logo image
    DonateJoin us
    Accessibility Settings
    BVP Logo
    • संपर्क
    • सहयोग
    • सेवा
    • संस्कार
    • समर्पण
    भारत विकास परिषद
    Bharat Vikas Parishad
    • स्वस्थ – समर्थ – संस्कारित भारत
    • Swasth-Samarth-Sanskarit Bharat
    • facebook Icon
    • twitter Icon
    • you-tube Icon
    • instagram Icon
    • LinkedIn Icon
    Bharat Vikas Bhawan, Behind BD Block DDA Market, Power House Road, Pitampura, Delhi - 110034 (INDIA)
    Phone Icon+91 - 11-27316049, +91-11-27313051
    E-Mail Iconbvp@bvpindia.com, niti@bvpindia.com, atam.dev@bvpindia.com
      Connect with us:help1@bvpindia.comhelp2@bvpindia.com
      ©Copyright Bharat Vikas Parishad 2025. All Rights ReservedVisitors: 202002

      Sahmuhik Saral Vivah

      • Home

      Bharat Vikas Parishad has taken up this project at national level. Simple mass marriages of poor young girls and boys are performed by many branches and Prants regularly.

      The scriptures prescribe 16 sanskaras for the Hindus and marriage is one of the most important sanskar. With the increasing dowry demand and ostentatious style of marriage celebrations, the daughter’s marriage has become a heavy burden for parents of moderate means. Parishad organises marriages in the case of needy families collectively. Sometimes hundreds of brides and bridegrooms participate in one celebration. There is a combined feast and essential house hold items, clothes, etc. are donated. Annually Parishad helps in organising marriages of a large number of couples belonging to weaker sections of the society.

      During the year 2021-22 Parishad organised marriages of 330 couples.

      परिषद् ने ‘‘सामूहिक सरल विवाह’’ का प्रकल्प अपनाया है जिसका उद्देश्य है सरल, संस्कारित व सुखद भावना से विवाह सम्पन्न कराना।

      विवाह भारतीय जीवन पद्धति में 16 प्रमुख संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है। परम्परा के अनुसार नया जीवन प्रारंभ करने हेतु कन्या को गहने, बर्तन, बिस्तर, कपड़े आदि दिये जाते हैं जिसे आम भाषा में दहेज/दाज कहते हैं। धीरे-धीरे समाज में स्वेच्छा से कन्या को दहेज दिये जाने की रीति में अभूतपूर्व बदलाव आया और दहेज समाजिक विकृति के रूप में प्रचलित हो गया है जिससे सामान्य व्यक्तियों के लिये कन्या का विवाह करना पहुँच से बाहर हो गया है।

      प्रकल्प का रूप / उद्देश्य :

      समाज की इस विस्फोटक स्थिति को देखते हुए, भारत विकास परिषद् ने राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक सरल विवाह प्रकल्प प्रारंभ किया है। समाज के निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह सरल हो एवं दुल्हन ही दहेज है, यही मूल भावना है इस प्रकल्प की। परिषद् की यह भी सोच है कि भारतीय जीवन में शुचिता हो, परिवार संस्कारित हों, बालक/बालिकाएँ चरित्रवान एवं देशभक्त बनें एवं अच्छे नागरिक बन कर भारत का विकास करें। परिषद् द्वारा करवाये जाने वाले विवाह में इससे संबंधी प्रक्रिया संस्कारित होती है। वर-वधु पक्ष के सम्बन्धी बाराती एक ही स्थान पर रस्में-रीतियाँ पूरी करते हैं। उसी स्थान पर सामूहिक भोज होता है। इस प्रकार के विवाह दिन में किसी धर्मशाला अथवा किसी पूजा स्थल के प्रांगण में या सामुदायिक केन्द्र में करवाये जाते हैं।

      भारत विकास परिषद् के पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र व दिल्ली सहित अन्य प्रान्तों में विगत वर्षों में निर्धन परिवारों के पुत्र-पुत्रियों के बड़ी संख्या में विवाह सम्पन्न कराये गये हैं।