Bharat Vikas Parishad has launched “Green India Project” under which 150 to 300 trees are planted by each of its branches. Similarly each branch has to distribute 150 to 300 sacred plants like Tulsi for homestead planting in urban colonies.
This programme is being monitored regularly. During the year 2021-22, Parishad’s branches organised 643 environment protection awareness programmes and distributed / planted 1.64 lakh plants.
पर्यावरण संरक्षण प्रबन्धन वर्तमान में सम्पूर्ण मानवता जाति के लिए सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण विषय बनता जा रहा है। पृथ्वी पर आने वाले आसन्न संकट के निवारण हेतु भारत विकास परिषद् ने देशभर में फैली अपनी शाखाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम चला रखे हैं।
वर्तमान में ‘‘पर्यावरण यानी पौधारोपण व वृक्ष रक्षण, जल- ,ऊर्जा संरक्षण प्रदूषण की रोकथाम, प्लास्टिक का प्रयोग रोकना व स्वच्छता’’ सर्वाधिक महत्वपूर्ण व अनिवार्य विषय है और इसके हम पूरे देश में लगभग हर घर तक पहुंच सकते हैं। पर्यावरण के सभी घटकों को राष्ट्र व्यापी बनाने के लिए निम्नलिखित योजना है –
इन राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय दिवस विशेष जैसे 21 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस, 22 मार्च विश्व जल दिवस, 6-12 मार्च राष्ट्रीय भूजल जागरूकता सप्ताह, 22 अप्रैल अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस, 3 मई अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, जुलाई में प्रथम सप्ताह राष्ट्रीय पर्यावरण सप्ताह, 31 जुलाई राष्ट्रीय वृक्ष दिवस, 3 अक्तुबर विश्व प्रकृति दिवस, 2 दिसम्बर राष्ट्रीय प्रदूषण नियन्त्रण दिवस, 5 दिसम्बर विश्व मिट्टी दिवस, 14 दिसम्बर राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस आदि अवसरों पर रैली, जागरूकता यात्रा, सेमिनार, संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि करके समाज में और अधिक काम व नाम किया जा सकता है।
आओ एक बड़ी श्रंखला बनाकर दृढ़ निश्चय, लग्न, निष्ठा व समर्पण के साथ आगे बढ़ें और देश व समाज की समस्याओ को कम करने में अपना योगदान दें तथा अपने व भावी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनायें।
किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए सम्पर्क करें: National Secretary – Environment (Shri Ramesh Chender Goyal)
"जल चालीसा" के लिए यहाँ क्लिक करें
बैनर नमुना
नमुना पम्फलैट