिव सचदेवा और नगर पालिका अध्यक्ष विद्या सागर ने परिवार सहित, शहर की विभिन्न
संस्थाओं के प्रतिनिधि और परिषद् सदस्यों ने परिवार सहित उपस्थित होकर आने वाले
वर्ष में माँ भारती की मंगलकामना के लिए यज्ञ में आहुति दी। शाखा द्वारा शहर वासियों
को शुभकामना सन्देश के बैनर भी लगवाए गये। शाखा द्वारा संचालित विकलांग सहायता समिति
द्वारा 5 विकलांग एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके पुनर्वास हेतु सिलाई मशीने भेंट की
गयी। एक विकलांग को ट्राई साईकिल और एक बंधु को बैसाखी दी गई। श्री रणधीर सिंह ने
अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मानसरोवर, लखनऊ, अवध प्रदेश : वरिष्ठ सदस्य श्री वी॰बी॰ मिश्रा एवं श्री आर॰के॰
गुप्ता के सहयोग से संयुक्त चिकित्सालय में दो व्हील चेयर उपलब्ध करवायी गयी।
(NITI:
May., 2012) |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
विवेकानन्द’ भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य :
स्व॰ श्रीमती सीता देवी काबरा सरगांव वाले की पुण्यतिथि पर अजय गु्रप आफ
इण्डस्ट्रीज के सौजन्य से शाखा एवं बदनोर के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श विद्या
मन्दिर विद्यालय में आयोजित 15वें कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के समापन पर
विधायक रामलाल गुर्जर उपस्थित रहे। प्रान्तीय मंत्री गोविन्द प्रसाद सोडाणी ने बताया
कि शिविर में कुल 51 पंजीयन हुए, जिसमें 38 लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान आयोजित
नेत्र रोग शिविर में 217 रोगियों की आँखों की जाँच की गई, जिसमें से 26 रोगियों को
मोतियाबिन्द आप्रेशन के लिए चयन किया गया। रक्तदान शिविर में रामस्नेही चिकित्सालय
की ब्लड बैंक टीम द्वारा 54 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
सांचोर-जालोर, राजस्थान पश्चिम : शाखा
के स्थायी प्रकल्प विकलांग सहायता योजना द्वारा जनवरी माह में 26 विकलांगों को
लाभान्वित किया गया। दानदाता सुरेश पुखराज बोकड़िया के आर्थिक सहयोग से 9 कृत्रिम
पैर, 2 कैलीपर्स, 6 बैशाखी, 1 स्टिक वितरित की गई। साथ ही 8 अंगों की मरम्मत भी की
गई। प्राथमिक चिकित्सा इकाई के माध्यम से 347 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य
परीक्षण करके श्री मांगीलाल मेहता, मेहता ट्यूब मुम्बई के सौजन्य से दवाईयाँ उपलब्ध
करवाई गई। नए प्रकल्प फिजियोथेरेपी सेन्टर में 107 लोगों का इलाज किया गया। रियायती
एम्बुलेंस सेवा द्वारा 6 मरीजों एवं 2 शवों को रियायती शुल्क पर गन्तव्य पर
पहुँचाया गया।
टोहाना, हरियाणा पश्चिम : 23 जनवरी को
शाखा द्वारा शहीद सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर शाखा द्वारा संचालित विकलांग सहायता
समिति कार्यालय में
जहाँ एक ओर माँ भारती के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि
अर्पित की गयी
वहीं एक विकलांग सहायता शिविर का अयोजन किया गया। शिविर में एक विकलांग को
ट्राईसाईकिल, एक विकलांग को पुनर्वास हेतु सिलाई मशीन और एक विकलांग बंधु को बैसाखी
की सहायता निःशुल्क प्रदान की गयी। शाखा का यह एक स्थाई प्रकल्प है।
(NITI:
Apr., 2012)
|
|
खटीमा, उत्तराखण्ड पूर्व : शाखा द्वारा
एक वृद्ध निःशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन 30 नवम्बर को थारू राजकीय इण्टर
कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जिसमें 300 लोगों को 45 ट्राईसाइकिल, 20 व्हील
चेयर, 50 कान मशीन, 50 वैशाखी, 100 चश्मे एवं 35 छड़ी वितरित की गयीं। कार्यक्रम में
क्षेत्र-4 के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील खेड़ा, प्रान्तीय अध्यक्ष भगवान सहाय,
प्रान्तीय कोषाध्यक्ष आर॰के॰ गुप्ता, अध्यक्ष दलजीत सिंह खिण्डा, सचिव अनिल मित्तल,
एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
स्वारगेट, पुणे, महाराष्ट्र - II :
11.12.2012 को मिनाताई ठाकरे झोपड़ पट्टी बस्ती के दो अपंग भाईयों को व्हील चेयर दी
गई। समाज सेविका कोकिला बेन, प्रवीण दोशी, भरत जैन (सुराना) साँई प्रतिष्ठान के
अध्यक्ष व संयोजक राजश्री पवार आदि 100 व्यक्तियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम
सम्पन्न किया गया।
शाहपुरकण्डी, पंजाब उत्तर : शाखा द्वारा
कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शिला अध्यक्ष के॰के॰ महाजन चिंतपूर्णी
मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर विक्रम जोशी मुख्य अतिथि तथा समाज सेवक सतीश महेन्द्र
विशेष अतिथि रहे। चेरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना के सहयोग से 30 जरूरतमंद लोगों को
कृत्रिम अंग, चार
ट्रॉइसाईकिलें व कानों से सुनने की सहायता करने वाली मशीनें
वितरित की गईं। श्री पंकज ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में भाविप के 14 चेरिटेबल
ट्रस्ट हैं, जिनमें से पंजाब
नॉर्थ में लुधियाना के चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज तक
2900 से ज्यादा जरूरतमंदों को निःशुल्क अंग प्रदान किए जा चुके हैं। ट्रस्ट के
माध्यम से 1800 से अधिक पोलियो ग्रस्त मरीज अपना सफल
ऑप्रेशन करवा कर अपने पैरों
पर खड़े हो चुके हैं। मुख्य मेहमान द्वारा 50 जरूरतमंद लोगों को गर्म जर्सियाँ भी
वितरित की र्गईं। कार्यक्रम में सर्वश्री ललित महाजन, सुशील गर्ग, जुगियाल शाखा
अध्यक्ष राकेश महाजन, करोली शाखा अध्यक्ष राकेश पठानिया व शाखा के अन्य सदस्य मौजूद
थे।
वरदान, रोहिणी, दिल्ली उत्तर : 18
दिसम्बर को पहला विकलांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय
संयोजक महेश शर्मा, क्षेत्र 3 के चेयरमेन मदन लाल मलिक, जनरल सेक्रेटरी जे॰एस॰ पन्नू
और संगठन मंत्री डा॰ विजयाप्रभा अग्रवाल भी उपस्थित थे। प्रान्त के अध्यक्ष राज
कुमार जैन, महासचिव संजीव मिगलानी और सचिव श्रीमती मंजुला कनोडिया एवं श्रीमती ऋतु
गोयल इस कार्यक्रम में सम्मलित थे। उपाध्यक्षा श्रीमती अलका गुप्ता ने अतिथियों
द्वारा मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र दिलवाये
बालक-स्वतंत्र और बालिका बिन्दु को हाथ से चलने वाली साइकिल प्रदान की गईं।
महर्षि अरविन्द, कोशी बिहार : बख्तियार
पुर और वीर कुँवर सिंह शाखा सरडीहा के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय सरडीहा
के प्रांगण में विकलांगों को 8 दिसम्बर 2011 को विकलांग सहायता शिविर में कृत्रिम
अंग हाथ, पैर श्रवण यंत्र, बैसाखी इत्यादि के अतिरिक्त रेड
क्रॉस सोसायटी द्वारा
त्रिपाल एवं मग निःशुल्क प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र कुमार तथा
विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रितेष रंजन ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता
डा॰ प्रियनंदन प्रसाद तथा मंच संचालन प्रमोद भगत ने किया। जोनल सचिव महेन्द्र
नारायण प्रसाद, प्रान्तीय अध्यक्ष ई॰ राजकिशोर प्रसाद महा सचिव ओंकार सिंह, विकलांग
शिविर के कोषाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह उपस्थित रहे। शिविर में विशिष्ट सहयोग के लिये
कुछ गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति-चिह्न उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया।
(NITI:
Mar., 2012) |
|
सांचोर जालोर, राजस्थान
पश्चिम : शाखा ने जिला प्रशासन एवं जैन महिला मण्डल के सहयोग से 23 नवम्बर को
विशाल निःशुल्क विकलांग सहायता शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर से कुल 330 विकलांग
बन्धु लाभान्वित हुए। विकलांगों को 165 रेल पास, 150 बस पास, 135 को विकलांग
प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। साथ ही पेंशन योजना के 15, विश्वास योजना के 30, आस्था
योजना के 4, पालनहार योजना के 2, वृद्धावस्था पेंशन के 21 फार्म स्वीकृत करवाये गये।
विकलांग केन्द्र के माध्यम से 13 को कृत्रिम पैर, 14 को बैशाखी, 20 को स्टिक, 28
विकलांगों को श्रवण-यंत्र प्रदान किये गये। शिविर में 31 विकलांगों को ट्राईसाईकिल
प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्री केवल कुमार गुप्ता (जिला कलेक्टर) एवं विशिष्ट अतिथि
श्री जीवाराम चैधरी थे। श्री नरपतचन्द कानूनगो (राष्ट्रीय मंत्री), के॰सी॰ गोकाणी (राष्ट्रीय
संयोजक संपर्क) एवं समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक श्री
जीवाराम चैधरी ने एक माह का वेतन सेवा कार्यों हेतु देने की घोषणा की।
सेवा, इन्दौर, मध्य
भारत पश्चिम : ‘विकलांग बंधु को आर्थिक संबल देने के साथ मानसिक संबलता प्रदान
करने की महती आवश्यकता है’। उक्त उद्गार कृत्रिम अंग वितरण समारोह में परिषद् के
विकलांग पुनर्वास प्रकल्प के राष्ट्रीय मंत्री प्रथमेश देसाई ने व्यक्त किये। विशेष
अतिथि सर्वश्री सुशीला कुलकर्णी व मनोहर करंबेलकर थे। निशक्त बंधुओं को कृत्रिम पैर,
कैलिपर भेंट किये गये। आभार माना स्मिता कुलकर्णी ने एवं कार्यक्रम का संचालन
डॉ॰ संजय लोंढ़े ने किया।
19-20 नवम्बर को विकलांग
सहायता प्रकल्प पर चिंतन बैठक आयोजित की गई। मतिमंद, श्रवण दोष, अस्थिदोष,
द्वष्टिदोष पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा हुई और भविष्य में सेवा भारती, सक्षम व
भा॰वि॰प॰ के एकजुट कार्य करने की योजना बनी। इस अवसर पर रा॰सं॰ महामंत्री
से॰ डॉ॰ संजय लोंढे, राष्ट्रीय मंत्री विकलांग सहायता प्रथमेश देसाई, श्री निधिष गुप्ता,
लुधियाना केन्द्र से श्रीमती नीलम गुप्ता, कुसुम गुप्ता और अन्य 360 संस्थानों के
प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह मा॰ सुरेश जोशी
मुख्य अतिथि थे।
उत्तराखण्ड पश्चिम
: राष्ट्रीय प्रकल्प विकलांग सहायता एवं पुनर्वास योजना के अन्तर्गत प्रान्त द्वारा
निःशुल्क विकलांग शिविर, साधुराम जूनियर हाईस्कूल जी॰एस॰एस॰ रोड पर आयोजित किया गया,
जिसमें ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर,
चश्मे, वैशाखी, कानों की मशीनों का वितरण
एन॰आई॰वी॰एच॰ के सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष हरबंस लाल कपूर
रहे। इस अवसर पर श्रीमती मधुरीका द्वारा एक छोटी बुक्लेट का विमोचन विकलांग जनों के
मार्गदर्शन हेतु किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार वधवा ने संस्था
का परिचय व उसके कार्यों को विस्तृत रूप से बताया तथा प्रान्त के सभी सदस्यों को
बधाई व शुभकामनाएँ दीं। प्रान्तीय अध्यक्ष श्रीमती सविता कपूर ने सभी आये हुए
अतिथियों का स्वागत किया। श्री राजकुमार चैहान, चैयरमैन जोन-4 इस अवसर पर विशेष रूप
से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय पार्षद श्री बाबूराम, अर्चना
पुण्डीर, आशा भाटी, विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन प्रा॰ महासचिव श्रीमती अरुणा
अदलखा एवं जिला सचिव श्री जगदीश बावला ने किया।
(NITI:
Feb., 2012) |
|
सांचोर-जालोर, राजस्थान पश्चिम :
विकलांग सहायता केन्द्र द्वारा दानदाता सुरेश पुखराज बोकड़िया के आर्थिक सहयोग से
सितम्बर में 21 कृत्रिम अंग वितरित किये गये। प्राथमिक चिकित्सालय में गत माह में
960 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मांगीलाल मेहता के सौजन्य से लगभग रु
24000/- की दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गईं। फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति द्वारा
अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक मशीनों के माध्यम से 98 लोगों का इलाज किया गया। प्रकाशमल
सी॰ कानूनगो द्वारा यह सुविधा बहुत ही रियायती शुल्क पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
विकलांग सहायता केन्द्र पर दानदाता सुरेश
पुखराज बोकड़िया के आर्थिक सहयोग से अक्टूबर में 22 कृत्रिम अंग वितरित किये गये।
फिजियोथेरेपी पद्धति द्वारा अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक मशीनों द्वारा 70 लोगों का
इलाज किया गया। दानदाता प्रकाशमल सी॰ कानूगो, प्रकाश स्टीलेज मुम्बई रहे। गत माह
में 106 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करके श्री मांगीलाल मेहता, के सौजन्य से
दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गई।
चित्तौड़गढ़, राजस्थान दक्षिण : शाखा
द्वारा 10 से 12 अगस्त तक निःशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। दिनेश
काबरा ने बताया कि शिविर में 21 विकलांगों के कृत्रिम हाथ एवं 51 विकलांगों के
कृत्रिम पैर लगाये गये। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ॰ महेन्द्र लोढ़ा
ने किया। शाखा सचिव श्री कृष्ण गोपाल डाड अध्यक्ष श्री शिव प्रकाश पुंगलिया ने
मुख्य अतिथि (जिला कलेक्टर) रवि जैन का स्वागत किया।
टैगोर, लुधियाना, पंजाब उत्तर : शाखा
ने Lodge Vishkarma Society के सहयोग से विकलांग सहायता फ्री कैम्प लगवाया, जिसमें
77 लोगों को कृत्रिम अंग लगाये गए। इस कार्य के लिए Lodge Vishkarma Society की ओर
से रु 1 लाख 15 हजार की धन राशि Trust को भेंट की गई। 31.10.2011 को Small scale
camp में डॉ॰ आर॰जे॰ सिंह ने डॉ॰ रोहित वर्मा के बच्चे के जन्मदिन पर रु 15000/- की
धनराशि दी। शाखा ने एक व्यक्ति को Accident के कारण अपनी चलने की शक्ति खो जाने के
कारण उसे Tricycle दी।
डॉ॰ किचलू, लुधियाना : 11 सितम्बर को
विकलांग सहायता केन्द्र परिसर में निःशुल्क कृत्रिम अंगदान कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में 51 विकलांगों को कृत्रिम अंग ट्राई, साईकल, ऊँचा सुनने की मशीन, बैसाखियाँ
आदि दिये गये। श्रीमती मनोरमा शर्मा मुख्यातिथि एवं श्री विनोद जैन एवं कनव जैन
विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ॰ आर॰सी॰ बखेटिया, प्रान्तीय संयोजक (स्वास्थ्य)
ने की। होम्योपैथी डिस्पेंसरी में पिछले माह में 1257 मरीजों ने लाभ उठाया व
आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी से 395 मरीजों ने लाभ उठाया।
सिद्धार्थ, सहारनपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
: प्रथम बार शाखा के बैनर तले कटे-फटे होंठ एवम् कटे तालू का ऑप्रेशन करवाने
हेतु अनेक लोगों के विरोध के बाद भी कैम्प का आयोजन सफल रहा। विभिन्न स्थानों से आये
72 मरीजों में से 47 मरीजों को ऑप्रेशन के लिये देहरादून भेजा गया।
(NITI:
Jan., 2012)
|
|
सांचोर, राजस्थान पश्चिम : शाखा द्वारा
संचालित विकलांग सहायता केन्द्र एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा दानदाता दिलीप कुमार,
भीमराज मेहता के सौजन्य से अगस्त में केन्द्र पर आये 18 विकलांग बन्धुओं को कृत्रिम
उपकरण प्रदान करके लाभान्वित किया गया, जिसमें 6 को कृत्रिम पैर, 1 को हाथ, 3 को
कैलिपर्स, 2 को बैसाखी, 1 को स्टिक तथा 5 अंग रिपेयर किये गये।
चित्तौड़गढ़, राजस्थान दक्षिण : शाखा
द्वारा 5वाँ निःशक्तजन कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 10-12 अगस्त तक सेवा न्यास
इन्दौर की अनुभवी टेक्नीशियन टीम द्वारा सम्पन्न हुआ। साथ ही इस क्षेत्र में
निःशक्तजनों की जैन धर्मशाला में विभिन्न प्रकार की सहायता की गई। 81 में से 65
विकलांग लाभान्वित हुये जिसमें 41 को कृत्रिम पैर, 14 को कृत्रिम हाथ व 10 को हाथ
के पंजे लगाये गये। शिविर में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रवि जैन तथा विशिष्ट अतिथि
हिन्दुस्तान जिंक से लोकेश हेड मेहता एवं जे॰के॰ सीमेन्ट से पी॰सी॰ धारीवाल रहे।
शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय चेयरमेन शान्ति लाल पानगड़िया ने की।
चैरिटेबल ट्रस्ट, लुधियाना, पंजाब उत्तर
: काहन चन्द अग्रवाल ट्रस्ट के अन्तर्गत जुलाई में 3936 रोगियों को चिकित्सा का लाभ
मिला। विकलांग सहायता केन्द्र द्वारा 858 से 86वें फ्री कृत्रिम-अंग- वितरण के 6
कैम्प लगाये गये, जिसमें 172 विकलांगों को 108 कृत्रिम अंग दिए गए, जिसमें 87 को
कृत्रिम टांगे, 60 पोलियों रोगियों को कैलीपर, 14 को बाजू, 10 को ट्राई साईकिल व 9
को ऊंचा सुनने वाले श्रवण यंत्र दिये गये। हरि बस्ती में हर महीने लगने वाले पोलियो
सरजरी कैम्प में 43 पोलियो आप्रेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। महीने के हर शनिवार
को पोलियो रोगियों का निरीक्षण किया जाता है तथा महीने के दूसरे और
चौथे रविवार को
निःशुल्क आप्रेशन किए जाते
हैं।
डा॰ किचलू, लुधियाना : शाखा की ओर से
11 सितम्बर को विकलांग सहायता केन्द्र परिसर में 50वां निःशुल्क कृत्रिम अंगदान
कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 51 विकलांगो को कृत्रिम अंग, ट्राई साईकल, ऊंचा
सुनने की मशीन, वैसाखियाँ आदि दिये गये। श्रीमती मनोरमा शर्मा (मुख्य अतिथि) एवं
कोनार्क एन्टरप्राईजिज, के विनोद जैन (विशिष्ट अतिथि) उपस्थित हुए। कार्यक्रम की
अध्यक्षता डा॰ डी॰आर॰सी॰ बखेटिया, प्रान्तीय संयोजक स्वास्थ्य ने की। शाखा द्वारा
चलाई जा रही होम्योपैथी डिस्पेंसरी से अगस्त माह में 1257 मरीजों ने लाभ उठाया।
आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी से 395 मरीजों ने लाभ उठाया।
होडल, हरियाणा दक्षिण : शाखा के
प्रान्तीय संयोजक डा॰ जे॰के॰ मित्तल को विकलांग सहायता एवं पुनर्वास योजना क्षेत्र
में उल्लेखनीय योगदान के लिये स्वतंत्रता दिवस समारोह में होडल प्रशासन द्वारा
सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एच॰सी॰एस॰ सतपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें
सम्मानित किया।
(NITI:
Nov., 2011)
|
|
डा॰ किचलू लुधियाना, पंजाब उत्तर :
परिषद् का 48वां स्थापना दिवस 10 जुलाई 2011 को शाखा द्वारा निःशुल्क कृत्रिम
अंगदान एवं हृदय रोग चैकअप कार्यक्रम का आयोजन कर विकलांग सहायता केन्द्र में मनाया
गया। कैम्प में 50 मरीजों का हृदय चैकअप व
ब्लड-प्रेशर चैक किया तथा 35 लोगों की
निःशुल्क ई॰सी॰जी॰ की गईं। कैम्प में 465 मरीजों को 50 कृत्रिम अंग, ट्राईसाईकल,
ऊँचा सुनने की मशीन आदि दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष डा॰
कुलदीप ने की। मुख्य अतिथि गुरकीरत किरपाल सिंह, आई॰ए॰एस॰, निर्देशक सामाजिक सुरक्षा
तथा स्त्री एवम् बाल विकास, पंजाब सरकार चंडीगढ़ रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती
इन्द्रपीत कौर, डी॰एस॰एस॰ओ॰ ने भी शाखा के कार्यों की सराहना की।
फगवाड़ा : 31 जुलाई को सेवा प्रकल्प के
अन्तर्गत शाखा सदस्य दीपक गर्ग ने अपने पिता की प्रथम बरसी पर एक विकलांग मनोज बारी
को एक तिपहिया रिक्शा प्रदान की। प्रधान गुलशन मनचन्दा, वीरेन्द्र, राजीव ओहरी,
विपिन ढीगंरा, योगेश वर्मा, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
टैगोर, लुधियाना : शाखा की प्रेरणा व
सहयोग से फ्री कृत्रिम अंग वितरण का आयोजन
Lodge Vishkarma Welfare Society (Regd.)
द्वारा कराया गया। इसमें 70 लोगों को कृत्रिम अंग व कैलिपर, ऊँचा सुनने की मशीन आदि
देकर उनका उपचार किया गया।
शाखा की एन॰आर॰आई॰ सदस्य श्रीमती विनोद खोसला
(Co-ordinate overseas charity) एवं उन के पति श्री रवि खोसला लन्दन निवासी ने
विकलांग सहायता केन्द्र को 3 लाख की धन राशि 13 जुलाई 2011 को भेजी। कृत्रिम अंग
बनाने की विधि व मशीनरी में बेहतरी लाई जाए इस उद्देश्य से यह धनराशि भेजी गई है।
श्रीमती विनोद खोसला शाखा प्रधान विजय लक्ष्मी कपूर एवं जे॰सी॰ कपूर की सुपुत्री
हैं। केन्द्र को 9
Computer Scanning & Fax Machines, Dublicator जरूरतमंद
छात्रों की सहायता व चेरिटी शाप, ‘कल्पतरू अनुदान केन्द्र’ खोलने की प्रेरणा एवं
आर्थिक सहायता हेतु 11 लाख से अधिक की धनराशि पहले ही दे चुके हैं।
बटाला : 15.07.2011 को शाखा की ओर से
एक व्यक्ति को निःशुल्क कृत्रिम अंग, हाथ
(Artificial Limb) लगाया गया। जिससे
उसका विश्वास बढ़ा और दैनिक कार्य करना भी संभव हो सका।
कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान दक्षिण :
शाखा द्वारा स्व॰ श्री राधेश्याम काबरा, सरगांव भीलवाड़ा की पुण्य स्मृति पर सेवा
न्यास इन्दौर की टेक्नीशियनस की अनुभवी टीम द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग
प्रत्यारोपण शिविर 3 से 5 अगस्त 2011 के मध्य सम्पन्न हुआ। साथ ही इस क्षेत्र में
निःशक्तजनों को सांवरिया धाम आश्रम, गाँव मुंगाना में विभिन्न प्रकार की सहायता दी
गई, जिससें 47 विकलांग लाभान्वित हुए। शिविर के संयोजक मुंगाना शाखाध्यक्ष
सुरेशचन्द्र पलोड़, सचिव भगवती सोमानी, शिविर संयोजक बादशाह सिंह रहे। कृत्रिम अंग
प्रत्यारोपण अजय ग्रुप
आफ इण्टस्ट्रीज, काबरा परिवार सरगाँव वाले, भीलवाड़ा के
सौजन्य से किया गया।
बनेड़ा भीलवाड़ा, राजस्थान मध्य :
विवेकानन्द इकाई एवं शाखा बनेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में स्व॰ श्री राधेश्याम काबरा
सरगांव, भीलवाड़ा की पुण्य स्मृति पर भाविप, सेवा न्यास इन्दौर की अनुभवी टीम द्वारा
तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 6 से 8 अगस्त 2011 के मध्य सम्पन्न हुआ।
साथ ही इस क्षेत्र में निःशक्तजनों की रामानुज कोट धर्मशाला में विभिन्न प्रकार से
सहायता की गई।, जिसमें 194 विकलांग लाभान्वित हुए। शिविर के संयोजक शाखाध्यक्ष
निर्मल अजमेरा, सचिव अनिल टेलर रहे। कार्यक्रम में विकास अधिकारी कैलाश बसैर
एस॰डी॰ओ॰, उमेश सिंह सजावत मुख्य अतिथि रहे।
सेवा न्यास, इन्दौर, मध्य भारत पश्चिम
: शाखा द्वारा संचालित विकलांग पुनर्वास केन्द्र रूपराम नगर में 3 से 12 अगस्त तक
परिषद् की शाखाओं भीलवाड़ा, चित्तौड़, कपासन (राजस्थान) के सहयोग से विकलांग सहायता
शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्ष श्री प्रथमेश देसाई व सचिव डा॰ संजय लोंढ़े ने बताया
कि आयोजित शिविर में न्यास का चालितवाहन वर्कशाप भेजा गया, जिसमें कृत्रिम हाथ,
पांव, पोलियो केलिपर्स बनाने की कच्ची सामग्री होती है। अभी तक बेल्लारी (कर्नाटक),
नासिक, कानपुर, शहडोल, रायपुर कोरबा जैसे ट्रस्ट क्षेत्रों में वाहन द्वारा
सेवायें
दी जा चुकी हैं। विकलांग पुनर्वास केन्द्र से अभी तक 6000 से अधिक कृत्रिम अंग
बनाकर बिना किसी सरकारी अनुदान के दिये जा चुके हैं।
(Niti; Oct.,2011) |
|
सांचोर-जालोर, राजस्थान पश्चिम : शाखा
द्वारा संचालित विकलांग सहायता एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा दानदाता दिलीप कुमार,
भीमराज मेहता के सौजन्य से जून 2011 में केन्द्र पर आये 16 विकलांग बन्धुओं को
कृत्रिम उपकरण प्रदान करके लाभान्वित किया गया। जिनमें 7 को कृत्रिम पैर, 4 को
बैशाखी तथा 5 अंग रिपेयर किये गये। चिकित्सा इकाई द्वारा दानदाता मांगीलाल, रिखबचंद,
गणपत मेहता परिवार के सौजन्य से विकलांग केन्द्र पर 305 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
करके निःशुल्क दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गई।
फिज़ीयोथेरेपी चिकित्सा द्वारा 88 रोगियों
का इलाज किया गया।
समाना, पंजाब पूर्व : शाखा, ने
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से स्थानीय गोपाल भवन में बनावटी
अंगों का मुफ्त शिविर लगाया। अम्बाला से कैप्टन डा॰ रोशन लाल हांडा ने अपनी टीम के
साथ ओ॰पी॰डी॰ के दौरान लगभग 110 मरीजों का चेकअप किया। प्रधान कृष्ण गोयल एवं सचिव
विजय डावर के नेतृत्व में लगाए गए बनावटी-अंगों के शिविर का उद्घाटन विशेषातिथि अजय
बांसल, रत्न सिंह चीमा, राजीव सिंगला ने किया। इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष
राजिन्द्र प्रसाद, जरनैल सिंह, सुभाष मित्तल आदि उपस्थत रहे।
(NITI: Sept., 2011)
|
|
चैरिटेबल ट्रस्ट, लुधियाना, पंजाब उत्तर
: शाखा द्वारा मई मास में विकलांग सहायता केन्द्र में 852 से 855वें (4) फ्री
कृत्रिम अंग कैम्प लगाये गये, जिसमें 136 विकलांगों को 147 कृत्रिम अंग दिए गए। 91
को कृत्रिम टांगे, 41 पोलियो रोगियों को कैलीपर, 9 को कृत्रिम बाजू, 3 को ऊँचा सुनने
वाले श्रवण यंत्र दिये गये, जिन पर 2.40 लाख रुपये व्यय आया। हर महीने के दूसरे
रविवार को लगने वाले 74वें पोलियो सर्जरी कैम्प में 11 मरीजों के 23 पोलियो आप्रेशन
सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।
(NITI: August, 2011)
|
|
सांचोर,जालोर, राजस्थान पश्चिम : शाखा
द्वारा संचालित विकलांग सहायता केन्द्र एवं पुनर्वास केन्द्र द्वारा दानदाता दिलीप
कुमार, भीमराज मेहता के सौजन्य से अप्रैल 2011 में केन्द्र पर आये 29 विकलांग
बन्धुओं को कृत्रिम उपकरण प्रदान करके लाभान्वित किया गया। चिकित्सा इकाई द्वारा
दानदाता मांगीलाल, रिखबचंद, गणपत मेहता परिवार के सौजन्य से विकलांग केन्द्र पर 275
लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गईं। फिजियोथेरेपी
चिकित्सा द्वारा 37 रोगियों का इलाज भी किया गया।
पटियाला, पंजाब पूर्व : शाखा द्वारा
17.04.2011 को जरूरतमंद विकालांगों को 42 कृत्रिम अंग प्रदान किये गये। कार्यक्रम
आल इन्डिया एन्टी करप्शन, एन्टी क्राईम ब्यूरो के सहयोग से आयोजित किया गया।
(NITI:
July, 2011) |
|
गोविन्द, कानपुर, ब्रह्मावर्त : 18
फरवरी 2011 को स्वीट हाई स्कूल ‘के’ ब्लाक गोविन्द नगर में वृद्ध विकलांग शिविर
लगाया गया। शिविर में 127 विकलांगों का पंजीकरण हुआ। 20.2 को शाखा द्वारा आयोजित एक
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजय कपूर ने परिषद् द्वारा चलाये जा रहे समाज कल्याण
के कार्यों की प्रशंसा की एवं समारोह की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
रवीन्द्र पाल शर्मा ने शाखा द्वारा पंजीकृत 127 में से 3 को ट्राई साइकिल, 2 को
व्हील चेयर, 15 को पैर, 5 हो हाथ, 15 को कैलीपर्स, 30 को बैसाखी, 1 को हैण्ड ग्लोव
और 5 को कान की मशीन आदि वितरित किये। संचालन सचिव श्रीमती डिम्पल जुनेजा ने किया
तथा आभार अध्यक्ष श्रीमती ब्रिज सोटा ने किया। समारोह में सर्वश्री रामशरण
श्रीवास्तव, शशि भूषण गुप्ता, अजय नारायण अग्रवाल, श्रीमती रमा खन्ना, डा॰ करुणा
अग्रवाल, श्रीमती निर्मल कुमारी आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
सुमेरपुर, शिवगंज, राजस्थान पश्चिम :
शाखा के आर्थिक सहयोग से 07.01.2011 को पंचायत समिति में विकलांगों के कृत्रिम अंग
बनाने हेतु परिषद् विकलांग केन्द्र अहमदाबाद द्वारा नाप लिये गये। 25.01.2011 को 12
पैर, 3 हाथ स्टीक, तथा 4 बैशाखी विकलांगों को वितरित किये गये। शिवचरण मीणा उपखण्ड
अधिकारी शिवगंज, नन्दकिशोर राजौरा तहसीलदार, डा॰ कौशल ओवरी ब्लाक चिकित्सा अधिकारी,
शाखा अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, विकलांग प्रकल्प प्रमुख प्रवीन बी॰ जैन का सहयोग रहा।
नगरोटा बागवाँ (कांगड़ा), हिमाचल प्रदेश
: विकलांग सहायता हेतु शाखा द्वारा विकलांग पुनर्वास संस्था में एक कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कुशला सूद की अध्यक्षता में कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगर परिषद्
अध्यक्ष हिमाद्री सोनी ने शारीरिक रूप से विकलांग 7 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग भेंट
किए। श्रीमती कुशला सूद ने अपनी स्वैच्छिक निधि से संस्था को 11 हजार रुपये भेंट
किए। संस्था ने 19 साल में लगभग 5 हजार कृत्रिम अंग भेंटकर सेवा करते हुए इस
क्षेत्र में इतिहास कायम किया है। इस मौके पर सर्वश्री कीमत लाल नागपाल, कुमुद मेहता,
सुलक्षण मल्होत्रा, रमेश पुरोहित, देवराज शर्मा, ओमप्रकाश खोसला मुख्य रूप से
उपस्थित थे।
(NITI:
May, 2011)
|
|
इन्दौर, मध्य भारत पश्चिम : सेवा न्यास
द्वारा संचालित विकलांग पुनर्वास केन्द्र रूपराम नगर द्वारा कानपुर शाखा के सहयोग
से 19,20,21 फरवरी को विशाल विकलांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। चलित वाहन
वर्कशाप एम्बुलेंस के सहयोग से शिविर स्थल पर ही कृत्रिम हाथ, पांव, निःशुल्क
वितरित किये गये। गत जनवरी में इस वाहन ने भीलवाड़ा ग्वालियर, धारा शिविरों में
सेवायें दी हैं। बेल्लारी, नासिक, शहडौल, रायपुर, कोरबा जैसे स्थानों पर भी वाहन
पहुंचा है। गत वर्षों में 19 रूपराम नगर स्थित केन्द्र के माध्यम से 7000 से अधिक
निशक्तजनों को कृत्रिम अंग निःशुल्क लगाये जा चुके है।
सूरतगढ़, राजस्थान उत्तर : जिला
श्रीगंगानगर व पंजाब के समीपस्थ जिले में पोलियो व अन्य कारणों से हुए विकलांगों के
लिए शाखा का छठा निःशुल्क विकलांग सेवा शिविर विकलांग पुनर्वास केन्द्र हिसार के
सहयोग से चौपड़ा धर्मशाला में लगाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि ई॰जी॰
बनवारी लाल अध्यक्ष नगरपालिका द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। 47 विकलांगों की
जांच की गई तथा 23 को कृत्रिम अंग लगाकर अपने पैरो पर चलने लायक बनाया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक वैद्य राधेमोहन शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,
अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, सचिव वीरेन्द्र भटेजा, कोषाध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, सहित कई
सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
(NITI:
April, 2011)
|
|
>> |
|
|
|
|